
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
संवाददाता दीपक वैष्णव
कोण्डागांव/ शौर्यपथ /शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा द्वारा जिला कार्यालय में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक ली गई। इस बैठक में कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक सन्तराम नेताम, हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम सहित कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए।
इस बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने गांव में किए जा रहे विकास कार्यों में कार्यों के संचालन, निर्माण एवं श्रम से लेकर सभी कार्यों में स्थानीय ग्रामीणों एवं आदिवासियों को प्राथमिकता देते हुए, उन्हें गांव के विकास कार्यों में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने स्थानीय स्तर पर कोदो कुटकी के प्रोत्साहन, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकारों के वितरण, आदिवासी छात्रावासों का निर्माण पूर्ण करने, एकलव्य आदिवासी छात्रावासों में बच्चों के चयन में स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिकता तथा बच्चों की छुट्टियों के दौरान सभी जर्जर स्कूलों एवं आश्रमों की मरम्मत करने निर्देश दिए।
देवगुड़ी एवं गोटूलों का स्थानीय परम्परा के अनुसार हो निर्माण
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णयानुसार जिले में स्वीकृत 216 देवगुड़ियों में से अपूर्ण 88 देवगुड़ियों का कार्य जल्द पूर्ण कराने एवं स्थानी जनजातियों में विविधता को देखते हुए निर्माण में स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखकर देवगुड़ी एवं गोटूलों का निर्माण करने निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों निर्माण किए जा स्कूलों छात्रावासों एवं सड़कों के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं अपूर्ण कार्यों में यदि कोई ठेकेदार की अरुचि के कारण कार्यों में विलंब हो रहा हो ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में बनाए जा रहे कुधुर-तुमडीवाल मार्ग, मटवाल-कुधुर मार्ग जैसे मार्गों में पुलिस सहायता के साथ पूर्ण करने को कहा। आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को खाद की कमी ना हो इसके लिए उन्होंने गोठानों से वर्मी कंपोस्ट की अधिक से अधिक खरीदी कर आपूर्ति करने के निर्देश दिए साथ ही बीज एवं उर्वरकों की हेराफेरी करने वालों के विरुद्ध त्वरित एफआईआर कर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस विभाग को निर्देश दिए।
चिपरैल के साथ अन्य जर्जर पीडीएस भवनों की होगी मरम्मत
इस अवसर पर विधायक केशकाल द्वारा चिपरैल में जर्जर पीडीएस भवन के संबंध में जानकारी दी गई जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा चिपरैल सहित जिले के सभी जर्जर पीडीएस भवनों, स्कूलों, छात्रावासों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों का सर्वे कराकर सभी की मरम्मत एवं ऐसे गांव जहां पीडीएस भवन नहीं है वहां नवीन पीडीएस भवनों के निर्माण हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही जिले में निर्मित एवं निर्माणाधीन जलाशयों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने को कहा साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा जल जीवन मिशन द्वारा घर-घर नल पहुंचाने एवं प्रत्येक व्यक्ति तथा परिवार तक पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में होगा सुधार
विधायक कोण्डागांव द्वारा जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं के कुछ दिनों से अव्यवस्था के संबंध में जानकारी देने पर प्रभारी मंत्री द्वारा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को सुधारने तथा स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। जिसपर कलेक्टर द्वारा डीएमएफ मद से कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द करते हुए व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जीवन दीप समिति के अधिकारियों को उनके व्ययों एवं कार्यों की समीक्षा समय समय पर करते हुए जनप्रतिनिधियों को इसके सम्बन्ध में जानकारी देने को कहा। मंत्री द्वारा बड़ेबत्तर उड़ीसा मार्ग के सुधार एवं एनएच 30 में बाईपास निर्माण हेतु भी जल्द कार्यवाही को निर्देशित किया।
इस अवसर पर विधायक कोण्डागांव श्री मरकाम ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए उनका विकराल रूप धारण करने से निराकरण आवश्यक है। जिस पर अमल किया जाना चाहिए। विधायक केशकाल श्री नेताम ने कहा कि जिले में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हमें योजनाओं के संचालन में बेहतरीन प्रदर्शन कर ना सिर्फ जिले अपितु राज्य स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए इसके लिए हर योजना पर केंद्रित रूप से कार्य करना आवश्यक है। विधायक नारायणपुर श्री कश्यप ने कहा कि सभी विभागों द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जरूरत है कि हमारे जितने भी अपूर्ण कार्य हैं उन पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
इस दौरान प्रभारी मंत्री से लखमा ने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जनता के लिए कार्य करने के लिए जनता से संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता है। हमें जिले के हर नागरिक हर ग्रामीण तक सुविधाओं के साथ उनका विकास भी सूचित करना है। इसके लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति तक पेयजल, भोजन को पहुंचाने के साथ सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए उन्होंने विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन एवं अपूर्ण कार्याे को जल्द पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया साथ ही पड़ोसी राज्यों में बढ़ते कोरोना प्रकरणों को देखते हुए निरन्तर सतर्क रहते हुए तैयारियों के निरन्तर अवलोकन करने को कहा।
संवाददाता दीपक वैष्णव
कोण्डागांव / शौर्यपथ / जिले में स्ट्रीट डॉग को लेकर अब लोगों में संवेदनाएं बढ़ने लगी है जिसका परिणाम यह है कि आप लोग आगे बढ़ चढ़कर डॉग के इलाज व उनके नसबंदी में सहयोग करते नजर आ रहे हैं जिला मुख्यालय के साथ ही फरसगांव जैसे शहरों में भी अब स्ट्रीट डॉग के इलाज के लिए आम नागरिकों के साथ साथ पशु चिकित्सक भी तत्पर नजर आ रहे हैं ।
पशु चिकित्सालय फरसगाव के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अलका ठाकुर एवं एक्सटेंशन अधिकारी डीपी साहू द्वारा डेर्माटाइटिस से ग्रसित स्ट्रीट डॉग का इलाज किया जा रहा है,वही पूछने पर पशु चिकित्सक ने कहा की यह अभियान जारी रहेगा, वहीं जानकारी देते कहा की रेबीस मामले बढ़ने के चलते साथ साथ निशुल्क रेबीस टीका करण भी किया जा रहा है,ताकि पशुओ के साथ जन सामान्य भी सुरक्षित रहें। नगर के घुमंतू बीमार कुत्ते आम लोगों के लिए खतरा न बने, इसे देखते हुए नगर के युवाओं के सहयोग से इन बीमार कुत्तों का इलाज लगातार किया जा रहा है ।
वहीं जिला मुख्यालय में शांति फाउन्डेशन के यतीन्द्र सलाम व समाज सेविका अनिता श्रीवास्तव के द्वारा भी लगातार लावारिश पशुओ के लिए खाने व उनके उपचार की मुहिम चलाई जा रही है, ताकि डॉग बाइट जैसे मामलों को कंट्रोल किया जा सके, जिनके मुहिम में डॉ नीता मिश्रा व डॉ ढालेश्वरी साहू के द्वारा सराहनिय योगदान दिया जाता रहा है
–बर्थ कंट्रोल व डॉग बाइट का समाधान है नसबंदी
जिले में पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों के साथ मिलकर अब कई समाज सेवी भी कुत्तों के इलाज में जुटे हुए हैं। वही विभाग के अधिकारियों की अपील है कि आप कोई भी आमजन अस्पताल में सम्पर्क कर निषुल्क स्ट्रीट डॉग की नसबंदी करवा सकते है , नसबंदी के बाद कुत्तों को कुछ दिन के लिए संरक्षण में रख पुनः उन्हें उनके इस्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया जाता है।
कोण्डागांव /शौर्यपथ/
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल के आदेश से शुक्रवार को थाना अनंतपुर द्वारा ग्राम बड़ेघोड़सोड़ा, बीजापुर एवं अमरावती में चलित थाना लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी गई एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
इस अवसर पर महिला, पुरूष, युवक, युवती एवं बच्चों को एकत्रित कर मोबाईल फोन के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन ठगी एवं सायबर क्राईम के बारे विस्तृत जानकारी देकर इससे बचने के उपाय बताकर जागरूक किया गया। महिला संबंधी अपराध होने से रोकने के लिये अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर तत्काल पुलिस को सूचित करने के बारे सिखलाई दी गई।
मानव तस्करी एवं पलायन रोकने के लिये लोगों को जागरूक किया गया, यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया। ग्राम रक्षा समिति का गठन कर किसी भी प्रकार की अपराध होने से तत्काल पुलिस को सूचित करने एवं सहयोग करने के लिये समझाईश दी गई। बस्तर फाईटर भर्ती में सम्मिलित होने वाले अभ्याथिर्यों को फिजिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा की तैयारी करने के तरीके बताये गये तथा युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर फिटनेस बनाये रखने प्रोत्साहित करने हेतु खेल सामाग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसडीओपी कोण्डागांव निमितेश सिंह, डीएसपी प्रतिभा चन्द्रा, थाना प्रभारी अनंतपुर भीमसेन यादव, सहायक उप निरीक्षक सुदर्शन मजुमदार आदि उपस्थित रहे
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/
दंतेवाड़ा में आज महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेडिय़ा को जिला मुख्यालय पहुंचने पर सर्किट हाउस स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्रीमती पूजा खनूजा, संचालक महिला बाल विकास दिव्या मिश्रा, संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, बस्तर संभाग के सभी जिलों से जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सभी परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने शुक्रवार को प्रवास के दौरान दंतेश्वरी माई के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख शांति और खुशहाली व समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य पूजा खनूजा, संचालक महिला बाल विकास दिव्या मिश्रा, संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, कलेक्टर दीपक सोनी, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, अन्य अधिकारीगण एवं नागरिक गण मौजूद रहे।
दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ /
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा मई महीने की तप्ति धूप में यातायात व्यवस्था में लगे जवानों को राहत दिलाने के लिए ठन्डे पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थर्मस वॉटर बोतल उपलब्ध कराया गया है जिसमें पीने के पानी को दिनभर के लिए ठंडा रखा जा सकेगा। इसी प्रकार तप्ति धूप से राहत दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी जवानों को सन ग्लास चश्मा व छाता भी प्रदाय किया। ज्ञात हो कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष मार्च -अप्रैल महीने से ही तापमान में भारी वृद्धि हुई है, मई महीने में तो लोगों को दोपहर के समय घर से निकलना दुभर हो गया है। ऐसे में दिनभर के तप्ति धूप में यातायात पुलिस के जवान चौक - चौराहे में खड़े होकर यातायात व्यवस्था बनाये रखने में कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसी स्थिति में उनके पास उपलब्ध सामान्य बोतल में रखा पानी कुछ ही देर में गर्म हो जाते थे। पुलिस जवान को इस मंहगाई के दौर में दिनभर में 4-5 बोतल ठंडा पानी खरीदकर पीना आर्थिक दृष्टि से संभव भी नहीं हो पाता है। यातायात पुलिस जवानों के इन कठिन परिस्थितियों को जमीनी स्तर से देखकर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा 03 लीटर क्षमता वाले थर्मस वाटर बोतल, सन ग्लास चश्मा व छाता प्रदाय किया गया जो निश्चित रूप से तप्ति धूप में ड्यूटी करने वाले यातायात के जवानों को राहत पहुंचाएगी। अब यातायात के जवान उक्त थर्मस बोतल में घर से ठन्डे पानी भरकर दिनभर ड्यूटी के दौरान उपयोग कर सकेंगे। यातायात के पुलिस जवान पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के हाथों वॉटर बोतल, चश्मा व छाता पाकर अत्यंत ही उत्साहित नजऱ आये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के साथ नव पदस्थ आईपीएस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, राजेंद्र जायसवाल, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, सुशील नौटियाल व यातायात प्रभारी सलीम खाखा उपस्थित रहे।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ /
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कांकेर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कांकेर में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने के लिए बधाई दी और कहा कि यहॉ डॉक्टरों की टीम बहुत अच्छे ढंग से कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर एम.एल. गर्ग ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा इस मेडिकल कॉलेज में पहले 100 सीट आबंटित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 125 कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में 123 विद्यार्थियों ने प्रवेश भी ले लिया है तथा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन की सहयोग से छात्रावास की अच्छी व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों के लिए भी आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है।
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जिले में कोरोना की पहचान हेतु टेस्टिंग बढ़ाया जावे, टीकाकरण में जो गैप है उसकी पूर्ति करने का प्रयास करें। जिन्होंने पहला डोज का टीका लगाया है और दूसरा डोज का टीका नहीं लगवाया है, उन्हें इसके लिए प्रेरित करें, को-मार्बिट व्यक्तियों को भी टीका लगाया जावे।
चिकित्सा अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के समय चुनौतीपूर्ण स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व डॉक्टरों ने अच्छा कार्य किया है, स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अमला पीछे नहीं हटा। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वास्थ्य की अच्छी सेवा मिले, डॉक्टरों द्वारा जेनेरिक दवाई ही लिखा जावे।
आकांक्षी जिला में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित सूचकांको में कांकेर जिला की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांकेर जिला का प्रदर्शन राज्य एवं राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बधाई दी गई। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कांकेर जिले का कांकेर, चारामा एवं नरहरपुर विकासखण्ड लगभग मलेरिया मुक्त हो चुका है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के क्रियान्वयन की भी स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव द्वारा समीक्षा किया गया, जिसमें बताया गया कि योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक कांकेर जिले में 02 लाख 17 हजार मरीजों का उपचार हाट बाजारों में किया जाकर लाभान्वित किया गया है। 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में जिले में 01 लाख 29 हजार 540 मरीजों का उपचार में किया गया है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने प्रशंसा करते हुए कहा कि हाट-बाजार क्लीनिक के लिए हाट-बाजारों में पंचायतों के सहयोग से शेड का निर्माण किया जावे।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव, आयुक्त स्वास्थ्य सेवायें डॉ.सी.आर. प्रसंन्ना, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पीयूष कोसरे, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, मेडिकल कॉलेज कांकेर के डीन डॉ. एम.एल गर्ग सहित सभी बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मौजूद थे।
दन्तेवाड़ा / शौर्यपथ /
दन्तेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत 5 मई से 10 मई तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत विभाग द्वारा सामुदायिक स्तर पर घर-घर भ्रमण कर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर का भ्रमण कर बच्चों को कृमि नाशक दवा उपलब्ध कराई जाएगी.। जिले में कुल 112496 बच्चों को कृमि नाशक दवा देने का लक्ष्य रखा गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजेश ध्रुव ने बताया कि 5 से 7 मई को दल के द्वारा घर-घर जाकर दवा दी जाएगी तथा बचे हुए बच्चों के लिए 9 एवं 10 मई को पुन: घर का भ्रमण कर दवा दी जाएगी। जिले के समस्त जन सामान्य से अपील की जाती है कि उक्त दिवस में अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक अवश्य दिलाएं एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग देवे। उक्त कार्यक्रम के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध करा दी गई है एवं सभी मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।
कोण्डागांव/ शौर्यपथ /
जो भी जनजाति अपने रिति-रिवाज परम्पराओं व देवी-देवताओं को नहीं मानते है ऐसे लोगों को जनजाति आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए उक्त बाते पं्रात संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच भोजराज नाग ने गुरूवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि, ऐसे लोगों को डी लिस्टिंग होनी चाहिए, उन्होंने अनुछेद 341 में अनुसूचित जाति वर्ग का व्यक्ति यदि धर्म परिवतर्न करता है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलता वही 342 में यह प्रवधान नहीं है। इसलिए हम यह मांग करते है कि, इसमें भी यह शामिल किया जाए वही उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर अपनी बात कही कि, ऐसे लोगों को जांच करते हुए तत्काल कायर्वाही करना चाहिए। आज देश में 20 प्रतिशत लोग धमर्परिवतर्न करने के बाद भी आरक्षण का लाभ ले रहे है। वहीं तेलगांना के अधिवक्ता एचके नागू ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि, यदि हम आज अपनी संस्कृति को बचाने के लिए समाने नहीं आए तो कुछ दिनों बाद हमारी संस्कृति ही बिखर और खत्म हो जाएगी। जिसकी लड़ाई हम वर्ष 1960 से आजतक लड़ते आ रहे है, इसलिए वतर्मान समय में डी लिस्टिंग करना अनिवार्य हो गया है। इस मौके पर जनजाति सुरक्षा मंच से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- जनजाति सुरक्षामंच के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने किसा सभा को संबोधित।
हजारो की संख्या में लोग हुए शामिल।
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
स्थानीय चैपाटी मैदान परिसर में गुरूवार को जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले धर्मांतरण को लेकर जिला मुख्यालय में विशाल विरोध रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज व सुरक्षामंच से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। चैपाटी परिसर में हुए सभा के दौरान सुरक्षामंच से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि, लगातार इलाके में धर्मांतरण हो रहा है। जो आने वाले समय में हम सबके लिए खतरनाक है, हम यहॉ वर्षो से अपनी संस्कृति व पंरपराओं के साथ रह रहे है, लेकिन अब हमे हमारे बूढ़ादेव को ही मानने से मना करने वाले बढ़ गए है। ऐसे लोगों को समाज से बाहर करने के साथ ही उन पर कायर्वाही भी होना चाहिए, यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में हमारी संस्कृति ही खत्म हो जाएगी और हम कुछभी नहीं कर पाएंगे, इसलिए हमें आज और अभी जागना होगा। और इन लोगों को डी लिस्टिंग करना होगा। मंच से वक्ताओं से कहा कि, धर्म परिवतर्न करने के बाद गांव के देवी-देवताओं और स्थानीय संस्कृति को धमांर्तरिंत होने वाले लोग नहीं मान रहे है। जिससे ग्रामीण व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही है और आए दिन लड़ाई झगड़े हो रहे है। संविधान में यदि किसी भी धर्म को मानने की मनाही नहीं है तो धर्म परिवतर्न के बाद जनजातियों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित करने का प्रवधान भी है।
पवूर्मंत्री रहे मौजूद रहे दशर्क दीर्घा में-
सभा के दौरान पूर्व मंत्री केदार कश्यप व लता उसेंडी मंच से भले ही दूरी बनाते हुए दशर्क दीर्घा में बैठ वक्ताओं को सुन रहे है। मंत्रीद्वय ने कहा कि, यह आयोजन कोई राजनीतिक नहीं है और हम भी समाज के होने के नाते इस आयेाजन में शामिल होने पहुंचे है। रैली में शामिल लोग जहॉ नारे लगाते रहे वही तख्तियों में भारत भूमि की संवैधानिक आस डी लिस्टिंग कानून पास करोष्सरपंच से सांसद सब सुनो भारत वाले एसटी की पुकार सुनो जैसे श्लोग्न हाथों में पकड़कर चलते रहे। इस मौके पर एचके नागू, भोजराज द्यनाग, फरसूराम, कमलूराम, मनहेर कोरार्म, खेमचंद नेताम, छोटू सलाम, बंटी नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व सुरक्षामंच से जुड़े लोग मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
