
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
केशकाल / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेसी कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर गुरुवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम के निवास पहुंचे थे। जहां विधायक सन्तराम नेताम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। ततपश्चात उन्होंने केशकाल ब्लॉक में निवासरत पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से मुलाकात कर आगामी दिनों में होने वाली जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के सम्बंध में चर्चा किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों के अनुरुप कार्य करने वालो को जोड़कर संगठन की सुदृढ़ता की दिशा में काम करने जिले के सभी ब्लाकों में संगठन का विस्तार और पार्टी की नीतियों के अनुसार सक्रिय लोगों को जोड़कर पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य करने आह्वान किया। मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि बस्तर संभाग के प्रत्येक जिले में ब्लॉक स्तर पर पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी का गठन करने के उद्देश्य से मैं बस्तर संभाग के दौरे पर आया हूं। आने वाले दिनों में कोंडागांव जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी जाएगी, जिसमे सभी ब्लॉक के अध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति की जाएगी। ताकि भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ओबीसी समाज द्वारा संगठनात्मक रूप से जन जन तक पहुंचाया जाए। आज विधायक संतराम नेताम जी की मौजूदगी में ओबीसी कांग्रेस की बैठक हुई है जिसमें समस्त विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आगामी समय हेतु आवश्यक रणनीति बनाई गई है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक में पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी का गठन कर एक टीम तैयार करें ताकि आने वाले दिनों में पिछड़ा वर्ग समाज का उत्थान और चौमुखी विकास किया जाए।
विधायक संतराम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार गरीबों एवं पिछड़ों की सरकार है। हम सब ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में प्रदेश में काम कर रहे हैं जो पिछड़े वर्ग से आते हैं। पिछले 15 वर्षों के भाजपा शासन ने पिछड़ा वर्ग समाज के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया था जिससे लोग त्रस्त थे, लेकिन भूपेश बघेल के मजबूत नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर सभी वर्ग खुशहाल है। केशकाल ब्लॉक में ओबीसी कांग्रेस की टीम के गठन होने से निश्चित रूप से समाज को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान पीसीसी सचिव सगीर अहमद कुरैशी, जनपद उपाध्यक्ष गिरधारीलाल सिन्हा, सालिगराम जायसवाल, विजय लांगड़े, शंकर शार्दूल, पार्षद पंकज नाग, श्रीपाल कटारिया, राकेश ध्रुव, कौनेन कुरैशी एवं बड़ी संख्या में ओबोसी समाज के लोग मौजूद रहे।
कोंडागांव /शौर्यपथ/
आजादी के 75 साल का महोत्सव देश मन रहा है किन्तु इन 75 साल की आज़ादी के बाद भी इंसानों की सबसे बड़ी जरुरत जल को भी कोई भी सरकार द्वारा आम जन तक उपलब्ध नहीं करा पाना समाज के लिए चिंतनीय है वही .सरकारों द्वारा पैय जल जैसी मुलभुत सुविधा के लिए मुफ्त जल की व्यवस्था तो नहीं कर पाई किन्तु शुल्क लेकर शीतल जल के लिए जगह जगह पनघर जरुर खोल दिया है किन्तु शायद ही कोई ऐसा पनघर होगा जहाँ निर्बाध जल उपलब्ध होता होगा कभी बिजली की समस्या , कभी मेंटेनेंस की समस्या , कभी सञ्चालन की समस्या जैसी कई तरह कि समस्या से दो चार होता पनघर नजर आ ही जाता है .
जहां एक तरफ शासन लाखों रुपए खर्च कर लोगो को नए नए योजनाएं दे रहा है और लगातार लोंगो के सुविधाओं के लिए निरंतर कोशिश कर रहा मगर बात अगर कोंडागांव जिले की करे तो प्रशासन द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम मशीन महीनों से खराब पड़ा है जिसकी सूद लेने वाला कोई नही जिसकी हालत अब जर्जर होती नजर आ रही लाखों रुपये खर्च कर कोंडागांव जिले मुख्यालय के बस स्टैंड में इसे लगाया गया जिससे आने जाने वाले यात्रियों राहगीरों को एक रुपये में शीतल पेय जल एक लीटर जल मिले मगर नगर पालिका की सुस्ती के चलते आज तक यह मशीन बस शो पीस बन कर रह गया है । जिसकी वजह से यात्रियों व नगर वाशियों को दुकानों से बोतलों का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा। जिसका फ़ायदा सीधा व्यपारियो को रहा हैं
नगर के जनप्रतिनिधियों की नही खुली आँखे
आप को बतादे की ग्रीष्मऋतु के आते ही लोग अपना कूलर फ्रिज की मरम्मत करवा देते है जिससे उन्हें गर्मी के दिनों में राहत पहुचे ओर दिन शीतल हवा व शीतल पेय जल से गुजरे मगर हम अगर बात जिले मुख्यालय की करे तो अब तक नगर पालिका परिषद , पार्षद व किसी बड़े प्रतिनिधियों द्वारा अब तक गर्मी को देखते हुए एक प्याऊ घर की व्यवस्था नही की गई है जिससे नगर में बाहर से आने जाने वाले राहगीरों को शुद्ध शीतल पेय जल उपलब्ध हो ।जिसकी वजह से राहगीरों को बोतलों का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
बढ़ती गर्मी को देख लगाया वाटर कूलर किया जन सेवा
कहते है कि जब किसी की नजर नही पड़ती तब कुछ हाथ सेवा के लिए बढ़ ही जाते है उसी प्रकार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सोनी परिवार का हाथ आगे बड़ा और लगा दिया वाटर कूलर दअरसल कोरोना काल मे स्वर्गीय रावल चंद सोनी जी का कोरोना की वजह से निधन हो गई जिसकी याद में सोनी देवाल परिवार के द्वारा कोंडागांव नगर के जय स्तंभ चौक में लोगों को शीतल पेय जल उपलब्ध करवाने किये लिए वाटर कूलर सार्वजनिक प्याऊ लगावा दिया । ओर एक मिशाल कायम किया जिसकी वजह से आज नगर वाशियों को शीतल पेय जल उपलब्ध हो रहा ।
क्या कहा नगरपालिका अधिकारी ने...
नगर वाशियों को नही मिल पा रहे शीतल पेय जल के लिए जब नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी विजय पांडे से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जल्द हम शीतल पेय जल की व्यवस्था करवाएंगे साथ ही हमने वाटर एटीएम मशीन लगाने वाली कंपनी से बात किया है जल्द सुधरवा दिया जायेगा।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
आप को बतादे की कोंडागांव के वार्ड अम्बेडकर वार्ड की पार्षद बबीता मरकाम एव पति संतोष मरकाम पहुंचे थे रायपुर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल से मिलने पर मुख्य मंत्री जी से नही मिल पाने के स्थिति में कोंडागांव विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को आवेदन सौंपा जिसमे अम्बेडकर वार्ड में हो रहे जनसमस्याओं को जल्द शुरू करने की बात कही है जैसे अम्बेडकर वार्ड नहरपारा मे जलासय की सौंदर्य करण , एक सांस्कतिक भवन , एवं चिखल पुटी पंचायत के आश्रित ग्राम दूध गांव के किसान को दिए गए पट्टे में सुधार करने जैसी बातों पर चर्चा किया गया जिसमे विधायक मोहन मरकाम द्वारा सांस्कृतिक भवन को अपने निधि से सात लाख रुपए का तुरंत स्वीकृति दी और साथ ही श्री मरकाम ने कहा वार्ड की जलासय की साफ सफाई एवं सौंदर्य करण जल्द शुरू करने जैसी बातों को कहा है
दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/
दंतेवाड़ा जिला आदिवासी बाहुल्य वाला क्षेत्र है जहां भौगोलिक बनावट अलग-अलग तरह की चुनौतियां खड़ी होती हैं। नल जल योजनान्तर्गत सबको पानी की समान उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बस्तियों के हर घर तक नल का कनेक्शन पहुंचा जा रहा है जिसके तहत सबको साफ पानी की सुविधा उपलब्ध हो रही है. सभी लोगों को पाइप के जरिए साफ पीने का पानी मुहैया कराई जा रही है। योजना के गांवों में शीघ्रता से क्रियान्वयन होने से ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल रहा है। लोग अब वो दिन भूल गये हैं जब बूंद-बूंद पानी के लिए उनको कई मील दूर जाना पड़ता था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला दन्तेवाड़ा के चारों विकासखण्डों के पूर्व में पूर्ण व प्रगतिरत 53 ग्रामों की नल जल योजनाओं को रेट्रोफिटिंग योजनाएं के माध्यम से व शेष 172 ग्रामों की एकल ग्राम योजनाएं बनाई जा रही है। जल जीवन मिशन अन्तर्गत मुख्यत: पाईप लाईन विस्तार उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य, सोलर आधारित उच्च स्तरीय टंकी एवं घरेलू नल कनेक्शन देने का कार्य किया जाना है। जिससे जिले के कुल 225 ग्राम के 219422 जनसंख्या से कुल 48216 घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से लाभान्वित होंगे। वर्तमान में क्रमश: विकास खण्ड दन्तेवाड़ा, गीदम, कुआकोंडा एवं कटेकल्याण आते हैं जल जीवन मिशन अंतर्गत कुल 225 ग्रामों में से 165 ग्रामों का स्वीकृति प्राप्त कर 160 ग्रामों का निविदा आमंत्रित कर 78 ग्रामों का कार्यादेश जारी कर 69 ग्रामों का कार्य प्रगतिरत है जिसके तहत 10466 घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण कर जल प्रदान किया जा रहा है तथा 5 ग्रामों का कार्य पूर्ण किया गया है ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्ति करते हुए उनके संपर्क नंबर जारी किए गए है।
कांकेर / शौर्यपथ /
बांदे थाना पुलिस ने आईपीएल ऑन लाईन सट्टा पर कार्यवाही कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम श्च1 99 में स्कूल के पास 03 व्यक्ति लैपटॉप व मोबाइल से लोगो से ऑनलाईन व नगदी रकम वसूल कर अधिक पैसा कमाने का लालच देकर हारजीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे है मुखबिर के सूचना पर बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपियों राजू मंडल पिता रतन 23 साल ग्राम श्च1 99 , नारायण मंडल पिता राजकुमार मंडल 21 साल ग्राम श्च1 100, राम मंडल पिता रतन 19 साल ग्राम श्च1 99 को घेराबंदी कर पकड़े जिनसे पुछताछ करने पर ऑनलाइन एप क्रिकेट बेट 9 और ऑन लाईन आईडी के माध्यम से आईपीएल मैचो में हारजीत का दाव लगाकर सटटा खिलाना स्वीकार किया। मौके पर कार्रवाई कर आरोपी राजू मंडल, नारायण मंडल, राम मंडल के कब्जे से कुल 4 मोबाइल कुल ?3500 नगदी ,01लैपटॉप, 01 वाई फाई, 4 एटीएम एवं 01 मोटरसाइकिल सट्टा पट्टी पेन जप्त किया गया एवं थाना बांदे में सभी आरोपी गण के विरुद्ध धारा 4(क)जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया है तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।
जगदलपुर /शौर्यपथ/
शहर के दलपत सागर के निकट स्थित कलागुड़ी में सोमवार शाम को ओपन माइक और फैशन शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं द्वारा फैशन शो का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही आदर्श तिवारी, विशाल ठाकुर, अनुराग जोस, राहुल रायकवार, नुपुर, सुगंधा, महेंद्र द्वारा गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा तरंग डांस एकेडमी की भूमिका साहा द्वारा नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री हर्ष चौहान, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की संचालक एवं कुलपति शालिनी भरत सहित उपस्थित अतिथियों ने बस्तर की प्रतिभाओं की जमकर सराहना की।
जगदलपुर /शौर्यपथ/
केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी काॅलेज के सभाकक्ष में उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की कुलपति एवं संचालक प्रो. शालिनी भरत, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित उद्यमी युवा एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।
इस अवसर पर केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष चौहान ने आदिवासी बाहुल्य अंचल बस्तर में जिला प्रशासन की पहल पर उद्यमिता के विकास के लिए थिंक बी के स्थापना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अंचल में उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास निश्चित तौर पर यहां सबसे अधिक बसने वाली जनजातीय समुदाय को मिलेगा और उनका उत्थान होगा।
चौहान ने जनजातीय समुदाय की छवि और वास्तविकता में अंतर का पीड़ादायक बताते हुए कहा कि भारत में जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा के लिए संविधान में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने आदिवासी समुदाय को उद्यमितापूर्ण मानसिकता का बताते हुए कहा कि वे नौकरी की मानसिकता नहीं रखते हैं। वहीं वे व्यक्तिगत विकास की अपेक्षा सामुदायिक विकास की भावना रखते हैं। वे अपने गांव में रहकर गांव के हित के अनुसार विकास करना चाहते हैं। उन्होंने स्थानीय उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उद्यमिता को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वन संपदा की रक्षा करते हुए उद्यमिता का विकास किया जाना चाहिए।
झाबुआ और बस्तर की विशेष पहचान
चौहान ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर और झाबुआ की विशेष पहचान है तथा ये एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि कुछ लोगों को अपना परिचय झाबुआ जिले से देने पर अक्सर बस्तर की याद करते हैं, जो इन दोनों अंचल की निकटता का अनुभव कराता है।
इस अवसर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की कुलपति एवं संचालक प्रो. शालिनी भरत ने कहा कि वे बस्तर के अपने पहले प्रवास पर बहुत ही खुश हैं, क्योंकि उन्होंने बस्तर के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा था। उन्होंने उद्यमिता के लिए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सबसे पहले पहल करने पर बस्तर जिला प्रशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने तेजी से बढ़ते शहरीकरण को एक बड़ी समस्या बताते हुए स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित कर यह कार्य आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी उद्यमिता और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा बस्तर में उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास भी ऐसा ही है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए किए गए त्वरित पहल के लिए भी जिला प्रशासन की सराहना की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कहा कि बस्तर में कुछ बहुत अच्छी शैक्षणिक संस्थाएं हैं, जिनके विद्यार्थी आज बहुत अच्छे मुकाम पर हैं। वे वापस बस्तर को कुछ देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध है। यहां के आदिवासी आज भी अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े हुए हैं, जो बाहरी लोगों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केन्द्र है। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए बस्तर की ये विशेषताएं अनुकूल रही हैं। इसके साथ ही टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंसेस का साथ मिलने पर इस कार्य को गति मिली है। उन्होंने भविष्य में सभी स्कूल-कॉलेजों में थिंक-बी क्लब खोलने की बात कही, जिससे युवाओं में उद्यमिता की भावना का विकास हो।
पारिस्थितिकी तंत्र के सहयोगियों के साथ होगी चर्चा और दरभा में कॉफी की खेती का करेंगे अवलोकन
उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव में पधारे अतिथियों द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पारिस्थितिकी तंत्र के सहयोगियों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वे दरभा में की जा रही कॉफी की खेती का भी अवलोकन करेंगे। गुरुवार को थिंक बी कार्यालय में उद्यमिता में नवाचार पर युवाओं के विचारों पर मंथन किया जाएगा।
कांकेर / शौर्यपथ /
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला महामंत्री बृजेश चौहान व दिलीप जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को ठगने का ही काम किया है । चुनाव जीतने बड़े बड़े वादे तो कर दिए अब उन वादों को पूरा करने पसीने छूट रहे ।
चारामा में महिलाओं और युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम आयोजित किया परन्तु आज सबसे ज्यादा कोई वर्ग कांग्रेस सरकार से त्रस्त है तो वो युवा व महिलाएं ही है । कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को 2500 रु प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने बेरोजगारों को नौकरी , अनियमित व संविदा कर्मचारियों को सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर नियमति करने का वादा किया था परन्तु आज तक इनमें से कोई वादा पूरा इस सरकार ने नही किया है । प्रदेश की महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू इट का काम छीन कर अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिया गया जिससे प्रदेश की लाखों महिलाएं बेरोजगार हो गई और उन पर रोजी रोटी का संकट आन पड़ा । पूरे प्रदेश में युवा, महिलाएं सबसे ज्यादा महीनों से आंदोलनरत है परन्तु इस सरकार के कान में जूं नही रेंग रहा । आंदोलन करने वालो से सरकार का कोई प्रतिनिधि मिलना तो दूर उनकी मांगों को सुना भी नही जा रहा । लोकतंत्र की दुहाई देने वाली इस कांग्रेस सरकार ने नया रायपुर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों को रातों रात अलोकतांत्रिक तरीके से धरना स्थल से खदेड़ दिया गया । प्रदेश की कांग्रेस सरकार से प्रदेश की सम्पूर्ण जनता त्रस्त है ।
कांकेर / शौर्यपथ /
कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी के कब्जे से 12020 मिलीलीटर अंग्रेज़ी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त डी ओ होंडा स्कूटर भी जप्त किया गया है , दिनांक 24/04/22 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी एक व्यक्ति डी ओ होंडा स्कूटर में शराब का परिवहन, बिक्री हेतु कर रहा हैं, सूचना की तस्दीक दौरान थाना कांकेर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नया बस स्टैंड कांकेर के पास मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन को रोक कर का तलाशी लिया गया किया गया जांच के दौरान डी ओ होंडा स्कूटर सवार आरोपी निरंजन गुप्ता पिता स्व विश्वनाथ गुप्ता उम्र 57 वर्ष निवासी कोकानपुर के आधिपत्य के डी ओ होंडा क्रमांक सीजी 04 एमके 2939 में आरोपी के पास रखे पीटठु बैग एवं स्कुटी सीजी -04 एमके 2939 में रखे डिग्गी में रखे समान स्कूटी के डिग्गी मैकडॉवेल नंबर वन का 15 नग अंग्रेजी शराब पिठठु में गोवा अंग्रेजी शराब 24 नग व 10 नग सिम्बा केन बियर अवैध रूप से रखा पाये जाने से कुल शराब 12020 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी ने शराब को उक्त शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, शराब परिवहन में प्रयुक्त डीओ होंडा क्रमांक सीजी 04 एम के 2939 भी जप्त किया गया है ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
