
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कांग्रेस ऐसा साल 2017 के चुनाव से सबक लेते हुए कर रही है. गौरतलब है कि उस समय कांग्रेस ने गोवा में 40 में से 17 सीटें जीती थीं और बीजेपी ने 13 सीटें जीती थीं , लेकिन दलबदल के कारण पार्टी सरकार बनाने में विफल रही थी.
पणजी /शौर्यपथ/
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे, इस दौरान पार्टी के उम्मीदवार उनकी मौजूदगी में 'वफादारी की प्रतिज्ञा' लेंगे. इसके तहत प्रत्याशी चुनाव के बाद दलबदल नहीं करने का संकल्प लेंगे. कांग्रेस ऐसा साल 2017 के चुनाव से सबक लेते हुए कर रही है. गौरतलब है कि उस समय कांग्रेस ने गोवा में 40 में से 17 सीटें जीती थीं और बीजेपी ने 13 सीटें जीती थीं , लेकिन दलबदल के कारण पार्टी सरकार बनाने में विफल रही थी. कांग्रेस के विपक्ष के नेता बाबू कावलेकर, जिन्हें भाजपा ने उपमुख्यमंत्री बनाया था, के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस के 15 विधायक भाजपा में चले गए. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए 17 में से सिर्फ दो विधायक अब पार्टी के साथ हैं.
इसके चलते इस बार पार्टी राज्य में लोगों को आश्वस्त करना चाहती है कि इस बार पिछली बार जैसी स्थिति नहीं होगी. राहुल गांधी पहले 2 फरवरी को गोवा आने वाले थे, लेकिन संसद में बजट सत्र और रायपुर में शहीदों के स्मारक के शुभारंभ की उनकी यात्रा के कारण उनकी गोवा यात्रा स्थगित कर दी गई थी.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
फिल्मों के सेट पर कोई फाइट सीन या रोमांचक सीन फिल्माते समय हादसे होना कोई नई बात नहीं है. छोटे मोटे हादसे तो चलते रहते हैं लेकिन कई बार बड़े हादसे भी हो जाते हैं जो पूरे फिल्म के साथ एक ट्रेजिक हिस्ट्री बनकर जुड़े रहते हैं. मदर इंडिया के सेट पर आग लगने का हादसा हो या फिर कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घायल होने का मामला हो. इन हादसों ने इन फिल्मों के साथ इतिहास का नया पन्ना भी जोड़ा. उस दौर में हादसे होते रहे. अब सुरक्षा के सारे इंतजामों के बीच फिल्म की शूटिंग होती है उसके बावजूद हादसों का सिलसिला थमा नहीं है. बड़ी-बड़ी मेगा बजट मूवीज और मेगा स्टार्स की फिल्मों के सेट से हादसों की खबरें आती रहती हैं. आइए बात करते हैं ऐसे ही कुछ हादसों की.
मदर इंडिया
ये वो ही हादसा था जिसमें सुनील दत्त रील लाइफ ही नहीं रियल लाइफ के भी हीरो साबित हुए थे. सुनील दत्त ने इस हादसे में अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था और इसके बाद नरगिस हमेशा-हमेशा के लिए उनकी हो गईं थी.
कुली
इस फिल्म की शूटिंग के समय अमिताभ अपने करियर के पीक पर थे. फिल्म के एक फाइटिंग सीन में पुनीत इस्सर का एक घूंसा अमिताभ को इस तरह लगा कि वे एक मेज से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए. लाखों फैन्स ने अपने चहेते नायक के लिए दुआएं की और अमिताभ को मानों दूसरा जन्म मिला.
कन्नड़ फिल्म मस्थीगुडी
हेलीकॉप्टर से पानी में कूदने का एक दृश्य फिल्माते वक्त ये हादसा हुआ. हादसे में सुपर स्टार विजय तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उदय और अनिल नाम के दो अभिनेताओं की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई. इस हादसे के बाद फिल्मों में स्टंट सीन फिल्माए जाते समय सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे.
आदिपुरुष
सैफ अली खान और प्रभास की मेगा बजट मूवी आदि पुरुष में कुछ महीनों पहले ही बड़ा हादसा हुआ. शूटिंग के लिए फिल्म का सेट गोरेगांव की फिल्म सिटी में लगा था. जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी सितारे या किसी क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं हुआ.
पद्मावत
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को कौन भूल सकता है. बड़े बड़े सितार और भव्य सेट, जो काफी ऊंचे भी थे. ऐसे ही एक ऊंचे सेट से शूटिंग के दौरान एक कर्मचारी अचानक गिर पड़ा. इस हादसे में उस क्रू मेंबर की मौत हो गई.
दबंग 2
सलमान खान भी फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसे से बाल बाल बचे हैं. हादसा दबंग टू की शूटिंग के दौरान हुआ. शूटिंग महबूब स्टूडियो में जारी थी. इस बीच शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. हादसे के वक्त सलमान खान समेत स्टार कास्ट वहीं मौजूद थी.
कबीर सिंह
शाहिद कपूर के यादगार अभिनय वाली इस फिल्म के साथ भी एक दर्दनाक हादसा जुड़ा है. फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में चल रही थी. शूटिंग के वक्त एक कर्मचारी जनरेटर ऑपरेटर पानी का लेवल जांचने उतरा. उस दौरान जनरेटर के पंखे में उसका मफलर फंसने से मौके पर ही उसकी जान चली गई.
ब्लैक, देवदास, हम दिल दे चुके सनम
संजय लीला भंसाली की फिल्मों के साथ आग के हादसे बार-बार हुए हैं. ये तीनों ही भंसाली की आइकॉनिक मूवीज हैं. इन तीनों में ही आग लगने से सेट पर काफी नुकसान हुआ था.
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय दानेश्वर शर्मा की पुत्री सीमा शर्मा से दूरभाष पर चर्चा कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी भाषा के लिए दानेश्वर शर्मा जी का योगदान सदैव अमिट रहेगा।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर उत्तर प्रदेश में की गईफायरिंग के बाद उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके गुरुवार को जब ओवैसी जब दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई थी.मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया है. घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्लाजा पर हुई थी.ओवैसी ने गुरुवार को ट्वीट करके अपनी कर पर फायरिंग की जानकारी दी थी. ओवैसी ने कहा था कि जब वे मेरठ से प्रचार करके दिल्ली लौट रहे थे, उसी दौरान छजारसी टोल प्लाजा के नजदीक उनके वाहन पर फायरिंग की गई.
एआईएमआईएम प्रमुख ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा था, 'कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. चार राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं.'
दुर्ग /शौर्यपथ/
आम जनता को अपनी संस्था की विभिन्न लोक लुभावनी योजना बताकर और उनसे रूपए जमा करा कर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी छल फरेब कर राशि कपट पूर्वक तरीके से व्यतिक्रम किए जाने के कारण आरोपी संस्था एवं उनके संचालकों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। कार्यालय कलेक्ट्रेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी टोगो रिटेल मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड, टोगो स्वास्थ्य एवं जन कल्याण संस्थान एवं सहयोगी कंपनी बामची केमिकल्स लिमिटेड, बेसिल इंटरनेशनल लिमिटेड, निक्सिल फार्मसिटीकल लिमिटेड, जैग पालीमर्स कंपनी लिमिटेड, मिलानी टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड, जियो साईन माईन्स-2, मेटल्स कंपनी लिमिटेड एवं पेट्रान मिनिरल्स एवं माइन्स लिमिटेड की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। कंपनी के एरिया मैनेजर प्रशांत मजुमदार आत्मज चिनुराम मजुमदार एवं पिजुस मजुमदार आत्मज प्रशांत मजुमदार निवासी मकान नंबर 5 ए अनुष्ठा रेसीडेंसी जुनवानी भिलाई तहसील दुर्ग की चल-अचल संपत्ति को निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम अंतर्गत कुर्क किए जाने हेतु आदेश पारित किया गया है।
छत्तीसगढ़ी परम्परा और जनजातीय संस्कृति को करीब से जानने सेल्फी जोन बना आकर्षण का केंद्र
नागरिकों ने उत्साह से ली सेल्फी
सेल्फी लेकर तुरंत प्राप्त कर सकते है अपनी फोटो
क्यू आर कोड से व्हाट्सएप में भी मिल रही है फोटो
रायपुर /शौर्यपथ/
जनसंपर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में बनाया गया सेल्फी पॉइंट आम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। आम नागरिकों को छत्तीसगढ़ की परंपरा और जनजातीय संस्कृति से जोड़ने के लिए आदिवासी वेशभूषा व मांदर वादन करते युवक की आकृति को सेल्फी जोन में जगह दी गई है। जनजातीय संस्कृति को करीब से जानने के लिए लोग उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे है। जनसंपर्क विभाग द्वारा नई पहल करते हुए प्रदर्शनी में आने वाले सभी नागरिकों के लिए सेल्फी जोन में सेल्फी लेकर फोटो प्राप्त करने और क्यू आर कोड के माध्यम से व्हाट्सएप्प से भी फोटो प्राप्त करने की सुविधा दी गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में रोहन अग्रवाल ने भेंट कर उन्हें बताया कि वे देश के अनेक राज्यों की पैदल यात्रा कर रहे हैं, जिससे उन्हें अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों को जानने-समझने का मौका मिलता है। साथ ही अग्रवाल अपने भ्रमण के दौरान प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों से भी लोगों को आगाह करते हैं। उनका इरादा साइबेरिया तक यात्रा करने का है। राज्यपाल ने रोहन को यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने शाल और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
रोहन ने बताया कि वे गत दो वर्षों से पैदल यात्रा कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना आदि अनेक राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। वे लोगों को इंसानियत और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में अनुसूचित जाति आयोग झारखण्ड के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम ने मुलाकात की और झारखण्ड और छत्तीसगढ़ संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह शरीफ के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए।
मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अपनी ओर से चादर और फूल चढ़ाने के लिए एल्डरमैन नईम रज़ा और अफरोज अंजुम को प्रदान किया और उनसे राज्य में अमन, शांति भाईचारा और खुशहाली के लिए गरीब नवाज की बारगाह में दुआ करने की अपील की।
गांधी एवं गांधीवाद देश के लिए श्रेष्ठ निधि: मुख्यमंत्री बघेल
गांधी विचार संगोष्ठी में सांसद राहुल गांधी हुए शामिल
रायपुर /शौर्यपथ/
सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर स्थित र्साइंस कॉलेज मैदान में सेवाग्राम स्थल में आयोजित गांधी विचार संगोष्ठी में भी शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बनाए जा रहे सेवाग्राम के लिए बधाई दी और कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। हम इसके माध्यम से गांधी जी के विचारों को मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने गांधीवादी विचारक गोपालकृष्ण गांधी के विचारों का उद्धरण देते हुए कहा कि गांधी जी एक व्यक्ति नहीं तपस्वी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन तपस्या में व्यतीत की और उन्होंने सच्चाई के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
सांसद गांधी ने कहा कि तपस्वी आमजनों को तपस्या करने का संदेश देते हैं, वे चाहते है कि लोग उनके बताए रास्ते में चले, उनका अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चाई के रास्ते पर चलता है उनके अंदर स्वतः त्याग, ईमानदारी की भावना जागृत होती है। जो व्यक्ति सच्चाई के रास्ते पर नहीं चलते, उनमें यह भावना नहीं होती। राहुल गांधी ने कहा कि सच एक शब्द नहीं है, सच एक क्रिया है, हमें सौहार्द के साथ सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, महात्मा गांधी जी का सपना सबके लिए आदर्श और अनुकूल समाज का निर्माण था। राहुल गांधी ने कहा कि नेतृत्व समाज और सत्ता के बीच का समन्वय है। एक ऐसे समाज का निर्माण जिसमें सभी वर्गों के लिए बराबरी, सम्मान और स्वाभिमान का स्थान हो।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी और गांधीवाद देश के लिए श्रेष्ठ निधि है। उन्होंने कहा कि भारत के बिना गांधी नहीं और गांधी के बिना भारत नहीं। बघेल ने कहा कि टॉलस्टाय, फिनिक्स, साबरमती आश्रम एवं सेवाग्राम के बाद हमारे छत्तीसगढ़ में सेवाग्राम आश्रम की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी जो करते थे, वे सबके सहयोग से करते थे नवा रायपुर में जो सेवाग्राम बनाया जा रहा है, इसके लिए वर्धा स्थित पुराने सेवाग्राम ने 1.50 लाख रूपए की सहायता राशि दी है। मुख्यमंत्री ने सभी से सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि जिससे जैसा बन पड़े, वह नवा रायपुर सेवाग्राम बनाने के लिए सहयोग करें, भले ही एक रूपए का सहयोग क्यों न हो। वन मंत्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने सांसद राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा, गांधी जी की प्रतिमा और कोसे के कपड़े में उकेरे गए सेवाग्राम भेंट की। इस अवसर पर गोपालकृष्ण गांधी एवं प्रोफेसर आशीष नंदी के वीडियो संदेश का प्रदर्शन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, संसदीय सचिव, सांसद, विधायकगण, गांधीवादी विचारधारा के लोग, वक्तागण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
