
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नारायणपुर / शौर्यपथ /
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज छोटेडोंगर के स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर रघुवंशी स्वास्थ्य केंद्र में आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। छोटेडोंगर में ईलाज कराने आये मरीजो से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में मरीजों से पूछा। इस दौरान कलेक्टर ने छोटेडोंगर स्वास्थ्य केन्द्र के पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, किचन, भंडारगृह, चिकित्सक कक्ष आदि निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थायें देखी। कलेक्टर छोटेडोंगर स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में निर्मित नये कक्ष को हैंड ओवर लेने और कक्ष में स्वास्थ्य गतिविधि संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान कलेक्टर रघुवंशी ने निर्माणाधीन पोषण पुर्नवास केन्द्र के निर्माण कार्य को देखा और इस कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दिये।
कलेक्टर रघुवंशी ने ओरछा विकासखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केन्द्र का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जांच की। कलेक्टर रघुवंशी ने नवनिर्मित एनआरसी भवन को शिफ्ट करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बताया गया कि अस्पताल में एक्स-रे मशीन उपलब्ध है किन्तु ट्रांसफार्मर नहीं होने की वजह से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल ट्रांसफर स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अस्पताल परिसर में संचालित सभी कक्षों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने ओरछा में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने बच्चों एवं उनकी माताओं से आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि ईलाके के गंभीर और कुपोषित बच्चों को माताओं के साथ पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) लाया जाये और उन्हें गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार देकर सुपोषित किया जाये। इस दौरान उन्होंने जीवनरक्षक दवाईयों की उपलब्धता देखी।
दन्तेवाड़ा/शौर्यपथ /
कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में जिले में अल्पसंख्यकों के समुदाय के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें स्कूलों में शिक्षको की भर्ती व बच्चों के लिए आरक्षित सीट, समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में चल रहे कस्तूरबा गांधी, पोटाकेबिन में अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट, राष्ट्रीय बीज निगम योजना अंतर्गत परिवहन, उद्योग, कृषि, व्यपार, सेवा के लिए ऋण, जिला उद्योग अंतर्गत प्रधान मंत्री सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत सब्सिडी का प्रावधान, कृषि विभाग द्वारा नल कूप योजना, कृषि यांत्रिकीकरण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, शाकम्भरी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सहायक योजना इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आये हुए सदस्यों ने अपनी मांगों व समस्याओं के बारे में बताया। श्री सोनी ने समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया और कहा कि जिले के अल्पसंख्यंक समुदाय को पात्रता अनुसार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। इस संबंध में व्यापक रूप से जागरूक कर इनका लाभ उठाकर आर्थिक तरक्की के रास्ते में तेजी लाया जा सकता है। बैठक में सहायक आयुक्त आनंद जी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी सिंह शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, सबंधित अधिकारीगण एवं अल्पसंख्यक के सदस्यगण उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ /
का स्वास्थ्य विभाग एक पहेली बनकर रहा गया है जिसकी पहेली कभी नहीं सुलझ सकती,इस विभाग को यहां के अधिकारियों ने व्यापार एवम घोटाला का स्थान बना रखा है। यहां सालो तक कभी सिविल तो कभी इलेक्ट्रिकल तो कभी भर्तियों को लेकर यहां के कार्य हमेशा सुर्खियों में रहते है।
आपको बता दे हाल ही में छत्तीसगढ़ के स्वस्थ्य मंत्री टी. एस. बाबा का दौरा रहा और अधिकारी इस दौरे में नदारद रहे।
इस अस्पताल मे हो रहे इलेक्ट्रिकल कार्य, केवल हो रहे है परन्तु नियम और सुरक्षा गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
आपको बता दे की अस्पताल कि छतो मे हाई टेंशन सप्लाई के केवल फायार पैयपो मे नाग की तरह लिपटे हुए है जिसमे कई जगहों से केवल खुले हुए है,तो कहीं छत्तो पर जाने वाले मार्गो पर सीढिय़ों में ही सप्लाई केवल बिछे है।
ये सभी केवल कभी भी कभी या किसी भी वक्त मौत का तांडव पूरे अस्पताल को दिखा सकते है इस पर विघूत विभाग के अधिकारी केवल काम करवाकर अपने कमीशन का खेल,खेल रहे है और नियमों कि धज्जियां उड़ा रहे है ।
इस अस्पताल में नियमों की तो कोई बात ही नहीं कर सकता,क्योंकि ये खेल कमीशन का है ।
अधिकारी चुप है और लोग मौत के खेल में व्यस्त है ।यहां तक कि अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी भी मौन होकर सब खेल देख रहे है।
आपको बता दे यहां अस्पतालों के एडमिट बेड के उपर ही केवल अनियमित ढंग से लगे है, जहा भर्ती किए हुए पेशेंट बेड पर है और उनके बच्चे वहा खेल रहा है। इस पूरे विंग में कहीं भी इलेक्ट्रिकल समन यंत्र नहीं लगा है।
यदि यहां आकस्मित कोई घटना हो जाए तो सुरक्षा शून्य है और बेड पर लेटे हुआ व्यक्ति को बचाव असंभव है।
इससे पहले भी कई बार, इस तरह के घटिया कार्यों के कारण सरकारी भवनों में आगजनी हो चुकी है।
फिर भी अधिकारी चुप है, अब शायद ये इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी हजारों कि जिंदगियों के जान का खेल देखने के लिए बैठे है जहा लोग जीवन जीने कि आश में एडमिट होते है वहीं इलेक्ट्रिकल कार्यों कि अनियमितता और नियमों एवम सुरक्षा संसाधनों कि धज्जियां उड़ाते देख जहा प्रशासन और इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी मौन धारण करके बैठे है वे शायद कोई घटना का ही इंतजार कर रहे है या फिर वे अपने कमीशन से असंतुष्ट होकर अंधे होने कि एक्टिंग कर रहे है।
इसका जवाब जानता को कौन देगा कि उनके जान का यह खेल देखकर भी अधिकारी क्यो मौन है।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
देवांगन समाज भवन कोंडागांव मे सभी पिछड़ा वर्ग समाज के अंतर्गत आने वाली जातियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे एक विशेष बैठक आयोजित कर पूर्व मे आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया व सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कोंडागांव के अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमे सभी समाज प्रमुखों की मौजूदगी मे रितेश पटेल को चुना गया वहीं महामंत्री रैमल दीवान व कोषाध्यक्ष आइसी निषाद को चुना गया सचिव योगेश्वर साहू व प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल बने। संरक्षक मंडल मे रोहित पटेल, बिरस साहू, रमेश प्रधान, बालकुँवर प्रधान,सुखिया राम चौहान, गोकुल मानिकपुरी मंगल राम कौशिक, प्रेमनाथ यादव, भारत जैन, मणिशंकर देवांगन, झूमूकलाल दिवान व सलाहकार मंडल मे दिलीप दिवान, राजेंद्र जायसवाल, यशवंत साहू, कमलकांत पटेल, यशवंत साहू, केजूराम नायक शामिल हैं उपाध्यक्ष के रूप मे सरजूदास मानिकपुरी, सनत यादव, मनोज देवांगन, हीराराम राठौर, चंद्रकांत जैन, शंकर शार्दुल केदारनाथ वर्मा अक्ष पांडे बसंत साहू, पीडी विश्वकर्मा शामिल हैं ।मिडिया प्रभारी बने अमित गुप्ता रामदेव कौशिक, विनोद साहू, अनत जैन, खीरेन्द्र यादव।सभी समाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई किस तरह से आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी इस पर भी विचार किया गया। आज के कार्यक्रम मे कोंडागांव जिले मे निवासरत पिछड़ा वर्ग समाज के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधीयों के साथ सामाजिकजन भारी संख्या मे मौजूद रहे।
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
जिले में स्ट्रीट डॉग को लेकर अब लोगों में संवेदनाएं बढऩे लगी है जिसका परिणाम यह है कि आप लोग आगे बढ़ चढ़कर डॉग के इलाज व उनके नसबंदी में सहयोग करते नजर आ रहे हैं जिला मुख्यालय के साथ ही फरसगांव जैसे शहरों में भी अब स्ट्रीट डॉग के इलाज के लिए आम नागरिकों के साथ साथ पशु चिकित्सक भी तत्पर नजर आ रहे हैं ।
पशु चिकित्सालय फरसगाव के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अलका ठाकुर एवं एक्सटेंशन अधिकारी डीपी साहू द्वारा डेर्माटाइटिस से ग्रसित स्ट्रीट डॉग का इलाज किया जा रहा है,वही पूछने पर पशु चिकित्सक ने कहा की यह अभियान जारी रहेगा, वहीं जानकारी देते कहा की रेबीस मामले बढऩे के चलते साथ साथ निशुल्क रेबीस टीका करण भी किया जा रहा है,ताकि पशुओ के साथ जन सामान्य भी सुरक्षित रहें। नगर के घुमंतू बीमार कुत्ते आम लोगों के लिए खतरा न बने, इसे देखते हुए नगर के युवाओं के सहयोग से इन बीमार कुत्तों का इलाज लगातार किया जा रहा है ।
वहीं जिला मुख्यालय में शांति फाउन्डेशन के यतीन्द्र सलाम व समाज सेविका अनिता श्रीवास्तव के द्वारा भी लगातार लावारिश पशुओ के लिए खाने व उनके उपचार की मुहिम चलाई जा रही है, ताकि डॉग बाइट जैसे मामलों को कंट्रोल किया जा सके, जिनके मुहिम में डॉ नीता मिश्रा व डॉ ढालेश्वरी साहू के द्वारा सराहनिय योगदान दिया जाता रहा है
–बर्थ कंट्रोल व डॉग बाइट का समाधान है नसबंदी
जिले में पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों के साथ मिलकर अब कई समाज सेवी भी कुत्तों के इलाज में जुटे हुए हैं। वही विभाग के अधिकारियों की अपील है कि आप कोई भी आमजन अस्पताल में सम्पर्क कर निषुल्क स्ट्रीट डॉग की नसबंदी करवा सकते है , नसबंदी के बाद कुत्तों को कुछ दिन के लिए संरक्षण में रख पुन: उन्हें उनके इस्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया जाता है।
कोण्डागांव/ शौर्यपथ /
शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा द्वारा जिला कार्यालय में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक ली गई। इस बैठक में कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक सन्तराम नेताम, हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम सहित कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए।
इस बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने गांव में किए जा रहे विकास कार्यों में कार्यों के संचालन, निर्माण एवं श्रम से लेकर सभी कार्यों में स्थानीय ग्रामीणों एवं आदिवासियों को प्राथमिकता देते हुए, उन्हें गांव के विकास कार्यों में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने स्थानीय स्तर पर कोदो कुटकी के प्रोत्साहन, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकारों के वितरण, आदिवासी छात्रावासों का निर्माण पूर्ण करने, एकलव्य आदिवासी छात्रावासों में बच्चों के चयन में स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिकता तथा बच्चों की छुट्टियों के दौरान सभी जर्जर स्कूलों एवं आश्रमों की मरम्मत करने निर्देश दिए।
देवगुड़ी एवं गोटूलों का स्थानीय परम्परा के अनुसार हो निर्माण
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णयानुसार जिले में स्वीकृत 216 देवगुडिय़ों में से अपूर्ण 88 देवगुडिय़ों का कार्य जल्द पूर्ण कराने एवं स्थानी जनजातियों में विविधता को देखते हुए निर्माण में स्थानीय परंपराओं को ध्यान में रखकर देवगुड़ी एवं गोटूलों का निर्माण करने निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों निर्माण किए जा स्कूलों छात्रावासों एवं सड़कों के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं अपूर्ण कार्यों में यदि कोई ठेकेदार की अरुचि के कारण कार्यों में विलंब हो रहा हो ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में बनाए जा रहे कुधुर-तुमडीवाल मार्ग, मटवाल-कुधुर मार्ग जैसे मार्गों में पुलिस सहायता के साथ पूर्ण करने को कहा। आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को खाद की कमी ना हो इसके लिए उन्होंने गोठानों से वर्मी कंपोस्ट की अधिक से अधिक खरीदी कर आपूर्ति करने के निर्देश दिए साथ ही बीज एवं उर्वरकों की हेराफेरी करने वालों के विरुद्ध त्वरित एफआईआर कर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस विभाग को निर्देश दिए।
चिपरैल के साथ अन्य जर्जर पीडीएस भवनों की होगी मरम्मत
इस अवसर पर विधायक केशकाल द्वारा चिपरैल में जर्जर पीडीएस भवन के संबंध में जानकारी दी गई जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा चिपरैल सहित जिले के सभी जर्जर पीडीएस भवनों, स्कूलों, छात्रावासों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों का सर्वे कराकर सभी की मरम्मत एवं ऐसे गांव जहां पीडीएस भवन नहीं है वहां नवीन पीडीएस भवनों के निर्माण हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही जिले में निर्मित एवं निर्माणाधीन जलाशयों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने को कहा साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा जल जीवन मिशन द्वारा घर-घर नल पहुंचाने एवं प्रत्येक व्यक्ति तथा परिवार तक पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में होगा सुधार
विधायक कोण्डागांव द्वारा जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं के कुछ दिनों से अव्यवस्था के संबंध में जानकारी देने पर प्रभारी मंत्री द्वारा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को सुधारने तथा स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। जिसपर कलेक्टर द्वारा डीएमएफ मद से कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द करते हुए व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जीवन दीप समिति के अधिकारियों को उनके व्ययों एवं कार्यों की समीक्षा समय समय पर करते हुए जनप्रतिनिधियों को इसके सम्बन्ध में जानकारी देने को कहा। मंत्री द्वारा बड़ेबत्तर उड़ीसा मार्ग के सुधार एवं एनएच 30 में बाईपास निर्माण हेतु भी जल्द कार्यवाही को निर्देशित किया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री से लखमा ने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जनता के लिए कार्य करने के लिए जनता से संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता है। हमें जिले के हर नागरिक हर ग्रामीण तक सुविधाओं के साथ उनका विकास भी सूचित करना है। इसके लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति तक पेयजल, भोजन को पहुंचाने के साथ सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए उन्होंने विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन एवं अपूर्ण कार्यो को जल्द पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया साथ ही पड़ोसी राज्यों में बढ़ते कोरोना प्रकरणों को देखते हुए निरन्तर सतर्क रहते हुए तैयारियों के निरन्तर अवलोकन करने को कहा।
लाउड-स्पीकर तथा पाम्पलेट बाँट कर आम जनता से की यातायात नियमों के पालन की अपील
संवाददाता राघवेन्द्र सिंह
दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में लगातार यातायात जागरूकता के साथ ही यातायात नियमों के पालन हेतु प्रचार -प्रसार व समझाईश कार्यक्रम चला रही है। यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2022 क़ो यातायात प्रभारी दंतेवाड़ा निरीक्षक सलीम खाखा के नेतृत्व में यातायात पुलिस का दल साप्ताहिक बाजार स्थल गीदम पहुँच कर लाउड स्पीकर के माध्यम से बाजार स्थल तथा गीदम कस्बे में आम नागरिकों, राहगीरों, व्यापारियों को यातायात नियमों के पालन हेतु अपील की गई। इस दौरान यातायात स्टॉफ द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, चारपाहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट पहनने, ओवर स्पीड में वाहन नहीं चलाने, शराब पीकर नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवर लोड माल /सवारी नहीं भरने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने व नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देने की की समझाईश दी गई।
यातायात प्रभारी सलीम खाखा द्वारा बताया गया कि विगत दो वर्षों में जिले अंतर्गत घटित मृत्युकारित अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों के विरुद्ध हुई है जिसमें सभी मोटर साइकिल चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं किया गया था, जिसके फलस्वरूप सिर में आयी चोट के कारण उनकी मृत्यु हुई । यदि मोटर साइकिल चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग किया गया होता तो निश्चित रूप से उनकी जिंदगी बच सकती थी। मोटर साइकिल चालकों से अपील है कि वे अनिवार्यतः हेलमेट का उपयोग करें। इस अवसर पर यातायात नियमों से सम्बंधित पेपर व पाम्पलेट का वितरण साप्ताहिक बाजार में की गई।
संवाददाता प्रशांत मिश्रा
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर रजत बंसल ने आज सुबह जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री बंसल संजय बाजार के पास स्थित स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, महारानी अस्पलात, लालबाग मैदान में निर्माणाधीन झीरम शहीद स्मारक तथा कुम्हड़ाकोट आमगुड़ा में चल रहे विकास कार्यों अवलोकन किया। कलेक्टर ने महारानी औचक निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। अस्पताल में भर्ती मरीज कलेक्टर श्री बंसल के आत्मीय एवं मधुर व्यवहार से काफी अभिभूत हुए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल, एसडीएम श्री दिनेश नाग, संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एके सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
श्री बंसल ने पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज परमजीत एवं सोमनाथ से बातचीत कर उनके इलाज के संबंध में जानकारी तथा मौके पर उपस्थित अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान श्री बंसल अस्पताल के ओपीडी कक्ष जनरल वार्ड, महिला वार्ड, बर्न यूनिट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बर्न यूनिट के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि अभी हाल में ही डायलिसिस हेतु दो टेक्नीशियनों की नियुक्त हुई है, इस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्री बंसल ने पुराने अस्पताल भवन में उपर मंजिल की ओर जाने वाली सीढ़ी की चौड़ाई बढ़ाने तथा लिफ्ट एवं स्ट्रेचर की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके अलावा अस्पताल में आवश्यकता अनुरूप एसी लगवाने के निर्देश भी दिए। संजय बाजार के पास स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को विद्यालय में अधोसंरचना से जुड़े चिजों के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर एक आदर्श विद्यालय के अनुरूप सभी सुविधाओं से युक्त स्वच्छ, सुन्दर परिसर का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान श्री बंसल ने जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री भारती प्रधान को विद्यालय परिसर पर चल रहे निर्माण कार्यों का सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान श्री बंसल लालबाब मैदान में निर्माणाधीन झीरम शहीद स्मारक के निर्माणाधीन कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके अलवा आमागुड़ा स्थित कुम्हड़ाकोट में पहुंचकर प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली एवं आयुक्त नगर निगम श्री प्रेम पटेल तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोंडागांव / शौर्यपथ / देवांगन समाज भवन कोंडागांव मे सभी पिछड़ा वर्ग समाज के अंतर्गत आने वाली जातियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे एक विशेष बैठक आयोजित कर पूर्व मे आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया व सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कोंडागांव के अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमे सभी समाज प्रमुखों की मौजूदगी मे रितेश पटेल को चुना गया वहीं महामंत्री रैमल दीवान व कोषाध्यक्ष आइसी निषाद को चुना गया सचिव योगेश्वर साहू व प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल बने। संरक्षक मंडल मे रोहित पटेल, बिरस साहू, रमेश प्रधान, बालकुँवर प्रधान,सुखिया राम चौहान, गोकुल मानिकपुरी मंगल राम कौशिक, प्रेमनाथ यादव, भारत जैन, मणिशंकर देवांगन, झूमूकलाल दिवान व सलाहकार मंडल मे दिलीप दिवान, राजेंद्र जायसवाल, यशवंत साहू, कमलकांत पटेल, यशवंत साहू, केजूराम नायक शामिल हैं उपाध्यक्ष के रूप मे सरजूदास मानिकपुरी, सनत यादव, मनोज देवांगन, हीराराम राठौर, चंद्रकांत जैन, शंकर शार्दुल केदारनाथ वर्मा अक्ष पांडे बसंत साहू, पीडी विश्वकर्मा शामिल हैं ।मिडिया प्रभारी बने अमित गुप्ता रामदेव कौशिक, विनोद साहू, अनत जैन, खीरेन्द्र यादव।सभी समाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई किस तरह से आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी इस पर भी विचार किया गया। आज के कार्यक्रम मे कोंडागांव जिले मे निवासरत पिछड़ा वर्ग समाज के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधीयों के साथ सामाजिकजन भारी संख्या मे मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
