August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    14 फरवरी का दिन जम्मू-कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है. तीन बरस बीतें, लेकिन उस घटना के जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर केपुलवामा जिले के लेथपोरा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के काफिले में घुसकर विस्फोटकों से लदी कार टकरा दी थी. इसके बाद सीआरपीएफ की बस में धमाका हो गया था. इस हादसे में 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 70 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. नितिन गडकरी ने कू किया है कि 14 फरवरी 2019 को, पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजली एवं नमन. उनके बलिदान को देश नहीं भूलेगा.

    बता दें कि 20 साल का आदिल अहमद डार इस हमले का सुसाइड बम्बर था, जिसका घर घटनास्थल से 10 किलोमीटर की दूरी पर था. उस दिन सीआरपीएफ का काफिला जम्मू ट्रांजिट कैम्प से अनंतनाग जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही अहले सुबह चार बजे के करीब उसे शिकार बना लिया गया था. जांच में पता चला कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद के आकाओं ने रची थी लेकिन सीआरपीएफ के बस को निशाना बनाने का आइडिया काकापोरा के एक दुकानदार का था. NIA ने पुलवामा आतंकी हमले के मामले में 13500 पेज की चार्जशीट फाइल की है, जिसमें इस दुकानदार का नाम शाकिर बशीर मागरे बताया गया है. चार्जशीट में कुल 19 आरोपियों के नाम हैं, जिनमें 6 मारे जा चुके हैं. 13 जीवित आरोपियों में सबसे ऊपर जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर और उसके दो भाइयों- रऊफ असगर मसूद और मौलाना अम्मार अली के नाम भी हैं. अमेरिकी एजेंसी FBI ने भी इस हमले के सबूत जुटाने में मदद की थी.

     

     

     

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने किया कुलगांव के गांधी ग्राम का अवलोकन, कहा-इसे मॉडल के रूप में विकसित करें

    प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने आज कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कुलगांव में विकसित किये जा रहे गांधीग्राम का अवलोकन किया तथा यहां पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की तारीफ करते हुए कहा कि इसे मॉडल के रूप में विकसित करें। उन्हांने गांधी ग्राम में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मछली आहार निर्माण इकाई, तालाब में मछली पालन, हाथ करघा बुनाई, बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं बटेर पालन, गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण, प्रशिक्षण हाल एवं डारमेंन्ट्री कक्ष, रेसीडेंसियल रूम इत्यादि का अवलोकन करते हुए कहा कि इसे प्रशिक्षण के साथ-साथ लर्निंग सेंटर के रूप में भी विकसित किया जावे। महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करते हुए उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक राजू अगासिमनी, जिले के कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, वन मण्डलाधिकारी अरविन्द पीएम, जनपद सदस्य राजेश भास्कर, ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश पदमाकर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य व ग्रामीणजन मौजूद थे।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने गांधीग्राम कुलगांव के विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी निभा रहे महिला स्व-सहायता के सदस्यों को गांधीजी के स्वावलंबन व सर्वोदय के अनुरूप लक्ष्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि गांधीग्राम में जो भी सिखाया जा रहा है, उसे अपने घरों में भी अपनाकर आर्थिक लाभ कमायें। गांधीग्राम में औषधि पौधों का उद्यान विकसित करने, अहिंसक विधि से शहद निकालने एवं रस्सी बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने तथा मछली पालन के साथ-साथ उससे संबंधित अन्य गतिविधियों को भी शामिल करने कहा गया।

    कलेक्टर चन्दन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों की मंशा के अनुरूप गांधीग्राम स्थापित किया जा रहा है, विजन तैयार हो चुका है, अब इसे आगे बढ़ाया जायेगा। मर्दापोटी कलस्टर के 17 गांवों को चिन्हांकित कर वहां पर लघु वनोपज आधारित प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किये जा रहे हैं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा महिला स्व-सहायता समूह का अच्छा सहयोग मिल रहा है।

    उल्लेखनीय है कि गांधीग्राम कुलगांव में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, दस-दस बेड का दो नग डारमेंट्री, चार बेड का 10 नग रेसीडेंसियल रूम, जिसमें से 06 नग का निर्माण पूरा हो चुका है, 20 नग दो बेडेड रेसीडेंसियल रूम, किचन हॉल, महिला स्व-सहायता समूह के कार्यशाला के लिए शेड का निर्माण, चबूतरा निर्माण, प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण किया गया है। यहां पर भूमिगत सिंचाई पाईपलाइन बिछाई गई है, अलंकृत उद्यान तैयार किया जा रहा है, साथ ही मशरूम उत्पादन एवं स्पॉन उत्पादन यूनिट का कार्य भी प्रगतिरत है। गांधी ग्राम में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मछली आहार निर्माण इकाई स्थापित की गई है, जिसका संचालन महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से कतला, रोहू, मृगल इत्यादि मछली के बीज डाले गये हैं। गौठान में बकरी पालन शेड, मुर्गी पालन एवं बटेर पालन शेड बनाया गया है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टांका का निर्माण किया गया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 14 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। उन्होंने पूरा जीवन देश और आम जनता की सेवा में बिताया। छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

    राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाय ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. बजाज ऑटो भारतीय कारोबार खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जानामाना नाम रहा है.
    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    उद्योगपति राहुल बजाज का शनिवार को पुणे में निधन हो गया. वो 83 वर्ष के थे. राहुल बजाज करीब 50 सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे थे. उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाय ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. बजाज ऑटो भारतीय कारोबार खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जानामाना नाम रहा है. इसकी टैगलाइन यू जस्ट कांट बीट ए बजाज रही. उसके दोपहिया वाहन का ऐड हमारा बजाज भी काफी सुर्खियों में रहा.राहुल बजाज ने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी. बजाज ग्रुप की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि राहुल बजाज अब हमारे बीच नहीं रहे. राहुल बजाज की पत्नी रूपा बजाज का पहले ही निधन हो चुका है. राहुल बजाज का निधन आज दोपहर में हुआ, उस वक्त परिवार के नजदीकी रिश्तेदार वहीं पर थे.

    उद्योगपति किरण मजूमदार शॉ ने राहुल बजाज के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद समाचार है. वो मेरे करीबी मित्र थे और मैं उनकी कमी बहुत महसूस करूंगी. देश ने अपने एक महान सपूत को खो दिया है.

     

     

    रायगढ़ /शौर्यपथ/

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज, रायगढ़ में डोमेस्टिक डाटा एंट्री आपरेटर एवं ऑफिस असिस्टेंट कोर्स में नि:शुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम 10 वीं व 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क होगी। जिसके उपरांत प्रशिणार्थियों को रोजगार सुनिश्चित करवाया जायेगा। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ मोबाईल नं 9752658995 एवं 9343985640 से संपर्क कर सकतें है।

    मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

    हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट  एस.बी. तिर्की की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।  बघेल ने घटना में शहीद  तिर्की के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    शल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ताजा तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करते हुए देखी जाती हैं. अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इस वीडियो में अनुष्का को अपने फार्म हाउस के गार्डन से टमाटर तोड़ते हुए और उसका जैम बनाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने जो कैप्शन दिया है, वह भी लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित कर रहा है.

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का बगीचे में जाकर वहां से कुछ टमाटर तोड़ लाती हैं और फिर उसका जैम बनाती हैं. वीडियो के आखिरी में वे अपने माता-पिता के साथ इस घर पर बनाए गए जैम को ब्रेड पर लगाकर खाते हुए भी दिखती हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, "2020 लॉकडाउन थ्रोबैक जब मैंने ढेर सारे फूड ब्लॉग्स देखे थे, ये जैम बनाने का वीडियो शूट करने का निर्णय लिया और सोचा कि 2021 तक कोरोना वायरस चला जाएगा". अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को कुछ ही देर में 2 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.

    एक सोशल मीडिया यूजर ने के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "ब्यूटीफुल सीन एंड ब्यूटीफुल यू". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "टमाटर की तो चटनी होती है". अनुष्का और विराट हाल ही में काफी चर्चा में रहे थे, जब एक मैच के दौरान उनकी बेटी वामिका का चेहरा रिवील हो गया था.

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से दो दिन पहले कहा कि जैसे ही उत्तराखंड में नई बीजेपी सरकार बनेगी, वैसे ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी. खटीमा में उन्होंने कहा कि इस संहिता के लागू होने से राज्य में सभी के लिए समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा.

    मुख्यमंत्री धामी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जैसे ही नई भाजपा सरकार बनेगी, वह राज्य में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी. उन्होंने कहा कि यह यूसीसी सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगा, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो.

    सीएम धामी ने दावा किया कि कानून राज्य में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाएगा, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देगा, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा और "राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण" की रक्षा करने में मदद करेगा.

    देशभर में समान नागरिक संहिता भाजपा के लगातार चुनावी घोषणा-पत्रों का हिस्सा रही है. जून 2016 में कानून मंत्रालय ने 21वें कानून पैनल को समान नागरिक संहिता से संबंधित मामलों की जांच करने के लिए कहा था. हालांकि, 21वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त, 2018 को समाप्त हो गया था. कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था, "इस मामले को भारत के 22वें विधि आयोग द्वारा उठाया जा सकता है."

    तब रिजिजू ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 44 में यह प्रावधान है कि राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा.

    नुविभागीय अधिकारी की अनुशंसा पर हो सकेगी निजी जमीन पर लगे वृक्षों की कटाई

    राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नए नियम प्रभावशील

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप निजी जमीन पर वृक्षों की कटाई से संबंधित नियमों का सरलीकरण कर दिया गया है । उक्त नियम राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही तत्काल प्रभावशील हो गए हैं । अब निजी जमीन में लगे वृक्षों की कटाई के लिए भूस्वामी को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा । नये नियम के अनुसार भूस्वामी के आवेदन पर उसकी जमीन में प्राकृतिक रूप से लगे वृक्ष की कटाई की अनुमति हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुशंसा कर सकेगा । उक्त वृक्ष की कटाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुशंसा से वन विभाग द्वारा कराई जाएगी । इसके अतिरिक्त यदि किसी भूस्वामी की जमीन पर वृक्ष उस भूस्वामी ने ही लगाया है तो वृक्ष की कटाई की अनुमति के लिए भूस्वामी को एक स्वघोषणा पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को देना होगा कि उक्त वृक्षारोपण मेरे द्वारा किया गया था ।इस स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुशंसा पर वृक्ष कटाई भूस्वामी करा सकता है । भूस्वामी की जमीन पर लगे वृक्ष की कीमत का 90 फ़ीसदी भुगतान वन विभाग द्वारा भूस्वामी को 1 दिन के भीतर किया जाएगा l

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अपने फेवरेट बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर फैंस में दीवानगी इस कदर होती है कि वो उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं. लोग अपने फेवरेट हीरो के बचपन की फोटो, उनके लुक, उनके बचपन की हर बात जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं. हम आज आपको बताएंगे बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के बारे में. जिन्होंने फैंस के दिलों पर एक दशक तक राज किया और आज भी फैंस में उन्हें लेकर वहीं दीवानगी देखने को मिलती है.

    शाहरुख खान बचपन में बेहद क्यूट दिखते थे. शाहरुख खान बचपन में काफी हद तक अपने छोटे बेटे अबराम की तरह दिखते थे. उनकी क्यूट फोटो देखकर किसी को उन पर प्यार आ जाए. शाहरुख को किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान या किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है. शाहरूख की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है.

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision