
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्य के गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन प्रोजेक्ट लगाने के लिए अब तक 5 युवा उद्यमियों ने एमओयू किया है। उद्यमियों द्वारा गौठानों में इसके लिए 10-10 करोड़ रूपए का निवेश प्रस्तावित है। विद्युत उत्पादन के लिए गौठानों में क्रय किए जाने वाले गोबर का उपयोग उद्यमियों द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा। इसके बाद निजी क्षेत्र की डेयरी फार्म के गोबर एवं शहर में एकत्र होने वाले वेस्टेज का भी उपयोग विद्युत उत्पादन के लिए किया जा सकेगा।
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित गोधन न्याय मिशन की प्रथम बैठक में दी गई। मंत्री रविन्द्र चौबे ने बैठक में गोधन न्याय मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के साथ-साथ गौठानों में आयमूलक गतिविधियों को तेजी से विस्तार देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक उद्यानिकी श्री माथेश्वरी व्ही. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में आयमूलक गतिविधियों के विस्तार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है। उन्होंने कहा कि गौठानों को ग्रामीणों के आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट सहित अन्य उत्पादों के मार्केटिंग एवं विक्रय की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। किसान गौठानों से सीधे वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद का उठाव कर सके, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक नियम निर्देश तैयार करने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि गौठानों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से इच्छुक युवा उद्यमियों को जोड़ा जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण उद्योग को बढ़ावा मिले और युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने उपयुक्त गौठानों का चयन कर वहां युवा उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने की बात कही।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गोधन न्याय मिशन के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक को सदस्य के रूप में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय मिशन के तहत राज्य स्तर पर यह स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए कि किस सामग्री का कितना प्रोडक्शन गौठानों के माध्यम से किया जाना है, ताकि मार्केटिंग एवं विक्रय का प्रबंध किया जा सके।
बैठक के प्रारंभ में गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. एस. भारतीदासन ने गोधन न्याय मिशन के उद्देश्य और प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि मिशन के काम को गति देने के लिए 11.56 करोड़ रूपए का वार्षिक बजट प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि मिशन के काम-काज की मॉनिटरिंग एवं क्रियान्वयन के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, ग्रामोद्योग सहित अन्य विभागों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाएगी। मार्केटिंग, डाटा मैनेजमेंट सहित अन्य कार्यो के लिए नियमानुसार अधिकारियों-कर्मचारियों पूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 10,591 गौठान से स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें से 8,048 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। गौठानों में गोबर विक्रय हेतु 2.87 लाख ग्रामीण पशुपालक पंजीकृत हैं, जिसमें से 2.04 लाख गोबर विक्रय कर लाभान्वित हो रहें हैं। गौठानों में 62.60 लाख क्विंटल गोबर क्रय के एवज में 125.22 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। 2549 गौठान स्वावलंबी हो गये हैं। गौठानों से 11,477 महिला समूह जुड़े हैं। महिला समूहों को अब तक 51.53 लाख रूपए की आय विविध गतिविधियों से हुई है। गौठान समितियों को 46.44 करोड़ रूपए का भुगतान तथा स्व-सहायता समूहों को 30.34 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया है। गौठानों में 868 प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा चुकी है। गौठानों में 15.30 लाख क्विंटल कम्पोस्ट का उत्पादन तथा 9.41 लाख क्विंटल का विक्रय किया गया है।
बैठक में जानकारी दी गई कि गौठानों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए जी-मैप-एप्प तैयार किया गया है। 4043 गौठानों मल्टीएक्टिविटी संचालित है, जिसके अंतर्गत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र सहित प्रसंस्कृत उत्पाद, यूटीलिटी प्रोडक्ट्स, हस्तशिल्प, विशिष्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। बैठक में कार्बन क्रेडिट परियोजना, पैरादान एवं चारा उत्पादन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना के निर्देश सभी जिलों को दिए गए हैं। गौठानों में 152 तेल मिल, 173 दाल मिल, 105 ऑटा मिल, 973 मिनी राईस मिल तथा 144 अन्य मिलों सहित कुल 1547 इकाईयों की स्थापना की कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया गया है। अब तक 868 प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित की जा चुकी हैं।
मधुबाला ने बतौर चाइल्ड एक्टर शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म 'बसंत' थी जो 1942 में रिलीज हुई थी, उस समय मधुबाला सिर्फ नौ साल की थीं और वह 'बेबी मुमताज' के नाम से फेमस थीं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
अपने जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मधुबाला ने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया. वह अपने समय में (वर्ष 1940 से 1960) सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एक्टर्स में से एक थीं. उनकी खूबसूरती और अदाओं की आज भी मिसाल दी जाती है. मधुबाला में अलग तरह का अट्रैक्शन और टैलेंट था. अपने परिवार को चलाने के लिए उन्होंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. मधुबाला ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म 'बसंत' थी जो 1942 में रिलीज हुई थी, उस समय मधुबाला सिर्फ नौ साल की थीं और वह 'बेबी मुमताज' के नाम से फेमस थीं.
अपनी पर्सनल लाइफ कोलेकर भी मधुबाला खूब सुर्खियों में रहीं. मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में अताउल्लाह खान और आयशा बेगम के घर हुआ था. वह ग्यारह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थीं. हालांकि 'वीनसऑफ बॉलीवुड' कही जाने वाली मधुबाला ने बीमारी के कारण सिर्फ 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके जन्मदिन के मौके पर हम बता रहे हैं उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में...
मुगल-ए-आजम(1960)
मुगल-ए-आजम में शहजादा सलीम और अनारकली के बीच प्यार को दिखाया गया था. दरबारी नर्तकी से एक शहजादे के प्रेम संबंध को सलीम के पिता सम्राट अकबर अस्वीकार कर देते हैं. इससे पिता और पुत्र के रिश्ते खराब होने लगते हैं. फिल्म में मधुबाला, दिलीप कुमार, पृथ्वीराज कपूर और दुर्गा खोटे लीड थे.
चलती का नाम गाड़ी (1958)
फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कुछ गलतफहमियों के कारण महिलाओं को नापसंद करता है और वह अपने छोटे भाइयों को शादी करने से रोकता है. फिल्म में मधुबाला के साथ अशोक कुमार,अनूप कुमार और किशोर कुमार हैं.
मिस्टर एंड मिसेज 55 (1955)
मधुबाला, गुरु दत्त, ललिता पवार और जॉनी वॉकर स्टारर इस फिल्म में दिखाया गया है कि विरासत का दावा करने के लिए एक युवा महिला का विवाह होना जरूरी है. इसमें एक युवा लड़की की चाची 1955 के तलाक बिल के तहत उसके लिए अस्थायी पति खोजती है. उसे प्रॉपर्टी बचाने के लिए एक बेरोजगार कार्टूनिस्ट के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है.
बरसात की रात (1960)
फिल्म दो कपल शबनम और अमन हैदराबादी के इर्द-गिर्द घूमती है. ये कपल एक साथ रहना चाहता है, लेकिन समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है. इस फिल्म में मधुबाला, भारत भूषण, श्यामा और चंद्रशेखर वैद्य लीड रोल में हैं.
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरू की है, जिसके तहत युवा मितान क्लब बनाये गये है। युवा मितान क्लब के माध्यम से पर्यावरण, खेल और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में युवा मितान क्लब गठित किये जा रहे है।
राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा आदेश जारी कर राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का गठन किया गया है। शासी निकाय के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपाध्यक्ष खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को बनाया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक देवेन्द्र यादव, विधायक विनय भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को सदस्य तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव को पदेन सदस्य सचिव बनाया गया है।
समाज कल्याण विभाग ने ट्रांसजेंडर्स को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने किया अनूठा आयोजन
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रदर्शन के साथ ट्रांसजेंन्डर्स का रैम्प वॉक
तृतीय लिंग के व्यक्तियों (ट्रांसजेंडर्स) के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और जागरूकता लाने नक्सल प्रभावित वनांचल बस्तर संभाग में अनूठा फैशन शो आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा चेतना फाउंडेशन के सहयोग से जगदलपुर के आर्ट गैलरी में शनिवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में कांकेर, कोण्डागांव और बस्तर के 32 ट्रांसजेंडर्स शामिल हुए। उन्होंने बस्तर की संस्कृति, परिधान और आभूषणों को प्रदर्शित करते हुए उत्साह से रैम्प वॉक किया। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। आयोजन ने समाज से कटे रहने वाले किन्नर समाज को लोगो सेेे घुलने-मिलने और समावेशित होने का अच्छा अवसर प्रदान किया।
जिला प्रशासन की ओर से रैम्प वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम, द्धितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः तीन, दो और एक हजार रूपए के साथ कई वॉउचर्स दिए गए। इस दौरान तृतीय लिंग के व्यक्तियों को पहचान पत्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में महापौर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
बस्तर किन्नर समाज की अध्यक्ष रजनी यादव ने कहा कि किन्नर समाज को बढ़ते देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। पहले किन्नरों को हीन भावना से देखा जाता था। धीरे-धीरे किन्नरों को बराबरी का दर्जा प्राप्त हो रहा है। फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से किन्नर समाज बहुत खुश और उत्साहित है।
समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक वैशाली मरड़वार ने बताया कि तृतीय लिंग के व्यक्तियों को खुद को समाज का हिस्सा समझना जरूरी है। समाज का हिस्सा बनाने के लिए उन्हें एक बड़ा प्लेटफार्म देना जरूरी था, इसलिए विभाग ने उनके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में किन्नर समाज को लेकर जागरूकता आएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए कलागुड़ी का उद्घाटन किया था। यहां ढोकरा, बेल मेटल, टेराकोटा, काष्ठ के विभिन्न शिल्प को प्रदर्शित किया गया है। फैशन शो में ट्रांसजेंडर्स ने कलागुड़ी के आभूषणों और परिधानों के माध्यम से आदिवासी कला और संस्कृति को बढ़ाने का काम भी किया है।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर यहां अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए देखी जाती है. मलाइका और अर्जुन कपूर की किसी भी फोटो या पोस्ट को फैन्स बहुत पसंद करते हैं. आज वैलेंटाइन डे का मौका है और इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में अर्जुन और मलाइका के बीच जबरदस्त लव बॉन्ड देखने को मिल रहा है. कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. फोटो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अर्जुन के गले लगी हैं और अर्जुन उन्हें माथे पर चूम रहे हैं. मलाइका ने अपनी और अर्जुन की इस रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए दिल इमोजी के साथ 'Mine' कैप्शन दिया है. मलाइका की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पोस्ट को कुछ ही देर में 1 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "ब्यूटीफुल कपल", तो एक अन्य यूजर लिखते हैं, "हां हां ऑलवेज आपका".
गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते स्पॉट किया जाता है. मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था. मलाइका और अरबाज का अरहान खान नाम का एक बेटा भी है.
रायपुर /शौर्यपथ/
मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में हरदिहा पटेल (मरार) समाज रायपुर राज के मां शाकम्भरी मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में हरदिहा पटेल (मरार) समाज रायपुर राज
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग प्रवास के दौरान आरंग के वार्ड 13 में लगभग 23.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन की बाउंड्रीवॉल के लिए 10 लाख रूपए और लाईट एवं शौचालय हेतु चार लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह आरंग के नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट के लिए 18 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में हरदिहा पटेल (मरार) समाज रायपुर राज के मां शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने समाज की समाज दर्पण पत्रिका का विमोचन किया और समाज संगठन का कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मरार समाज भवन के आहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। गांवों और शहरों में सभी मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं से फायदा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, नगर पालिका आरंग अध्यक्ष चन्द्रशेखर चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश्वर देवांगन, कोमल साहू, भारती देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद के बरगीडीह में जतरा मेला का शुभारंभ किया। मंत्री भगत ने कहा कि मेला-मड़ई छतीसगढ़ की संस्कृति की पहचान है। ठीक उसी प्रकार जतरा मेला भी सरगुजिहा संस्कृति की पहचान है। जतरा मेला सरगुजिहा संस्कृति से रचा बस है। उन्होंने कहा कि जतरा मेला खुशहाली का प्रतीक होने के साथ लोगों मे भाईचारा का संदेश भी देता है। मेला में लोग न सिर्फ अपनी जरूरत की चीजे खरीदते है, बल्कि मनोरंजन करते है और दूर-दराज के लोगों से मेल-मिलाप भी करते है। इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा विशेष रूप उपस्थित थे।
खाद्य मंत्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी सरकार है। चालू खरीफ सीजन में रिकार्ड 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुईं। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया। बारदाने की कमी होने के बावजूद किसानों को धान बेचने में समस्या नहीं आने दी गई।
मेले में खाद्य मंत्री भगत, विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने टोरा-टोरा झूले का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर बतौली जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जनपद सदस्य शकुंतला, पार्षद दीपक मिश्रा, सरपंच सनमान सिंह, जनपद सीईओ संजय गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, इरफान सिद्दीक़ी, निलय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नया भारत संविधान के अनुसार काम करेगा, न कि शरीयत कानून के अनुसार. उन्होंने यह भी कहा कि "गज़वा-ए-हिंद" का सपना कभी सच नहीं होगा. राज्य में साच चरणों में होने वाले मतदान के दूसरे चरण में आज नौ जिलें की कुल 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है.
इससे पहले मुख्यमंत्री ने koo किया, "'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले 'तालिबानी सोच' के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें... वो रहें या न रहें भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्री राम!"
योगी आदित्यनाथ ने आज ही समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि उनकी "80 बनाम 20" टिप्पणी "उन लोगों के बीच अंतर करने के लिए थी जो विकास का समर्थन करते हैं और जो लोग हर चीज का विरोध करते .हैं"
योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी से कहा, "मैं पूरी स्पष्टता के साथ कह सकता हूं कि यह नया भारत है, यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है. इस नए भारत में विकास सभी का होगा और किसी एक का तुष्टिकरण नहीं होगा."
उन्होंने कहा, "नया भारत शरीयत नहीं संविधान के अनुसार काम करेगा. मैं यह भी स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत (दुनिया के अंत) तक भी पूरा नहीं होगा." .
भगवा वस्त्र पहने मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध को लेकर कर्नाटक में उपजे भारी विवाद पर भी बात की. उन्होंने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि सिस्टम को भारतीय संविधान के अनुसार चलना चाहिए. हम अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं, अपने मौलिक अधिकारों, अपनी व्यक्तिगत पसंद और नापसंद को देश या संस्थानों पर नहीं थोप सकते
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
इन दिनों साउथ के सुपरस्टार्स का जलवा है. फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं. ओटीटी पर भी वह छाए हुए हैं. अब बॉलीवुड की हीरोइनें भी उनके साथ काम करने की इच्छा जता रहा है. दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मल्टीटैलेंटेड सुपरस्टार एनटीआर जूनियर को लेकर दीपिका पादुकोण उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है. एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म आरआरआर है. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एनटीआर जूनियर को लेकर कहा है कि वह उन्हें लेकर ऑब्सेस्ड हैं.
दीपिका पादुकोण ने 'गहराइयां' के प्रचार के दौरान बताया कि वो NTR Jr के प्रति ऑब्सेस्ड है. जब एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वो किस अभिनेता के साथ काम करना पसंद करेंगी, तो उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि मैं जो कहने जा रही हूं उससे किसी प्रकार की रंजिश नही होगी, मैं एनटीआर जूनियर और अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहूंगी. मैं इस समय एनटीआर जूनियर को लेकर ऑब्सेस्ड हूं, उनकी कमाल की पर्सनेलिटी है.'
एनटीआर फिल्म 'आरआरआर' से एस एस राजामौली के साथ सभी भाषाओं के लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है, जो बहुत जल्द रिलीज होगी. एनटीआर जूनियर इस फिल्म में कोमाराम भीम की भूमिका निभा रहे है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी है. यह स्पष्ट है कि आरआरआर अभिनेता ने राजामौली के निर्देशन में लिए सभी पड़ावों को पार किया है, अभिनेता का शानदार डांस हो या खतरनाक स्टंट या फिर उनका निडर व्यक्तित्व सभी दर्शकों का दिल जीतने के काबिल है
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. आलिया उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का जमकर प्रमोशन कर रही हैं. आलिया ने हाल ही में अपनी फिल्म को लेकर एनडीटीवी से खास बातचीत की और इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए. आलिया ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी बात की. गौरतलब है कि Alia Bhatt फिल्म में गंगूबाई का रोल प्ले कर रही हैं, जो एक सीधी-सादी लड़की होती है, लेकिन कठिन परिस्थितियों के चलते मुंबई की माफिया क्वीन बन जाती है. गंगूबाई 60 के दशक में एक कोठा चलाती थी, जिसकी आगे चलकर कई सारी ब्रांचेज बनी.
फिल्म में अपने रोल को लेकर की गई तैयारी और रिसर्च के बारे में बात करते हुए Alia Bhatt ने बताया कि वे कभी भी किरदारों के लिए गहराई में जाकर रिसर्च नहीं करतीं. उन्हें ऑन द स्पॉट खुद को किरदार में ढालना पसंद है. आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि खुद को किरदार में ढालने के लिए उन्होंने कहीं से प्रेरणा ली या वे पूरी तरह डायरेक्टर पर निर्भर थीं. इस पर आलिया कहती हैं, "नहीं, मैं खुद के क्रिएटिव जोन में रहकर चीजें करना पसंद करती हूं. सर ने मुझे शूट से पहले कुछ डॉक्युमेंट्रीज भेजे थे, सिर्फ ये देखने के लिए कि जो सेक्स वर्कर्स होते हैं, जो इस सिचुएशन में लाए जाते हैं, उनके चेहरे पर कितनी इंटेंसिटी और हार्डनेस होती है. वो बस ऑब्जर्व करने के लिए मुझे वीडियो दिया था".
आलिया अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहती हैं, "मैं ज्यादा उसमें टेक्निकल नहीं होती हूं. मैं बस ऑब्जर्व करती हूं, और वो अपने दिमाग में जो पेंटिंग बनती है, मैं उसी पेंटिंग से निकालती हूं. मुझे नहीं लगता कि मै उस किस्म की एक्टर हूं. अगर मैं रिसर्च भी करूं तो वो सिर्फ एक्सपीरियंस होगा मेरे लिए, मैं उससे कुछ लूंगी नहीं. शायद उससे मुझे कुछ फेशियल एक्सप्रेशन मिलेंगे पर जितना कम इन्फोर्मेशन मेरे लिए हो मुझे लगता है मेरे लिए बेटर है. मैं अपने दिमाग में कुछ फिक्स नहीं करना चाहती. मैं डायरेक्टर के साथ मिलकर ऑन द वे क्रिएट करना चाहती हूं".
इसके साथ ही Alia Bhatt ने इस इंटरव्यू में बताया कि वे बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और उन्हें झूठ से सख्त नफरत है. आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फ़रवरी को रिलीज हो रही है, जिसमें अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
