
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोंडागांव / शौर्यपथ /
नेशनल हाइवे 30 पर दूधगांव के पास कचैरा जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के रोड पर करीबन 100 मीटर अंदर एक लावारिस स्विफ्ट कार के खड़ी होने की सूचना कोंडागांव पुलिस को मिली।
मौके पर पुलिस टीम पहुंची जहॉ उक्त कार के बोनट से धुआं निकल रहा था । पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध कार को चेक करने पर उसके इंजिन के पास गुप्त चैम्बर बनाकर पैकेट में रखे करीब 35 किलोग्राम गांजा मिला। उक्त गांजा को जप्त कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख रुपए है। गांजा तस्करी में उपयोग किये कार के मालिक एवं तस्करों की तलाश की जा ही है।
कोंडागॉव / शौर्यपथ /
कोंडागॉव शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रीति भदोरिया ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामो पर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाँथों लेते हुए कहा कि 5 राज्यो के चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है डीजल पेट्रोल की कीमतों में 2.45 रु बड़ा दिया गया और रसोई गैस में 50 रुपए का इजाफा किया गया है जिसके बाद रसोई गैस की आज की कीमत 1038 रु हो गई है। पेट्रोल और डीजल,रसोईगैस की कीमतों में हुई इजाफे का सीधा असर आमजनता के आर्थिक स्थिति पर पड़ा है .
एक मध्यमवर्गीय परिवार का बजट पूर्णत: गड़बड़ा गया है पहले से ही खाने की चीजें जैसे तेल दाल से लेकर रसोई के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं और डीजल पेट्रोल के दाम भी बढ़ा दिए जाने के उनके रोजाना की जिंदगी पर बहुत भारी असर पड़ रहा है।लगातार बढ़ती मंहगाई पेट्रोल डीजल रसोईगैस के दामों में बढ़ोतरी मोदी सरकार की नाकामी का प्रदर्शित करता है मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव लडऩे के लिए बड़ी बड़ी जुमले करती है आम जनता से कोई सरोकार नही है अगर आमजनता के प्रति थोड़ी भी सकारात्मक सोंच होती तो मंहगाई इस कदर सर चढ़ नही बोलती । मोदी जी आपको जनता ने अच्छे दिन लाने के लिए सरकार में बिठाई है मंहगाई पर विराम लगाने कोई कदम उठाएं वरना इस्तीफा दें।
kanker / shouryapath /
सुकमा /शौर्यपथ/
हर इन्सान अपने परिवार के सर पर एक पक्के छत का सपना पूरा करना चाहता है। स्वयं का पक्का मकान, जहाँ वह अपने परिवार के साथ एक सुखी, खुशहाल जीवन सुविधापूर्ण रुप से व्यतीत करे। तो वहीं कुछ लोगों के लिए स्वयं का मकान होना बुढ़ापे का सहारा होता है। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत उन ग्रामीणों को पक्के आवास की सुविधा मिल रही है, जिनके लिए पक्का मकान बनाना कल्पना मात्र थी। जिले के कोण्टा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत इंजरम के ग्राम इरपागुड़ा के निवासी मड़कम जिम्मे, दीरदो हुंगा और सोड़ी सींगे के पक्के आवास का सपना पीएम आवास योजना की बदौलत पूर्ण हुआ। जहां वे एक खुशहाल जीवन जी रहें हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में उन्हें मकान की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें एक एक किश्त के रुप में मकान निर्माण हेतु राशि प्राप्त हुई। अब तक उन्हें तीन किश्त से 1 लाख 15 हजार रुपए प्रदान किए गए, जिसकी सहायता से उन्होंने अपने पक्के आवास के सपने को पूरा किया। हितग्राहियों ने बताया कि आवास निर्माण हेतु उन्होंने नजदीक के ग्राम पंचायत ढोण्ढरा के मिस्त्री की सहायता ली और परिवार सहित अपने सपने को मूर्त रुप दिया। जिसके लिए उन्हें मजदूरी भुगतान भी किया गया। अपने पक्के आशियाने के सपने का साकार होने पर हितग्राहियों ने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया है।
ग्राम इरपागुड़ा में स्वीकृत 8 आवासों में तीन पूर्ण, पांच छज्जा स्तर पर
जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत इंजरम में वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 20 आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसमें ग्राम इरपागुड़ा में 08 आवास की स्वीकृति मिली। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत हितग्राही को आवास निर्माण हेतु 1.30 लाख रुपए चार किश्त में प्रदान किए जाते हैं। स्वीकृत आवासों में 3 नग आवास पूर्ण है और हितग्राही उनमें वर्तमान समय में निवासरत हैं, हितग्राहियों को तीन किश्त का भुगतान किया गया है। वहीं हितग्राही सोड़ी रमेश और कवासी भीमे को योजनांतर्गत 2 किश्त के रुप में 70 हजार रुपए प्रदान किए गए है। इसके साथ ही हितग्राही सोड़ी भीमे, कुंजाम चिन्नका और सोड़ी मुका को एक किश्त की राशि प्रदान हुई है। पांचों हितग्राहियों के आवास छज्जा स्तर पर है, जल्द ही इन्हें पूर्ण कर लिया जाएगा।
कांकेर / शौर्यपथ /
भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस निवास बी.व्ही ने प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा, सह प्रभारी एकता ठाकुर के अनुशंसा पर तथा प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस पूर्णचंद पाढ़ी कोको की सहमति से आकाश राव को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष स्पोट्र्स सेल नियुक्त किया है युवा नेता आकाश राव विभिन्न खेलो के बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान स्थापित किये है तथा युवा कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों में रहते हुए संगठन के दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है उनके खेल के प्रति गहरी रूचि को देखते हुए प्रदेश संगठन ने स्पोट्र्स सेल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका नाम प्रस्तावित किया जिस पर मुहर लगते ही युवाओं में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। आकाश राव को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद युवाओं में खिलाडिय़ों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है ज्ञात हो कि 2007 से अपना राजनीति की शुरुआत करते हुए आकाश राव शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस बने उसके बाद निरन्तर उन्होंने संगठन के द्वारा दी गई जवाबदारी को बखूबी पूरा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आए फिर उन्हें उनके खेल के प्रति लगन को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ बनाया गया। उसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस बनाया गया जिसमें उन्हें अहम जवाबदारी देते हुए सुकमा जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी बनाया गया उसके बाद उनकी सक्रियता बढ़ती ही गई बहुत से युवा चहेरे उनके साथ जुडऩे लगे और कई अनगिनत सफल खेल आयोजन उन्होंने करवाये। बस्तर संभाग के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाडिय़ों में से एक है आकाश राव 03 बार स्टेट व एक नेशनल अपने छात्र जीवन में खेल चुके है उसके बाद छत्तीसगढ़ टीम से इनका चयन मध्यप्रदेश रणजी एलीट ग्रुप के लिए हुआ था। खेल के प्रति उनका समर्पण त्याग को देखते हुए आज शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बहुत बडी जवाबदारी दी है आज उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस स्पोट्र्स सेल का बनाया गया। आकाश राव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, मनोज मंडावी, विधायक शिशुपाल शोरी, अनुप नाग, नरेश ठाकुर, बिरेश ठाकुर, दिलीप खटवानी, सुभद्रा सलाम, जितेंद्र ठाकुर, सरोज ठाकुर, आरती श्रीवास्तव, कमला गुप्ता, हेमंत धु्रव, शंकर धुर्वा,आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कांकेर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 2022 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रुप में चयनित होने पर केशकाल विधायक संतराम नेताम के कांकेर शहर में प्रथम आगमन को लेकर कांग्रेस जनों में उत्साह का वातावरण है । 24 मार्च को शाम 4.30 बजे केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम का पुराने बस स्टैंड में कांग्रेस जनों एवं विभिन्न समाजिक संगठन के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा ।
इस संबंध में कांग्रेस नेता सुनील गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा सदन में जनहित मुद्दों को लेकर बड़ी मुखरता से अपनी बात रखने वाले केशकाल विधायक संतराम नेताम को इस वर्ष उत्कृष्ट विधायक के रुप में सदन ने चयनित किया जिसे हम सब उनका एक गौरवशाली उपलब्धि मानते हुए हम कांग्रेस जन बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमारे जननायक नेता संतराम नेताम जी सभी के दिलों में राज करते हैं और उनके इस उपलब्धि पर पुराने बस स्टैंड में शाम 4.30 बजे उनका कांग्रेस जनों तथा उनके मित्रों के द्वारा अभिनंदन किया जाएगा साथ ही एनएसयूआई , युवक कांग्रेस सदस्यों के द्वारा कॉलेज के सामने से मुख्य मार्ग होकर बाइक रैली निकाल कर उनका स्वागत किया जाएगा इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित होने की अपील भी की गई है ।
कोण्डागांव /शौर्यपथ/
कभी अति संवेदनशील क्षेत्र कहे जानें वाले गांव बंजोडा में जहां कभी सिर्फ फोन करने के लिए इधर उधर घूम कर बड़ी मुश्किल से नेटवर्क खोजने पर फोन लगाता था। आज बदले भारत के साथ अब हर चीज़ डिजिटल होने लगा है साथ ही साथ सुदूर अंचलों में शासन के द्वारा मोबाईल कनेक्टीविटी पहुंचाई जा रही है। जिससे समाज में अमूल चूल परिवर्तन दिखने लगे हैं। जहां महिलाओं की क्षेत्र के विकास में भागीदारिता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इस संवेदनशील अंचल की निवासी अनिता वैध ने भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए ठान ली है और वह दिन-रात क्षेत्र के विकास में अपनी योगदान दे रही हैं।
अनिता ने 12वी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद गांव में ही रोजगार की तलाश करने की कोशिश की। तब उन्हें मनरेगा योजना अंतर्गत गांव में महिला मेट के रुप में कार्य कर गांव के लोगों को रोजगार दिलाने के संबंध में रोज़गार सहायक विष्णु समरथ द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इस संबंध में जानकर अनिता को उम्मीद जागी की वह मनरेगा द्वारा लोगों को रोजगार दिलाने एवं क्षेत्र के विकास में योगदान देने हेतु बहुत उत्साहित थीं। जिसपर उन्होंने आवेदन कर इस पद पर चयनित हुई। इसके पश्चात् उन्होंने महिला मेट के लिए जनपद पंचायत फरसगांव द्वारा महिला मेट प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसके बाद वे महिला मेट के रुप में कार्य करने लगीं।
इस डिजिटल युग में अब मनरेगा योजना में मजूदरों की उपस्थिति ऑनलाइन मोबाइल मॉनिटरिंग एप्प के माध्यम से किया जा रहा है ताकि समय पर ही मॉनिटरिंग हो सकें साथ ही समय पर मजदूरी भुगतान हो सकें। ऐसे में इन विकास से पिछड़े क्षेत्रों में पढ़ी-लिखी महिलाओं की कमी होती है। ऐसे में अनिता ने ऑनलाईन कार्यों को करने में उत्साह दिखाया और उनको बीएफटी घासी के द्वारा मोबाइल मॉनिटरिंग के कार्यों कोे सिखाया गया। जिसे अनिता ने बड़ी कुशलता के साथ सीखा एवं जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ कर दिया। यह अनिता की लगन का ही परिणाम है कि वर्तमान में पूरे जिले में सबसे अधिक मोबाइल मॉनिटरिंग अनिता के द्वारा ही किया जा रहा है। जिले में उसके समान मस्टर रोल निर्माण एवं कार्यों के निष्पादन में कोई भी उनके आसपास तक नहीं है। अनिता वैध ने मनेरगा योजना मोबाइल मॉनिटरिंग के माध्यम से भारत सरकार ही डिजिटल मॉनिटरिंग का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उसकी कार्य कुशलता को देख आस-पास के लोगों में उन्होंने डिजिटल इंडिया की बेटी के रुप में अपनी पहचान बना ली है। उनके द्वारा अब तक दिये गये 287 के लक्ष्य में से 215 मस्टर रोलों का निर्माण नेटवर्क की समस्या के बावजूद भी पूरा किया है। जो कि लक्ष्य का 74.91 प्रतिशत है।
अनिता ने बताया कि उन्हें प्रारंभ से ही चुनौतियां पसंद थी। मनरेगा से जुड़ने के बाद उन्हें क्षेत्र के लोगों में डिजिटल कार्यों के प्रति जागरूकता के अभाव के संबंध में पता चला। मेरे मन में हमेशा से ही नई तकनीकों एवं डिजिटल कार्यों के प्रति लगाव था। ऐसे में अवसर मिलने पर मेरे द्वारा कार्य में अपना श्रेष्ठ करने का प्रयास किया गया। जिससे मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी कुछ कर पा रही हूं। जो मुझे और भी प्रोत्साहन देता है।
नारायणपुर /शौर्यपथ/
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंषी की अध्यक्षता में 23 मार्च 2022 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों का मासिक बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देष दिए हैै।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
