
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कांकेर /शौर्यपथ/
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा किसानों से 2500 रू. प्रति क्वि. में धान खरीदने पर प्रदेश के आर्थिक दिवालिया होने वाले बयान का विरोध करते हुये कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को शाम 05.00 बजे पुराने बस स्टैंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसनेताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पटेल के किसान विरोधी बयान के लिये भाजपा को छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांगनी चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के किसानों को धान की कीमत 2500 रु. देने पर छत्तीसगढ़ आर्थिक दिवालिया होने वाले बयान की निंदा करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने मोदी सरकार और भाजपा के किसान विरोधी नीति और चरित्र को ही खैरागढ़ की जनता के सामने रखा है। भाजपा आदतन किसान और मजदूरों विरोधी है। भाजपा को छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे की खुशहाली आर्थिक समृद्धि बर्दाश्त नहीं हो रही है। मोदी भाजपा की सरकार ने किसानों से किये वादा को पूरा नही किया और तीन काले कृषि कानून लाकर देश भर के किसानों को गुलाम बनाने की साजिश की गई जिसके खिलाफ किसानों ने सालभर आंदोलन किया 700 किसानों की शहादत हुई तब जाकर तीनो काले कानून को वापस लिया गया । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रोमनाथ जैन एवं मनोज जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्नदाता और श्रमिकों के जेब में पैसा डालने का काम किया है जिससे प्रदेश में खुशहाली आई है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को बयानबाजी करने से पहले छत्तीसगढ़ मॉडल का अध्ययन कर लेना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील गोस्वामी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान से स्पष्ट समझ में आ गया है कि केंद्र में बैठे भाजपा सरकार की नीति चंद पूंजीपतियों को पूरे देश की बागडोर देना और किसानों को आर्थिक तंगहाली की ओर धकेलना है छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों तक रमन सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान भी किसानों से किए वादे को नहीं निभाया लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों से किये वादे को निभाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो ऐतिहासिक फैसला लिया उससे किसानों का एक बड़े वर्ग को लाभ मिला जिसे देखकर भाजपा नेताओं के पेट में दर्द को रहा है और उनके द्वारा उल - जुलूल बयान बाजी किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री के पुतला दहन के दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, याशीन करानी,पुरुषोत्तम पाटिल, रोमनाथ जैन, मनोज जैन,मतीन खान, सुनील गोस्वामी,विजय यादव, दिलीप नाग,अजय भासवानी,शिवांकित श्रीवास्तव,अमन गायकवाड़, तुकेश्वर साहू, सोमेश सोनी, सुमीत रॉय,राघवेंद्र राजपूत, खोमेंद्र उईके,लतीफ मेमन, मुकेश तिवारी,दिलीप नाग ,समीर मिश्रा,अमित साहू, सुरेश नेताम,राहुल ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन प्रदर्शन में शामिल हुए।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्वि होने के कारण लू की संभावना अधिक होती है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उईके ने लू से बचने के लिए लोगों को सुझाव दिये हैं,जो निम्नानुसार है-
लू के लक्षण - सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न लगना व बेहोश होना।
लू से बचाव के उपाय - लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता है, अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए - बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जावें, धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पीए, अधिक समय तक धूप में न रहे, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीये, चक्कर आने, मिताली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें, प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लिया जावें, उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह लिया जावें।
लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार - बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगावें, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलावें जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा देवें, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहे, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीक चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले आवें, आंगनबाड़ी मितानीन, ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट के लिए संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम आमाकड़ा में आयोजित होने वाले आदिवासी समाज के कार्यक्रम झलमलको लयाह ले और घोटुल रच्चा उत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सम्मिलित होंगे। अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग एवं कलेक्टर श्री चन्दन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। घोटुल के अध्यक्ष राजूराम उसेण्डी एवं सचिव परमानंद उईके ने बताया कि अंतागढ़ के आमाकड़ा क्षेत्र में आदिवासी समाज के कार्यक्रम झलमलको लयाह ले और घोटुल रच्चा उत्सव में आदिवासी संस्कृति पर आधारित मांदरी, रेला और मोक्सा नृत्य का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्मिलित होकर क्षेत्र के गायता, पटेल, परगना मांझी, ग्राम के पेन पुरखांे एवं समाज के प्रमुखों से भेंट कर चर्चा करंेगे।
निरीक्षण के दौरान समाज प्रमुख विश्रामसिंह गावड़े, पश्चिम भानुप्रतापपुर के वनमण्लाधिकारी शशिगानंदन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उईके, एसडीएम भानुप्रतापपुर जितेन्द्र यादव, पखांजूर धनंजय नेताम, अंतागढ़ उत्तमसिंह पंचारी, जनपद सीईओ पीआर साहू, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एसएल मरकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियता पीएस सुधाकर, खाद्य अधिकारी तुलसीराम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में कक्षा 09 में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को प्रातः 10.30 से 01 बजे तक किया जायेगा। संबंधित विद्यार्थी प्रवेश के लिए जहॉ आवेदन पत्र जमा किये थे, वहीं से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि कक्षा 09 में प्रवेश के लिए परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। पण्डित विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में 220 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। इसी प्रकार सेंट माईकल इंग्लिश मिडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में 460, शासकीय प्रेक्टीसिंग कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में 200, शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में 350, शासकीय कन्या हाई स्कूल शीतलापारा में 130, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट में 250 और शासकीय हाई स्कूल कन्या आश्रमशाला सिंगारभाट में 350 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
कांकेर /शौर्यपथ/
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रावघाट खनन मुद्दे पर नारायणपुर में जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर बर्बर लाठी चार्ज किये जाने की तीखी निंदा की है तथा इसके लिए जिम्मेदार जिलाधीश और पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की नांग की है। पार्टी ने कहा है कि प्रशासन और सरकार के रूख से ऐसा लगता है कि वे आदिवासी हितों के लिए नहींए बल्कि कॉर्पाेरेट सेवा के लिए नियुक्त हैं।
आज यहां जारी एक बयान में माकपा के नजीब कुरैशी ने कहा है कि सरकार और प्रशासन का दुष्प्रचार है कि आंदोलनकारी आदिवासी खनन परियोजना के खिलाफ है। जबकि उनकी मांगों से स्पष्ट है कि वे पेसा कानून के तहत ग्राम सभा की स्वीकृति के साथ सरकारी कंपनियों द्वारा स्थानीय निवासियों को 100 प्रतिशत रोजगार की गारंटी के साथ खनन के पक्ष में है। वे चाहते है कि खनन परियोजना को क्रियान्वित किये जाने से पहले उनके वनाधिकारों की स्थापना की जाए। ये ऐसी मांगें हैं, जो न तो संविधानविरोधी हैं और न ही कानून के दायरे से बाहर। इन मांगों पर बात न करने के लिए जिलाधीश के पास यदि समय नही हैं, तो उसकी कॉर्पाेरेटपरस्ती बहुत साफ है और कांग्रेस सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए। मीडिया के लिए पुलिस लाठी चार्ज की वीडियो जारी करते हुए माकपा नेता ने कहा कि जल.जंगल.जमीन.खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए बस्तर में आदिवासियों का सरकार और प्रशासन के साथ टकराव तेज हो रहा है। इस टकराव का एकमात्र और सर्वमान्य हल यही है कि राज्य सरकार आदिवासियों के संविधानसम्मत अधिकारों, विशेषकर 5वीं अनुसूची के प्रावधानों का सम्मान करें तथा उनके कानूनी अधिकारों, खास तौर से पेसा और आदिवासी वनाधिकार कानून को मान्यता देते हुए विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित करें। यदि इसका उल्लंघन सरकार और प्रशासन के स्तर पर होगाए तो आदिवासियों के साथ उसका टकराव और बढ़ेगा। उन्होंने मांग की है कि रावघाट में अवैध खनन व परिवहन पर सरकार तुरंत रोक लगाएं।
फोटो - 2
कोंडागांव / शौर्यपथ /
वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है । जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेंडी, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे ।
पूर्व विधायक लता उसेंडी ने कहा कि जंगल जल रहे है, वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, तस्कर सक्रिय हो चले है । भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि वन विभाग के कर्मचारियों के सारे मांगों को तत्काल मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया जाए ।
जनप्रतिनिधियों में लक्ष्मी ध्रुव, कुलवंत सिंह चहल, संतोष पात्र, महेंद्र पारख, सोनामनी पोयाम, ललित देवानंद, रौनक पटेल, राजेश अग्रवाल, पोल्टु चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई धरना स्थल पहुंच वन कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
