
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जिले में 20 जनवरी गुरूवार को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान दिवस को श्रमिकों एवं कर्मचारियों को मतदान करने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने जानकारी दी है कि छ०ग० शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के संदर्भित पत्रानुक्रम में सहायक शिक्षक नियमित / एल०बी०, शिक्षक / शिक्षक एल०बी० स्नातक / प्रशिक्षित, प्रधान अध्यापक मा०शा० की दिनांक 01.04.2021 की स्थिति में टी / ई संवर्ग के अन्तरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित वरिष्ठता सूची में कई सारी त्रुटियां व विसंगतियां हैं । इस वरिष्ठता सूची में वर्ष वार 1998, 1999, 2000 के बढ़ते क्रम में समस्त जिलों के प्रतिभागियों शिक्षकों को शामिल किया जाना चाहिए था परंतु सूची में जिला वार सूची जारी की गई है । इसमें कई सारे शिक्षकों को के नाम दो बार तीन बार अंकित किया गया है । हम उन सारी त्रुटियों को सुधार कर पुनः वरिष्ठता सूची जारी करने की भी मांग करते हैं ।
वरिष्ठता सूची के संदर्भ में संयुक्त संचालक श्री हेमन्त उपाध्याय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस अन्तरिम सूची का प्रकाशन अपने जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूलों, समस्त शासकीय मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों को प्रसारित कर तथा अपने कार्यालय के सूचना फलक में भी चश्पा कर प्रकाशित वरिष्ठता सूची पर दिनांक 16.01.2022 अपरान्ह 03.00 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया जाए। दावा आपत्ति को सूची बद्ध व परीक्षण एवं निराकरण करते हुए अपने जिले के अंतिम सूची दिनांक 18.01.2022 समय 12.00 बजे तक इस कार्यालय में संबंधित स्थापना लिपिक के माध्यम से हार्ड एवं शॉफ्ट कॉपी में अनिवार्यतः प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। वरिष्ठता एवं सूची प्रकाशन के पश्चात शिक्षकों की वर्ष 2018-19 2019-20 एवं 2020-21 कुल 03 वर्ष की गोपनीय चरित्रावली अचल सम्पत्ति विवरण तथा न्यायालयीन प्रकरण / विभागीय जांच की जानकारी की भी आवश्यकता होगी, इसके लिए तत्काल पात्रताधारी शिक्षकों का शिविर कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजित करें जहाँ सभी पात्रताधारी शिक्षकों से प्रपत्र भरावें तथा प्राप्त जानकारी दिनांक 19.01.2022 तक अनिवार्यतः इस कार्यालय में उपलब्ध करावें । उ०श्रे०शि० एवं प्र०अ० मा०शा० में जितने पदों पर पदोन्नति की जावेगी उसी तादाद में वरिष्ठता क्रम में गोपनीय चरित्रावली, अचल सम्पति विवरण भरावें । इसकी सूचना ( रिक्त पदों का विवरण) आपको पृथक से दी जावेगी।
साथ ही साथ निर्देशित किया गया है कि दावा आपत्ति हेतु समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड खण्ड शिक्षा अधिकारी अवकाश अवधि में भी कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगावें एवं शिक्षकों के दावा आपत्ति प्राप्त कर निराकरण तथा उपरोक्त सभी जानकारियों तैयार करना सुनिश्चित किया गया है ।
कांकेर / शौर्यपथ / दुर्गुकोंदल युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महावे व भानुप्रतापपुर के शहर अध्यक्ष अजय पंजवानी ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर को एक पत्र लिखकर भानूप्रतापपुर पूर्व डिवीजन के डीएफओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की हैं जिसमें उन्होंने पूर्व डिवीजन के क्षेत्राअंतर्गत हुए कार्यों की जांच तथा डीएफओ के कार्यकाल में समस्त मदों में किए गए भुगतान के जांच हेतु पत्राचार किया है। युकां ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महावे ने कहा की डीएफओ के कार्यक्षेत्र में निर्माण व सप्लाई कार्यों में भारी अनियमितता हुई है जिसमें करोड़ों का घोटाला कीया गया है एक नग को 100 नग बना कर करोडों का फर्जी बिल काटा गया है जिसके पुख्ता कागजात हमारे पास उपलब्ध हैं जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में बहुत जल्द हम वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी से मुलाकात कर सारे तथ्य उनके सामने पेश करेंगे तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी के ऊपर कारवाही करने हेतु निवेदन करेंगे वहीं शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय पंजवानी ने कहा कि हाई कोर्ट से स्टे लगे लाल ईंटों का इस्तेमाल तथा उसकी सप्लाई अधिकारी के दिशा निर्देश पर की जा रही है औने पौने दाम पर वर्क आर्डर जारी कर कार्य करवाया जा रहा है तथा सप्लाई की जा रही है राशि का बंदरबांट करके अपने जेब भरने का कार्य अधिकारी के द्वारा विगत 2 वर्षों से किया जा रहा है । उचित जांच होने पर एक बहुत बड़े घोटाले का पर्दाफाश होगा जिस हेतू माननीय मंत्री से पत्राचार किया गया है कार्यवाही नहीं होने पर युवक कांग्रेस सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी ।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडगांव / शौर्यपथ / कोंडगांव मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में भाजयुमो शहर मण्डल अध्यक्ष रौनक पटेल के नेतृत्व में जिला हॉस्पिटल मे कोरोना के बढते हुए संक्रमण को देखते हुए मास्क का वितरण किया साथ ही युवा दिवस मनाते हुए फल,बिस्किट,और तिली लड्डू बांट कर मरीजों को कोरोना से बचने हेतु सुझाव भी दिए गए।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विकास दुआ, जिला महामंत्री नागेश देवांगन ,भाजयुमो शहर मंडल महामंत्री आकास दास ,उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंत्री रविन्द्र नाग ,गोविंद रामटेके, प्रचार प्रसार प्रमुख ,शिवम पटेल अंकित शर्मा राज ठाकुर ,विक्की यादव, लक्ष्मण नेताम ,रवि नाग,अंकित गुप्ता के साथ और भी सम्माननीय कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
कांकेर / शौर्यपथ/ प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमाबेड़ा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि आमाबेड़ा में सहकारी बैंक खुलने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है, यह कांकेर जिले का 13वां एवं बस्तर संभाग के 46वां जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा होगा। इस बैंक से आमाबेड़ा अंचल के 90 गांव जिसमें 21 वन ग्राम भी हैं, के किसान एवं ग्रामीण लाभान्वित होंगे। यहां के लोगों को अब 30 किलोमीटर दूर केशकाल, कांकेर अथवा अंतागढ़ जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि इस अंचल में सहकारी बैंक की शाखा खुलने से लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी, साथ ही किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सुविधा भी मिलेगी। श्री लखमा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत धान के बदले अन्य लाभकारी फसल लेने वाले किसानों को इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा कोदो, कुटकी, रागी का भी समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ खरीदने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके हित में काम कर रही है। सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता का दर 25 सौ रूपये से बढ़ाकर 04 हजार रूपये प्रति मानक बोरा किया गया है। लघु वनोपज को भी खरीदने की व्यवस्था की गई है।
श्री लखमा ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। सरकार द्वारा बस्तर संभाग में आदिवासियों के आस्था के प्रतीक देवगुड़ी एवं परंपरा के वाहक घोटुल का निर्माण किया जा रहा है। नक्सल गतिविधियों के कारण जो स्कूलें बंद हो गई थी, उन्हें पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। बस्तर संभाग में स्थानीय स्तर पर शासकीय नौकरी उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, इसके लिए कनिष्ठ चयन बोर्ड गठित किये गये हैं। सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय भी बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री लखमा ने हायर सेकेण्डरी स्कूल आमाबेड़ा के भवन का बाउंड्रीवॉल बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक श्री अनूप नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अंतागढ,़ आमाबेड़ा क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव। शौर्यपथ । कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बढ़ते कोरोना को देखते हुए कोविड गाइडलाइन के साथ जारी किए आदेश, जानिए क्या प्रमुख नियमों का पालन करना होगा
सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाएं कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगी एवं पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चो का स्कूल परिसर में सोशल डिस्टेंस और कोविड़ गाइड लाइन का पालन करते हुए वैक्सीनेशन किया जायेगा । शासकीय कार्यालयों में रोस्टर पद्धति के द्वारा कार्य किए जाने का आदेश दिया गया है ।
शासकीय कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम के द्वारा कार्य करने एवं कर्मचारियों को मोबाइल के द्वारा अपने अधिकारियों के साथ संपर्क होने की बात कही गई है वही हाट बाजार सब्जी मार्केट इत्यादि जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यापार करने की बात कही गई है साथ ही व्यापारियों को ग्राहकों को मास्क और सेनीटाइजर के बिना क्रय विक्रय करने एवम सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा ।
शासकीय कर्मचारियों को दोनों टीका लगवाना अनिवार्य है। सभी शासकीय कार्यालय में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा वही कार्यालय प्रमुख को यह व्यवस्था करनी पड़ेगी कि आम जनता अपने आवेदन शिकायत कार्यालय मुख्य द्वार के पास जमा कर सकें। शिकायत एवं आवेदनों पर समय सीमा पर निराकरण हो यह भी सुनिश्चित कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी होगी ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। समस्त निजी संस्थाएं एवं केंद्र शासित कार्यालय जैसे बैंक डाकघर फाइनेंस कंपनियां इत्यादि यह सुनिश्चित करें कि जितना हो सके कार्य work-from-home हो एवं कार्यालयों के बाहर टेंट सेनीटाइजर मास्क आदि की व्यवस्था करें ताकि कार्यालय में भीड़भाड़ ना हो। जिला कलेक्टर कोंडागांव पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा यह आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि हर स्थिति में सोशल डिस्टेंस का पालन हो एवं कहीं भी भीड़ भाड़ की स्थिति निर्मित ना हो । वही जिलाधीश पुष्पेंद्र कुमार मीणा कोंडागांव ने अति आवश्यक सेवाओं में बिजली , जलसेवाए, अग्निशमन, चिकित्सा सेवाएं , स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सेवाओं में वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं किया है जिलाधीश कोंडागांव पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा यह आदेश आज दिनांक 15 /01/ 2022 को जारी किया गया ।
कोदो, कुटकी, रागी जैसी फसलों के लिए कांकेर में प्रोसेसिंग की व्यवस्था
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ के 25 वीं कड़ी का आज प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश की जनता को नववर्ष की बधाई देते हुए ‘‘युवा सपने और छत्तीसगढ़’’ के संबंध में अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य भी अब 21 वर्ष पूर्ण कर चुका, एक युवा राज्य है। युवा महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमने युवा महोत्सव 2022 के आयोजन की घोषणा कर दी थी, लेकिन फिर जिस तरह से कोरोना बढ़ रहा है, उसे देखते हुए आयोजन स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा है, जैसे ही सब कुछ ठीक होगा, हम इस तरह युवाओं के लिए आयोजन जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में युवाओं का कॅरियर केवल सरकारी नौकरी से ही नहीं बनता, बल्कि हमारे युवा साथियों ने अपनी रुचि और प्रतिभा के बल पर संभावनाओं का नया आकाश खोल दिया है। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपमें जो संभावनाएं दिखाई पड़ी हैं, उन्हें साकार करने की दिशा में हम बहुत से प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार खेल प्रशिक्षण की समग्र अधोसंरचना का निर्माण किया गया है, जिसके अंतर्गत 9 अकादमी स्थापित की जा चुकी है। फुटबाल में बालिकाओं के लिए तथा कबड्डी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स तथा हॉकी में बालक-बालिकाओं दोनों के लिए, इस तरह 9 अकादमियां शुरू हो चुकी हैं। टेनिस स्टेडियम और अकादमी भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। हम यह प्रयास कर रहे हैं कि हमारे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, उपकरण तथा अन्य खर्चों की व्यवस्था छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से हो, जिससे वे भविष्य में अपने राज्य की ओर से ही राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें, इसके लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान किए जाएंगे।
थिंक बी के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल बस्तर के युवाओं के लिए है। ‘थिंक बी’ का फुलफॉर्म है- ‘टेक्नोलॉजी हब एंड इनोवेशन फॉर नॉलेज बस्तर’। इस परियोजना के अंतर्गत बस्तर के युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही युवाओं को आर्थिक, तकनीकी, प्रबंधकीय, कानूनी आदि कई तरह की सहायता दी जाएगी। युवाओं को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन सामग्री, किताबें, ऑडियो-वीडियो प्रशिक्षण दिया जाएगा। ‘थिंक बी’ परियोजना के लिए आईआईएम रायपुर, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज दिल्ली, ट्रिपल आईटी रायपुर तथा हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर के साथ एमओयू किया गया है। ‘बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट, लिटरेचर एण्ड लैंग्वेज’ संस्था के माध्यम से एक ओर जहां विभिन्न आदिवासी कलाओं, लोकगीत, नृत्यकला, शिल्पकला, संस्कृति, भाषा, साहित्य, खान-पान, वेशभूषा का संरक्षण तथा विकास किया जाएगा। वहीं हल्बी, गोंडी, धुरवा, भतरी जैसी बोली-भाषाओं से नई पीढ़ी के साथ ही पर्यटकों, शोधार्थियों को भी अवगत कराया जाएगा। मेरा मानना है कि युवा खतरे के खिलाड़ी होते हैं। उनमें न तो लगन की कमी है और न ही वे मेहनत से डरते हैं, लेकिन गलत नीतियों के कारण डेढ़ दशक में खेती के काम को अंधेरी सुरंग बना दिया गया था, जहां से उजाले की किरण दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ती थी। हमने इस सुरंग में भी उजाला बिखेरने का काम किया है। हमने खेती-किसानी को बेहतर आय और प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसरों से जोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बेहतर व्यवस्था की है, पशुधन पालन को लाभ का जरिया बनाया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, नई उपजों को बढ़ावा, उनकी प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग जैसी व्यवस्थाओं को संस्थागत रूप दिया है। कृषि की वैज्ञानिक शिक्षा के साथ शोध, अनुसंधान और आविष्कार के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी, वनोपज प्रसंस्करण, फूडपार्क की स्थापना जैसे प्रयासों से युवाओं को यह विश्वास हुआ है कि खेती-किसानी के काम में भी बहुत कुछ करने को है, जो नवीनता के अभाव में दिखाई नहीं पड़ता था। कोदो, कुटकी, रागी जैसी फसलों के लिए कांकेर जिले में तथा विभिन्न कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग हेतु दुर्ग जिले में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही है।
कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवार केे बच्चों को कक्षा 12 वीं तक निःशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए देश में पहली बार हमने शिक्षा के अधिकार के प्रावधान को बढ़ाया है। बेटियों को स्नातकोत्तर तक निःशुल्क शिक्षा दिलाने की व्यवस्था की है। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना लागू की गई है। हिन्दी माध्यम की शालाओं के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुआत कर दी गई है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक सुविधाओं में वृद्धि की गई है। साथ ही कमजोर तबकों की सुविधाओं में भी वृद्धि की गई है जैसे स्कॉलरशिप, भोजन सहायता राशि आदि में बढ़ोतरी की गई ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी करके बेहतर रोजगार के अवसर हासिल कर सकें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड 19 से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील करते हुए कि नाक, मुंह ढंककर रखें। फेस मास्क को सही ढंग से लगाएं। साबुन, पानी से हाथ धोते रहें। भीड़ वाली जगह से बचें। फिजिकल डिस्टेंसिंग रखकर ही किसी से मेल-मुलाकात करें। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। हमने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सार्वजनिक प्रतिबंधात्मक उपाय किए जाएं। कोरोना से बचने के लिए टीके का दोनों डोज लगवाना जरूरी है। जिन्होंने पहला डोज लेकर छोड़ दिया है वे दूसरा डोज पूरा करें। 15 से 18 वर्ष के उम्र के किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है और मुझे खुशी है कि हमारे नवयुवा बड़ी संख्या में टीका लगवा रहे हैं। मैं चाहूंगा कि यह अभियान शत-प्रतिशत सफल हो।
कांकेर विकासखण्ड के ग्राम आलबेड़ा के ग्राम पंचायत भवन में मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो लोकवाणी के सामुहिक श्रवण की व्यवस्था किया गया था, जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच सेवती सलाम, उप सरपंच शिवप्रसाद तेता, हेमंत मण्डावी, उमा यादव, चैती, जहुरा, सुरजाबाई, रिखी कोरेटी, डफेश्वर, वोमित पोटाई, मलसूराम ठाकुर, श्यामसिंह सलाम एवं स्कूली छात्र-छात्राएं सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
लोकवाणी का आगामी प्रसारण 13 फरवरी को
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी को होगा, जिसमें ‘सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार’ विषय पर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इस विषय पर लोग अपने विचार, सुझाव और सवाल 27, 28 और 29 जनवरी को दिन में दोपहर 3 से शाम 4 बजे के बीच फोन नंबर 0771-4003482, 4003483 और 4003484 पर रिकॉर्ड करा सकते हैं।
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर द्वारा जिले के 1262 असाक्षरों को 31 मार्च तक साक्षर करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसके लिए आगामी महापरीक्षा अभियान में इन असाक्षरों को सम्मिलित कराने हेतु विकासखण्डवार कुशल स्रोत समन्वयकों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारियां का भी प्रशिक्षण विकासखण्ड स्तर पर जारी है, जिसमें विकासखण्ड स्तरीय बैठकों में नई शिक्षा नीति के तहत् राष्ट्रीय साक्षरता संबंधी पाठ्यक्रम निर्माण को सफल बनाने हेतु स्वयंसेवी शिक्षक, शिक्षाविद एवं शैक्षिक अधिकारियों एवं स्टाफ के बीच पाठ्यक्रम निर्माण पर चर्चा, विमर्श भी किया जा रहा है। आगामी सप्ताह में कक्षा संचालन प्रारंभ कर दिया जावेगा।
मिली जानकारी के अनुसार सत्र 2021-22 में कांकेर जिले के लगभग दस हजार असाक्षरों को पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, सर्वे उपरान्त 9109 असाक्षरों का चिन्हांकन किया जाकर जिले के 104 ग्राम पंचायतों एवं 39 नगरीय निकाय के वार्डों में 30 सितम्बर 2021 को महापरीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें 7847 असाक्षर उक्त परीक्षा में सफल हुये, बचे हुये असाक्षरों को मोहल्ला साक्षरता केन्द्रों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कांकेर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 52 हजार 959 किसानों से 20,85,182.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर 137 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल, टोकन, भुगतान, बिजली-पानी इत्यादि की व्यवस्था के प्रति किसान बहुत खुश है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिले में अब तक 52 हजार 959 किसानों से 20,85,182.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 1710473.60 क्विंटल मोटा, 372648.80 क्विंटल पतला और 2060.40 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। 01 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने की तिथि से 07 जनवरी तक लक्ष्य के विरूद्ध 41 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
