
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में कबीर पंथी स्वामी असंगदेव महाराज ने भेंट की और उन्हें कबीर साहित्य प्रदान किया। राज्यपाल और महाराज के मध्य अनेक आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। असंगदेव ने राज्यपाल को इस माह रायपुर जिले में आयोजित होने वाले सत्संग के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर देवकर साहब, सतकर साहब, हरि साहब, दिनकर साहब, महेश साहब उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में मैथिलीशरण जी महाराज, ऋषिकेश ने भेंट की। राज्यपाल और मैथिलीशरण के मध्य वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों और आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर पुरूषोत्तम सिंघानिया, श्रीकांत, विवेक मिश्रा, नवनीत जैन उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 16 फरवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास ने सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उनके उपदेश समाज के कल्याण और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनबचरवार निवासी 46 वर्षीया उमिन्द कुंवर की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से बना कुआं आजीविका के लिए सहारा बन गई है, इससे घर में सब्जी की खेती से आय का नया जरिया भी मिल गया है। वहीं निस्तारी की समस्या भी हल हो गई है।
मनरेगा से ग्रामीण जन-जीवन को निरंतर मजबूती मिल रही है। इस योजना के तहत् कुआँ, डबरी, तालाब, पशु शेड, फलोद्यान सहित अन्य हितग्राही मूलक कार्यों से किसानों एवं पशुपालकों की आजीविका बेहतर हो रही है। योजना से ग्रामीणों, किसानों को उनके अपने निजी जमीन में स्वीकृत कार्यों में रोजगार भी मिल रहा है। मनरेगा से उमिन्द कुंवर घर की बाड़ी में कुआँ बनने के बाद अब उन्हें पहले की भाँति रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने के लिए पानी की व्यवस्था के लिए दूर तक भटकना नहीं पड़ता है। कुआँ बनने के बाद उनका जीवन सहज हो गया है। वे इस कुएँ से अपनी 50 डिसमिल की बाड़ी में विभिन्न तरह की साग-सब्जियों का उत्पादन भी ले रही हैं।
उमिन्द कुंवर ने बताया कि मनरेगा से खुद के नाम पर निर्मित परिसम्पत्ति से स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रही है। उनके परिवार में उनके पति कलवन कुंवर के अलावा दो बच्चे हैं। परिवार के पास जीवन-यापन के लिए लगभग 2 एकड़ की खेती है। राज्य सरकार से वन अधिकार पट्टा के अंतर्गत एक एकड़ की जमीन भी मिली है, जिसमें वे धान का उत्पादन करते हैं। इसके अलावा महात्मा गांधी नरेगा में खुलने वाले कामों के अलावा पति के साथ मजदूरी करने भी जाती है।
कुंवर ने बताया कि कुआँ निर्माण की स्वीकृति से उन्हें लगा कि अब उनके पास भी अपनी संपत्ति है। इससे उनका सम्मान, बढ़ा है। उन्होंने बताया कि कुआँ बनने के बाद पहली बार वे अपनी बाड़ी में सब्जी-भाजी का उत्पादन ले रही हैं, जिसमें लगभग 2 डिसमिल में लहसुन, 6 डिसमिल में टमाटर और 5 डिसमिल में आलू लगाया है। इसके अलावा वे कुएँ के पानी से बाड़ी में लाल भाजी, भांटा (बैगन) एवं मिर्च का भी उत्पादन कर रही हैं। वे बताती हैं कि अभी शुरुआती उत्पादन का उपयोग वे घर के लिए उपयोग में कर रही हैं। इसके बाद जैसे-जैसे बाड़ी से पर्याप्त मात्रा में साग-सब्जियाँ निकलेंगी, वे उसे स्थानीय बाजार में बेचेगीं।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने कहा है कि राजिम माघी पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का दर्शन होता है। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से इस मेले का आयोजन होता है। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में श्रद्धापूर्वक इस मेले में शामिल होते हैं। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के प्रयासों के तहत राजिम माघी पुन्नी मेले को उसके प्राचीन मूल स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि राजिम की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में भी महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर शुरू होने वाले मेले में भी लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते है। उन्होंने महानदी के तट पर सिरपुर में माघी पूर्णिमा के दिन से शुरू हो रहे सिरपुर महोत्सव की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को दी हैं।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची, इसलिए पार्टी को छोड़ा है. मैं बहुत देर से असहज महसूस कर रहा था. मुझे लगता था पार्टी में बदलाव होगा पर नहीं हुआ. हमें लगा कि हम जैसे सीनियर लोगों की पार्टी में कद्र नहीं है. अब गलत को गलत कहने का वक्त आ गया है.
उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि वह बीजेपी में जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस पर विचार नहीं किया है. मैं बीजेपी में किसी से नहीं मिला हूं. अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. हो सकता है मैं किसी भी पार्टी में शामिल ना होऊं. अभी कोई जल्दी नहीं है.
अश्वनी कुमार ने ये भी कहा कि हो सकता है कि मैं गलत हूं, लेकिन निकट भविष्य में कांग्रेस को मैं केवल नीचे की ओर ही जाते देख रहा हूं.
अश्वनी कुमार ने कहा कि जिस तरह की लीडरशिप को पंजाब में पेश किया गया, वह पिछले 40 सालों में सबसे खराब है. जिस तरह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपमानित किया गया, इस्तीफा देने को मजबूर किया गया है, उससे कांग्रेस का कोई अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा. मैं इससे दुखी हुआ, मैं इसकी निंदा करता हूं.
40 साल से अधिक समय तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद चुनावों के बीच पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में विस्तार से उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एक समय आता है जब इससे ज्यादा आप सहन नहीं कर पाते. मेरी कई दिनों से रातों की नींद हराम रही है. मैंने खुद ही सोचा कि जब मैं इतना असहज महसूस कर रहा हूं तो मैं इससे चिपका क्यों हूं. मुझे लगता है समय आ गया है कि गलत को गलत कहा जाए और कठिन निर्णय लिया जाए
धमतरी /शौर्यपथ/
राज्य शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न कोर्सों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बारहवीं पास के लिए डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह पांचवीं पास हितग्राहियों को सिलाई प्रशिक्षण और आठवीं पास ऐसे पुरूष जिनकी ऊंचाई 5 फीट 7 इंच है, उन्हें सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के इच्छुक आवेदक अपने साथ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि दस्तावेज के साथ सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक जिला एवं सत्र न्यायालय मार्ग पर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी के कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा सकते हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य वाले सभी जिलों के प्रभावितों को मुआवजे का वितरण, लंबित भू-अर्जन की प्रक्रिया वृक्षों की कटाई, परिसम्पतियों का चिन्हांकन और उनके अवार्ड पारित करने की प्रक्रिया फरवरी माह के अंत तक पूरे कर लिए जाएं। जैन ने राष्ट्रीय राजमार्गों और भारत माला परियोजना के तहत बनने वाले सड़कों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावितों को मुआवजे के वितरण के लिए 15-15 दिनों की कार्य योजना बनाकर मुआवजे का वितरण किया जाए। जिन निर्माण क्षेत्रों के सभी प्रक्रिया पूरे हो चुके हैं, उन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निर्मित हो रहे सड़क-पुल-पुलिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित एवं प्रगतिरत कार्यों के भू-अर्जन, वन व्यपवर्तन एवं विद्युत/पाईप लाईन व्यवस्थापन हेतु गठित हाई पॉवर कमेटी की बैठक का आयोजन मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य की स्वीकृत परियोजनाओं और प्रगतिरत कार्यों, संवेदनशील क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग और पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के द्वारा निर्मित किए जा रहे सड़कों के प्रगति की समीक्षा की गई।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से बिलासपुर जिले के अंतर्गत कबीर चबुतरा-केवची-केंदा-रतनपुर मार्ग, बिलासपुर-जांजगीर-चांपा-कोरबा जिले से होकर गुजरने वाली बिलासपुर उरगा मार्ग, कोरबा जिले के पथरापाली-कटघोरा मार्ग, चांपा-कोरबा-छुरी-कटघोरा मार्ग, उरगा-पत्थलगांव मार्ग, रायगढ़ जिले के उरगा-पत्थलगांव मार्ग, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के कबीर चबुतरा-केवची-केंदा-रतनपुर मार्ग, सरगुजा जिले के अम्बिकापुर पत्थलगांव मार्ग, अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा मार्ग, बलरामपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के उन्नयन, जशपुर जिले के पत्थलगांव-कुनकुरी-छत्तीसगढ़ झारखण्ड बार्डर, राजनांदगांव जिले के झलमला से शेरपार चौड़ीकरण का कार्य, दुर्ग-रायपुर बायपास भारत माला परियोजना, दुर्ग बायपास के अंत से महाराष्ट्र सीमा तक चौड़ीकरण कार्य, दुर्ग जिला के अंतर्गत दुर्ग-रायपुर बायपास भारत माला परियोजना, रायपुर जिले के अंतर्गत दुर्ग-रायपुर बायपास भारत माला परियोजना और रायपुर-विशाखापट्नम-भारतमाला परियोजना, धमतरी जिले के अंतर्गत रायपुर- विशाखापट्नम-भारतमाला परियोजना, गरियाबंद जिले के अंतर्गत मंदामुड़ा से खुटगांव (उड़िसा बार्डर) चौड़ीकरण का कार्य, बालोद जिले के अंतर्गत झलमला से शेरपार चौड़ीकरण, कोण्डागांव जिले के अंतर्गत रायपुर- विशाखापट्नम-भारतमाला परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बस्तर संभाग के सातों जिलों में लोक निर्माण विभाग और पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निर्मित किए जा रहे सड़क-पुल-पुलियों के प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव वन मनोज पिगुवा, सचिव लोक निर्माण सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव राजस्व एन.एन. एक्का, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल) विवेकानंद सिन्हा, सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी ए.के.मिश्रा सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विलास भोसकर संदीपान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने आज मंगलवार को जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं टी.आई. तथा थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले मे कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले मे चल रहे अवैध कार्य एवं सामाजिक बुराई वाले कामों पर नकल कसने के निर्देश अधिकारियों को दिए साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना तंत्र को मजबूती प्रदान करने के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भोसकर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर प्रशासन देना जिला प्रशासन का दायित्व है। इस हेतु राजस्व और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति सभी क्षेत्रों में दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आम जनता को न्याय देने के लिए निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए ताकि आम जनता की नजर में उनका सकारात्मक छवि बने और प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा हो। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के कार्य से असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण निर्मित हो। ताकि आम जनता भयमुक्त होकर कार्य कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने अवैध गतिविधियों पर सतत् नजर रखने और अवैध गतिविधियों पर संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्यकरने की बात कही। बैठक में उन्होंने जमीन संबंधी मामलों व अन्य छोटी-छोटी वाद विवाद के मामलों को गंभीरता से लेने और उचित कार्यवाही कर पीड़ित को न्याय दिलाने की भी बात कही। इस अवसर पर उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन और शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व और पुलिस विभाग की यह महत्वपूर्ण बैठक है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की भूमिका सभी क्षेत्रों में रहती है। पुलिस को घटना स्थल पर तत्काल पहुंचता होता है। वर्दी का सम्मान बरकरार है। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से कार्य करने पर बड़ी से बड़ी समस्या का सकारात्मक निराकरण हो जाता है। उन्होंने पुलिस को आचरण में मानवीय संवदेना को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही। बैठक मे अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, प्रशिक्षु आईपीएस कु. पूजा कुमार, एएसपी पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश वर्मा, बेरला संदीप ठाकुर, नवागढ़ प्रवीण तिवारी, एसडीओपी राजीव शर्मा सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान के निर्देश के परिपालन में बेमेतरा जिले में खाद उर्वरक की उपलब्धता एवं निर्धारित दर पर विक्रय सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग, उप संचालक कृषि, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सहायक संचालक कृषि, समस्त तहसीलदार, उर्वरक निरीक्षक/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारियों के संयुक्त जाँच दल गठित किया गया है। जाँच दल द्वारा जिले के चार विकासखंडो बेमेतरा, बेरला, साजा एवं नवागढ़ में भ्रमण कर कुल 63 उर्वरक विक्रय केन्द्रो के प्रतिष्ठानो एवं गोदामो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची प्रदर्शित न होने, उर्वरको का भण्डारण स्कंध (स्टॉक), विक्रय रसीद बुक का मिलान न होने एवं पी.ओ.एस मशीन में अंतर पाये जाने के कारण जिले के 04 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानो पर उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही अन्य 30 उर्वरक विक्रेताओ को स्पष्टीकरण नोटिस दिया गया है। छ.ग. शासन के आदेशानुसार आगे भी उर्वरको की कालाबाजारी को रोकने हेतु कृषि विभाग को उर्वरक विक्रय केन्द्रो का सतत् निरीक्षण करते हुए कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
