
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोंडागांव / शौर्यपथ /
सोसायटी आफ सोशल एंड कल्चरल एक्टिविटी एडीएमवाएडी छत्तीसगढ़ द्वारा साहित्य संगीत और रंगमंच का बदलता कारवां कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में दो जून कोआयोजित किया गया । जहाँ साहित्य, कला रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति के साथ जिसमें शिक्षा साहित्य संगीत रंगमंच
कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर सामाजिक बदलाव के लिए कार्य कर रहे लोगों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें कोंडागांव जिले की शिक्षिका और साहित्यकार मधु तिवारी को शिक्षा, साहित्य, व सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों में उल्लेखनीय कायोगदान के लिए छत्तीसगढ़ का गौरव सम्मान से प्रसिद्ध लेखक एवं फिल्म कलाकार थ्री इडियट्स फेम अतुल तिवारी के कर कमलों से सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में हालिया रिलीज छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म भूलन कांदा डायरेक्टर मनोज वर्मा सहित छत्तीसगढ़ के साहित्य रंगमंच कला की ख्याति प्राप्त नामचीन हस्तियों का भी सम्मान किया गया समारोह में मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध राइटर व एक्टर अतुल तिवारी थ्री इडियट फेम,राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त छत्तीसगढ़ की फि़ल्म भूलन कांदा के निर्देशक मनोज वर्मा,सिंगर भारती दीक्षित,क्लासिकल डांसर अमृता शर्मा राजशेखर बोस ,फणीन्द्र शेखर पांडे ,कवि पंकज डॉ शुषमा मिश्र ,सहित अनेक नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।
कांकेर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए आज कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम की आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया और माताओं बच्चों को योजनाओं से मिल रहे की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम के गौठान का भी निरीक्षण किया और वहां पर काजू का पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने की बात कही.
ऐतिहासिक शिव मंदिर में की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री बघेल ने बादल ग्राम में स्थित ऐतिहासिक रियासतकालीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र,राज्य और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की.
छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा
भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की और उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद स्थानीय लोगों से योजनाओं की जानकारी लेनी शुरू की.
मुख्यमंत्री ने चखा महुआ लड्डू का स्वाद, समूह की प्रगति सुनकर मुख्यमंत्री ने की सराहना, दी बधाई
लड्डू की महक से ममता के घर पहुँची खुशियां, कमाई से त्यौहार में खरीदी थी बच्चों एवं पति के लिए कपड़े
महुआ से बन रही लड्डू की खुशबू चेन्नई तक पहुँची, चेन्नई से 25 किलो लड्डू का मिला था ऑर्डर
कांकेर / शौर्यपथ / ईश्वरी अन्य महिलाओं की तरह सामान्य नहीं हैं, लेकिन कामयाबी हासिल करने में सामान्य महिलाओं से आगे है। भानबेड़ा की रहने वाली दिव्यांग ईश्वरी उइके जो न बोलती न सुनती पर अपने हुनर से महुआ से स्वादिष्ट महुआ लड्डू तैयार कर रही है। ईश्वरी बोल-सुन नही पाती और उनका पति को कम दिखाई पड़ता है जिसके कारण उन्हें अन्य कामों में दिक्कत होता था। वे खेती किसानी तथा वनोपज का संग्रहण करते थे लेकिम ईश्वरी उइके अब समूह में जुड़कर महुआ लड्डू बनाने का कार्य करती है।ईश्वरी उइके के साथ काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि ईश्वरी बोल सुन नही पाती लेकिन बताने पर कामों को बहुत तेजी से सीख लेती है। महिलाओं ने बताया कि हम सभी मे ईश्वरी का काम बहुत तेज है। ईश्वरी काम करते करते दूसरों के कामों में भी ध्यान रखती है। लड्डू का साइज छोटा बड़ा होने पर वह डांटती भी है।
मुख्यमंत्री ने चखा महुआ लड्डू का स्वाद, समूह की प्रगति सुनकर सराहना की, दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम भानबेड़ा में दिशा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित महुआ लड्डू निर्माण इकाई में पहुंचकर महुआ लड्डू निर्माण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से लड्डू बनाने की विधि, लगने वाले समय एवं खर्च की जानकारी ली। महिला समूह ने बताया कि महुआ लड्डू बहुत ही पोष्टिक एवं स्वादिष्ट है। हम मांग के अनुसार लड्डू तैयार करते हैं। तीज-त्योहार में लड्डू की मांग ज्यादा होती है, हमे प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह 10-12 हजार रुपये का आय होता है। इसके अलावा हम घर के अन्य काम भी कर लेते हैं।मुख्यमंत्री ने महिला समूह द्वारा बनाये लड्डू का स्वाद चखा और खूब तरक्की करने शुभकामनाएं दी। महिलो ने बताया कि लड्डू की मांग हमारे प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी है। वर्तमान में हमने तमिलनाडू के चेन्नई में भी 25 किलो लड्डू का विक्रय किया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए बधाई दी।
लड्डू की महक से ममता के घर पहुँची खुशियां, कमाई से त्यौहार में खरीदी थी बच्चों एवं पति के लिए कपड़े
समूह की ममता जैन ने बताया कि उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। महुआ लड्डू की इकाई से जुड़ने के बाद उन्हें अच्छी आय हो रही है। पिछली दीपावली में उसने पति बच्चों के लिए कपड़े खरीदे। वे बड़े खुश हुए। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि वे पहले महुआ बीनने का कार्य करते थे फिर वन विभाग के सहयोग से वर्ष 2020 में महुआ लड्डू बनाने का प्रशिक्षण लिया। समूह का गठन हुआ। समूह में 11 सदस्य हैं सीजन में करीब 6 लाख रुपए का लड्डू बेच लेते है। उन्हें करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की आय हो रही है।
मुख्यमंत्री को भेंट की महुआ लड्डू एवं वनोपज से बने सामग्री
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम भानबेड़ा में दिशा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित महुआ लड्डू निर्माण इकाई में पहुंचकर महुआ लड्डू निर्माण का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को महुआ लड्डू एवं वनोपज से बने सामग्री भेंट की।
पिछले तीन साल में कुपोषण 15 फीसदी घटा, कुपोषण दर 27 से 12 फीसदी पर आयी
ढेकी से कोदो, कुटकी,रागी की प्रोसेसिंग करने वाली महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने लगवायी थी प्रोसेसिंग यूनिट, अब दिखने लगे परिणाम
छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य जहां रागी का समर्थन मूल्य सबसे अधिक
दुर्गुकोंदल भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को दी 5 लाख रुपये की अनुदान राशि
कांकेर / शौर्यपथ / यूं तो लोग खिचड़ी और हलवा सिर्फ सेहत और स्वाद के लिए खाते हैं । लेकिन कोदो की खिचड़ी और रागी के हलवे ने कांकेर जिले में कुपोषण को काफी हद तक मात दे दी है । मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत सुपोषण दूत घर-घर जाकर बच्चों को कोदो की खिचड़ी और रागी का हलवा दे रहे हैं । इसका असर ये हुआ कि पिछले तीन साल में कुपोषण की दर में 15 फीसदी की कमी आयी है । जिले में तीन साल पहले कुपोषण की सर 27 फीसदी थी जो 15 फीसदी कम होकर सिर्फ 12 फीसदी बची है ।
दुर्गुकोंदल में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोदो कुटकी का चावल और रागी का आटा भेंट किया । मुख्यमंत्री ने भी समूह को 5 लाख रुपये का चेक दिया साथ ही सामान परिवहन हेतु पिकअप और शेड निर्माण की घोषणा की।
मेडिसनल गुणों से भरपूर कोदो, रागी :- कोदो की खासियत है कि इसे खाने के बाद शरीर में कार्बोहाइड्रेट धीमी गति से रिलीज होता है । इस कारण वह ग्लूकोज के बजाय फ्रक्टोज में कन्वर्ट होता है । जो कि डायबिटिक लोगों के लिए नुकसानदेह नहीं है । इसी तरह रागी में कैल्शियम,आयरन , फायबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में रहता है । इसका सेवन एनिमिक पेशेंट, गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद है ।
देश में सबसे अधिक एमएसपी देता है छत्तीसगढ़ - राज्य सरकार मिलेट्स को मिशन के रूप में ले रही है । यही कारण है कि तमाम गुणों से भरपूर रागी का समर्थन मूल्य देशभर में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में है । राज्य में रागी का 33.70 रुपये और कोदो, कुटकी का 30 रुपये समर्थन मूल्य दिया जा रहा है ।
किसान समिति और महिला समूह ने बदल दी तस्वीर-
साल 2020 , जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर के कृषि विज्ञान केंद्र आये थे । वहां महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव गोटुलडांड में कोदो, कुटकी और रागी का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है । लेकिन अब तक प्रोसेसिंग ढेकी के जरिये करते हैं । अगर प्रोसेसिंग यूनिट लग जाये तो कम समय में अधिक प्रोसेसिंग हो सकती है। मुख्यमंत्री ने तत्काल घोषणा की और तीन माह के अंदर प्रोसेसिंग यूनिट लगा दी गयी । वर्तमान में कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर और गोटुलडांड में प्रोसेसिंग का कार्य चल रहा है । महिला समूह ,किसान समिति से एमएसपी पर कोदो, कुटकी, रागी खरीदती हैं और प्रोसेसिंग कर महिला बाल विकास विभाग को कोदो 70 और रागी 50 रुपये में बेचती हैं ।
मिशन मोड पर मिलेट्स उत्पादन - कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ बीरबल साहू बताते हैं कि सरकार द्वारा मिलेट्स के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए धान के बदले इन फसलों को लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रुपये इनपुट सब्सिडी भी दी जा रही है । मिलेट्स कि खासियत है कि इसका कम पानी में ही अधिक उत्पादन होता है । इसे धान की तुलना में सिर्फ एक चौथाई पानी जरूरत होती है । इसके हार्डी नेचर के कारण मानसून ब्रेक होने पर भी अच्छी फसल होती है । पहले किसान रबी के सीजन में भी धान लगाते थे लेकिन अब अच्छे परिणाम देखकर इसकी ओर डायवर्ट हो रहे हैं । कृषि विज्ञान केंद्र में प्रोसेसिंग यूनिट के जरिये अब तक 6 सौ क्विंटल कोदो और 615 क्विंटल रागी की प्रोसेसिंग की जा चुकी है ।
जमीन की उर्वरक क्षमता भी बढ़ी - किसी भी जमीन की उर्वरक क्षमता बरकरार रखने के लिए फसल चक्र परिवर्तन जरूरी होता है । यहां किसान समिति उड़द की फसल के बाद कोदो, कुटकी और रागी लगा रहे हैं जिससे जमीन में नाइट्रोजन की मात्रा बनी रहती है और अगली फसल भी अच्छी होती है ।
कांकेर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं से कांकेर के अधिकांश किसान आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से पहली बार उन्हें बचत हुई है, जिसका वे बेहतरीन उपयोग कर रहे हैं। इसका उदाहरण दुर्गा जैन हैं।
मुख्यमंत्री से भानबेड़ा चौपाल में हेटारकसा ग्राम के दुर्गा जैन ने बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन के कर्ज माफी योजना से 1 लाख 59 हजार रुपये का कर्ज माफ हुआ। साथ ही राजीव गांधी न्याय योजना से पिछले तीन साल में करीब डेढ़ से पौने 2 लाख रुपये मिले। इसके समर्थन मूल्य में धान बेचने से गत तीन साल में तीन लाख रुपये मिले। इस साल राज्य शासन की योजना से ट्रैक्टर खरीदी में चार लाख का अनुदान मिला। जिससे उन्होंने ट्रैक्टर खरीद लिया। अब वे पहले से अधिक कुशलता से खेती कर पाएंगे। दोनों गांव हेटारकसा और घोड़दाकी खेती की देख रेख कर पाएंगे। श्री जैन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा जो इतनी अच्छी योजना शुरू की गई, उसका ही परिणाम है कि मैं ट्रैक्टर खरीद पाया। आपको इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग दुर्गा जैसे शासन की योजना का लाभ ले और आगे बढ़े।
*स्वाद और सेहत से भरपूर है फोर्टिफाईड चावल*
*आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 की प्रचुरता के कारण होते हैं पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक*
*खून निर्माण, भ्रूण विकास और नर्वस सिस्टम के काम-काज में देता है सहायता*
जगदलपुर । शौर्यपथ । वर्तमान की व्यस्त दिनचर्या में लोग दैनिक खान-पान में स्वाद के साथ स्वास्थ्यवर्धक भोजन को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। भारतीय खाने में रोजमर्रा की पसंद चावल का अधिक गुणवत्ता और पौष्टिकता भरा विकल्प अब फोर्टिफाईड चावल के रूप में लोगों को मिला है। फोर्टिफाईड चावल स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। ये चावल सामान्य चावल की तरह ही होता है लेकिन इसमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 और जिंक की प्रचुर मात्रा होने से यह अधिक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है।
फोर्टिफाईड चावल लोगों की खुराक में आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी हद तक मददगार होता है। इसमें उपस्थित आयरन खून की कमी को रोकता है, जिससे एनीमिया से बचाव होता है। फोलिक एसिड गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में भ्रूण विकास और रक्त निर्माण में सहायता करता है। इसी तरह विटामिन बी-12 शरीर में खून के निर्माण और नर्वस सिस्टम के सामान्य काम-काज में सहायक होता है। फोर्टिफाईड चावल की खूबियों और पौष्टिकता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आकांक्षी और उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में वितरित किया जा रहा है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मध्यान्ह भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजना के तहत दिसम्बर 2021 से प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मई 2022 से प्रदेश के 10 आकांक्षी जिले कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा तथा 2 उच्च प्राथमिकता वाले जिले कबीरधाम और रायगढ़ सहित कुल 12 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्डधारी परिवारों को भी फोर्टिफाईड चावल दिया जा रहा है।
फोर्टिफाईड चावल आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 युक्त होने के कारण यह सामान्य अरवा चावल से अलग दिखाई देता है। इससे लोगों को भ्रम होता है कि यह प्लास्टिक चावल है, जबकि सामान्य चावल को पौष्टिक और आयरन युक्त बनाने के जो प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसके कारण फोर्टिफाईड चावल काफी चिकना दिखता है। फोर्टिफाईड चावल सामान्य चावल से बेहतर गुणवत्ता एवं पौष्टिकता से युक्त है। फोर्टिफाईड चावल की गुणवत्ता का अधिकतम लाभ लेने के लिए इसे पसाकर नहीं बल्कि पर्याप्त पानी में पकाना चाहिए। जिससे पानी के साथ इसके पौष्टिक तत्व बाहर न जा सकें। फोर्टिफाईड चावल को सीधे सूरज की रोशनी में भी नहीं रखना चाहिए।
दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/
दंतेवाड़ा जिले अभी कुछ दिन पूर्व ही कुछ व्यक्ति नगरपालिका के नाम पर अवैध पर्ची काटकर वसूली करते पाए गए और मामले को कलेक्टर ने सज्ञान मे लेकर उस ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया ये बात अभी शांत भी नहीं हुई कि दंतेवाड़ा शहर मे ही डिस्काउंट के नाम पर चल रह है गोरख धंधा।
आपको बता दे की हाल ही में एक उपभोक्ता द्वारा कुछ सामान अग्रवाल प्रोविजन स्टोर से लिया गया और उसे बिल दिया गया ।उपभोक्ता ने 29 मई को खरीदी कि जिसमे बिल में हल्दीराम मिक्सर का रेट 59 रुपए है और डिस्काउंट करके उसे वो पैकेट 54 रुपए का मिला परंतु आपको बता दे की मार्केट का रू क्रक्क दर उस पैकेट मे मात्र 45 रुपए ही है ।उपभोक्ता की यह लूट दुकानदारों के चल रहे डिस्काउंट के गंदे खेल का परिणाम है।
आपको बता दे जब उपभोक्ता ने इस पर बात कि तो दुकानदार को रवैया ऐसा था जैसे उसने वो सामान अनजाने मे ग़लत दर में दे दिया है पर ऐसी रोज की गलतियां उपभोक्ताओं के जेब में भारी मार का काम कर रही है और प्रोविजन स्टोर को फायदा पहुंचा रही है।अब ये देखना है कि क्या ऐसे स्टोरो पर कोई कार्यवाही कि जावेगी या फिर प्रशासन उपभोक्ताओं के जब मे पड़े अतिरिक्त भार का खेल आंख बंद करके देखते रहेगी।
दंतेवाडा से राघवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
दंतेवाडा। शौर्यपथ । दंतेवाड़ा जिले अभी कुछ दिन पूर्व ही कुछ व्यक्ति नगरपालिका के नाम पर अवैध पर्ची काटकर वसूली करते पाए गए और मामले को कलेक्टर ने सज्ञान मे लेकर उस ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया ये बात अभी शांत भी नहीं हुई कि दंतेवाड़ा शहर मे ही डिस्काउंट के नाम पर चल रह है गोरख धंधा।
आपको बता दे की हाल ही में एक उपभोक्ता द्वारा कुछ सामान अग्रवाल प्रोविजन स्टोर से लिया गया और उसे बिल दिया गया ।
उपभोक्ता ने 29 मई को खरीदी कि जिसमे बिल में हल्दीराम मिक्सर का रेट 59 रुपए है और डिस्काउंट करके उसे वो पैकेट 54 रुपए का मिला परंतु आपको बता दे की मार्केट का M RP दर उस पैकेट मे मात्र 45 रुपए ही है ।
उपभोक्ता की यह लूट दुकानदारों के चल रहे डिस्काउंट के गंदे खेल का परिणाम है।
आपको बता दे जब उपभोक्ता ने इस पर बात कि तो दुकानदार को रवैया ऐसा था जैसे उसने वो सामान अनजाने मे ग़लत दर में दे दिया है पर ऐसी रोज की गलतियां उपभोक्ताओं के जेब में भारी मार का काम कर रही है और प्रोविजन स्टोर को फायदा पहुंचा रही है।
अब ये देखना है कि क्या ऐसे स्टोरो पर कोई कार्यवाही कि जावेगी या फिर प्रशासन उपभोक्ताओं के जब मे पड़े अतिरिक्त भार का खेल आंख बंद करके देखते रहेगी।
कांकेर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला कांकेर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले व ब्लॉको में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार को ज्ञापन सौपा गया। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बताया की कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले व ब्लॉक स्तर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की जा रही हैं। माननीय महोदय जी यहाँ कार्य अभिभावको व छात्र हित में सराहनीय व स्वागत योग्य हैं। गरीब वर्ग के बच्चें के लिए तोहफा से कम नहीं हैं, स्कूल में सर्वेसुविधायुक्त सुविधाएँ मौजुद हैं। गरीब वर्ग के बच्चों के लिए इस तरह से बेहतर स्कूल में पढऩा एक सपना से कम नहीं था। प्रदेश के अभिभावकों के लिए सौगात लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल लगातार खुल रहीं हें, इसके दूरगामी परिणाम अच्छे आयेंगे प्रदेश का शिक्षा स्तर और ऊँचाई तक पहुँचेगा।
बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद जिले व ब्लाकों में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय नहीं है अंग्रेजी पढऩे वाले बच्चों को माध्यम परिवार्तन होन से बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिसमें वे बेमन की पढ़ाई व इसका असर परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। गरीब वर्ग के बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई करने मेें असमर्थ एवं कोसो दूर हैं। छ.ग. राज्य के सभी जिले व ब्लाक पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तरह महाविद्यालय अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रदेश महासचिव भागवत वैष्णव, देवराम साहू, गंगाराम बघेल, जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल, बंटी यादव, कोमल यादव, राकेश यादव, संयुक्त सचिव रूखम सेन, बली राम सिन्हा, चंद्राहास साहू, सुरेन्द्र पटेल, देव साहू, गुड्डू रामपाल यादव, मोहन यादव, देवा राम साहू, अशोक यादव, पप्पु यादव, लिला राम साहू, देवेन्द्र सिन्हा, देवकरण जैन आदि उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
