August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    NSA अजीत डोभाल के बंगले के अंदर गाड़ी लेकर एक शख्स ने घुसने की कोशिश की.सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोका और हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम इस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अभी तक ये साफ नहीं है कि ये शख्स किसी साजिश के तहत बंगले में घुसा है या गलती से. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड से जुड़े किस्से और पहेलियां फैन्स के दिलों को खूब छूते हैं. अगर किसी स्टार के बार में कोई रोचक किस्सा आए तो इसे जमकर पढ़ा भी जाता है. फिर अगर किसी सितारे की बचपन की फोटो सामने आए तो यह पता लगाने के लिए कि यह सितारा कौन है, फैन्स जमकर कमेंट करते हैं. आज बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है. उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसे लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया था. इस फोटो में एक क्यूट सा बच्चा लता मंगेशकर की गोद में नजर आ रहा था, यह फोटो इस म्यूजिक डायरेक्टर के जन्मदिन के मौके पर लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर पर शेयर की थी.

    इस फोटो को शेयर करते हुए लता मंगेशकर ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे बप्पी. ईश्वर तुम्हें हमेशा स्वस्थ और खुश रखे.' इस तरह 27 नवंबर को बप्पी लाहिड़ी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने उनकी पुरानी फोटो शेयर की थी, और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी. बप्पी लाहिड़ी बॉलीवुड के वो म्यूजिक डायरेक्टर थे जिन्होंने 'आई एम अ डिस्को डांसर' सॉन्ग भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को दिया था. यही नहीं बम्बई से आया मेरा दोस्त, तम्मा तम्मा लोगे और आज रपट जाएं जैसे सॉन्ग बॉलीवुड को दिए हैं. हालांकि जितना लोकप्रिय बप्पी लाहिड़ी का संगीत है, उतना लोकप्रिय उनका अंदाज भी है. उनके सोने के आभूषण अकसर चर्चा का विषय रहते हैं.

     

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड में हमेशा से ऐतिहासिक और पीरियॉडिक फिल्में पसंद की जाती रही हैं. बीते जमाने की 'मुगल ए आजम' हो या आज के दौर की 'बाजीराव मस्तानी', इन फिल्मों ने अपने ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया है. साथ ही उन्हें कई ऐसी जानकारी भी दी जो पहले शायद उन्हें पता न हो. अपने फेवरेट हिस्टॉरिकल किरदारों को पर्दे पर देखना लोगों को पसंद आता रहा है. ऐसे में बॉलीवुड के फिल्मकार भी इतिहास के पन्नों से ऐसे किरदार और पात्र खोज निकालते हैं, जिनके बारे में जानना काफी रोचक होता है. इस साल भी ऐसी कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं.

    पृथ्वीराज

    फिल्म पृथ्वीराज से मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. फिल्म में मानुषी, एक्टर अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी अहम भूमिका में दिखेंगे. फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया है. जैसा कि नाम से ही पता चलता है ये फिल्म पृथ्वीराज चौहान की कहानी को पर्दे पर पेश करेगी. फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है.

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    महिला माफिया गंगूबाई की कहानी पर आधारित ये फिल्म इसी महीने रिलीज को तैयार है. फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं. कहा जाता है कि डॉन को राखी बांधकर गंगू बाई करीम लाला की बहन बन जाती हैं, जिससे पूरे इलाके में उसका रौब हो जाता है. गंगूबाई मुंबई की सबसे बड़ी महिला डॉन की फेहरिस्त में टॉप पर आती हैं. फिल्म के ट्रेलर में आलिया की दमदार एक्टिंग फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ा रही है.

    द गुड महाराज

    द गुड महाराज अपकमिंग बॉलीवुड ड्रामा है. फिल्म की कहानी महाराजा जाम साहिब दिग्विजयसिंझी रंजितसिंझी की हैं. वे 1919 में ब्रिटिश आर्मी के सेकंड लेफ्टिनेंट थे. फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म साल के अंत तक रिलीज होगी.

    ब्रह्मास्त्र

    हजारों साल पुरानी पौराणिक कथाओं से तलाशे बीज पर डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपनी कल्पना से भूत और वर्तमान का पुल बनाया है. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की पहली कड़ी में रणबीर कपूर शिव के अंश के रूप में दिखेंगे. फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में भी एक साथ रिलीज किया जाएगा. बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को थ्रीडी में रिलीज करने की तैयारी है.

    शमशेरा

    शमशेरा एक पीरियड फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं. यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. मुख्य किरदार शमशेरा और उनके पिता के रूप में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म इस साल मार्च में रिलीज होगी.

     

     

     

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिरी का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 69 वर्ष के थे. बप्पी लाहिरी ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिरी का मंगलवार की रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन गया. प्यार से बप्पी दा नाम से जाने जाने वाले संगीतकार 69 वर्ष के थे. वो जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे. क्रिटी केयर अस्पताल के डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी दा पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे. उनके फेफड़ों में खराबी आ गई थी.
    डॉक्टर ने बताया कि '18 दिन आईसीयू में रहने के बाद जब सब पैरामीटर नॉर्मल हो गए तब सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था. लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई. उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन रात 11 बजे के करीब उनका निधन हो गया.' डॉक्टर ने बताया कि बप्पी दा को कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं. मंगलवार की रात को उनका निधन OSA  से हो गया.

    वह पिछले साल कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे. तब उन्हें जुहू के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो कुछ दिनों में कोरोना से रिकवर हो गए थे.
    बप्पी लाहिरी ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए. उन्हें भारत में डिस्को बीट्स और पॉप म्यूजिक की शुरुआत करने वाला माना जाता है. आई एम अ डिस्को डांसर, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा- तम्मा जैसे गाने उनके मशहूर गाने हैं. सोने की मोटी चेन और चश्मा पहनने के लिए पहचाने जाने वाले गायक-संगीतकार ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में गाने गाए जो काफी हिट रहे. इन फिल्मों में ‘चलते-चलते', ‘डिस्को डांसर' और ‘शराबी' शामिल हैं। उनका आखिरी बॉलीवुड गीत 2020 में आयी फिल्म ‘बागी 3' के लिए ‘भंकस' था.

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक ग्राम पंचायतों के एक-एक स्कूल में आदर्श शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इन शौचालयों में कम लागत में अच्छी गुणवत्ता का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। शौचालयों में रनिंग वाटर, ड्रेनेज व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इनकी नियमित साफ-सफाई और रख-रखाव के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आगामी शिक्षा सत्र में टेबलेट के पहले टॉयलेट अभियान को मूर्त रूप देने के निर्देश दिए है। इन शौचालयों का निर्माण विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के समन्वय से किया जाएगा। जैन ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना के अंतर्गत प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्री सहित अन्य सामग्रियों की खरीदी गौठानों में संचालित ग्रामीण आजीविका केन्द्र से किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मध्यान्ह भोजन के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने वाली सामग्री और बाजार से खरीदी जाने वाली सामग्री की सूची बनाकर इस पर अमल करने कहा है। मध्यान्ह भोजन में लगने वाली सभी सामग्रियों की आपूर्ति ग्रामीण आजीविका केन्द्रों के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय मानिटरिंग सह संचालन समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए समग्र शिक्षा के तहत 3456.98 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना और मध्यान्ह भोजन योजना के लिए कुल 696.18 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। अनुमोदन के पश्चात यह प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे। बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  धनंजय देवांगन, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर स्थित उनके आवास पर आरंग विकासखंड के ग्राम पलौद की क्रिकेट टीम को प्रदेश स्तर पर विजेता बनने पर ट्राफी और 33 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर टीम के सदस्य मौजूद थे।

    अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर हर्बल ब्रांड की लगातार बढ़ती मांग

    रायपुर /शौर्यपथ/

    घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही हैअमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर हर्बल ब्रांड की लगातार बढ़ती मांग

    घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। अमेजन एवं फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाईन व्यावसायिक प्लेटफॉर्म्स पर भी छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। अब छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय विभागों को हर्बल्स ब्रांड के उत्पादों की खरीदी करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन के सभी विभागों, शासकीय उपक्रमों और नगर निगमों को इस छूट का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से राज्य में छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पादों की बिक्री में और अधिक वृद्धि होगी।

    राज्य में वर्ष 2019-20 में एक करोड़ 25 लाख रुपए, वर्ष 2020-21 में 2 करोड़ 15 लाख, और वर्ष 2021-22 के पहले 9 महीने में 4 करोड़ 34 लाख रुपए के मूल्य के उत्पादों की बिक्री राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हो चुकी है। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाईन प्लेटफार्म,  धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, ग्रामीण ई-स्टोर के सीएससी नेटवर्क ने देश के अलग-अलग राज्यों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ हर्बल के लिए बाजार बनाने में मदद की है।

    छत्तीसगढ़ हर्बल्स के अनेक उत्पादों को पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान मिल रही है, इनमें अनाज, स्वदेशी मसाले, कुकीज़, पर्सनल केयर आइटम्स और वनोपजों में नवोन्मेष के साथ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से 150 से भी अधिक उत्पादों की बिक्री हो रही हैं। जिसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में 30 संजीवनी केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां हर्बल ब्रांड के उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता

    छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों कि विदेशों में भी अच्छी खासी मांग है, यहां से मिलने वाले ऑर्डरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स ने दुबई में अंतर्राष्ट्रीय गल्फ़ फूड फेस्टिवल, दिल्ली में इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल और ट्राइबल फेस्टिवल, भोपाल में इंटरनेशनल हर्बल फेयर, दीवाली हाट मेला, राज्योत्सव और मॉल प्रदर्शनियों में भाग लिया और अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार-प्रसार कर दुनियाभर तक हर्बल उत्पादों की विशेषता पहुंचाई।

    वनोपज से बने हर्बल उत्पाद

    छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड में छत्तीसगढ़ के वनों से आदिवासी महिलाओं द्वारा संग्रहित और उनसे तैयार किए गए उत्पादों का विक्रय किया जाता है, जिसका उद्देश्य आदिवासियों एवं अन्य वनवासियों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान है। हर्बल ब्रांड में भृंगराज तेल, नीम तेल, हर्बल साबुन, च्यवनप्राश, शुद्ध शहद, सेनेटाइजर, हर्बल हवन सामग्री, बीज तेल, आंवला जूस, बेल शर्बत, जामुन जूस, महुआ आर.टी.एस., महुआ स्क्वैश, हर्बल कॉफ़ी, आंवला लच्छा, अचार, पाचक, कैंडी, बेल मुरब्बा, चाय उपलब्ध हैं। जबकि महुआ के लड्डू, जैम, कुकीज़, अचार, चिक्की, चंक्स और इमली के ब्रिक्स, कैंडी, कौंचपाक, इमली सॉस एवं जामुन चिप्स, मसाला गुड़ पाउडर एवं आयुर्वेद चूर्ण के विभिन्न उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि ने बनाया अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनों से प्राप्त वनोपजों से निर्मित हर्बल उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए, नई रणनीतियों के तहत काम किया गया। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की गयी, जिसका परिणाम बढ़ती बिक्री के रूप में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ हर्बल की सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ ग्रामीण अंचल की उन महिलाओं का है, जिन्होंने वनोपज संग्रहित किया, उनसे उत्पाद निर्मित करने में सहायता की और उनकी पैकेजिंग में मुख्य भूमिका निभाई। इस तरह न केवल शुद्ध उत्पाद उपभोक्ता तक पहुंच रहे हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम और सुदृढ़ हो रही हैं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मंत्री डॉ. डहरिया ने जनप्रतिनिधियों आमजनों से की भेंट

    नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर स्थित शासकीय आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की।
    डॉ. डहरिया ने लोगों से उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय विकास के कार्यों के बारे में जानकारी ली। डॉ. डहरिया को विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के सम्बंध में लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किये उन्होंने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए जरूरी पहल करने के लिए उन्हें आश्वस्त किया। गौरतलब है कि डॉ. डहरिया से प्रत्येक मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से लोग स्वर्स्फूत आकर उनसे मिलते हैं।

    लोक निर्माण मंत्री ने नया रायपुर में मुख्यमंत्री निवास समेत निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण

    रायपुर /शौर्यपथ/

    लोक निर्माण मंत्री ने नया रायपुर में मुख्यमंत्री निवास समेत निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज नया रायपुर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया निर्माणाधीन कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय अधिकारियो को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए

    लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज नया रायपुर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। ताम्रध्वज साहू ने निर्माणाधीन राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगण निवास एवं विभागीय अधिकारियों हेतु आवास भवनों का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नया रायपुर के सेक्टर-18 (सेक्टर-24) में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिए 591 करोड़ 75 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

    निर्माणाधीन कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय अधिकारियो को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री निवास का कार्य दिसंबर 2022 तक तथा सभी मंत्री निवास मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। क्षेत्र में हरियाली के लिए रॉयल पाम के पौधे लगाए जाएंगे तथा 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ताम्रध्वज साहू ने भवन निर्माण, वाटर सप्लाई, सेनेटरी फिटिंग और विद्युतीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया और इन्हें समय पर पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

    निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता वीके भत्पहरी, प्रमुख अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यक, प्रमुख अभियंता (ई&एम) जी एस मंडावी, अधीक्षण अभियंता विजय सिंह कोर्रम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    व्यक्तित्व विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है जेसीस

    राष्ट्र निर्माण की दिशा में किये जा रहे कार्यों में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, कई असफलताएं भी आएंगी, परन्तु जीवन में असफलता भी सफलता के रास्ते में एक सीढ़ी की तरह है। उक्त बातें राज्यपाल  अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में जे.सी.आई रायपुर के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में जेसीस ऑफ सुपर चैप्टर 2022 के नवनियुक्त अध्यक्ष सह प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात के दौरान कही। राज्यपाल  उइके ने जे.सी.आई. के नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जे.सी.आई. राज्य में लोगों को जागरूक करने एवं उनके व्यक्तित्व विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। यह संगठन युवाओं के लिए भी कार्य करता है जो निश्चित ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास की दिशा में लगातार कार्य करने की आवश्यकता है ताकि वे बेहतर कल का निर्माण कर सकें। जे.सी.आई. संस्था द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है।

    राज्यपाल  उइके ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि किस तरह उन्होंने प्राध्यापक से राज्यपाल बनने तक का सफर तय किया। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बतौर प्राध्यापक उन्होंने किस तरह संसाधनों के अभाव में भी शिक्षण कार्य किया। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में कार्य करने का अनुभव उनके जीवन का स्मरणीय समय रहा।

    व्यक्तित्व विकास पर बात करते हुए राज्यपाल  उइके ने कहा कि लोग बड़ी-बड़ी डिग्रियां ले लेते हैं, अच्छे नंबरों से पास हो जाते हैं, परन्तु व्यक्तित्व विकास न होने से उनका आचार-विचार और संस्कार प्रभावपूर्ण नहीं होता। जेसिस द्वारा व्यक्तित्व विकास के लिए किये जा रहे कार्य युवाओं के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जेसीस यह भी प्रयास करें कि ग्रामीण अंचलों में लोगों का किस तरह से विकास किया जाए ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दे पाएं। राज्यपाल  उइके ने कहा कि समाज सेवा की भावना बाध्यकारी नहीं अपितु स्वस्फूर्त और अंतर्मन से जागृत होनी चाहिए। इस अवसर पर जेसीस छत्तीसगढ़ के चेयरमेन  राजेश अग्रवाल ने राज्यपाल से सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का परिचय कराया।  अग्रवाल ने जेसीस के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।

    प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल  उइके को बैज, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी  राजेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision