
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ /
नया बस स्टैण्ड कांकेर के पास स्थित गढ़कलेवा में विधाओं का विस्तार किया जायेगा, यहां पर ग्राहकों के खाना खाने हेतु बैठक व्यवस्था के लिए शेड निर्माण, स्टोर रूम, किचन, विक्रय काउंटर सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जायेगी। संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी और नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर ने पार्षदों के साथ गढ़कलेवा में शेड निर्माण के भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, पार्षद शैलेन्द्र शोरी, नरेश बिछिया, अनिला जैन, बाला तिवारी, रमशीला साहू, मनोज जैन, बसंत यादव, टिकेन्द्र ठाकुर, मुकेश तिवारी सहित पार्षदगण एवं महिला स्व -सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।
नगरपालिका कांकेर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि गढ़कलेवा में शेड निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें से तीन शेड में लोगों के खाना खाने के लिए बैठक व्यवस्था होगी तथा एक शेड में स्टोर रूम, किचन तथा विक्रय काउंटर बनेगा। गढ़कलेवा के चारों ओर ग्रीन लाईव फेंसिंग की जायेगी तथा परिसर में शौचालय का भी निर्माण किया जायेगा।
केशकाल / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप इन दिनों समूचे प्रदेश में भूमिहीन आदिवासियों और परंपरागत वनवासियों को भूस्वामित्व प्रदान करने के उद्देश्य से वन अधिकार पत्रक का वितरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मंगलवार को केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम के द्वारा बडेराजपुर ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी के जनपद पंचायत सभाकक्ष में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में जनपद क्षेत्र के कुल 117 पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन पत्रक का वितरण किया गया है।
इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के अथक प्रयासों से राज्य में प्रति व्यक्ति वन अधिकार पत्र धारक को औसतन 1 हेक्टेयर वनभूमि पर मान्यता प्रदान की गई है, जो तुलनात्मक रूप से देश में बेहतर स्थिति है। यह पत्रक मिलने से हमारे वनवासी भाइयों को अनेक प्रकार के लाभ होंगे। जिस प्रकार से राजस्व पत्रक होने से शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाएं जैसे खाद, बीज, लोन आदि आसानी स्व मिल जाता है ठीक इसी प्रकार के लाभ वन पत्रक के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। समूचे केशकाल विधानसभा में व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र का वितरण किया जाना है, आज विश्रामपुरी जनपद पंचायत से इसका शुभारंभ हुआ है।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबों, आम आदमी, मजदूरों की सरकार है। इसका खास उदाहरण है कि बस्तर में रहने वाले हमारे वनवासी भाइ जिनका जीवन पूर्णत: जंगल पर निर्भर है। ऐसे में उनके द्वारा संग्रहण किये जाने वाले तेंदूपत्ता जिसे बस्तर के ग्रीन गोल्ड कहा जाता है इसकी कीमत पच्चीस सौ रुपए से बढ़ाकर चार हजार रुपए कर दी गयी है। वर्तमान में पचास से अधिक वनोपजों को सरकार निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीद रही है जो कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हमारा प्रयास है कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और आप सभी से यह निवेदन है कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना सुनिश्चित करें।
इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्यामा साहू, जनपद सदस्य विनोद नाग, घस्सू नेताम, विधायक प्रतिनिधि साजिद आडवाणी, कमलेश ठाकुर, ज्ञानदास कोर्राम, मनोज तिवारी, हेमंत मरकाम, जनपद पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी एवं समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कांकेर /शौर्यपथ /
प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राजनैतिक दलों, धार्मिक, सामाजिक, शासकीय व अन्य निजी संगठनों द्वारा किसी भी प्रकार के धरना, जुलुस, प्रदर्शन व अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन के लिए सरकार की सशर्त पूर्व अनुमति लिये जाने वाले काले कानून(भूपेश एक्ट) के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में जेल भरों आंदोलन किया । इसी कड़ी में जिला भाजपा संगठन ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी की उपस्थिति में जेल भरो आंदोलन किया ।
आंदोलन के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह से ही भाजपा कार्यलय में जुटना प्रारंभ हो गये थे । सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विक्रम उसेण्डी, सतीश लाटिया, मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा सुमित्रा मारकोले के नेतृत्व में भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर से शहर के पुराने बस स्टेण्ड तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी व पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टेण्ड के पास प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोक कर गिरफ्तार कर लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी का जबरदस्त विरोध करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठ गये व कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन हेतु जाने की मांग की।
बाद में पुराने कम्यूनिटी हाल में मीडिया से बात करते हुए विक्रम उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल । यह दुर्भाग्यजनक है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब असहमति व कांग्रेसी सत्ता के खिलाफ उठने वाले हर आवाज का दमन करना चाहती है । उसने एक काला आदेश निकाल कर रैलियों और प्रदर्शनों पर कड़े प्रतिबंध और शर्तो को थोपने का काम किया है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत है कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती है ।
सरकार के खिलाफ उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती है । छत्तीसगढ़ वासियों के अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है । ऐसे समय में जब प्रदेश भर में किसान, युवा, महिलाये, शिक्षक अभ्यर्थी, विद्या मितान, पुलिस अभ्यर्थी, बिजली कर्मचारी, वन कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोईया संघ, कोरोना वारियर्स, आदिवासी , पिछड़ा वर्ग सभी अपनी मांगों को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलित है तब इन आक्रोशों को खत्म कर उन्हें न्याय देने के बजाय सरकार उनकी आवाज कुचलने पर आमादा है।
लोकसभा सांसद मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस ने छ.ग. की भोली-भाली जनता को सैकड़ो लुभावने वादे कर सत्ता तो हड़प परंतु अब उन वादों को पूरा करने की मांग करने वाली जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को नृशंस हत्या करते हुए सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों को रोकने के लिए काला कानून लेकर आई है । छत्तीसगढ़ की डरी हुई कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानूने लागू कर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को ताजा करने का कृत्य किया जा रहा है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि सरकार के खिलाफ होने वाले रैली/धरना/प्रदर्शन/भूख हड़ताल की शर्तो के साथ पूर्व अनुमति की बाध्यता कांग्रेस की आपातकाल की मानसिकता को दर्शाता है । जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकार का दमन करने मीशा कानून के तहत विपक्षी नेताओं को वर्षो जेल में बंद की थी वैसे ही मानसिकता से ग्रसित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की अनुमति की बाध्यता वाला आदेश जारी कर विपक्ष व जनता की आवाज को कुचलने का कुचक्र रचा है । भूपेश सरकार ने एक तुगलकी व मनमाना आदेश जारी कर प्रदेश भर के सभी निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनैतिक, अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तावित आयोजनो पर जिसमें भीड़ आती हो उसे रोकने के लिए 19 बिंदुओं की शर्त लगाई गई है और उसका कठोरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा है । इन शर्तो का पूरी तरह पालन कर कोई भी बड़ा राजनैतिक/धार्मिक/सामाजिक आयोजन संभव ही नही है । सरकार द्वारा जारी तुगलकी आदेश द्वारा सरकार सीधे तौर पर यह चाहती है कि जन संगठनों के विरोध प्रदर्शनों को, असहमति की आवाज को, धार्मिक भावनाओ को, विपक्ष के आंदोलनों को, अभिव्यक्ति की आजादी को कुचल दिया जाये। आपातकाल लगा कर जनता को जीने के अधिकार से भी वंचित करने का कांग्रेस का इतिहास रहा है ।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुंख रूप से जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, राजीव लोचन सिंह, असीम राय, निर्मला नेताम, तारा ठाकुर, गौतम उइके, देवेन्द्र भाउ, हीरा मरकाम, सुषमा गंजीर, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डॉ देवेन्द्र साहू, विरेन्द्र श्रीवास्तव, टेकेश्वर जैन, छत्रप्रताप दुग्गा, संजय खटवानी, प्रीतपाल सिंह, टीकम टांडिया, दीपक खटवानी, नारायण पोटाई, यशवंत सुरोजिया, दिनेश नागदौने, पंचू राम नायक, गजेन्द्र परिहार, पीलम नरेटी, जितेन्द्र मरकाम, रामेश्वर मण्डावी, राजा पाण्डेय, उमा शर्मा, संजय सिन्हा, आशाराम नेताम, मोती नाग, विजय मण्डावी, राधे लाल नाग, बृजमोहन तिवारी, गिरधर यादव, अरूण कौशिक, चन्द्रप्रकाश ठाकुर, रूखमणी ठाकुर, मीरा सलाम, राजेन्द्र गौर, विजय साहू, मुकेश संचेती, टाकेश साहू, अंशु शुक्ला, संजू गोपाल साहू, रोशन मिश्रा, विजय लक्ष्मी कौशिक, रजिंदर रंधावा, शकुन्तला नरेटी, रामबाई गोटा, मीना साहू, उषा ठाकुर, सरिता जोशी, धर्मेन्द्र ठाकुर, राजीव श्रीवास, श्रद्धेश चौहान, कुशल नेताम, भागवत नेताम, दशरथ साहू, पीयुष वलेचा, परमानंत तेता, संकेत नशीने, गोलु तिवारी, अंकित जैन, सितंबर कावड़े, संतोष बाजपेई, भानु नेताम, देवेन्द्र पटेल, रवि सिन्हा, नरोत्तम चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे ।
बीजापुर /शौर्यपथ/
प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर कवासी लखमा ने सोमवार को बीजापुर में एजुकेशन सिटी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सक्षम का अवलोकन किया और दिव्यांग बच्चों से भेंटकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने दृष्टिबाधित बच्चे संतोष, मोहन एवं ईश्वर के साथ बैठकर खिलौने, फल-फूल के संरचनाओं को हाथों से पहचान करने कहा। वहीं अन्य दिव्यांग बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अक्षर ज्ञान तथा गिनती सिखाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को सराहनीय निरूपित किया। उन्होने इस दौरान दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सक्षम में आवासीय कक्ष, अध्यापन कक्ष, भोजन एवं रसोई कक्ष आदि का जायजा लिया और इस क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को समुचित शिक्षा सुलभ कराये जाने कहा। इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी, विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतिया उद्दे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय तथा जिला प्रशासन अधिकारी मौजूद थे।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
जिल प्रशासन द्वार भानुप्रतापुर विकासखण्ड के ग्राम केंवटी में जनचौपाल लगाया गया था, जहॉ पर कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्या व शिकायतों की जानकारी लिया जाकर उनके निराकरण के लिए कार्यवाही की गई। जनचौपाल के दौरान चित्ररेखा मर्रापी ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि राशन कार्ड में उनका नाम नही जुडा है, अतः राशन कार्ड में नाम जुडवाया जावे। कलेक्टर ने इस पर कार्यवाही के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये। उनके द्वारा जनचौपाल स्थल में ही चित्ररेखा मर्रापी का नाम राशन कार्ड में जोड दिया गया, जिससे वह बहुत खुश हुई और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि राशन कार्ड नाम जुड़ने से अब उनके नाम से भी खाद्यन्न मिलेगा।
केशकाल /शौर्यपथ/
केशकाल विधायक सन्तराम नेताम इन दिनों लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। साथ ही अपने केशकाल स्थित निवास कार्यालय में भी प्रतिदिन जनचौपाल लगाकर आम जनता से मुखातिब होकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। जहां केशकाल, बडेराजपुर एवं फरसगांव विकासखंड के अलग अलग ग्रामों के लोग अलसुबह विधायक निवास आकर अपनी समस्याओं व मांगो से विधायक को अवगत करवाते हैं। विधायक भी इन मांगों को बड़ी ही संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित निराकरण भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि विधायक ने इन दिनों अपनी एक दिनचर्या तय कर ली है, जिसके तहत सुबह 8 बजे से 12 बजे तक वह अपने निवास कार्यालय में ही चौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात करते हैं। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से देर शाम तक क्षेत्र के अलग अलग गांव में जाकर जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से गांव वालों की समस्याएं सुनते हैं। साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। विधायक द्वारा इस सकारात्मक अंदाज में लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं का निराकरण करने से समूचे क्षेत्र की जनता काफी खुश है।
उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ /
संसदीय सचिव एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी के मुख्य आतिथ्य में आज जनपद पंचायत कांकेर ग्राम सरंगपाल के गौठान में हमर गोठान सरंगपाल में हमर गाँव हमर गोठान खेलबो नचबो लाईका महतारी सियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ , रस्सी खींच, धड़ा दौड़ आदि खेलकूद का आयोजन किया जाकर प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं द्वारा बच्चों को क्रिकेट किट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, ग्राम पंचायत सरंगपाल के सरपंच जानकी सलाम, उपसरपंच खोमलाल देवांगन, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सिनिवाली गोयल, जनपद सीईओ अश्निनी यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कोण्डागांव/शौर्यपथ/
शनिवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से अमानक खाद्य सामाग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कोण्डागांव मुख्यालय में अलग अलग स्थानों में सभी ठेला-टपरी, नाश्ता सेंटरों आदि पर आकस्मिक कार्यवाही की गई। जिसमें विभाग द्वारा स्थल पर विक्रय हेतु निर्माण एवं भंडारित की गई खाद्य सामग्रियों जैसे मैदा, बेसन, तेल, मसाला, चटनी, समोसा, बड़ा आदि के साथ खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन की भी पड़ताल की गई। जिसमें से अधिकांश खाद्य व्यापारियों द्वारा पंजीयन प्रस्तुत किए गए । कुछ व्यवपारियों का किसी कारणवश खाद्य व्याापार अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन मौके पर नहीं पाया गया। उन्हें 07 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से विभाग से पंजीयन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। कुछ स्थलों में खाद्य सामग्रियों की स्थिति संदेहस्पद प्रतीत होने पर 03 खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच हेतु संकलित किया गया।
ज्ञात हो कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के अन्तर्गत सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के विक्रय, विपणन एवं निर्माण हेतु अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन प्राप्त करना आवश्यक है। वर्तमान में जिले भर में अलग-अलग फुड केटेगरी
में 3000 से भी अधिक खाद्य कारोबारकर्ता अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन धारक है तथा अब तक लगभग 50 से अधिक प्रकरणों पर न्यायालय द्वारा 11 लाख से अधिक का जुर्माना विक्रेताओं को लगाया जा चुका है। कुछ प्रकरण न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु विवेचनाधीन है। गत मार्च माह में जिले के अलग-अलग ब्लॉक में भी जन जागरूकता हेतु खाद्य व्यापार पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया था। जहां पर 300 से अधिक व्यापारियों ने आवेदन प्रस्तुत कर पंजीयन किया। समय-समय पर विभाग द्वारा चलित मोबाईल प्रयोगशाला से मौके पर खाद्य सामग्रियों की जांच कर जन जागरूकता प्रसारित की जाती है।
कोंडागांव /शौर्यपथ/
प्रदेश में आंदोलन, प्रदर्शन, धरना पर रोक लगाने वाले सर्कुलर को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कोंडागांव भाजपा द्वारा 16 मई को हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जिले भर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा । कार्यक्रम एनसीसी ग्राउंड कोंडागांव से प्रारंभ होकर गिरफ्तारी स्थल तक आयोजित होगा । इस संबंध में एक महत्त्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में आहूत की गई जहा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लता उसेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालात दुबारा पैदा कर दिए है । यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है । राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के पास अपनी बात भी रखने का एक माध्यम आंदोलन भी होता है ।
बैठक के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तारक योजना पर भी चर्चा हुई । इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, जसकेतु उसेंडी, दयाराम पटेल, ललित देवांगन, कुलवंत सिंह चहल, नागेश देवांगन, सनिल भंसाली, गामा जायसवाल, प्रतोष त्रिपाठी, विक्की रवानी, देवेंद्र मौर्य, पोल्टु चौधरी सहित पार्षदगणों के साथ अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
