
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/
दंतेवाड़ा बैलाडीला की पहाडिय़ों से निकलने वाला लौह अयस्क का लाल पानी बैलाडीला के आसपास के कई गांव को प्रभावित कर चुका है जिसका खामियाजा वहां के किसानों को भुगतना पड़ा जिनके मुआवजा को लेकर भाजपा नेत्री उर्मिला तामो कई बार आवाज उठाई और जिला प्रशासन के न्यायाधीश कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर गांव वालों का दर्द साझा किया जिसके बाद प्रभावित गांवों को लाल पानी का मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा नेत्री उर्मिला तामो ने जनवरी माह मे आवेदन लगाया था उनकी मेहनत रंग लाई और
कलेक्टर दिपक सोनी ने जटिल समस्या को संज्ञान में लेते हुए प्रभावितों का पुन: सर्वे कर एन एम डी सी प्रबंधन से मुआवजे की राशि की मांग की जो राशि जिला प्रशासन के पास आ गई है बहुत ही जल्द प्रभावितों को मुआवजा की राशि दी जायेगी। मुआवजे की राशि की मांग पूरी करने के लिए उर्मिला तामो ने जिला प्रशासन और एन एम डी सी प्रबंधन का आभार माना है और क्षेत्र के निवासियों से कहा कि जनहित के मुद्दों पर वह हमेशा उनके साथ खडी रहेंगी।
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/
दंतेवाड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के समस्त विकास खंडों में हेल्थ मेला का आयोजन किया गया। दंतेवाड़ा विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोंदुम, कटेकल्याण के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेकल्याण, कुआकोंडा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालनार, गीदम विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाहुरनार में हेल्थ मेले का सफल आयोजन किया गया। इस हेल्थ मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया अंतिम दिन ग्राम पंचायत पहुरनार में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उक्त मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निशुल्क दवाइयां का लाभ लिया। जिले में आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत पाहुरनार में हेल्थ मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में नदी पार के समस्त ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए लोगों में मेले के प्रति उत्साह देखा गया। इस हेल्थ मेले में लगभग 1185 लोगों का पंजीयन कर इलाज किया गया। 155 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 372 एनसीडी की स्क्रीनिंग 46 मरीजों को टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से इलाज 70 मरीजों की आंख की जांच के साथ ही 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। एवं आयुष विभाग के द्वारा दवाइयों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी द्वारा निशुल्क काउंसलिंग की गई एवं आवश्यक मरीजों को दवाई का वितरण किया गया साथ ही राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को तंबाकू से संबंधित सेवन न करने की लिए प्रेरित किया गया। उक्त मेले में जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से लगभग 15 दिव्यांगों का पंजीयन कर मेला स्थल पर ही 5 ग्रामीणों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से यह लोगो को सहायक उपकरण का वितरण मेले स्थल में किया गया जिला चिकित्सालय से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु लगभग 6 व्यक्तियों का पंजीयन कर उन्हें जिला चिकित्सालय बुलाकर सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। जिला शारीरिक पुनर्वास केंद्र से 26 व्यक्तियों का पंजीयन कर मेले में स्वास्थ्य लाभ दिया गया। मेले के सफल आयोजन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस. मंडल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आर. एल गंगेश, डॉक्टर संजय बघेल नोडल अधिकारी, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉक्टर देश दीपक, डॉक्टर मधुसूदन खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ गौतम कुमार जिला मीडिया अधिकारी श्री अंकित सिंह जिला आर एम एन सी एच सलाहकार डॉ गीतू हरित, डब्ल्यूएचओ सलाहकार कुमार गौरव विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेम्स बैक खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी तारा मेश्राम तथा विकासखंड के समस्त चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ मेले में उपस्थित थे।
21 माह में नगर के एक गौ पालक ने बेचा 10 लॉख से ज्यादा का गोबर, भाजपाईयों ने उठाए सवाल
कोण्डागांव /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी करने का निर्देश दिया गया था जिसके तहत गौ पलकों द्वारा गोबर विक्रय किया जाता है . खरीदी का कार्य निगम परिषद् /पालिका /पंचायत आदि माध्यमो से की जाति है किन्तु किसी भी योजना में भ्रष्टाचार का रास्ता निकलने में भी सम्बंधित विभाग कोई कसार नहीं छोड़ता ऐसा ही एक मामला गोंदगओं का है जहाँ एक गौपालक द्वारा विगत 21 माह में 804 किलो प्रति दिन के हिसाब से गोबर विक्रय कर 10 लाख से अधिक की राशि का अर्जन किया गया . शासकीय दस्तावेजो में यह राशि कुल 11 गौपशु के माध्यम से दर्शाया गया है . अगर दस्तावेज की माने तो एक गौ द्वारा 80 किलो के लगभग गोबर का उप्र्जन होना बताया जा रहा है जो कि दस्तावेजो में ही संभव नजर आता है वही जमीनी हकीकत से दूर . सूचि में अंकित अन्य लोगो से जब गाय के गोबर की जानकारी ली गयी तो कई लोगो का कहना था कि 7 से 8 गाय के बीच 2 सौ किलो के करीब गोबर निकल जाता है वो भी तब जब उन्हें बाँध कर घर की बाड़ी में ही रखा जाता है . ऐसे में सवाल उठता है कि अशोक राय जिसके पास मात्र 10 गाये है कैसे 800 किलो के करीब गोबर का उपार्जन हो जाता है . इस मामले पर आज कोंडागांव भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस रखकर घोटाले के अंदेशे को उजागर किया गया . अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्य प्रणाली की निष्पक्ष जाँच करेगा .
मामले पर कोंडागांव भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस
गौपालकों के यहॉ जितना गोबर निकल नहीं रहा उससे कही अधिक बेच डालने का दस्तावेज नगर पालिका पेश कर रहा है। जो किसी षंडयंत्र की ओर इसारा कर रहा है, उक्त बाते भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होने कहा कि, नगर पालिका क्षेत्र के अंतगर्त निवासरत अशोक राय जिनके पास केवल 10 गाय और उनके भरे गए फामर्नुसार रोजाना बिक्री योग्य गोबर 90 किलो निकल रहा है, लेकिन खरीदी की गई राशि का अंतराल लॉखों में है। लता उसेंडी ने कहा कि, यदि वो रोजाना 90 किलो गोबर बिक्री भी करता है तो 21 माह में 113000 हजार का ही गोबर दो रूप्ए के हिसाब से बिक्री कर पाएगा। लेकिन नगर पालिका का दस्तावेज उसे 10 लॉख से अधिक की गोबर बिक्री करना बता रहा है।
यह कोई एक मामला नहीं है, बल्कि नगर पालिका के अंतगर्त ऐसे कई गौपालक है जिनके पास मवेशियों की संख्या तो कम है, लेकिन उन्हें गोबर बिक्री में लखपति बना दिया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए, क्योकि कही न कही यह गड़बड़ी कर योजना के नाम पर लाखों का हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, जब हमारी टीम समाजिक न्याय पखवाड़े के दौरान लोगों से संपर्क कर रही थी तो राज्य सरकार की गई कमी-खामिया सामने आई हैं, जिसमें गोठान की स्थिति, कुपोषण की दर, गभर्वती महिलाओं व आंगनबाड़ी केंद्रो में पढऩे वाले बच्चों के साथ ही समूह की महिलाओं के साथ यह सरकार अन्याय कर रही हैं। जिसके कई उदाहरण हमारे पास है, उन्होंने कहा कि, यह सरकार केवल लोगो के साथ धोखा कर रही है। इस मौके पर मनोज जैन, दीपेश अरोरा, हेमकुवर पटेल, जसकेतु उसेंडी, कुलवंत सिंह चहल सहित अन्य मौजूद रहे।
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
दिनांक 22 अप्रैल को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मर्दापाल क्षेत्र के घोर संवेदनशील कहे जाने वाले दुर्गम्य वनांचल ग्राम कुधूर एवं तुमड़ीवाल ग्राम का दौरा किया। ग्रामीणों की माने तो पहली बार किसी कलेक्टर ने भंवरडीह नदी पार करके ग्राम के दूसरे हिस्से में पंहुच ग्रामीणो की समस्याओं को जानने समझने का प्रयास किया। ग्रामीणो की समस्याओं एवं उनके सटीक निराकरण करने के अलावा योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की सत्यता जानने के उद्देश्य से किये गये इस निरीक्षण दौरे में जहां कलेक्टर ने ग्रामीणो से सीधे संवाद किया वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा स्कूली बच्चो को खेल सामग्री का वितरण किया गया।
जिले के दुर्गम इलाको में शुमार कुधूर एवं तुमड़ीवाल ग्रामो की भौगौलिक बसाहट की प्रमुख विशेषता यह है कि इन गांवो को भंवरडीह नदी दो भागो में विभाजित करती है। इस दृष्टि से नदी के दूसरी छोर स्थित ग्राम क्षेत्र अधिक बीहड़ वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इन क्षेत्रो में नदी को पार करके ही यहां जाया जा सकता है। इस दौरान कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने बाइक से नदी पार कर ग्राम के दूसरे हिस्से में पंहुचे सर्वप्रथम उन्होने ग्र्राम तुमड़ीवाल के प्राथमिक शाला केन्द्र का निरीक्षण किया। जो एक अस्थाई शेडनुमा हाल में संचालित हो रहा है। मौके पर कलेक्टर को जानकारी दी गई कि यहां स्कूल भवन तो स्वीकृत हो चुका है पंरतु नदी पार कर निर्माण सामाग्री लाने में यहां दिक्कत का सामाना करना पड़ रहा है। यहां एक शिक्षक और अतिथि शिक्षक के द्वारा अध्यापन कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने यहां छात्रो और शिक्षको से अध्यापन के विषय में चर्चा किया और शीघ्र ही स्कूल भवन की निर्माण की दिशा मे कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उपस्थित छात्रो एवं अन्य युवाओं को खेल सामग्री के रूप में वॉलीवाल एवं क्रिकेट किट के अलावा स्पोर्ट टी-शर्ट भी प्रदाय किया गया। कलेक्टर के पीडीएस प्रणाली के संचालन के सवाल पर चर्चा के दौरान तुमड़ीवाल के खास पारा के ग्रामीणो ने बताया कि यहां बसे 45 परिवारों के राशन कार्ड बन चुके है जबकि अन्य बचे 23 परिवारों को स्वीकृति दी गई है। इस पर कलेक्टर ने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी, पंचायत एवं स्कूल भवन के निर्माण में स्थानीय ग्रामीणजन के सहयोग एवं समर्थन की आवश्यकता है। अत: ग्रामीणो को भी चाहिए कि वे अपने ग्राम को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रशासन का खुलकर सहयोग करें। मौके पर उन्होने यह भी जानकारी दी कि तुमड़ीवाल ग्राम में विद्युत व्यवस्था के दूरूस्ती करण के तहत 1.50 करोड़ की स्वीकृती दी जा चुकी है और शीघ्र ही ये वनांचल ग्राम रोशनी से जगमगायेंगे।
कुधूर ग्रामवासिंयो ने कलेक्टर से मांगा स्टाप डेम और सड़क निर्माण,
इस क्रम में कुधूर ग्राम के पटेलपारा के ग्रामीणो ने चर्चा के दौरान कलेक्टर से स्टाप डेम एवं कड़ेनार से कुधूर (5 कि0मी0) सड़क तथा बेड़मा से हड़ेली तक सड़क मार्ग से जोडऩे की बात भी कही। इस पर कलेक्टर ने शीघ्र की आरईएस विभाग से परीक्षण करवाकर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। ग्रामीण आजीविका के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि इस क्षेत्र में चार वृक्षो की अधिकता, एवं चिरौंजी उत्पादन की संभावना को देखते हुए ग्रामीणो को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। चार बीज से चिरौंजी उत्पादन हेतु मशीन भी इस क्षेत्र में लगाई जा सकती है। जो क्षेत्र के ग्रामीणो के आजीविका के प्रबंधन का अच्छा स्त्रोत होगा। इसके साथ ही उन्होने यह भी कहा कि चूकिं इस क्षेत्र में 300 नरेगा जॉब कार्डधारी है अत: वे पूरे उत्साह के साथ पंचायत विभाग की योजनाओं में अपने हिस्सेदारी दर्ज करायें साथ ही औरों को भी प्रेरित करे। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा, एडीशनल एसपी शोभ राज अग्रवाल, ग्राम सचिव कालीचरण झा, सरपंच तुमड़ीवाल नीलधर कश्यप सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
कोंडागांव मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पांडे के मार्गदर्शन में प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्यों एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों, ब्रांड एम्बेस्डरो, आई टी बी पी के जवानों, नगरपालिका परिषद कोंडागाँव के कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों के द्वारा जिला मुख्यालय के बंधा तालाब में जलकुंभी का सफाई किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्यों एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने तालाब के अंदर जाकर जलकुंभियों और घास को निकाला।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पाण्डे, जिला संयोजक रिया तिवारी, पार्षद तरूण गोलछा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष रवि ठाकुर, ब्रांड एम्बेसडर टंकेश्वर पाणिग्रही, सुनील आचार्या, मनीशंकर देवांगन, बसंत साहू, नगरपालिका परिषद कोंडागांव के कर्मचारी संतोष साहू, गंगा सोनानी, सरस्वती दास, शेर सिंह राजपुरोहित, तरुण नाग और स्वच्छता दीदी मौजूद रहे।
कोंडागांव/ शौर्यपथ /
कोंडागांव जिला मुख्यालय के स्थानीय बस स्टैंड के सामने नेशनल हाइवे 30 पर जम कर नारे बाजी के साथ आबकारी मंत्री का भाजपाइयों ने पुतला फूंका । दअरसल 2 से 3 रोज पूर्व में श्री लखमा अपने बस्तर दौरे के दौरान किये टिप्पणी से भाजपाईयों को आहत पहुँचा है जिसके विरोध में कोंडागांव भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप नाग(बन्टी) एवं मंडल अध्यक्ष सखाराम कोर्राम के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध में आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जम कर लगाए जा रहे नारों में अनपढ़ मंत्री को स्कूल भेजो के नारों के साथ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ये अपमान भाजपा परिवार नही सहेगा आगे किसी भी प्रकार से किसी भी मंत्री के द्वारा अपमान किया गया तो भाजपा परिवार के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन ,नगरपालिक अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल ,उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी ,दयाराम पटेल ,गप्पी सुराना ,महेंद्र पारख ,दिनेश राव ,छोटू सलाम,राहुल गुप्ता,सुभम पटेल,नागेश देवांगन,रौनक पटेल,टिंकू साहू,विश्वजित,कन्हया गुप्ता, देवेंद्र मौर्य,ललित देवांगन,तेज देवांगन,धनसुदास,अविनाश सोरी,योगेंद्र नेताम,बलसिंह बघेल जी करुण नाइक,संतोष सिंह,रविन्द्र नाग,आनंद नाग,आकाश कश्यप एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
शौर्यपथ संवाददाता चंद्रशेखर पटेल
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय चारामा में आयोजित राजीव मितान क्लब एवं महिला शक्ति सम्मेलन के अवसर पर 183 करोड़ 06 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, इनमें 64 करोड़ 22 लाख रूपये के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 118 करोड़ 84 लाख रूपये के 40 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 31 करोड़ 03 लाख 96 हजार रूपये के 25 नल-जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया, इनमें जैसाकर्रा नल-जल प्रदाय योजना लागत 01 करोड़ 93 लाख 58 हजार रूपये, नल-जल प्रदाय योजना लिलेझर 01 करोड़ 34 लाख 05 हजार रूपये, लखनपुरी 01 करोड़ 84 लाख 45 हजार रूपये, कोटतरा 01 करोड़ 41 लाख़ 71 हजार रूपये, जेपरा 01 करोड़ 62 लाख 26 हजार रूपये, रतेसरा 92 लाख 26 हजार रूपये, भैंसाकट्टा 01 करोड़ 13 लाख 56 हजार रूपये, बांड़ाटोला 01 करोड़ 19 लाख 45 हजार रूपये, करिहा 01 करोड़ 32 लाख 38 हजार रूपये, चंदेली 01 करोड़ 33 लाख 75 हजार रूपये, रानीडोंगरी 01 करोड़ 21 लाख 89 हजार रूपये, टिकरापारा 98 लाख 37 हजार रूपये, हिंगनझर 83 लाख 49 हजार रूपये, मैनपुर 01 करोड़ 22 लाख 05 हजार रूपये, तेलगरा 01 करोड़ 18 लाख 72 हजार रूपये, मरकाटोला 01 करोड़ 17 हजार रूपये, कन्हारगांव 01 करोड़ 40 लाख 04 हजार रूपये, नारायणपुर (भानुप्रतापपुर) 02 करोड़ 76 लाख 08 हजार रूपये, रानवाही 75 लाख़ 79 हजार रूपये, घोड़दा 52 लाख 79 हजार रूपये, हेटारकसा 95 लाख 36 हजार रूपये, कनेचुर 01 करोड़ 12 लाख 20 हजार रूपये, कुल्हाड़कट्टा 01 करोड़ 42 लाख 10 हजार रूपये, सेलेगोंदी 62 लाख 53 हजार रूपये तथा आमाकड़ा के लिए 94 लाख 93 हजार रूपये की लागत के नल-जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया।
श्री बघेल द्वारा डोंगरगांव-मालीपारा-भेराडीह तक 06 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 07 करोड़ 43 हजार रूपये, दियागांव से पाउरखेड़ा तक 17.50 किलोमीटर किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 74 लाख 46 हजार रूपये, मरदेल ईरागांव से दुर्गगांव ईमलीपारा 05 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 04 करोड़ 58 हजार 46 हजार रूपये का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार मरकाटोला गोटीटोला से हितेकसा चौक तक 4.50 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 93 लाख 93 हजार रूपये, तांसी से चिखली मार्ग 3.50 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 08 लाख 80 हजार रूपये, खैरखेड़ा से गोटीटोला तक 7.50 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 07 करोड़ 92 लाख 35 हजार रूपये के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत् विभिन्न 05 शासकीय भवनों में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग लागत 41 लाख 06 हजार रूपये तथा 11 शासकीय भवनों में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग लागत 01 करोड़ 69 लाख 49 हजार रूपये, चाउरगांव से ओटेकसा सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य लागत 92 लाख 25 हजार रूपये और 02 करोड़ 44 लाख 63 हजार रूपये की लागत से कोड़ेकुर्से में 33/11 के.व्ही विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के लिए भी भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा 118 करोड़ 84 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 118 करोड़ 84 लाख रूपये के 40 विकास कार्यां का लोकार्पण भी किया गया, इनमें 26 करोड़ 42 लाख 55 हजार रूपये की लागत से निर्मित 08 वृहद पुलों का लोकार्पण शामिल है। जिन उच्च वृहद पुलों का लोकार्पण किया गया, उनमें सराधु मिचगांव से कोड़ेकुर्से मार्ग में कोटरी नदी पर 11 करोड़ 06 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, मुंगवाल भेजा मार्ग में मुंगवाल नाला पर 01 करोड़ 95 लाख 62 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, कुडाल से हप्पर्रा मार्ग में 02 करोड़ 14 लाख 74 हजार रूपये की लागत से कुडाल नदी में निर्मित उच्च स्तरीय पुल, भैंसमुण्डी नदी पर 01 करोड़ 31 लाख 13 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, टेंडइकोंदल नाला पर 01 करोड़ 97 लाख 10 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, भेजा नाला पर 01 करोड़ 64 लाख 20 हजार रूपये की लागत से निर्मित वृहद पुल, मंगहूर नाला में 02 करोड़ 03 लाख 25 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, छिंगदगांव नदी पर 04 करोड़ 36 लाख 45 हजार रूपये की लागत से निर्मित वृहद सेतु का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 86 करोड़ 90 लाख 86 हजार रूपये की लागत से 20 सड़कों का पुल-पुलिया सहित लोकार्पण किया गया, इनमें कोरर से हवरकोंदल सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 08 करोड़ 55 लाख 08 हजार रूपये, भानबेड़ा से ऊंचपानी सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 54 लाख 20 हजार रूपये, बोगर से हाटकोंदल सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 43 लाख 24 हजार रूपये, राज्य मार्ग 05 से चबेला सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 07 करोड़ 39 लाख 02 हजार रूपये, चिचगांव से मुल्ला सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 08 करोड़ 68 लाख 96 हजार रूपये, संबलपुर डांगरा रोड से कराठी सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 08 लाख 73 हजार रूपये, भानबेड़ा से हाटकर्रा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपये, राज्य मार्ग 06 से बरबसपुर सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 08 करोड़ 47 लाख 57 हजार रूपये, कोड़ेकुर्से से भुरका सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 04 करोड़ 39 लाख 37 हजार रूपये, मर्रामपानी से कोदापाखा तक सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 59 लाख 99 हजार रूपये, करमोती से झोलापारा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 02 करोड़ 38 लाख 43 हजार रूपये, मोखा से भुरसातरहुल सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 36 लाख 39 हजार रूपये, घोटुलमुण्डा से घोटिया नाघुर सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 92 लाख 57 हजार रूपये, विनायकपुर भुरसातरहुल छिन्छगांव सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 31 लाख 21 हजार रूपये, कर्रामाड़ से बांसला सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 02 करोड़ 21 लाख 08 हजार रूपये, सेलेगांव से किसनपुरी सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 95 लाख 88 हजार रूपये, भानबेड़ा से डोंगरकट्टा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 47 लाख 29 हजार रूपये, कुण्डल से खोरा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 80 लाख 84 हजार रूपये, दमकसा से दुर्गूकोंदल सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 12 करोड़ 64 लाख 52 हजार रूपये तथा 97 लाख 07 हजार रूपये की लागत से संबलपुर से कराठी सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत् दुर्गूकोंदल के विभिन्न 08 शासकीय भवनों में 54 लाख 11 हजार रूपये की लागत एवं भानुप्रतापपुर के विभिन्न 08 शासकीय भवनों में 38 लाख 32 हजार रूपये की लागत से निर्मित सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल परिसर में 01 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से निर्मित ट्रांजिस्ट हॉस्टल तथा 40 लाख 72 हजार रूपये की लागत से रावलीनाला में बनाये गये 03 नग स्टाप डेम, 10 लाख रूपये की लागत के वॉच टावर, 14 लाख 40 हजार रूपये की लागत के पेट्रोलिंग कैम्प भवन तथा 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित अर्दन डैम (कलवर) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में 20 लाख रूपये की लागत के अर्श क्लिनिक एवं बर्थ वेटिंग रूम तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटकर्रा में 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित महिला/पुरूष वार्ड एवं बर्थ वेटिंग रूम तथा 01 करोड़ 02 लाख 84 हजार रूपये की लागत के डायग्नोस्टिक सेंटर भानुप्रतापपुर का लोकार्पण किया गया, इसके साथ ही 72 लाख 44 हजार रूपये के 02 नग एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस और 23 लाख 88 हजार रूपये के 03 नग मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक वाहन को जनता को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी, कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई, गौसेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम सहित जनप्रतिनिधिगण तथा आईजी बस्तर संभाग श्री सुन्दरराज पी, डीआईजी श्री बालाजी राव, कलेक्टर कांकेर श्री चन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 14 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के क्षेत्रवासियों से रूबरू होते हुए उनसे प्राप्त आवेदनों की जांच कर समस्याओं से अवगत हुए। उनके द्वारा आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु टीप किया गया। इन आवेदनों में स्थायी विद्युत कनेक्शन, विद्युत लाईन विस्तार, लोन की आवश्यकता, जमीनी विवाद, अनुकम्पा नियुक्ति, भूमि अतिक्रमण, हैण्डपम्प लगाने जैसे आवेदन प्रमुख थे।
जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम बिवला के सुधराम नेताम, हीरामन नेताम, रतीराम नेताम, मनीराम नेताम ने अवगत कराया कि गांव के 55 किसानों द्वारा बोर में स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन जमा किया गया था, परंतु एक वर्ष बीत जाने के पश्चात् भी स्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं लगा है। इसी प्रकार जामपदर पारा कोण्डागांव के दिव्यांगजन राजूराम नेताम ने अपने दिव्यांगता को देखते हुए लोन के लिए कलेक्टर से आग्रह किया। ग्राम बंधापारा केशकाल के ग्रामीणों ने सोलर पम्प सिंटेक्स शुद्धिकरण की शिकायत करते हुए बताया कि पम्प पिछले तीन महीनों से खराब हो गया है और लोगों को पीने के पानी की समस्या हो रही हे। इसके अलावा ग्राम बीरापारा बड़ेराजपुर के ग्रामीणों ने गांव के खेल मैदान में अतिक्रमण की शिकायत करते हुए बताया कि गांव के एकमात्र खेल मैदान में अतिक्रमण किया गया है। जिससे विभिन्न खेलों के आयोजन एवं सामूहिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मियों ने बजट के अभाव में निकाले गये सफाई कर्मियों को पुन: कार्य पर रखने, ग्राम पल्ली के सज्जो मरकाम ने हैण्डपम्प लगाने, केशकाल के सखाराम समरथ एवं शोभाराम सोरी ने आदिवासी विश्रामगृह भूमि पर स्थायी पट्टा, जिले के सुभाष, भुनेश्वर, दीपक, राजेश ने नि:शुल्क पीएससी कोचिंग संस्थान को पुन: संचालित करवाने, आड़काछेपड़ा की जयकुमारी ने भूमि के गलत सीमांकन करने, ग्राम पलोरा के जयसिंह ने अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी अपना आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कोण्डागाँव /शौर्यपथ/
जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में चल रहे रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में चोरी की बिजली उपयोग किए जाने की जानकारी आई है। मिली जानकारी अनुसार आयोजको ने बिजली विभाग से मीटर तो जरूर लिया है किंतु उक्त मीटर से केवल एक लाइट पोल में बिजली उपयोग कर, डीजे व अन्य लाइट पोल पर चोरी की बिजली का उपयोग कर शासन के पैसों पर चूना लगाने की कोशिश की जा रही थी।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका के मीटर से अवैध हुकिंग कनेक्शन लेकर,आयोजक समिति आयोजन में लगभग 50 हजार से अधिक की बिजली बिल बचाने के फिराक में थे।
जानकारी मिलते ही पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी
वही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में चोरी की बिजली के प्रयोग किए जाने की शिकायत मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे थे उसके बाद यह बाद जांच में यह बात सामने आई कि यह चोरी डायरेक्ट बिजली विभाग के कनेक्शन से नहीं अपितु नगरपालिका को दिए गए सप्लाई मीटर से की जा रही थी वही आयोजकों का कहना था कि उन्होंने इसके लिए बाकायदा जन प्रतिनिधियों से चर्चा की थी जिसके बाद उन्हें नगर पालिका के कनेक्शन से बिजली की आपूर्ति प्रदाय की गई है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
