
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोण्डागांव / शौर्यपथ / बस्तर की लाईपलाईन कहे जाने वाली राष्ट्रीय राजमागर् 30 पर जिले के स्वागत द्वार केशकाल घाट से होते हुए 11 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमागर् प्राधीकरण के द्वारा स्वीकृत हुए बाईपास का काम अब गति पकड़ने लगा है। हलांाकि अबतक यह बाईपास बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन ठेकेदारों के द्वारा बीच में काम बंद करने और तकनीकी कारणों के चलते यह कायर् अटका हुआ था। ज्ञात हो कि, यह बाईपास पृथक से स्वीकृत नहीं है बल्कि नाथियानवागांव से बेडमा तक वाले एनएच चैड़ीकरण के प्रोजेक्ट में ही यह कायर् शामिल है। तकरीबन इसकी लागत 110 करोड़ बताई जा रही है, हालांकि सड़क का काम घाट के आसपास अभी भी बचा हुआ है। वही साथ ही साथ अब बाईपास का काम भी शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस ठेकेदार के द्वारा इस प्रोजेक्ट को लिया गया है उसने अब पेटी में काम बांट दिया है। जिससे काम की गति देखने को मिल सकती है, हालंाकि एनएच के अधिकारियों की टीम अब लंबे होते इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द खत्म करवाने में लगी हुई है। ज्ञात हो कि, यह प्राजेक्ट वषर् 2016 में शुरू हुआ था और वषर् 2018 में कम्प्लीट होना था। लेकिन प्रोजेक्ट कायर् में आई तकनीकी दिक्कतों के चलते यह काम अधूरे में अटक गया था। और ठेकेदार के द्वारा टाईम एक्सडेंट की मांग के बाद यह प्रोजेक्ट की समयावधि भी बढती चली गई। लेकिन आखिरकार अब यह प्रोजेक्ट अपनी अंतिम पडाव की ओर है इसलिए इस प्रोजेक्ट में शामिल बाईपास को पूणर् करवाया जा रहा है।
मिलेगी घाट में जाम से निजात-
ज्ञात हो कि, केशकाल घाट से बनने वाले इस बाईपास के निमार्ण होने से घाट में होने वाली आए दिन जाम व वाहनों के फसने की समस्या कम हो सकेगी। जिससे घाट वाले रास्तें में वाहनों का दबाव भी कम होगा। ज्ञात हो कि, केशकाल घाट अपने सपिर्ली घूमावदार रास्ते के लिए भी पहचहना जाता है, लेकिन वाहनों का दबाव इस मागर् में अधिक होने के चलते अक्सर इस मागर् से गुजरने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता रहा है।
वसर्न-
0- प्रोजेक्ट में शामिल केशकाल बाईपास का काम शुरू किया गया है, वही एनएच में जो काम बचे हैं उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
(संतोष नेताम, एसडीओ एनएच)
फैक्ट फाईल-
0- बाईपास की दूरी- 11 किलोमीटर।
0- कितने बडे ब्रीज- 03 ।
0- कितने छोटे ब्रीज- 02 ।
0- छोटे पुल-पुलिया- 15।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
फरसगांव / शौर्यपथ / नगर पंचायत फरसगांव में विगत कई महीनों से सब इंजियनर नही होने के चलते नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यो की गति रूक गई है और वही हो रहे विकास कार्यो का निरीक्षण और मेजरमेंट नगर के पेलसमेन्ट कर्मचारीयो के द्वारा किया जा रहा है जिसे देखकर साफ दिखाई पड़ता की निर्माण कार्यो की गुणवत्ता कितनी अच्छी होगी नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा ही पेलसमेन्ट कर्मचारियों को निर्माण कार्यो में भुगतान के लिए निर्माण कार्यो का मेजरमेंट करने के लिए भेजा जा रहा है नगर पंचायत क्षेत्र में लाखों रुपयों का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है जिससे साफ दिखाई पड़ता है की ठेकेदार द्वारा जारी निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन है साथ ही विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरसगांव नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा बिल भुगतान की तैयारियां भी की जा रही है नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारियों एवं ठेकेदार के निर्माण कार्यो में मिली भगत के झलक साफ दिखाई पड़ती है एक ओर नगर पंचायत सीएमओ से जानकारी मांगने पर निर्माण कार्यो की जानकारी बिना सब इंजीनियर के दे पाना सम्भव नही है बताया जाता है वही दूसरी ओर बिना सब इंजीनियर के निर्माण कार्यो के भुगतान की तैयारियां की जा रही है ।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
फरसगांव / शौर्यपथ / नगर पंचायत फरसगांव के पासंगी क्षेत्र में नाली निर्माण में हो रही समस्या को लेकर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणो ने नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दिया है की 2014-15 में नाली निर्माण कार्य कुर्मीकोट से अस्पताल चौक तक नाली निर्माण 1235 मीटर किया जाना था परन्तु वर्तमान ठेकेदारा द्वारा 500 मीटर बना कर छोड़ दिया गया निर्माण कर प्रारम्भ करने कहने पर निर्माण स्थल में विवाद बताकर स्थल बदलकर पासंगी में वार्ड क्रमांक 15 में नाली निर्माण अगस्त सितंबर 2021 में खोद कर छोड़ दिया गया है जिसके चलते गढ़े में किसी के गिरने की संभावना बनी रहती है साथ ही नाली निर्माण के समीप सड़क के दोनों ओर छड़ पड़ी है जिसके चलते दुर्घटना की सम्भावना आये दिन बनी रहती है 2014-15 के फरसगांव नगर के विकास कार्यो का निर्माण वर्तमान में भी जारी रहना अपने आप मे सवालिया निशान खड़े करता है नगर पंचायत फरसगांव से पासंगी में हुए नाली निर्माण के सम्बंध में सुचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई है जानकारी मिलने पर ही मामले का खुलासा हो पायेगा और देखना है नगर पंचायत जानकारी कब तक उपलब्ध करवाता है ।
फरसगांव नगर पंचायत सीएमओ दिनेश डे
नाली निर्माण में पदस्थ होने से पूर्व का है इस सम्बंध में मेरे पास कोई जानकारी नही है सब इंजीनियर से जानकारी मांगी है जानकारी आने पर दे पाऊंगा ।
समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/
सुदूर पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाए। जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संपन्न समय-सीमा की बैठक में उन्होंने यह निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में विभिन्न कार्यालयों से प्राप्त लंबित आवेदनों का निराकरण के सबंध में विभागवार जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए साथ ही संपर्क सेल व पूना माड़ाकाल सेल से प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निराकरण करने को कहा।
कलेक्टर सोनी ने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में भी सुरक्षा के लिए जगह-जगह कैंप स्थापित किए गए हैं। जिससे ग्रामीणजनों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना आसान हो गया है। अब विकासखण्ड कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत नहाड़ी में पहुंच ग्रामीण जनता को मूलभूत सुविधाओ शुद्ध पेयजल, बिजली की सुविधा का लाभ दें। साथ ही ग्राम स्थल पर ही शिविर लगाकर राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि बनवाएं। जिससे हितग्राहियों को शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को लाभांवित करें। जिससे पात्र व्यक्ति किन्ही कारणों से योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं वे शिविर के माध्यम से योजना का लाभ उठा सकते हैं। सोनी ने कहा कि ग्राम पंचायत नहाड़ी में मनरेगा के तहत विभिन्न प्रकार के कार्य स्वीकृत किये गए हैं। साथ ही श्रमिकों को सही समय पर भुगतान मिले तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों यह सुनिश्चित करने को कहा। ग्राम पंचायत नहाड़ी में आंगनबाड़ी संचालित करने के निर्देश दिए। जिले में चल रहे सुपोषण केंद्र की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत सुचारू रूप से संचालन करने को कहा। छिंदनार जन समस्या निवारण शिविर में लंबित आवेदनों तथा छिंदनार में शुरू हो रही डेनेक्स की अन्य यूनिट के सबंध में जानकारी ली। साथ ही देवगुड़ी के अपूर्ण कार्यों को जल्द ही पूर्ण करने को निर्देशित किया। कोविड के वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी विभाग अधिकारियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्य संपादित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जिले में 20 जनवरी गुरूवार को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान दिवस को श्रमिकों एवं कर्मचारियों को मतदान करने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने जानकारी दी है कि छ०ग० शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के संदर्भित पत्रानुक्रम में सहायक शिक्षक नियमित / एल०बी०, शिक्षक / शिक्षक एल०बी० स्नातक / प्रशिक्षित, प्रधान अध्यापक मा०शा० की दिनांक 01.04.2021 की स्थिति में टी / ई संवर्ग के अन्तरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित वरिष्ठता सूची में कई सारी त्रुटियां व विसंगतियां हैं । इस वरिष्ठता सूची में वर्ष वार 1998, 1999, 2000 के बढ़ते क्रम में समस्त जिलों के प्रतिभागियों शिक्षकों को शामिल किया जाना चाहिए था परंतु सूची में जिला वार सूची जारी की गई है । इसमें कई सारे शिक्षकों को के नाम दो बार तीन बार अंकित किया गया है । हम उन सारी त्रुटियों को सुधार कर पुनः वरिष्ठता सूची जारी करने की भी मांग करते हैं ।
वरिष्ठता सूची के संदर्भ में संयुक्त संचालक श्री हेमन्त उपाध्याय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस अन्तरिम सूची का प्रकाशन अपने जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूलों, समस्त शासकीय मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों को प्रसारित कर तथा अपने कार्यालय के सूचना फलक में भी चश्पा कर प्रकाशित वरिष्ठता सूची पर दिनांक 16.01.2022 अपरान्ह 03.00 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया जाए। दावा आपत्ति को सूची बद्ध व परीक्षण एवं निराकरण करते हुए अपने जिले के अंतिम सूची दिनांक 18.01.2022 समय 12.00 बजे तक इस कार्यालय में संबंधित स्थापना लिपिक के माध्यम से हार्ड एवं शॉफ्ट कॉपी में अनिवार्यतः प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। वरिष्ठता एवं सूची प्रकाशन के पश्चात शिक्षकों की वर्ष 2018-19 2019-20 एवं 2020-21 कुल 03 वर्ष की गोपनीय चरित्रावली अचल सम्पत्ति विवरण तथा न्यायालयीन प्रकरण / विभागीय जांच की जानकारी की भी आवश्यकता होगी, इसके लिए तत्काल पात्रताधारी शिक्षकों का शिविर कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजित करें जहाँ सभी पात्रताधारी शिक्षकों से प्रपत्र भरावें तथा प्राप्त जानकारी दिनांक 19.01.2022 तक अनिवार्यतः इस कार्यालय में उपलब्ध करावें । उ०श्रे०शि० एवं प्र०अ० मा०शा० में जितने पदों पर पदोन्नति की जावेगी उसी तादाद में वरिष्ठता क्रम में गोपनीय चरित्रावली, अचल सम्पति विवरण भरावें । इसकी सूचना ( रिक्त पदों का विवरण) आपको पृथक से दी जावेगी।
साथ ही साथ निर्देशित किया गया है कि दावा आपत्ति हेतु समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड खण्ड शिक्षा अधिकारी अवकाश अवधि में भी कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगावें एवं शिक्षकों के दावा आपत्ति प्राप्त कर निराकरण तथा उपरोक्त सभी जानकारियों तैयार करना सुनिश्चित किया गया है ।
कांकेर / शौर्यपथ / दुर्गुकोंदल युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महावे व भानुप्रतापपुर के शहर अध्यक्ष अजय पंजवानी ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर को एक पत्र लिखकर भानूप्रतापपुर पूर्व डिवीजन के डीएफओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की हैं जिसमें उन्होंने पूर्व डिवीजन के क्षेत्राअंतर्गत हुए कार्यों की जांच तथा डीएफओ के कार्यकाल में समस्त मदों में किए गए भुगतान के जांच हेतु पत्राचार किया है। युकां ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महावे ने कहा की डीएफओ के कार्यक्षेत्र में निर्माण व सप्लाई कार्यों में भारी अनियमितता हुई है जिसमें करोड़ों का घोटाला कीया गया है एक नग को 100 नग बना कर करोडों का फर्जी बिल काटा गया है जिसके पुख्ता कागजात हमारे पास उपलब्ध हैं जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में बहुत जल्द हम वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी से मुलाकात कर सारे तथ्य उनके सामने पेश करेंगे तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी के ऊपर कारवाही करने हेतु निवेदन करेंगे वहीं शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय पंजवानी ने कहा कि हाई कोर्ट से स्टे लगे लाल ईंटों का इस्तेमाल तथा उसकी सप्लाई अधिकारी के दिशा निर्देश पर की जा रही है औने पौने दाम पर वर्क आर्डर जारी कर कार्य करवाया जा रहा है तथा सप्लाई की जा रही है राशि का बंदरबांट करके अपने जेब भरने का कार्य अधिकारी के द्वारा विगत 2 वर्षों से किया जा रहा है । उचित जांच होने पर एक बहुत बड़े घोटाले का पर्दाफाश होगा जिस हेतू माननीय मंत्री से पत्राचार किया गया है कार्यवाही नहीं होने पर युवक कांग्रेस सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी ।
दीपक कुमार वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडगांव / शौर्यपथ / कोंडगांव मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में भाजयुमो शहर मण्डल अध्यक्ष रौनक पटेल के नेतृत्व में जिला हॉस्पिटल मे कोरोना के बढते हुए संक्रमण को देखते हुए मास्क का वितरण किया साथ ही युवा दिवस मनाते हुए फल,बिस्किट,और तिली लड्डू बांट कर मरीजों को कोरोना से बचने हेतु सुझाव भी दिए गए।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विकास दुआ, जिला महामंत्री नागेश देवांगन ,भाजयुमो शहर मंडल महामंत्री आकास दास ,उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंत्री रविन्द्र नाग ,गोविंद रामटेके, प्रचार प्रसार प्रमुख ,शिवम पटेल अंकित शर्मा राज ठाकुर ,विक्की यादव, लक्ष्मण नेताम ,रवि नाग,अंकित गुप्ता के साथ और भी सम्माननीय कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
कांकेर / शौर्यपथ/ प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमाबेड़ा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि आमाबेड़ा में सहकारी बैंक खुलने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है, यह कांकेर जिले का 13वां एवं बस्तर संभाग के 46वां जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा होगा। इस बैंक से आमाबेड़ा अंचल के 90 गांव जिसमें 21 वन ग्राम भी हैं, के किसान एवं ग्रामीण लाभान्वित होंगे। यहां के लोगों को अब 30 किलोमीटर दूर केशकाल, कांकेर अथवा अंतागढ़ जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि इस अंचल में सहकारी बैंक की शाखा खुलने से लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी, साथ ही किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सुविधा भी मिलेगी। श्री लखमा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत धान के बदले अन्य लाभकारी फसल लेने वाले किसानों को इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा कोदो, कुटकी, रागी का भी समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ खरीदने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके हित में काम कर रही है। सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता का दर 25 सौ रूपये से बढ़ाकर 04 हजार रूपये प्रति मानक बोरा किया गया है। लघु वनोपज को भी खरीदने की व्यवस्था की गई है।
श्री लखमा ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। सरकार द्वारा बस्तर संभाग में आदिवासियों के आस्था के प्रतीक देवगुड़ी एवं परंपरा के वाहक घोटुल का निर्माण किया जा रहा है। नक्सल गतिविधियों के कारण जो स्कूलें बंद हो गई थी, उन्हें पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। बस्तर संभाग में स्थानीय स्तर पर शासकीय नौकरी उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, इसके लिए कनिष्ठ चयन बोर्ड गठित किये गये हैं। सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय भी बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री लखमा ने हायर सेकेण्डरी स्कूल आमाबेड़ा के भवन का बाउंड्रीवॉल बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक श्री अनूप नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अंतागढ,़ आमाबेड़ा क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
