August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/ 

    कोयलीबेड़ा क्षेत्र की समस्याओं के निराकण के लिए शासन-प्रशासन गंभीर है। अति दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्र होने तथा जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर होने से कार्यालयीन कार्य में होने वाली कठिनाईयो तथा जन प्रतिनिधियों की मांग एवं आम जनता की सुविधाओं कों दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा कोयलीबेड़ा में विकासखण्ड स्तर के विभिन्न विभागों के कार्यालय को आगामी आदेश पर्यन्त स्थायी रूप से संचालन किये जाने हेतु अनुमति प्रदान करते हुए प्रशासकीय अधिकार भी प्रदान किये गये हैं।

    कलेक्टर  चन्दन कुमार द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकास विस्तार अधिकारी सुभाषचन्द्र वैद्य, उप अभियंता विमल जुर्री, तकनिकी सहायक (मनरेगा) बलवंत चिण्डा एवं महेन्द्र नाग, सहायक ग्रेड-3 बी.आर. नेताम, पी.आर.पी. (बिहान) संपत नेताम, वाई.पी. (बिहान) हरिशचन्द मरकाम, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मनेश मरकाम एवं मनीराम नाग तथा भृत्य यतेन्द्र पटेल की कोयलीबेड़ा मुख्यालय निर्धारित की गई है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग में सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार टांडिया तथा संकुल प्राचार्य/ व्याख्याता दिलीप कुमार कृष्णन, सहायक ग्रेड-2 दिनेश कुमार उसेण्डी, भृत्य विपिन तिवारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी जागेश्वर परते, पर्यवेक्षक  प्रभा कुमारी मरकाम,  जैनी बघेल,  निरूपमा कुंजाम तथा सहायक ग्रेड-3 कृष्ण कुमार मण्डावी और कम्प्यूटर ऑपरेटर गणेश उईके और उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी थानेन्द्र कोमा एवं माली महादेव समरथ, पशुधन विकास विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी मनीषचन्द खरे, खाद्य विभाग में खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार विश्वास, आदिम जाति कल्याण विभाग में प्रभारी मण्डल संयोजक सोप सिंह नेताम, मछलीपालन विभाग में मत्स्य निरीक्षक ओमप्रकाश सेवता एवं  सुनिता पवार, चौकीदार नारायण मण्डावी, मत्स्य जमादार बुधराम निर्मलकर तथा कृषि विभाग में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सी.आर. भास्कर एवं कृषि विस्तार अधिकारी उदयराम यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लीलेश कुमार साहू, श्रवण कुमार तथा भृत्य कमलकिशोर नायक की कोयलीबेड़ा मुख्यालय निर्धारित किया गया है, उन्हें नियमित रूप से रहना सुनिश्चित करने एवं कार्यालयीन दायित्वों को निर्वाहन करने निर्देशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

    बस्तेर/शौर्यपथ/ 

    पुरुष नसबंदी पखवाडा हेतु जन मानस जागरण के लिए प्रचार रथ को मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। प्रचार रथ आने वाले 5 दिनों तक जिले के सभी विकासखंडो मे प्रचार करेगा एवं साथ ही पुरुष नसबंदी से सम्बंधित भ्रान्तियो को दूर करने के लिए जिले द्वारा निर्मित प्रपत्र का वितरण किया जायेगा, साथ ही होर्डिंग एवं विभिन्न प्रचार माध्यमयो एवं दीवार लेखन के द्वारा पुरुष नसबंदी पखवाडा को सफल बनाने की लिए जिले के समस्त अधिकारियो, कर्मचारियो का सहयोग रहेगा।

    उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ/ 


    - पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 नवंबर से 04 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। पुरुष नसबंदी पखवाड़े को “पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार का आधार बनाया’’ की थीम पर मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, पखवाड़े के पहले चरण में लाभार्थियों को पुरुष नसबंदी की जानकारी दी जाएगी और उन्हे इसे अपनाने के लिए तैयार किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में सेवाएँ उपलब्ध कराई जायेगें।

    शासन द्वारा पुरुष नसबंदी पखवाड़े के सफल संचालन के लिए दिशा निर्देशों के साथ भारत सरकार के कोविड-19 के नवीनतम दिशा निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एल उइके ने बताया बीते पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान देश में प्रथम स्थान पर है। इस दौरान जिले में बीते 2 वर्षो मे 544 पुरुषों ने परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराई है। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान वर्ष 2020-21 में 337 और वर्ष 2021-22 में 207 पुरुषों ने नसबंदी करवाई। कांकेर जिला पूरे प्रदेश मे पुरुष नसबंदी मे प्रथम है

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एल.उईके ने जानकारी दी है कि चिकित्सा विभाग में डीएमएफ मद अंतर्गत स्टाफ नर्स के 50 पद, फार्मासिस्ट के 8 पद, ड्रेसर के 06 पद एवं लैब टेक्नीशियन के 15 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है। मेरिट सूची का प्रकाशन जिले के वेबसाइट  https://kanker.gov.in में अपलोड किया गया है, जारी मेरिट सूची के संबंध में किसी भी अभ्यर्थी को दावा आपत्ति हो तो वे 27 नवंबर तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर दावा आपत्ति कर सकते हैं। उक्त समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा
     
        

    जगदलपुर /शौर्यपथ/

    विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग के लिए सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों पर सीधी भर्ती से भरे जाने की स्वीकृति के उपरांत चर्तुथ श्रेणी भृत्य के 03 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बस्तर जिले के पात्र व इच्छुक स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईट पर आवेदन भरने की तिथि 03 से 25 नवम्बर 2021 तक आनलाईन आवेदन किये जा सकते हैं। चतुर्थ श्रेणी भृत्य के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग 350 रूपए, अन्य पिछड़ा वर्ग 250 रूपए एवं अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांगजन के लिए 200 रूपए जमा करना होगा। पदों के भर्ती के संबंध में आवेदन पत्र नियम, शर्ते एवं विज्ञापन का विस्तृत विवरण विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड जगदलपुर के वेबसाइट पर तथा बस्तर संभाग के सभी जिलों के वेबसाइट और आयुक्त कार्यालय के बस्तर संभाग के सूचना पटल पर भी देखा जा सकता है।

    उत्तर बस्तर कांकेर  / शौर्यपथ / जिले के सभी 192 हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाटा बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत मरीजों का उपचार किया जायेगा, जिसमें शहरी क्षेत्र यहॉ तक कि कांकेर चारामा जैसे शहर के बाजार भी शामिल है।  चिकित्सा टीम द्वारा बाजार स्थल में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जायेगा।  कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने आज आयोजित समय सीमा की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये। 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का कोरोना टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये है, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों का सहयोग लेने के लिए भी कहा गया है। पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पूरी क्षमता के अनुरूप कुपोषित बच्चों को भर्ती कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये हैं।
       कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के कुपोषित बच्चों की जानकारी परियोजनावार तथा आंगनबाड़ी केन्द्रवार उपलब्ध कराने के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। इसी प्रकार गौठानों में संलग्न महिला स्व-सहायता समूह और उनके द्वारा किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। उनके द्वारा गौठानों में गोबर की खरीदी, उससे वर्मीकम्पोस्ट का निर्माण एवं विक्रय, महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे विभिन्न आर्थिक गतिविधियां जैसे-मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, उद्यानिकी से संबंधित कार्य की जानकारी भी लिया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों जैसे-आंगनबाड़ी भवन निर्माण, धान चबूतरा निर्माण, हाट बाजार शेड निर्माण, देवगुड़ी एवं घोटुल का निर्माण, बस्तर विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य इत्यादि की भी गहन समीक्षा किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  
           किसानो की आमदनी बढ़ाने के लिए उतेरा फसल लेने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने कलेक्टर द्वारा कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देश दिये गये है। किसानों द्वारा धान की खेत में लाखड़ी (तिवड़ा), बटरी, अलसी, सरसो, मटर इत्यादि की फसल लिया जाता है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले के ऐसे समस्त ग्राम जहॉ पांच अथवा उससे कम आवेदन प्राप्त हुए है, उन गांवों में पुनः परीक्षण कराने तथा गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छः हजार रूपये की सहायता राशि दी जायेगी। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा विभिन्न राजस्व प्रकरणों डायवर्सन, नामांतरण, सीमांकन, बटवारा इत्यादि के निराकरण की भी समीक्षा किया गया। स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरण की समीक्षा भी की गई, जिसमें बताया गया कि माध्यमिक एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के 12 हजार 801 बच्चों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी किये गये हैं। जिला प्रशासन द्वारा अब प्राथमिक शाला में अध्ययनरत बच्चों के भी जाति प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सचिवालय में नोडल अधिकारियो की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के लिए भी उनके द्वारा निर्देश दिये गये। जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों में प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, सभी विभागों के जिला अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में लेटरल एंट्री द्वारा  द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय आनलाइन कांउसलिंग के तृतीय चरण की प्रक्रिया 27 एवं 28 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन एवं डीव्हीसी होगा तथा सीटो का आबंटन 29 अक्टूबर 2021 को किया जायेगा और आबंटित सीटो पर 30 अक्टूबर 2021 को प्रवेश लिया जायेगा। वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एंव इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट  www.cgdteraipur.cgstate.gov.in   का अवलोकन किया जा सकता है।

    कांकेर / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक कांकेर  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस द्वारा शहर में संचालित पूल एवं कैरम क्लब में छापामार कार्यवाही कर चेकिंग की गई । हालांकि जांच के दौरान किसी भी क्लब में आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने पूल क्लब संचालकों को क्लब आने-जाने वाले लोगों के संबंध में रजिस्टर संधारित करने एवं पुलिस को जानकारी देने हेतु समझाइश दी। तथा रात्रि 10 बजे तक अनिवार्य रूप से क्लब बंद करने की हिदायत दिया गया कैरम/पूल क्लब में अनावश्यक लोगों का जमावड़ा लगा कर नहीं रखने के संबंध में हिदायत दिया गया तथा पुलिस द्वारा कैरम/पूल क्लब संचालकों को चेतावनी दी गई नियम विरुद्ध कैरम/पूल क्लब का संचालन करने पर संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

    कांकेर / शौर्यपथ / जिला स्वास्थ्य समिति कांकेर एवं जिला अस्पताल प्रबंधन कांकेर के संयुक्त तत्वावधान में कोविड-19 टीका कर्मियों का सम्मान कर 100 करोड़ कोविड वैक्सीनेशन उत्सव मनाया गया। शनिवार शाम को जिला चिकित्सालय कांकेर में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए यूनिसेफ डीएमसी जिला कांकेर रेहाना तबस्सुम ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए कहा कि आज देश ने 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण हासिल किया है, इस लक्ष्य को पूरा करने में सभी टीका कर्मियों का अतुलनीय योगदान रहा है, उनके विशेष प्रयास के बगैर यह लक्ष्य असंभव सा था सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर उनका आत्मबल विकसित करना हम सब के लिए गर्व का विषय है, साथ ही इस आयोजन के माध्यम से टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता लाने का भी प्रयास किया जा रहा है, जिससे टीकाकरण से वंचित लोगों में भी टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़े। कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश देव ने सभी टीका कर्मियों को उनकी समर्पण एवं लगन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड-19 मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग, होम आइसोलेशन फॉलोअप निगरानी सेंपलिंग के साथ ही समानांतर क्रम में कोविड-19 टीकाकरण में हमारे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की भूमिका उल्लेखनीय रही है इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
    कार्यक्रम की शुरुआत 100 करोड़ वैक्सीनेशन को प्रदर्शित करते हुए आकर्षक रंगोली के चारों ओर कैंडल जलाकर की गई, तत्पश्चात कांकेर शहर के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ कोविड-19 टीका कर्मी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती गायत्री नाग, श्रीमती संगीता सिंह, अशोक कुमार नाग एवं अजीत तारम का सम्मान किया गया। जिला अस्पताल में मरीज के अटेंडर बनकर आए उनके परिजनों को भी कोविड टीकाकरण के दोनों डोज पूर्ण करने पर उन्हें भी  सम्मानित किया गया व दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने कहा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र नाग, रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एस पी एस शांडिल्य, कोविड-19  अस्पताल प्रभारी डॉ लोकेश देव,डॉ किरण ठाकुर, जिला अस्पताल सलाहकार मिथिलेश सोनबेर, डॉ सोम, ,टिकेश जैन सहित जिला अस्पताल के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision