
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि कांकेर जिले में पंजीकृत भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके विधवाओं का डाटा बेस सुरक्षित रखने के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में दस्तावेजों का कम्प्युटरीकरण किया जा रहा है। जिन भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के पीपीओ और डिस्चार्ज बुक में पत्नी व सभी बच्चों के नाम और जन्मतिथि में भिन्नता है, तो उसे सुधारने के लिए आधार कार्ड, मार्क शीट, न्यूज पेपर कटिंग, बर्थ सर्टिफिकेट, विवाह प्रमाण का सत्यापित कॉपी इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। जिन्होंने अपने बच्चों का जन्म का पार्ट टु आर्डर या मैरिज का पार्ट आर्डर नहीं कराया है या फिर जिनके बच्चों के नाम और जन्मतिथि में भिन्नता है तो वे 31 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर त्रुटि सुधार करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष क्रमांक 75874-55691 पर संपर्क किया जा सकता है।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया 25 जनवरी को सायं 04 बजे डौण्डीलोहारा जिला बालोद से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 06 बजे विश्राम गृह कांकेर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे तथा 26 जनवरी को प्रातः 09 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और प्रातः 11 बजे कांकेर से डौण्डीलोहारा जिला बालोद के लिए प्रस्थान करेंगे।
सभी परियोजना में हर्षोल्लास से बालिका दिवस मनाया गया
सुकमा /शौर्यपथ/
सभी परियोजना में हर्षोल्लास से बालिका दिवस मनाया गया
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुपोषण केन्द्र दोरनापाल में परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 20 से 22 जनवरी 2022 तक दोरनापाल परियोजना के सभी सेक्टरों के कन्या शालाओं में सेक्टर स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 24 जनवरी को उक्त सभी सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय विजेताओं का परियोजना स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी शालेय एवं शाला त्यागी बालिकाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में राजेश बघेल जिला समन्वयक द्वारा कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव हेतु व्याख्यान दिया गया। महेश झरकर जिला समन्वयक (सेन्टर फार कैटालाईजिंग चेंज) द्वारा बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माडवी देवा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोन्टा ने की। मुख्य अतिथि बबीता मंडावी अध्यक्ष नगर पंचायत दोरनापाल थे। साथ ही वार्ड पार्षद शिव कुमार भारती एवं पुनेम हुर्रा सहित परियोजना अधिकारी मोहम्मद इमरान अख्तर, पर्यवेक्षक सरोज कुंवर, पुष्पजयंति ग्वाल, लाखेश्वरी जगत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, परिवर्तन वाहक बालिकाएं, किशोरी बालिकाएँ एवं सुपोषण केन्द्र के हितग्राही उपस्थित थे।
पोटाकेबिन बालाटिकरा पाकेला में आयोजित परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर सह राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही दो गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बालिकाओं को बाल-विवाह का बहिष्कार करने एवं सही उम्र में विवाह करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साफ सफाई में ध्यान रखने, कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने, मास्क लगाने ,बार बार साबुन से हाथ धोने एवं दो गज दूरी रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
भारत का 73वां गणतंत्र दिवस जिले में गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर सलामी ली जायेगी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ‘‘जनता के नाम संदेश’’ का वाचन किया जाएगा, तत्पश्चात कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जावेगा।
गणंतत्र दिवस समारोह का आज अंतिम रिहर्सल किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.एन. बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, एसडीएम कांकेर डॉ. कल्पना धु्रव, एसडीओपी चित्रा वर्मा, डीएसपी अमृत कूजूर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एल. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भापुसे.) के आदेश एवं निर्देशन में कोंडागांव पुलिस "मास्क अप कोंडागांव" अभियान चला रही हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आने से बाजार स्थल पर भीड़ भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीण छेत्र होने से जागरूकता के अभाव के कारण आम तौर पर ग्रामीण अपने गांव में मास्क का कम उपयोग करते हैं और साप्ताहिक बाजार में भी बिना मास्क के आ जाते हैं, परंतु बाजार में भीड़ भाड़ होने से एवं बाहर से व्यापारियों के आने के कारण कोरोना फैलने की आशंका भी बनी रहती है इसलिए जिले के सभी थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान ग्रामीणों को निशुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है।
वर्तमान परिदृश्य मे कोरोना के बढ़ते प्रभाव की आशंका से कोरोना के तीसरे लहर से बचाव हेतु यातायात पुलिस कोंडागांव ने साप्ताहिक बाजार, बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक में 250 मास्क निशुल्क वितरण कर सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जागरूक किया। इसी तरह कोंडागांव थाना द्वारा भी बाजार स्थल मे भीड़भाड़ वाले जगह मे 50 महिलाओं को निशुल्क मास्क वितरण किया गया।
ग्रामीण छेत्र मे भी फरसगांव थाना द्वारा ग्राम कोर्राबडगांव एवं साप्ताहिक बाजार बालोंड में 100 मास्क, केशकाल थाना द्वारा बेड़मा बाजार में लाउडस्पीकर से अलाउंस कर ग्रामीणों को कोरोना से बचने हेतु शासन की गाइडलाइन का पालन करने जागरूक किया गया एवं निशुल्क 80 मास्क वितरण किया गया, विश्रामपुरी थाना द्वारा विश्रामपुरी एवं आमाडीह में 200 मास्क बांटे गय। इस तरह कोंडागांव पुलिस द्वारा जिले भर में ग्रामीणों एवं हाट बाजार के व्यवसायियों को निशुल्क 700 मास्क वितरण किया गया।
कोंडागांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान "मास्क अप कोंडागांव" मे फरसगांव एसडीओपी श्री मणि शंकर चंद्रा, केशकाल एसडीओपी श्री भूपत धनेश्री, कोंडागांव एसडीओपी श्री निमितेश सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव द्वारा अपने-अपने अनुभाग में थाना प्रभारियों के साथ मिलकर "मास्क अप कोंडागांव" मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है आगे भी कोंडागांव पुलिस आम जनता एवं ग्रामीणों को लगातार निशुल्क मास्क वितरण करते रहेगी एवं पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि पुलिस के इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें एवं मास्क का उपयोग कर कोरोना के तीसरे लहर को हराएं इस तरह कोंडागांव पुलिस की "मास्क अप कोंडागांव" मुहिम को सफल बनावे।
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोण्डागांव / शौर्यपथ / बस्तर की लाईपलाईन कहे जाने वाली राष्ट्रीय राजमागर् 30 पर जिले के स्वागत द्वार केशकाल घाट से होते हुए 11 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमागर् प्राधीकरण के द्वारा स्वीकृत हुए बाईपास का काम अब गति पकड़ने लगा है। हलांाकि अबतक यह बाईपास बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन ठेकेदारों के द्वारा बीच में काम बंद करने और तकनीकी कारणों के चलते यह कायर् अटका हुआ था। ज्ञात हो कि, यह बाईपास पृथक से स्वीकृत नहीं है बल्कि नाथियानवागांव से बेडमा तक वाले एनएच चैड़ीकरण के प्रोजेक्ट में ही यह कायर् शामिल है। तकरीबन इसकी लागत 110 करोड़ बताई जा रही है, हालांकि सड़क का काम घाट के आसपास अभी भी बचा हुआ है। वही साथ ही साथ अब बाईपास का काम भी शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस ठेकेदार के द्वारा इस प्रोजेक्ट को लिया गया है उसने अब पेटी में काम बांट दिया है। जिससे काम की गति देखने को मिल सकती है, हालंाकि एनएच के अधिकारियों की टीम अब लंबे होते इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द खत्म करवाने में लगी हुई है। ज्ञात हो कि, यह प्राजेक्ट वषर् 2016 में शुरू हुआ था और वषर् 2018 में कम्प्लीट होना था। लेकिन प्रोजेक्ट कायर् में आई तकनीकी दिक्कतों के चलते यह काम अधूरे में अटक गया था। और ठेकेदार के द्वारा टाईम एक्सडेंट की मांग के बाद यह प्रोजेक्ट की समयावधि भी बढती चली गई। लेकिन आखिरकार अब यह प्रोजेक्ट अपनी अंतिम पडाव की ओर है इसलिए इस प्रोजेक्ट में शामिल बाईपास को पूणर् करवाया जा रहा है।
मिलेगी घाट में जाम से निजात-
ज्ञात हो कि, केशकाल घाट से बनने वाले इस बाईपास के निमार्ण होने से घाट में होने वाली आए दिन जाम व वाहनों के फसने की समस्या कम हो सकेगी। जिससे घाट वाले रास्तें में वाहनों का दबाव भी कम होगा। ज्ञात हो कि, केशकाल घाट अपने सपिर्ली घूमावदार रास्ते के लिए भी पहचहना जाता है, लेकिन वाहनों का दबाव इस मागर् में अधिक होने के चलते अक्सर इस मागर् से गुजरने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता रहा है।
वसर्न-
0- प्रोजेक्ट में शामिल केशकाल बाईपास का काम शुरू किया गया है, वही एनएच में जो काम बचे हैं उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
(संतोष नेताम, एसडीओ एनएच)
फैक्ट फाईल-
0- बाईपास की दूरी- 11 किलोमीटर।
0- कितने बडे ब्रीज- 03 ।
0- कितने छोटे ब्रीज- 02 ।
0- छोटे पुल-पुलिया- 15।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
फरसगांव / शौर्यपथ / नगर पंचायत फरसगांव में विगत कई महीनों से सब इंजियनर नही होने के चलते नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यो की गति रूक गई है और वही हो रहे विकास कार्यो का निरीक्षण और मेजरमेंट नगर के पेलसमेन्ट कर्मचारीयो के द्वारा किया जा रहा है जिसे देखकर साफ दिखाई पड़ता की निर्माण कार्यो की गुणवत्ता कितनी अच्छी होगी नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा ही पेलसमेन्ट कर्मचारियों को निर्माण कार्यो में भुगतान के लिए निर्माण कार्यो का मेजरमेंट करने के लिए भेजा जा रहा है नगर पंचायत क्षेत्र में लाखों रुपयों का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है जिससे साफ दिखाई पड़ता है की ठेकेदार द्वारा जारी निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन है साथ ही विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरसगांव नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा बिल भुगतान की तैयारियां भी की जा रही है नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारियों एवं ठेकेदार के निर्माण कार्यो में मिली भगत के झलक साफ दिखाई पड़ती है एक ओर नगर पंचायत सीएमओ से जानकारी मांगने पर निर्माण कार्यो की जानकारी बिना सब इंजीनियर के दे पाना सम्भव नही है बताया जाता है वही दूसरी ओर बिना सब इंजीनियर के निर्माण कार्यो के भुगतान की तैयारियां की जा रही है ।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
फरसगांव / शौर्यपथ / नगर पंचायत फरसगांव के पासंगी क्षेत्र में नाली निर्माण में हो रही समस्या को लेकर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणो ने नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दिया है की 2014-15 में नाली निर्माण कार्य कुर्मीकोट से अस्पताल चौक तक नाली निर्माण 1235 मीटर किया जाना था परन्तु वर्तमान ठेकेदारा द्वारा 500 मीटर बना कर छोड़ दिया गया निर्माण कर प्रारम्भ करने कहने पर निर्माण स्थल में विवाद बताकर स्थल बदलकर पासंगी में वार्ड क्रमांक 15 में नाली निर्माण अगस्त सितंबर 2021 में खोद कर छोड़ दिया गया है जिसके चलते गढ़े में किसी के गिरने की संभावना बनी रहती है साथ ही नाली निर्माण के समीप सड़क के दोनों ओर छड़ पड़ी है जिसके चलते दुर्घटना की सम्भावना आये दिन बनी रहती है 2014-15 के फरसगांव नगर के विकास कार्यो का निर्माण वर्तमान में भी जारी रहना अपने आप मे सवालिया निशान खड़े करता है नगर पंचायत फरसगांव से पासंगी में हुए नाली निर्माण के सम्बंध में सुचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई है जानकारी मिलने पर ही मामले का खुलासा हो पायेगा और देखना है नगर पंचायत जानकारी कब तक उपलब्ध करवाता है ।
फरसगांव नगर पंचायत सीएमओ दिनेश डे
नाली निर्माण में पदस्थ होने से पूर्व का है इस सम्बंध में मेरे पास कोई जानकारी नही है सब इंजीनियर से जानकारी मांगी है जानकारी आने पर दे पाऊंगा ।
समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/
सुदूर पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाए। जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संपन्न समय-सीमा की बैठक में उन्होंने यह निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में विभिन्न कार्यालयों से प्राप्त लंबित आवेदनों का निराकरण के सबंध में विभागवार जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए साथ ही संपर्क सेल व पूना माड़ाकाल सेल से प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निराकरण करने को कहा।
कलेक्टर सोनी ने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में भी सुरक्षा के लिए जगह-जगह कैंप स्थापित किए गए हैं। जिससे ग्रामीणजनों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना आसान हो गया है। अब विकासखण्ड कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत नहाड़ी में पहुंच ग्रामीण जनता को मूलभूत सुविधाओ शुद्ध पेयजल, बिजली की सुविधा का लाभ दें। साथ ही ग्राम स्थल पर ही शिविर लगाकर राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि बनवाएं। जिससे हितग्राहियों को शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को लाभांवित करें। जिससे पात्र व्यक्ति किन्ही कारणों से योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं वे शिविर के माध्यम से योजना का लाभ उठा सकते हैं। सोनी ने कहा कि ग्राम पंचायत नहाड़ी में मनरेगा के तहत विभिन्न प्रकार के कार्य स्वीकृत किये गए हैं। साथ ही श्रमिकों को सही समय पर भुगतान मिले तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों यह सुनिश्चित करने को कहा। ग्राम पंचायत नहाड़ी में आंगनबाड़ी संचालित करने के निर्देश दिए। जिले में चल रहे सुपोषण केंद्र की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत सुचारू रूप से संचालन करने को कहा। छिंदनार जन समस्या निवारण शिविर में लंबित आवेदनों तथा छिंदनार में शुरू हो रही डेनेक्स की अन्य यूनिट के सबंध में जानकारी ली। साथ ही देवगुड़ी के अपूर्ण कार्यों को जल्द ही पूर्ण करने को निर्देशित किया। कोविड के वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी विभाग अधिकारियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्य संपादित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
