
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जगदलपुर / शौर्यपथ / कई वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों को गतिशील करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जारी निर्देश अनुसार इन प्रकरणों को तत्काल निराकरण कर संबंधित परिजनों को नियुक्ति कर तत्काल नियुक्ति पत्र का आदेश दिया गया था। इसी के मद्देनजर आज बस्तर जिले में भी संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने श्रीमती भावना मिश्रा पति स्वर्गीयजयशंकर मिश्रा जो कि महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु पश्चात आज इसी के तहत नियुक्ति पत्र मिली।
वहीं एक अन्य प्रकरण में एन मारुति अनुराग पिता श्री एन बी एम शर्मा धरमपुरा में पदस्थ थे के पुत्र को भी नियुक्ति पत्र संसदीय सचिव ने प्रदान किया। गौरतलब है कि अनुकंपा नियुक्ति मामला पिछले कुछ वर्षों से लंबित पड़ा हुआ था।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल प्रयास से अब अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में तेजी आई है।
बस्तर जगदलपुर :- बस्तर एक बार फिर बस्तर के युवा नौजवान रोहित पोयाम के पहल से हो रहा बस्तर गौरवानीत, बस्तर जिला के छोटे से शहर जगदलपुर के निवासी रोहित पोयाम एवं उनकी समूह द्वारा भारत के महानगर मुंबई जैसे शहर में धार्मिक संगीत में मचा रहे है धूम, रोहित के साथ उनके मुंबई के साथी सन्नी चरण एवं टीम द्वारा लगातार यह दूसरा अपना धार्मिक गाना का दूसरा एलबम रिलीज आज दिनांक 7 जून को शाम के सोशल साइट यु ट्यूब चैनल पर यह गाना रिलीज हुवा जो बहुत तेजी से हो रहा वायरल ! बस्तर का नाम कई और युवा युवती बहुत से क्षेत्रों में कर रहे है नाम को रौशन तो वहीं भारत के महानगरों में जगदलपुर के युवा भी अपने स्वयं के धार्मिक गानों को गाकर बस्तर का नाम कर रहे रौशन जिसके लिए सभी समूह के सदस्य है बधाई के पात्र !
जगदलपुर / शौर्यपथ / थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि सिटी ग्राउण्ड क्षेत्र में अवैध रूप से कुछ व्यक्तियों द्वारा रूपये पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुनेश्वरी नेरटी, हमराह स्टाफ आरक्षक रवि सरदार, रवीन्द्र कुमार ठाकुर व भुपेन्द्र नेताम व दीपक कुमार के टीम को तैयार कर, दर्षित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया।
जहाॅ मौके पर जुआरी जुआ खेलते हुये रंगेहाथ पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम 1. नवीन राव पिता नागेश्वर राव नि0 सूर्या कालेज के पास राजेन्द्र जगदलपुर 2. विनय चैहान पिता विरेन्द्र चैहान निवाासी ललन किराना स्टोर्स के पास, राजेन्द्र नगर जगदलपुर से मौके पर जुआ खेलते पकड़े जाने पर कब्जे से नगदी रकम 1160/-रूपये, तास के 52 पत्ते व स्कुटी क्रमांक-CG17KG 5439 को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।
आरोपी- 1. नवीन राव पिता नागेश्वर राव नि0 सूर्या कालेज के पास राजेन्द्र जगदलपुर 2. विनय चैहान पिता विरेन्द्र चैहान निवाासी ललन किराना स्टोर्स के पास राजेन्द्र नगर जगदलपुर।
बरामद- नगदी रकम नगदी 1160/-रूपये, तास के 52 पत्ते व एक स्कुटी वाहन।
इतवारी बाजार का होगा कायाकल्पसंसदीय सचिव रेखचंद जैन वमहापौर सफीरा साहू के हाथों आज हुआ कार्य प्रारम्भ प्रथम चरण में 959.76 लाख की लागत से होगा निर्माण जगदलपुर:- कोरोना महामारी के चलते रुके हुए विकास कार्य को अब पुनः गति मिलना प्रारंभ हो गया है। शहर में सभी विकास कार्यों में अब तेजी आ गई है। इसी कड़ी में आज स्थानीय इतवारी बाजार में व्यवसाय एवं पार्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमर्शियल भवन एवं मल्टीपार्किंग का कार्य संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफिरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, यशवर्धन राव, कनीज फातिमा, नेहा ध्रुव, राजेश रॉय, शुभम यादव सहित अन्य पार्षदों के द्वारा किया गया। आज प्रारम्भ हुए कार्य में ग्राउंड फ्लोर समेत दो मंजिला भवन का निर्माण होगा जिसका क्षेत्रफल 25472.50 वर्ग मीटर में होगा इसमें लगभग 80 दुकानें बनेगी।इसके अलावा 300 वाहन की पार्किंग व्यवस्था भी होगी। पूरे निर्माण कार्य में 1907.85 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।कार्य के प्रथम चरण मे 959.76 की राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है़। इस दौरान पार्षद अब्दुल रशीद, लोक निर्माण विभा एसडीओ श्री नेताम सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था।
बस्तर /जगदलपुर :- कोरोना महामारी के चलते जहाँ जगदलपुर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हमारे रक्तदान दाता नहीं पहुंच पा रहे हैं। जहाँ रोज मरीजों की बढ़ती संख्या और उन्हें खून की कमी की शिकायत ज्यादा आ रही है। और ऐसे में मरीज के लिए ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए। मरीजों की जान बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के स्टॉफ ने किया रक्तदान यह है वो नाम जिन्होंने किया रक्तदान डॉ. श्री राजकिशोर नायक (ब्लड बैंक सह प्रभारी) डॉ. दीपिका बघेल डॉ.पूजा कश्यप , डॉ. प्रगति खुटे मरकाम यह सभी हमेशा रक्तदान करने के लिए आगे रहते हैं। आज सभी ने एक बार फिर अपना बहुमूल्य स्वेच्छिक रक्तदान करके मरीजों की जान बचाये।
जगदलपुर, 05 जून 2021/ मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के प्रारंभ होने पर बकावंड में वन प्रबंधन समिति ने एक हेक्टयेर क्षेत्रफल में काजू और सीताफल के पौधे लगाए। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, कमिष्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, वन मंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वन प्रबंधन समिति के उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वन प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत की और फलदार वृक्षों के पौधे लगाने के लिए समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर फलों की आपूर्ति के साथ ही लोगों की आय में भी वृद्धि होगी। इसका सबसे अनुकूल प्रभाव पर्यावरण पर पड़ेगा और हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहेगा। वन प्रबंधन समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों की आय बढ़ाने वाले इस योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बस्तर जगदलपुर शहर के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित पीटर की हालत बिगड़ है ! और अभी वें बेंगलूरु के एक निजी अस्पताल में है भर्ती ! हाई बी. पी. एवं अचानक सीने में दर्द के कारण उनका इलाज चल रहा है ! और वें अभी आई. सी. यु. में है ! शहर वासी एवं समाज के समस्त गण उनकी जल्दी स्वास्थय होने की दुवा कर रहे है ! अभी उनकी हालात बेहद गंभीर है डाक्टरों का कहना है अभी स्थिति चिंता जनक है ! बिगड़ते हालात देख स्वास्थय टीम उनका इलाज बेहद हाईटेक देख रेख में कर रहे है ! डॉ. अमित पीटर बहुत लम्बे समय तक अपना सेवा बस्तर जगदलपुर में दें चुके है कई सारे अवार्ड, अच्छे कामो का प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किये जा चुके है, नसों से सम्बंधित कई पीड़ित बीमार व्यक्तियो को सकुशल इलाज कर राहत देने वाले फिजियोथेरपिस्ट में से एक रहे है !
सिलगेर घटना की सच्चाई छुपाना चाहती है सरकार- कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां आदिवासियों को वोट बैंकके रूप में उपयोग कर रही है- घनश्याम चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं साउथ जोन प्रभारी,आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ सुकमा व बीजापुर जिले सीमा पर सत्रह मई पुलिस की गोलीबारी व भगदड़ में घायल गर्भवती महिला सहित चार आदिवासियों की मौत हो गई,जिसकी जांच हेतु आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी के नेतृत्व में जांच दल चार जून को सिलगेर के लिए रवाना हुई थी,लेकिन सिलगेर पहुंचने के पहले ही पुलिस ने तर्रेम थाने पर रोक लिया।जहां आम आदमी पार्टी की जांच दल थाने के सामने ही चौबीस घंटे तक खुले आसमान में धरने पर बैठ गई थी।पार्टी द्वारा गठित जांच दल में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दक्षिण जोन प्रभारी घनश्याम चन्द्राकर,सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर,वरिष्ठ नेता एवं दल्ली राजहरा के नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,चित्रकोट विधानसभा के प्रभारी समीर खान व पूर्व प्रत्याशी दंती पोयाम शामिल थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने जगदलपुर में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बस्तर में पांचवी अनुसूची,पेसा कानून व ग्रामसभा में उल्लेखित प्रावधानों की धज्जियां उड़ा रही है।सिलगेर में तीन आदिवासियों की पुलिस गोलीबारी में मौत सहित भगदड़ में घायल गर्भवती महिला की भी मौत हो गई।इस तरह सिलगेर मामले में चार आदिवासियों की मौत हुई है जिस पर सरकार गम्भीर नहीं है।पीड़ित परिवारों को घटना के बीस दिन बाद भी सरकार न्याय नहीं कर पा रही है। आम आदमी पार्टी सिलगेर मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रदेश की जनता के सामने रखना चाहती है ताकि घटना की सच्चाई से जनता वाकिफ हो।बस्तर में शांति व्यवस्था कायम हो। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा गठित जांच दल में बस्तर सांसद सहित कांग्रेस के आठ विधायकों को शामिल किया गया।सरकार द्वारा गठित जांच दल में सामाजिक कार्यकर्ता अथवा किसी विपक्षी दल के नेता को शामिल नहीं किया गया है,जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार मामले की लीपापोती करना चाहती है।और इसीलिए वास्तविकता छिपाने के लिए आम आदमी पार्टी को सिलगेर जाने से रोकना चाहती है। कोमल हुपेण्डी ने सरकार से मांग की है कि सिलगेर के मृत आदिवासियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा उनके परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।बस्तर में शांति व्यवस्था कायम हो।संवैधानिक प्रावधान पांचवीं अनुसूची,पेसा कानून,वनाधिकार कानून व ग्रामसभा के प्रावधानों का सही क्रियान्वयन हो।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आठ जून से राजधानी रायपुर में आंदोलन शुरू करेगी,फिर भी यदि मांगें पूरी नहीं होती तो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आंदोलन की रणनीति बनाएगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व दक्षिण जोन प्रभारी घनश्याम चन्द्राकर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में उपयोग कर रही है।लगातार उनके साथ शोषण हो रहा है।शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की व्यवस्था नहीं कर पा रही है।उन्होंने कहा कि सिलगेर जाने की विधिवत सूचना प्रशासन को दी है लेकिन सरकार आम आदमी पार्टी की जांच दल को सिलगेर जाने से रोकना चाहती है,जो कि सन्देह को जन्म देता है।कानून व्यवस्था और बस्तर में नरसंहार रोकने में विफल प्रदेश के विफल प्रदेश गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को तत्काल बर्खास्त करनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर, काँकेर जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी,गीतेश सिंगाड़े,शुभम सिंह,मनोज नागवंशी, खिरपति भारती, प्रेमचंद मण्डावी,मनोज नागरची आदि उपस्थित थे।
कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0) मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में। मोटर सायकल चोर पर बोधघाट पुलिस की बड़ी कार्यवाही। पूर्व में भी चोर को चोरी के मामले में भेजा गया था जेल। नयापारा, कोर्ट तिराहा, नयामुण्डा और बस्तर से मोटर सायकिल की चोरी। चोर के कब्जे से 03 मोटर सायकल, 01 एक्टिवा बरामद। जप्त मोटर सायकल की अनुमानित कीमत 1,50,000/-रूपये। मोटर साय. क्र0- सीजी 17 के.एस. 8519, CG-17 के.एफ. -9597, सीजी 17-के पी. 4618 एवं 01 मोटर साय. बिना नम्बर। नाम आरोपी 1. ईश्वर कश्यप पिता पाकलू कश्यप उम्र 18 वर्ष निवासी बैलाबाजार जगदलपुर थाना बोधघाट। जगदलपुर शहर में मोटर सायकल चोरी के शातिर चोर को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने मंे थाना बोधघाट पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पिछले कुछ समय से शहर के अलग अलग जगहों से मोटर सायकल की चोरी की रिपोर्ट प्राप्त हो रही थी। उक्त घटनाओं के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन कर माल मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी। उक्त टीम के द्वारा आज संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर अपना नाम ईश्वर कश्यप निवासी बैलाबाजार होना बताया और पूछताछ के दौरान शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिसने 02 दिवस पूर्व मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG-17/ KS -8519 को नयापारा से तथा उसी रात एक अन्य मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो बिना नम्बर को बस्तर से, एक सप्ताह पूर्व मोटर सायकल हीरो पैशन प्लस क्रमांक CG-17/ KP - 4618 को कोर्ट तिराहा से एवं कुछ दिन पूर्व होण्डा एक्टिवा 6 जी क्रमांक CG-17 / KF-9557 को नयामुण्डा क्षेत्र से चोरी कर अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया। आरोपी ईश्वर कश्यप के कब्जे से उक्त तीन मोटर सायकल एवं एक होण्डा एक्टिवा बरामद कर जप्त किया गया हैं। जप्त शुदा वाहनों की अनुमानित कीमत 1,50,000/-रूपये आंकी गई है। जप्त शुदा वाहनों के संबंध में थाना , बोधघाट एवं बस्तर में धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। कि मामले में थाना बोधघाट के द्वारा आरोपी ईश्वर कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। ज्ञात हो कि आरोपी ईश्वर कश्यप को माह फरवरी 2021 में थाना सिटी कोतवाली के अन्तर्गत धरमपुरा क्षेत्र से लोहे के राड, छड आदि सामान चोरी करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जो दिनांक 18.05.2021 को केन्द्रीय जेल जगदलपुर से अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया हैं। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा उनि0 प्रमोद ठाकुर प्र0आर0 उमेश चंदेल, आरक्षक चंदन गोयल, भीमसेन मंडावी
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
