August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

     कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बेनर तले 4 अप्रैल से दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिष्चितकालीन आंदोलन पर बैठे मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन करने सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्ट आंदोलन स्थल पर 13 अप्रैल को पहुंचे, जहां सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्ट साथियों को आंदोलन स्थल पर डटे छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के कोण्डागांव ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप नेताम ने अपनी दो सूत्रीय मांगों चुनावी जन घोशणा पत्र को आत्मसात करते हुए, समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितिकरण किये जाने एवं नियमितिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए, समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी जन घोशणा पत्र में मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की घोशणा तो किया था, लेकिन आज कांग्रेस को सत्ता में बैठे तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया, जिसके कारण ही मनरेगा कर्मियों को छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बेनर तले अनिष्चितकालीन आंदोलन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। अनिष्चितकालीन आंदोलन के दौरान ही 12 अप्रैल से मां दंतेष्वरी माता मंदिर दंतेवाड़ा के प्रांगण से राजधानी रायपुर तक दाण्ड़ी यात्रा/पैदल रैली निकाली गई है, जो 17 अप्रैल को कोण्डागांव जिले में पहुंचेगी। उक्त जानकारी हासिल करने के बाद सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्टों ने मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए, उनकी मांगों का समर्थन किया और मुख्य मंत्री छ.ग.षासन हेतु समाचार पत्र के जरीए संदेष जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता हासिल करने के लिए छ.ग.राज्य के षिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी कर्मचारी वर्ग सहित मनरेगा कर्मियों को लाभ देने हेतु अपने चुनावी जन घोशणा पत्र में जो भी घोशणाएं की गई है, उसे तत्काल पूरा किया जाए। अन्यथा छ.ग.की सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार यह स्वीकार करे कि कांग्रेस अपना चुनावी जन घोशणा पत्र केवल सत्ता हासिल करने के लिए बनाती है, उस पर अमल करने के लिए नहीं और वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े षिक्षित कर्मचारी हों या आम जनता, देष के ऐसे ही बड़े राजनीतिक दलों के लोक लुभावने वादों के झांसे में फंसने के आदि हो चुके हैं। समर्थन देने पहुंचने वालों में सीपीआई कोण्डागांव के जिला सचिव तिलक पाण्डे, षैलेष षुक्ला, जयप्रकाष नेताम, दिनेष मरकाम, छबीलाल नेताम, अनिल कुमार नाईक, लाल कुमार सोरी, सनित मरकाम, कुमार मण्डावी, रतीराम नेताम, सोमारु गावड़े सहित अन्य कम्युनिश्ट मौजूद रहे।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    आज कोंडागांव जिला मुख्यालय के एनसीसी ग्राउंड में महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का आज ज्ञापन सौंपा स्थगित किया गया , आप को बतादे दे कि महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा द्वारा अपने दो सूत्रीय मांग लंबित 17त्न महंगाई भत्ता को एरियर सहित तत्काल प्रदान किया जाए व गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित किया जाए ऐसे दो मांगो को लेकर 11 अप्रैल से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसका आज कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरों के द्वारा आज एनसीसी ग्राउण्ड से नारेबाजी करते हुए बाइक रैली के माध्यम से जिला कार्यालय पहुँच छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मोहदय के नाम संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को ज्ञापन सौपा गया ।

    साथ ही ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया कि उक्त मांग पर शासन स्तर से शीघ्र आदेश नही होने पर मजबूरन राज्य के समस्त कर्मचारी, अधिकारी अपने मांग के समर्थन में शासन के ध्यानाकर्षण हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिये बाध्य होंगे।

     सुकमा / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। दरशल वाइरल हो रहे वीडियो छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री लखमा धोती पहनकर सेवादारों और सिरहा-गुनिया के साथ पारंपरिक ढोल की थाप पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो सुकमा जिले के दोरनापाल का है। यहां मेले में शामिल होने के लिए मंत्री कवासी लखमा पहुंचे थे।

    दरअसल, दोरनापाल  में शीतला माता के मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा है। इस मेले में शामिल होने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा भी पहुंचे थे। यहां देवी की पूजा-अर्चना के समय वे पारंपरिक वेशभूषा धोती पहने। फिर सिरहा-गुनिया के साथ उन्होंने देवी की आराधना की। यहां ढोल की थाप पर झूमने लगे। मंत्री कवासी लखमा की इस भक्ति-भावना को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    कोंडागांव /शौर्यपथ/

    केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जिला स्तरीय आवासीय एकलव्य विद्यालय गोलावंड विकास खंड/जिला कोंडागांव में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु बालक आश्रम करियाकाटा संकुल मयूरडोंगर के आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ । सर्वाधिक बच्चों का किसी एक विद्यालय से चयन होना इस संस्था में शिक्षा की गुणवत्ता को परिलक्षित करती है । उललेखनीय है कि इस कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा में बालक आश्रम करियाकाटा के विद्यार्थी चि. रीकेश नेताम ने विकासखंड कोंडागांव प्राविण्य सूची मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । वहीं प्रवीण्य सूची के प्रथम पांच मे बालक आश्रम करियाकाटा के दो छात्रों तथा प्राविण्य सूची के प्रथम दस मे तीन विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है । गौरतलब है , कि बालक आश्रम करियाकाटा के कक्षा पांच के बीस में से आठ विद्यार्थियों का जिला स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावंड में चयन होने से हर्ष का माहौल है । संस्था के शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को उजज्वल भविष्य के लिए शुभामनाएं दी है ।

    विगत वर्ष भी बालक आश्रम करियाकाटा के ग्यारह विद्यार्थियों में से सात विद्यार्थियों का चयन कक्षा पांचवीं के अंकों के आधार पर जिला स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावंड में चयन हुआ था । संस्था की इस उलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोंडागांव शंकर लाल मंडावी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी, समाज सेवी व शिक्षाविद सुरंजन आचार्य , प्रभारी प्राचार्य शा.उ. मा. विद्यालय शामपुर विकास खंड माकड़ी अनूप विश्वास, संतोष निषाद सी.ए.सी. मालकोट, दुर्गा शंकर दीवान सी.ए सी मयूर डोंगर, मुकेश सैमसन संकुल प्राचार्य शा उ मा वि मयुर डोंगर पवन कुमार साहू, सुनील चंदेल,बृजेश तिवारी, मधु तिवारी, सन्नी सिंह,विजय शार्दूल, नीलकंठ शार्दूल, नलिन पंड्या , सपन भट्टाचार्य , संजय पाटले , देवेन्द्र सिंह कश्यप , खिरेंद्र यादव , नरेंद्र सोनी आदि ने बालक आश्रम करियाकाटा (शाला परिवार) को अपनी शुभेच्छायें संप्रेषित की है। ज्ञातव्य है कि बालक आश्रम करियाकाटा में विभिन्न 28 ग्राम पंचायतों के विद्यार्थीण अध्ययनरत हैं।

    कांकेर /शौर्यपथ/

    सरकार ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैय्या कराने लगातार प्रयासरत है जिसके तहत जगह-जगह आधार सेंटर खोले गये जिससे छोटे मोटे काम के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक व जिला मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े किंतु उप तहसिल क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत आमाबेडा़ में लोगों को राहत आफत हो गया है। आधार सेंटर संचालक द्वारा भोले भाले ग्रामीणों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूला जा रहा है तो कभी आधार कार्ड बनवाने एवं आधार कार्ड से मोबाईल लिंक करवाने के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है। समय पर आधार सेन्टर भी नहीं खुलनें की शिकायत भी ग्रामीण करते रहते है।

    हद तो तब हो गई जब आज पैदल 6 से 7 किमी की दूरी तय कर तपती धूप में अपनें दूध पीते बच्चों को ले कर दो महिलाएं घंटो इंतजार करते रहे आधार सेंटर नहीं खुलने पर फिर से पैदल वापस लौटना पड़ा।

    इस वाक्या के बाद आधार सेन्टर संचालक से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनसे संपर्क नहीं हुआ बाद में पता चला कि वह अपनी पत्नि को अंतागढ़ परीक्षा दिलाने ले गया था। इसकी सूचना आधार सेंटर के सूचना पटल पर भी नहीं लिखा था जिसके चलते ग्रामीण महिलाओं को दिनभर भटकना पड़ा।
    बता दे कि आमाबेड़ा उप तहसिल क्षेत्र के 23 पंचायतों के लोग इस एक मात्र आधार सेन्टर पर आश्रित हैं यह पहली बार नहीं हुआ है आये दिन आधार सेन्टर से ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ता है।

    इस सबन्ध में आमाबेड़ा उपतहसील के तहसीलदार वीरेंद्र नेताम ने बताया कि इस सबन्ध में मुझे सूचना मिली है जिसके बाद आधार सेंटर के संचालक को समझाइश दी गई है व आगे इस प्रकार की लापरवाही न हो इसको ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसका प्रयास करने की बात कही है।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल द्वारा मंगलवार को लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल एवं अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल में समस्त अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारियों का अपराध समीक्षा मिटींग लिया गया।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित प्रकरणों का केस डायरी का स्वयं अवलोकन किया गया एवं लंबित प्रकरणों को पूर्ण कर शीघ्र निकाल हेतु दिशा निर्देश दिये गये। ऐसे अपराध जो लंबे समय से लंबित है उनके निकाल हेतु विशेष अभियान चलाने तथा मिटिंग के दौरान लंबित समंस वारंट की तामिली शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया।
    थानों में अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने एवं उनके शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये इसी प्रकार जनता व पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने हेतु गांव गांव जाकर चलित थाना लगाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग सायबर क्राईम, एटीएम एवं बैंक फ्राड, यातायात नियमों का पालन करने बाबत् जागरूकता अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाने के निर्देश दिये गये।

    समस्त अनुविभागीय अधिकारी को महिलाओं के विरुद्ध अपराधो की विवेचना पर लगातार पर्यवेक्षण करने व गुम बच्चो व महिलाओं की खोज हेतु विशेष टीम बनाकर अभियान चलाने निर्देश दिए गए।

    इसके अतिरिक्त असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने एवं उन पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देकर संबंधित राजपत्रित अधिकारी द्वारा लगातार सुपरविजन करने आदेश दिए गए।

    क्राईम मिटींग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन शोभराज अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव मणि शंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल भूपत धनेश्री, उप पुलिस अधीक्षक साईबर प्रतिभा चंद्रा, डीएसपी बस्तर फाइटर रूपेश कुमार, डीएसपी डी.आर.जी. लक्ष्मण पोटाई तथा समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /

    जिले के बेरोजगार युवकों को सुरक्षा दक्षता प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इण्डिया लिमिटेड अनुपपुर मध्यप्रदेश द्वारा थानों में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में प्रात: 10 बजे से सायं 04 बजे तक भर्ती कैम्प का आयोजित की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना परिसर नरहरपुर में 12 अप्रैल को, लोहत्तर में 13 अप्रैल, थाना परिसर सिकसोड़ में 18 अप्रैल, अंतागढ़ में 19 अप्रैल, आमाबेड़ा के थाना परिसर में 20 अप्रैल तथा थाना कोतवाली कांकेर में 21 अप्रैल और पुलिस लाईन कांकेर में 22 अप्रैल को भर्ती कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कांकेर को आवश्यक दिशा निर्देश प्रसारित किये हैं। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं मापदण्ड निम्नानुसार है-उंचाई 167.5 सेंटीमीटर, वजन 56 किलोग्राम, उम्र 21 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता-दसवी, बारहवी, स्नात्तक उत्तीर्ण। भर्ती के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 350 रूपये रजिस्ट्री शुल्क लिया जायेगा, जिसकी रसीद भी दी जायेगी।

    बताया गया कि एस.आई.एस. इण्डिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसके द्वारा राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक संस्थानों जैसे- लाल किला, कुतुबमीनार, होण्डा कंपनी, मारूति उद्योग, माइक्रोमेक्स, वीडियोकॉन, टाटा मोटर्स, माल, फाईव स्टार होटल, आईआईटी कानपुर, मध्यप्रदेश के अंतर्गत औद्योगिक संस्थानों-एटीएम, बैंकों, ओरियंट पेपर मिल एवं छत्तीसगढ़ के अंतर्गत औद्योगिक संस्थानों बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ आदि में स्थाई रोजगार प्रदान किया जाता है।

     

    कोंडागांव/ शौर्यपथ /

    कोंडागांव जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता परखने सहायक मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रूप सिंह सलाम द्वारा दिनांक 11 अप्रैल सोमवार को शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला धाकड़ पारा के बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा ।बच्चों से मूलभूत भाषाई पठन कौशल व गणितीय संक्रिया से संबंधित सवाल किए गए एवं उनके गुणवत्ता के स्तर की गहन जांच की गई ।बच्चों के सवालों से संतुष्ट होते हुए शाला में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की प्रशंसा की एवं प्रधान पाठक मधु तिवारी सहित सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे शाला बंद होने एवं पढ़ाई प्रभावित होने के बाद भी धाकड़ पारा के बच्चों के शैक्षणिक स्तर से वे प्रभावित हैं प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में समुदाय व शिक्षकों के सहयोग से शैक्षिक गुणवत्ता हेतु किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने प्रशंसा की।

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी, दावा आपत्ति 12 अप्रैल तक

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /

    जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल दिन रविवार को किया गया था, उक्त प्रवेश चयन परीक्षा में 1967 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे । आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर बालक एवं बालिकाओं की मेरिट सूची पृथक-पृथक तैयार की गई है। मेरिट सूची को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर, जिले के सभी खण्ड शिक्षा कार्यालय तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में चस्पा किया गया है  जिसका अवलोकन कर सकते है।

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर तैयार मेरिट सूची में किसी प्रकार की कोई दावा-आपत्ति हो तो वे 12 अप्रैल तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision