August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    प्रशंसा करते हुए कहा-अंतरराष्ट्रीय कॉफी ब्रांड्स के साथ बस्तरिया कॉफी का हो एमओयू

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सांसद राहुल गांधी आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज में लगाए गए बस्तर कॉफी के स्टॉल पर पहुंचकर कॉफी का स्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ थे। राहुल गांधी ने बस्तर में हो रहे कॉफी उत्पादन के नवाचार और उसके स्वाद की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को अंतरराष्ट्रीय कॉफी ब्रांड्स (बड़ी कंपनियों) के साथ बस्तरिया कॉफी का एमओयू करने का सुझाव भी दिया।

    गौरतलब है कि बस्तर के दरभा ब्लॉक के दरभा, ककालगुर और डिलमिली गाँव के क्षेत्र अंतर्गत हजारों एकड़ में कॉफी की खेती की जा रही है। इससे वहां के वनवासी-कृषकों को लाखों का मुनाफा हो रहा है। कॉफी की खेती से एक साल में प्रति एकड़ में लगभग 30 से 40 हजार रुपए का फायदा हो रहा है। बस्तर में जलवायु की अनुकूलता को देखते हुए लगभग 3 हजार एकड़ में कॉफी की खेती प्रारंभ की गई हैं। बस्तर काफ़ी की गूंज अब विदेशों में भी हो रही है। वर्तमान में इसका 8 देशों में निर्यात हो रहा है। आने वाले 60 सालों की कार्ययोजना से किसानो को इसका वृहद स्तर पर लाभ मिलेगा।

    बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के मिल रही है 24 घंटे सिंचाई सुविधा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सांसद राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज के मुख्य कार्यक्रम स्थल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर अंचल के सुकमा जिले के गिरदाल पारा हाइड्रो पावर बेस्ड पंपिंग स्किम इरिगेशन प्रोजेक्ट की सराहना की। जल संसाधन विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी के डोम में इसका मॉडल प्रदर्शित किया गया है। यहां बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के 24 घंटे सिंचाई होती है। इससे सैकड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी इस मॉडल का अवलोकन किया।

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को भाजपा ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार घोषित किया है. बीजेपी ने ही उत्तर प्रदेश में सबसे पहले 15 जनवरी को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया था. यूपी में विधानसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा है. गोरखपुर में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है.

    गोरखपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यानी आज गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. आज वो सुबह साढ़े 11 के आसपास अपना परचा भरेंगे. भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी बच्चा पांडे ने बुधवार को बताया था कि नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहेंगे. उन्होंने बताया था कि योगी बृहस्‍पतिवार को गोरखपुर पहुंचेंगे और शुक्रवार दोपहर, मुख्यमंत्री गोरखपुर क्लब में मतदाता जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और नेपाल लॉज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. पांडे ने बताया कि मुख्‍यमंत्री शनिवार को मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में सिख समुदाय को संबोधित करेंगे.

    जानकारी है कि योगी के परचा भरने से पहले इन चुनावों में पार्टी के स्टार कैंपेनर अमित शाह गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

     

     

    तमिलनाडु के संसद सदस्‍यों ने अंग्रेजी में पूरक प्रश्‍न पूछा था,‍ जिसका जवाब ज्‍योतिरोदित्‍य सिंधिया ने हिंदी में दिया.

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    कभी एक ही पार्टी में सहयोगी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और शशि थरूर ने खुद को आज हिंदी को लेकर एक दूसरे के विपरीत खड़ा पाया. उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने ने अंग्रेजी में पूछे गए सवाल का हिंदी में जवाब दिया, जिसे तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने "अपमान" करार दिया.

    तमिलनाडु के सदस्यों द्वारा अंग्रेजी में पूरक प्रश्न पूछे गए थे, जिसका केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री ने हिंदी में उत्तर दिया. इसके तुरंत बाद, शशि थरूर ने टिप्पणी की कि मंत्री का हिंदी में जवाब देना "अपमान" था.

    थरूर ने कहा, "मंत्री अंग्रेजी बोलते हैं, उन्हें अंग्रेजी में जवाब देना दीजिए." थरूर ने कहा, "ज़रा जवाब हिंदी में मत दीजिए, ये अपमान है लोगों का."

    इससे नाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक सदस्य का इस तरह की टिप्पणी करना अजीब था. उन्होंने कहा, "मैं हिंदी में बोला तो एतराज हो रहा है, आपत्ति है," उन्होंने कहा कि सदन में एक अनुवादक भी था.

    शशि थरूर की टिप्पणी के तुरंत बाद, स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "ये अपमान नहीं हैं.

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म की पोस्टर शेयर की है. इस पोस्टर में उनके पति रितेश देशमुख भी दिख रहे हैं. रितेश और जेनेलिया दोनों पोस्टर में प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा है, ट्विस्टेड, हंसी की सवारी और कहानी ऐसी जो पहले कभी नहीं देखी गई. दिल खोलकर हंसने के लिए तैयार हो जाइए, जब तक आपका पेट दर्द न करे. इस पोस्टर पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स आए हैं. कई फैंस ने रितेश की फोटो पर लिखा है, हेलो मिस्टर मम्मी. तो वहीं कई फैंस ने इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है. .

    अब तक हम जानते हैं कि नारी शक्ति बच्चे को जन्म देती है. लेकिन अब समय बदल रहा है. टी-सीरीज ने अलग हटकर कॉन्टेंट पेश किया है. फिल्म में रितेश और जेनेलिया प्रेगनेंट दिख रहे हैं. इस कॉमेडी ड्रामा की पंच लाइन निश्चित रूप से लोगों को गुदगुदाएगी और इसकी कॉमिक टाइमिंग देखने लायक होगी. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी सोच बच्चे की बात आने पर एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है. इस फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा, खुलासे और इमोशन देखने को मिलेगा.

     

    यह वही पूजा शुक्ला हैं जिन्होंने साल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले में काले झंडे दिखाए थे और बाद में उन्हें 26 दिन के लिए जेल में भी रहना पड़ा था.

    लखनऊ /शौर्यपथ/

    उत्तरप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी की लखनऊ उत्तर से उम्मीदवार पूजा आपको बता दें कि यह वही पूजा शुक्ला हैं जिन्होंने साल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले में काले झंडे दिखाए थे और बाद में उन्हें 26 दिन के लिए जेल में भी रहना पड़ा था. इसके बाद उन्हें इसी कारण से लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एडमिशन देने से मना कर दिया. उन्होंने भूख हड़ताल की, जिसके बाद उन्हें एडमिशन मिला. पूजा ने कहा कि उनका आंदोलन साल 2017 में नहीं बल्कि इससे पहले से ही चल रहा है. वह समय समय पर अहम मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं.

    पूजा ने कहा, "मैं साल 2012 से ही अहम मुद्दों पर बात करती रही हूं, बस फर्क इतना है कि उस समय सरकारें मुकदमा नहीं चलाया करती थीं, तब सरकार वाद-विवाद और संवाद पर भरोसा करती थी. साल 2017 में लगातार विश्वविद्यालय में फीस बढ़ रही थी और हम अपने वाइस चांसलर से कह रहे थे कि अगर आप इसी तरह से फीस बढ़ाते रहेंगे तो जो बच्चे गरीब परिवार से आते हैं वो यह लाखों की फीस कैसे चुका पाएंगे. उनका कहना था कि सरकार फंड नहीं दे रही है. तब हमने उन्हें सुझाव दिया कि हम आंदोलन कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस में हमारा साथ नहीं दिया."

     

    हेल्दीफ़ूड /शौर्यपथ/

    नाश्ता हमारे दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है. आपके दिनभर की ऊर्जा आपको नाश्ते से मिलती है. ये पोषण से भरपूर होना चाहिए और उतनी मात्रा में ही इसे खाना चाहिए कि आपकी चुस्ती बनी रहे और आपको भारीपन न लगे. इसके लिए सबसे अच्छा चुनाव है ओटमील  या ओट्स. ओट्स को पानी या दूध में उबाल कर खाया जाता है और जो डिश बनती है उसे ओटमील कहते हैं. आप इसकी इडली, डोसा, बिस्कुट, उत्तपम और चीला बनाकर भी खा सकते हैं.


    100 ग्राम ओट्स  में लगभग 389 कैलोरी होती है. ये थियामिन, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, मैगनीज और फॉस्फोरस जैसे खनिज लवणों से भरपूर होता है. साथ ही, इसमें विटामिन, प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है.

    ओट्स खाने के फायदे 

    बीटा ग्लूकन की अच्छी मात्रा होने के चलते ये शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है. इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी बढ़ती है.

    ओट्स में मौजूद जिंक और सेलेनियम भी संक्रमणों से शरीर को बचाते हैं.

    फाइबर युक्त होने के चलते इससे पाचन प्रक्रिया सुचारु होती है.

    कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.

    ओट्स एक हेल्दी सीरियल है जिससे वजन घटाने  में भी सहायता मिलती है. इसे थोड़ा खाने पर ही पेट भर जाता है और ओवरईटिंग की नौबत नहीं आती.

    यह बेली फैट  को घटाने में सबसे ज्यादा असरदार है.

    नट्स शरीर से एक्सेस ऑयल को सोख लेता है जिससे स्किन पर भी इसका फायदा देखने को मिलता है.

    बीटा ग्लूकन होने के कारण ये स्किन को मोइश्चराइज करता है.

    इसमें सिलिकोन पाया जाता है जो हड्डियों की सेहत के लिए अच्छा होता है.

    ओट्स को खाने के अलावा आप इसका फेस पैक या हेयर पैक भी बनाकर लगा सकते हैं. ये चेहरे की टैनिंग दूर करता है और बालों पर इसे लगाने से खुजली और डैंड्रफ की समस्या से मुक्ति मिलती है.

     

    हिन्दुस्तान अलग-अलग विचारधाराओं का एक गुलदस्ता है: सांसद राहुल गांधी

    सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी कई ऐतिहासिक सौगातें

    ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का किया शुभारंभ

    3.55 लाख भूमिहीन परिवारों के खाते में अंतरित की पहली किश्त की राशि

    राजीव युवा मितान क्लब योजना का किया शुभारंभ

    रायपुर /शौर्यपथ/

    लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। सांसद श्री राहुल गांधी ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया। सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में भूमिहीन श्रमिक

    रामकुमार निषाद दुर्ग, खुजी मौर्य बस्तर, सोना नेताम बलौदाबाजार-भाटापारा, मसियस तिर्की बलरामपुर-रामानुजगंज ने महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में ‘सेवाग्राम’ और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी।

    सांसद  राहुल गांधी ने इस अवसर पर वर्तमान समय में देश के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश एक गुलदस्ता जैसा है। देश में अलग-अलग विचारधाराएं हैं। छत्तीसगढ़ की जो भाषा, संस्कृति और जीवनशैली है, वह दूसरे प्रदेशों की नहीं हो सकती है। छत्तीसगढ़ के लोगों को कैसे जीवन जीना चाहिए, आदिवासियों का जंगल और खेत से क्या रिश्ता होना चाहिए, यह अन्य क्षेत्रों के लोग नहीं बता सकते। इसी तरह अन्य राज्यों की भी संस्कृति, भाषा, इतिहास एवं जीवनशैली है। हिन्दुस्तान विभिन्न विचारधाराओं, संस्कृति, भाषा एवं जीवनशैली के लोगों का ऐसा गुलदस्ता है, जहां प्यार है, भाई-चारे की भावना है। यही हमारा देश है, इसी को हिन्दुस्तान कहते हैं। उन्होंने कहा कि देश भक्ति का मतलब देश को मजबूत करना और गरीबों की मदद करना है।

    सांसद  राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वायदा किया था, वह पूरा करके दिखाया है। किसानों के साथ हमारे प्यारे मजदूर भाई भी काम करते हैं। हमने कहा था कि हमें छत्तीसगढ़ के गरीब मजदूर भाईयों की मदद करनी होगी। आज राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से यह काम भी हम पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला कदम है, इस योजना के माध्यम से हम आपका पैसा आपको ही वापस दे रहे हैं। सांसद  राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जो इनपुट सब्सिडी की राशि छत्तीसगढ़ सरकार ने दी है। इससे हमारे किसान-भाईयों ने फसल उत्पादकता में बढ़ोत्तरी की है। छत्तीसगढ़ के हर किसान भाई को उसकी मेहनत का मान दिया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    "जो कॉफी का बेहतरीन स्वाद मैंने चखा है ,वह न केवल राज्य की जनता बल्कि देश को लोगों को इस काफी का स्वाद चखने का मौका मिलना चाहिए" । सांसद राहुल गांधी ने यह बात आज साइंस कॉलेज मैदान में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के शुभारंभ अवसर पर मंच से अपने उद्बोधन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कृषि एवं वनोपज के उत्पाद न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जाने चाहिए।

    यहां यह उल्लेखनीय है कि सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ शासन की उक्त महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ से पहले साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करने के दौरान बस्तर डोम पहुंचे थे । इस डोम में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के कृषक संगठनों, महिला स्व -सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री एवं नवाचार को प्रदर्शित किया गया है। स्टालों के मुआयना के दौरान सांसद श्री राहुल गांधी ने कई स्थानीय खाद्य पदार्थों का जायका लेने के साथ ही बस्तर कैफे में बस्तर की कॉफी का स्वाद लिया , जिसका टेस्ट उन्हें खूब पसंद आया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बस्तर की कॉफी की प्रशंसा की और इसके इंटरनेशनल मार्केटिंग के प्रमोशन की बात कही।

    सांसद राहुल गांधी ने साइंस कॉलेज मैदान में उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाई गई बाड़ी की जीवंत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्व- सहायता समूह की महिलाओं ने बाड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

    सांसद राहुल गांधी ने उद्यानिकी कृषकों द्वारा छत्तीसगढ़ में उगाई जा रही 5 रंगों की गोभी को देखकर आश्चर्य मिश्रित प्रसन्नता जताई और इसके बारे में जानकारी ली। सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में खेती में हो रहे नवाचार खास करके उद्यानिकी फसलों के अंतर्गत चाय और कॉफी की खेती, मसाला फसलों और औषधीय खेती की सराहना की। उन्होंने इसके लिए राज्य के किसानों को बधाई और शुभकामना देते हुए उनकी लगन और मेहनत की सराहना की।
    इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवम अन्य मंत्रिगण उनके साथ थे।

    हेल्थकेअर /शौर्यपथ/

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बरकरार रखना, क्योंकि यदि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी तो हम बीमारियों से दूर रहेंगे। फलों को अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करके हम ऐसा कर सकते हैं। इसके साथ ही वज़न कम करना एवं शरीर को डिटॉक्स करना भी चलन में बना हुआ है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करना हो, विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना या वज़न कम करना ये सभी उपाय हमारे मौसमी फलों के सेवन से पूरे किए जा सकते हैं। बेहतर डिटॉक्स के लिए तीन फलों का मिला-जुलाकर सेवन करें, तो और भी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

    तीन फलों का समूह चुन सकते हैं

    बेल, पपीता, अमरूद

    इनके सेवन से आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए, सी और बी मिलते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं मेटाबॉलिज्म बनाए रखने में असरकारक हैं।

    खजूर, सेब, अनन्नास

    इनके सेवन से भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और सी, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम मिलेगा जो इम्युनिटी बढ़ाने, वज़न कम करने में असरदार हैं।

    अनार, संतरा, चीकू

    इनके सेवन से विटामिन-सी, आयरन, फाइबर मिलेगा जो शरीर को हानिकारक फ्री रैडिकल्स (पाचन के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट) से बचाते हैं और ज़रूरी पोषक तत्वों का संतुलन बनाने में मदद करते हैं। यह सुझाव, फलों की मात्रा 100 ग्राम (1 मध्यम आकार का फल) अथवा 3-4 फांक (अनन्नास, पपीता) के आधार पर है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision