August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

    नारायणपुर /शौर्यपथ/

    जनसंपर्क विभाग द्वारा नारायणपुर जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड में राज्य शासन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी लगायी गयी है। जिसका अवलोकन आज युवा पार्षद अमित भद्र सहित अन्य युवाओं ने किया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास, ग्रामीण भूमिहिन कृषि मजदूर, वनोपज संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धनवंतरी, बिजली बिल हाफ, गोबर खरीदी केन्द्र आदि योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का नागरिकों द्वारा अवलोकन किया गया।

    राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉडल पर आधारित सात दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च 2022 तक किया जायेगा, जिसमें शासन की योजनाओं को छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी योजनाओ को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले के विपरीत परिस्थितियों में भी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने शासन-प्रशासन द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए पूरा कर रही है। विगत तीन वर्षाे में भी अतिसंवेदनशील क्षेत्र में शासन की योजनाओं को पहुंचाने में शासन प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

     

    महासमुंद /शौर्यपथ/

    ज़िले के सरायपाली विकासखण्ड के कुटेला गांव में मनरेगा प्रगति के पीछे अनिता की अपनी एक दास्तां है। ग्राम पंचायत कुटेला की साधारण सी नजर आने वाली 21 वर्षीय अनिता सिदार के हाथों में गांव के मनरेगा श्रमिकों को कार्य आबंटन और उनसे कार्य कराने की महती जिम्मेदारी है। वे पिछले 1 वर्ष से गांव में योजनान्तर्गत महिला मेट की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। यही कारण है कि जहाँ वर्ष 2021-21 में 470 मनरेगा परिवारों को 16 हजार 678 मानव दिवस का रोजगार मिला था एवं वह वर्ष 2021-22 के 11 माह के भीतर में 382 परिवारों को 12 हजार 819 मानव दिवस का रोज़गार प्राप्त हो चुका है और अभी वित्तीय वर्ष की समाप्ति को आधा माह से ज़्यादा का समय बचा है। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव ने रायपुर से वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र ज़िला पंचायत अध्यक्ष एवं सीईओ ज़िला पंचायत  एस.आलोक ने सौंपा।

    जिले के सरायपाली गांव में सम्पन्न परिवार में पली-बढ़ी अनिता, वर्तमान में स्नातक की पढ़ाई कर रही है, अपने परिवार में सबसे अलग थी उसके मन में महिला विकास एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं उन्हे अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए हमेशा आगे है। गांव के सरपंच द्वारा उन्हे महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत मेट कार्य के बारे में बताया जिसे वह अपने स्वेच्छा से वर्तमान में मेट कार्य कर रही है। साल 2020 से ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती वृन्दावती साहू के मार्गदर्शन में काम करना प्रारम्भ कर दिया। अपनी लगनशीलता के बलबूते वे थोड़े दिनों में ही मेट के काम में दक्ष हो गई।

    महात्मा गांधी नरेगा के विभिन्न पहलुओं से मेटों को अवगत कराने और उनके उन्मुखीकरण के लिए जनपद पंचायत-सरायपाली में दो-सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें अनिता ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे बताती हैं कि प्रशिक्षण से उनकी कार्य-कुशलता में वृद्धि हुई है। वे अब कार्यस्थल पर श्रमिकों का बेहतर तरीके से प्रबंधन कर पाती हैं। साथ ही नागरिक सूचना पटल निर्माण और जॉब कार्ड अद्यतनीकरण के बारे में काफी कुछ जानने और सीखने को मिला। महात्मा गांधी नरेगा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानने वाली अनिता बीते दिनों को याद करते हुए बताती है कि उन्होंने योजना से मिले पारिश्रमिक में से 11 हजार रुपए जोड़कर रखे थे और उस पैसे उसने अपने पढ़ाई पर खर्च किए है। ताकि उन्हे पढ़ाई के लिए किसी पर आश्रित न रहना पड़े।

     

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    जिला प्रशासन की प्रयास से बिहान से जुड़ कर महिलाओं को रोजगार का अवसर दिया गया है। ऐसे ही चितालंका के सीता स्व सहायता समूह की महिलाएं पार्वती महिला ग्राम संगठन हर्बल गुलाल उत्पादन का उत्पादन कर रही हैं यह गुलाल पूर्ण रूप से प्राकृतिक चीजों जैसे फूलों, पत्तियों से बनाया गया है। जिसमे हरे रंग के लिए पालक, धनिया पाउडर, मेहंदी, गुलाबी रंग के लिए चुकंदर, गुलाब की पंखुड़ी, लाल रंग के लिए अनार का छिलका, गाजर, टमाटर, पीले रंग के लिए हल्दी, बेसन, नारंगी रंग के लिए पलाश के फूल, बैंगनी रंग के लिए जामुन व चुकंदर आदि के साथ चावल आटे व अरारोट आटे का उपयोग कर उत्पाद निर्मित किया गया है। यह हर्बल गुलाल त्वचा के लिए इको फ्रेंडली होता है इन प्राकृतिक रंगों के उपयोग से हम इंफेक्शन जैसे रोगों से बच सकते हैं। रंग आसानी से निकल जाता है। पर्यावरण के अनुकूल है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान ) से जुड़ कर लोगों की सेहत को ध्यान रखते हुए हर्बल गुलाल का निर्माण किया है आगामी होली पर ग्रामीण महिलाएं इन्हीं हर्बल रंग से होली खेलने के लिए सभी को जागरूक कर रही है।

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    सड़कों के निर्माण से विकास का पहिया चल पड़ा

    शासन द्वारा जनजाति और सुदूर अंचल क्षेत्रों में आवागमन सुविधा को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। जिले के अतिसंवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित तथा दुरस्थ अचंल के ग्रामों में आवागमन की असुविधा को ध्यान में रखते हुये, जिला प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न मार्गाे का निर्माण किया गया। जिसके लिए विभाग को वहां तक पहुंचने मे कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा कभी नक्सलियों का भय था तो कभी जंगली जानवर नदी-पहाड़ का खतरा लेकिन अपने इरादों को मजबूत करते हुए सड़क का निर्माण में लगे रहे जिसके फलस्वरूप अंदरूनी क्षेत्र के गांव भी जिला मुख्यालय से जुड़ गये है। लोक निर्माण विभाग द्वारा आर. आर. पी-2 योजनान्तर्गत जिला दंतेवाड़ा के कारली से अलीयन्चा मार्ग लंबाई 5.60 कि.मी. पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य की लागत राशि 461.17 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में सड़क निर्माण कार्य लंबाई 5.60 कि.मी. पूर्ण कर लिया गया है। कमेली- दुगेली मार्ग लम्बाई 7.00 कि.मी. पुल-पुलिया सहित चौड़ीकरण कार्य दन्तेवाड़ा अन्तर्गत सड़क निर्माण कार्य की लागत राशि 300.33 की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में 7.00 किमी डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया। उक्त मार्ग के पूर्ण होने से दन्तेवाड़ा जिला मुख्यालय से सीधे आवागमन तथा इस क्षेत्र के आम जनता लाभान्वित हो रहे हैं।

    मार्ग के पूर्ण होने से जिला मुख्यालय से सीधे आवागमन की सुविधा हुई तथा इस क्षेत्र के आम जनता लाभान्वित हो रहे हैं। कटेकल्याण-कापानार मार्ग संम्बाई 2.80 कि.मी. चौड़ीकरण कार्य दन्तेवाड़ा अन्तर्गत सड़क निर्माण कार्य के लिए 251.78 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में सड़क कार्य 2.80 कि.मी. पूर्ण कर लिया गया है। उक्त मार्ग के पूर्ण होने से दन्तेवाड़ा से कटेकल्याण होते हुए तीरथगढ़ जलप्रपात व जगदलपुर जिला आवागमन जुड़ जाने से तथा दन्तेवाड़ा सुकमा एवं जगदलपुर के आम जनता लाभान्वित हो रहे हैं।

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    बायोटेक किसान हब से सवरती है बाडि़याँ

    कृषि विज्ञान केन्द्र,दन्तेवाड़ा द्वारा चलाये जा रहे बायोटेक किसान हब परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. नारायण साहू, वरिष्ठ वैज्ञानिक के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को सब्जी उत्पादन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे किसानों के आय वृद्धि करने में सहायक होगी। इस परियोजना से जुड़े ग्राम बिन्जाम के रहने वाले  सोनाराम कुंजाम जिन्होनें बायोटेक किसान हब परियोजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर खेती किसानी में लाभ प्राप्त कर रहें है और अपने 2 एकड़ जमीन को बाडी में परिवर्तित कर विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ जैसे कि मटर, लौकी, मिर्च, टमाटर, बरबट्टी, सेमी, पत्ता गोभी एवं आलू का उत्पादन कर रहे है।  कुंजाम ने बताया कि बायोटेक किसान हब परियोजना से जुडने के बाद विभिन्न प्रकार के सब्जियों के बीज प्राप्त हुए है साथ ही सब्जी के पौधे तैयार करने का सिडलिंग ट्रे प्राप्त हुआ है। सब्जी के उत्पादन में उन्हें प्रशिक्षण भी मिली जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक  डिप्रोशन बंजारा (विषय वस्तु विशेषज्ञ, सस्य विज्ञान) एवं सुश्री पूनम कश्यप (वाई.पी.- II) द्वारा सब्जी के बीजों को लगाने से पूर्व बायो एजेन्ट (ट्राईकोडर्मा एवं सुडोमुनास) से बीज उपचार करना, पौध के लिए जैव उर्वरक (जेड. एस. बी., पी.एस.बी. एवं के.एस.बी.) की मात्रा एवं सब्जी लगाने की विधि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके पश्चात सोनाराम ने सिडलिंग ट्रे में मिर्च, टमाटर और गोभी का पौध तैयार किया और अपने बाड़ी में कतार विधि से पौधों को लगाया। साथ ही उन्हे वर्मी कम्पोस्ट खाद भी उपलब्ध कराया गया। जिसके उपयोग से उनकी सब्जियों के पौधों के बढवार में वृद्धि हुई। सोनाराम कुंजाम आज उन्नत किसानों मे से एक है जो कई किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रहे है।  कुंजाम बताते है कि पहले उनकी आमदनी केवल 25000 रूपये थी पर आज बायोटेक किसान हब से जुडकर 100000 से 110000 रूपये तक कमा लेते है। इसके लिये वे जिला प्रशासन व कृषि विज्ञान केन्द्र, का आभार व्यक्त करते है।

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    सूरज की रोशनी से बुझ रही ग्रामीणों की प्यास

    जिले में राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप के माध्यम शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव की महिलाओं को सुगमता से पानी उपलब्ध हो रहा है दूरस्थ क्षेत्रों में सोलर ड्यूल पंप से जहां एक ओर खेती में प्रोत्साहन से उत्पादन में वृद्धि हो रही है, वही दूसरी ओर पीने का स्वच्छ जल मिल रहा है। राज्य सरकार के जल जीवन मिशन योजनांतर्गत जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शुध्द पेयजल उपलब्धता हेतु सोलर ड्यूल पंप स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदाय की गई है जिसके तहत विभिन्न 09 स्थलों में सौर संयंत्र स्थापित कर लिया गया है जिससे ग्रामीण इनसे पानी भरने लगे हैं। वहीं 21 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगतिरत है। जिन स्थलों पर संयंत्र स्थापना किया गया है उन स्थलों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामिणों के घरों में पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल सप्लाई का कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को शुध्द पेयजल की समुचित लाभ मिल रहा है। पानी की किल्लत से जूझ रहे गांव इससे लाभांवित हो रहे हैं। सोलर ड्यूल पंप के माध्यम से ग्रामीणों को पूरे दिन 24 घण्टे पीने का साफ पानी मिल रहा है।

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ /

     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मुख्य रूप से नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। उन्होंने 28 फरवरी 1928 के दिन ही ’रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को प्रति वर्ष मनाने का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। वर्ष 1987 से प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम-“सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण” है,  इसका उद्देश्य विज्ञान से संबंधित सभी मुद्दों व विषयों की सार्वजनिक तौर पर सराहना करना व बढ़ावा देना है। विज्ञान ने समाज को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस प्रकार सभी लोगों को विज्ञान के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन सभी विज्ञान संस्थानों, जैसे राष्ट्रीय एवं अन्य विज्ञान प्रयोगशालाओं, शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ जैसे वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। जिसमें कॉलेज, स्कूल के छात्र -छात्राएं हिस्सा लेते हैं बच्चों को  विज्ञान विषय में रुचि रखने एवं उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों व खोजों के लिए प्रेरित कर वैज्ञानिकों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया जाता है। विज्ञान ने मानव जीवन के कल्याण में अहम योगदान दिया है और इसी विकास की गति देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

    deepak vaishnav

    कोंडागांव / शौर्यपथ /  कोंडागांव पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास के तहत वाहन चालकों की लगातार चेकिंग की जा रही है व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
      आज दिनांक 26.02.22 को कोंडागांव रायपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चालको की चेकिंग के दौरान ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेए 9401 का चालक, गुरप्रीत सिंह पिता गुरूचरण सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी गुरूद्वारा, थाना आमानाका, रायपुर शराब सेवन कर वाहन चला रहा था, जिसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालक को 10000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही में यातायात प्रभारी, निरीक्षक, रोहित कुमार बंजारे, एवं यातायात स्टाप की भूमिका सराहनीय रही ।

    कोंडागॉव /शौर्यपथ / ओबीसी महासभा जिला इकाई कोंडागॉव ने ओबीसी महासभा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनोज देवांगन के नेतृत्व में व पिछड़ावर्ग समाज प्रमुखों की मौजूदगी में कोंडागॉव कलेक्टर कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर कोंडागॉव को एक ज्ञापन सौंपा है उक्त ज्ञापन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक संचालक सांख्यिकी के पदों में होने वाली भर्ती में ओबीसी आरक्षण में एक पद कम किये जाने सम्बन्धी बातों का उल्लेख किया गया है।ज्ञात हो कि एक विज्ञापन 14 जनवरी 2022 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी हुआ जारी विज्ञापन में सहायक संचालक सांख्यिकी के 10 पदों में भर्ती हेतु पद दर्शायी गई थी जिसमे वर्तमान रोस्टर के अनुसार अन्य पिछड़ावर्ग में से 2 पद लिया जाना था परंतु पिछड़ावर्ग को केवल 1 पद देते हुए 1 पद को अनारक्षित वर्ग में शामिल किया गया है ओबीसी महासभा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर/ एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देकर सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करते हुए 1 सीट बढोत्तरी संबंधी आदेश जारी करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।कोंडागॉव में ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा मनोज देवांगन, संरक्षक मनीशंकर देवांगन,विश्वनाथ पटेल,अविनाश साहू,ब्रिज यादव,तिलक दास,राजू देवांगन,महेंद्र बघेल,विजय सेन,नकुल देवांगन,नकुल देवांगन समेत पिछड़ावर्ग समाज के समजिकजन मौजुद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision