August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    भारत ने आज एक रत्न खोया है

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    बघेल ने कहा है- स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन बेहद दुःखद और सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
    उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लता मंगेशकर जी के गाये मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। उनकी आवाज़ ही उनकी पहचान है, जो कभी खो नहीं सकती।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री लता मंगेशकर जी ने 30 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाए, उनके निधन से भारत ने आज एक रत्न खो दिया है।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन हो गया है. वह 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्तपाल में थीं. उन्हें कोविड संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्मीं लता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बड़ी बेटी थीं. उनका पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था. लता अपने सभी भाई-बहनों में बड़ी थीं. मीना, आशा, उषा तथा हृदयनाथ उनसे छोटे थे. उनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे और वह एक मशहूर नाम थे.

    लता मंगेशकर जब सात साल की थीं, तब वह महाराष्ट्र आईं. उन्होंने पांच साल की उम्र से पिता के साथ एक रंगमंच कलाकार के रूप में अभिनय शुरू कर दिया था. लता बचपन से ही गायिका बनना चाहती थीं. लता के पिता को शास्त्रीय संगीत बेहद पसंद था. इसीलिए वह लता के फिल्मों में गाने के खिलाफ थे. 1942 में उनके पिता का देहांत हो गया. इसके बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और परिवार चलाने के लिए लता ने मराठी और हिंदी फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभानी शुरू कीं.

    लता मंगेशकर को पहली बार मंच पर गाने के लिए 25 रुपये मिले थे. इसे वह अपनी पहली कमाई मानती हैं. लता ने पहली बार 1942 में मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए गाना गाया. लता मंगेशकर का पूरा जीवन अपने परिवार के लिए समर्पित रहा. घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी उन पर थी, ऐसे में जब शादी का ख्याल आता भी तो वह उस पर अमल नहीं कर सकती थीं. लता मंगेशकर को 2001 में सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था.

    रणबीर कपूर अपनी गाड़ी से उतरते हुए कैमरे में कैद हो गए. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें गंगूबाई का ट्रेलर कैसा लगा तो एक्टर ने फिल्म में आलिया भट्ट का सिग्नेचर नमस्ते कर अपना रिएक्शन दिया. उनका ये स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर ढेरों रिएक्शन भी मिल रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट को गंगूबाई का किरदार करते हुए देखा जा सकता है. फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी फिल्म के ट्रेलर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है वो भी काफी खास तरीके से. उनका यह रिएक्शन वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

     

     

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बेरोजगारी उत्तर प्रदेश में युवाओं की एक बहुत बड़ी समस्या है. आर्थिक संकट का पूरा बोझ महिलाओं पर होता है.महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ाना बेहद जरूरी है.

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जोरशोर से जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  ने राज्‍य की योगी आदित्‍यनाथ और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. गाजियाबाद में प्रियंका ने कहा, ' यूपी की जनता सरकार से बहुत परेशान है. रोजी-रोटी कमाने में आम लोगों को बहुत मुश्किल हो रही है. जो छोटे और लघु उद्योग हैं इस इलाके में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. कोरोनावायरस संकट के दौरान उनके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया. जीएसटी लगाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है.'

    प्रियंका ने कहा, 'इस साल के बजट में भी उनके लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है. जो नेता जिन्ना और पाकिस्तान का जिक्र करते हैं उसका फायदा उन्हीं को होता है, जनता को कोई फायदा नहीं होता. प्रियंका ने सवाल उठाया कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन चुनावों से ठीक पहले क्यों किया गया? कई साल से आप सत्ता में हैं...अपने पहले जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन क्यों नहीं किया? उन्‍होंने कहा, 'किसान इन चुनावों में एक बड़ा फैक्टर है. किसानों की बदहाली बढ़ती जा रही है.उन्हें खाद नहीं मिल रहा है. खाद के लिए लाइन में खड़े लोगों की मौत हुई है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं जिसका नुकसान लोगों को हुआ है.

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लगाई गई विकास प्रदर्शनी को आम लोगों के लिए 4 और 5 फरवरी को भी जारी रखा गया है। यहां जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने भीड़ उमड़ रही है। स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग,महिलाएं तथा आम नागरिक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ का विकास वैभव देखकर आम नागरिक गौरवान्वित हो रहे है। यहां आम लोग अपने अनुभव को यादगार बनाने के लिए सेल्फी पॉइंट में उत्साह से सेल्फी ले रहे हैं। प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रम पर आधारित पत्रिका, ब्रोशर, पॉम्पलेट का वितरण भी किया जा रहा है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 05 फरवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वाेच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना भी की जाती है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।

    कोरिया जिले के 3421 हितग्राहियों को मिलेगा इस योजना का लाभ

    कोरिया /शौर्यपथ/

    प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का शुभारंभ गुरुवार को राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में लोकसभा सांसद राहुल गांधी द्वारा किया गया। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर योजना के शुभारंभ अवसर पर कोरिया जिले से 3 हितग्राहियों को चेक प्रदान किया गया। इनमें केल्हारी के ग्राम पंचायत घाघरा के इन्द्रकली पंडो और मुन्ना राम और खड़गवां के सुखनंदन शामिल हैं। कार्यक्रम में योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन अंतरित की गई।

    कोरिया जिले में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 3421 हितग्राही पात्र पाये गये हैं। इस योजना के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना है, जहां भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजना लागू की गयी है। कोरिया जिले के तहसील बैकुंठपुर अन्तर्गत 688, मनेन्द्रगढ़ 807, खड़गवां 310, केल्हारी 526, चिरमिरी 96, सोनहत 362 और भरतपुर तहसील के अन्तर्गत 632 हितग्राही पात्र पाये गये हैं।

    भूमिहीन कृषि मजदूर के अंतर्गत जिले के ऐसे व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया है, जिनके पास कोई कृषि भूमि या वन अधिकार पट्टा नहीं है। ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे पौनी पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार तथा अन्य वर्ग शामिल है, जिनके पास कोई कृषि भूमि ना हो। योजना के तहत चयनित हितग्राही परिवार के मुखिया को छह हजार रुपये की अनुदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डी.बी.टी. के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

    'पंजाब को चाहिए ईमानदार CM, ता-ता थैया करने वाला नहीं' : मुख्यमंत्री चेहरे के ऐलान से पहले सिद्धू

    चंडीगढ़ /शौर्यपथ/

    पंजाब के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर राहुल गांधी रविवार को खुलासा करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले शीर्ष दो दावेदारों में से एक, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आकाओं को एक कटु संदेश भेजा है. उन्होंने कल कहा, "शीर्ष पर बैठे लोग" एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके. उन्होंने कहा, "नया पंजाब बनाना है तो मुख्यमंत्री के हाथ में है. इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है. शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके. क्या आप ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं?" सिद्धू ने गुरुवार को अपने समर्थकों को पंजाबी में कहा. जाहिर तौर पर गांधी परिवार पर साधे गए इस निशाने पर वहां मौजूद लोगों ने सिद्धू के समर्थन में नारेबाजी की.

    सिद्धू को लंबे समय से मुख्यमंत्री पद चाह रहे है, पिछले साल सितंबर महीने में जब पार्टी ने अमरिंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया था, तब उन्होंने अपने इस सपने को लगभग पूरा कर लिया था, लेकिन तभी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया.

    चन्नी को अब सिद्धू को पीछे छोड़ते हुए देखा गया है, जो एक बहुत ही सार्वजनिक प्रतिद्वंद्विता रही है. कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनाव के लिए चन्नी को दो निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं, जो इस बात का संकेत है कि वह मुख्यमंत्री के लिए पार्टी की पसंद हो सकते हैं और एक सीट पर हारने की स्थिति में उन्हें बैकअप दिया गया है.

    अटकलों के इस दौर में सिद्धू ने कल अपनी सभी जनसभाएं रद्द कर दीं और वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा के लिए निकल पड़े. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी रविवार को लुधियाना में नाम की घोषणा कर सकते हैं.

     

     

     

     

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया है. उत्‍तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब ओवैसी जब दिल्‍ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई थी. हैदराबाद से सांसद के अनुसार, घटना पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्‍लाजा पर हुई थी. मामले का आरोपी सचिन नोएडा के बादलपुर का रहने वाला है. सचिन का कहना है उसने एलएलएम किया हुआ है. अब तक की जांच में पता लगा है कि इस पर पहले भी एक 307 का मुकदमा है. एलएलएम के आरोपी के दावे को वेरिफाई किया जा रहा है.

    दूसरा आरोपी शुभम सहारनपुर का रहने वाला है और दसवीं पास है. शुभम खेती करता है और उसका अब तक कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं निकला है. सहारनपुर पुलिस से क्रॉस चैक किया गया है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया है कि ये ओवैसी और उनके छोटे भाई के बयानों से बेहद नाराज थे. फेसबुक, ट्विटर, सोशल मीडिया पर ये ओवैसी के भाषण सुनते थे और उनसे बेहद नफरत करते थे. इन दोनों के पास से कंट्री मेड मुंगेर टाइप पिस्टल बरामद हुई है जो इन्होंने हाल ही में किसी से खरीदी थी. पुलिस के अनुसार, मामले में एक-दो और लोगों के नाम सामने आए है जिनसे इन्होंने हथियार खरीदे थे, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. फेसबुक पर सचिन हिन्दू करके जो प्रोफ़ाइल है जिसमे ये खुद को हिन्दू संगठन का बता रहा है, इसकी जांच की जा रही है. आरोपियों को आज 12 बजे के बाद हापुड़ कोर्ट में पेश किया जाएगा और इनकी कस्टडी की मांग की जाएगी. साथ ही आज दिन में पुलिस प्रेस कांफ्रेंस भी करेगी.

     

    दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और जिम खोले जाने का फैसला लिया गया है. नाइट कर्फ्यू हटाने पर अभी फैसला नहीं किया गया है. उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज DDMA की मीटिंग में कई फ़ैसले लिए गए.

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और जिम खोले जाने का फैसला लिया गया है.

    नाइट कर्फ्यू हटाने पर अभी फैसला नहीं किया गया है.

    उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज DDMA की मीटिंग में कई फ़ैसले लिए गए.

    कोरोना गाइडलाइन से जुड़ी खास बातें..

    दिल्‍ली में स्‍कूल सोमवार से खुलेंगे, 9वीं से 12वीं के स्कूल 7 फ़रवरी से खुलेंगे.

    इसके साथ ही ऑनलाइन क्लास भी जारी रहेगी, हालांकि धीरे-धीरे ऑनलाइन क्लास बंद कर देंगे तब स्‍कूल में सिर्फ़ ऑफ़लाइन क्लास ही चलेंगी.

    डिप्‍टी सीएम ने बताया उसके अगले हफ़्ते यानि 14 फ़रवरी से 8वीं तक के सभी क्लास के लिये स्कूल खोल दिये जायेंगे.. टीचर्स को पूरी तरह वैक्सीन लगी हो तभी स्कूल आ पाएंगे.

    कॉलेज में अब ऑनलाइन क्‍लास नहीं होगी. अब सात फरवरी से सिर्फ़ ऑफ़लाइन क्लास होंगी.

    नाइट कर्फ़्यू अब 11 बजे से शुरू होगा.

    रेस्टोरेंट अब 11 बजे तक खुल सकेंगे..

    सभी दफ़्तर अब 100% क्षमता के साथ खुलेंगे.

    जिम, स्पा और स्विमिंग पूल अब 7 फ़रवरी से खोल दिये जायेंगे.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision