Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Uncategorised

Uncategorised (36183)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5941)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आज दोपहर राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और ई-कोर्ट के प्रकरणों को विशेष रूप से फोकस करते हुए लंबित मामलों का निराकरण आगामी 15 फरवरी तक करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजस्व के विभिन्न प्रकरणों का तहसीलवार एवं कोर्टवार समीक्षा करते हुए प्रकरणों में गति लाने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष मंे आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व के अधिकांश प्रकरण चूंकि आमजनता की समस्याओं से जुड़े रहते हैं, इसलिए उनका निराकरण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। नामांतरण के मामलों में पटवारी प्रतिवेदन शीघ्रता से प्राप्त कर प्रकरणों का डिस्पोजल करें। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि यदि पटवारी प्रतिवेदन एक माह के बाद भी प्राप्त नहीं होता तो संबंधित पटवारी को कोर्ट में बुलाकर जवाबतलब करें। अगर पटवारी प्रतिवेदन समय पर प्राप्त कर लें तो केस के निराकरण में भी गति आएगी। उन्होंने ई-कोर्ट के मामले मंे जिले को श्रेष्ठ बनाने की बात कही। इसी तरह अविवादित नामांतरण के निराकरण के लिए संबंधित पंचायत से प्रस्ताव पारित कर सरलीकृत प्रक्रिया अपनाएं, लेकिन आवेदकांे को पर्याप्त अपील के अवसर भी दें।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि धान-खरीदी के मामले में जिले में अपनाई गई टोकन वितरण की प्रक्रिया बेहतर है, जिसके चलते किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिल रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में पंजीकृत 1.11 किसान में से अब तक 87 हजार 500 किसानों ने 27 लाख क्विंटल यानी 507 करोड़ रूपए का धान बेच चुके हैं। साॅफ्टवेयर की समस्या की वजह से कुछ भुगतान शेष थे, उनका भी शीघ्रता से भुगतान किया जा रहा है। कलेक्टर ने माह के पहले व चैथे शनिवार को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाने वाले जनचैपाल के माध्यम अधिकांश प्रकरणों का मौके पर निराकृत करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। इसी तरह जिले के 20 माॅडल गौठानों में बहु गतिविधि संचालित करने के लिए लगातार दौरा कर उसमें ग्रामीण आजीविका को जोड़ने के लिए संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए। इसके अलावा पटेल एवं कोटवार नियुक्ति, स्लम पट्टा नवीनीकरण, भुइयां पोर्टल अद्यतीकरण, डिजिटल हस्ताक्षर, लोक सेवा केन्द्र के प्रकरण सहित तहसील कोर्ट में लंबित प्रकरणों की प्रगति की सिलसिलावार समीक्षा कलेक्टर ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल, तीनों अनुविभाग के एसडीएम सहित डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बैठक में उपस्थित रहे।

धमतरी / शौर्यपथ / खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के 74 सहकारी समितियों के 89 खरीदी केन्द्रों के जरिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। अब तक 87 हजार 531 पंजीकृत किसानों से पांच अरब सात करोड़ रूपए के दो लाख 70 हजार मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके तहत अब तक दो अरब 70 करोड़ 50 लाख रूपए का भुगतान किसानों के खातों में कर दिया गया है। खाद्य अधिकारी श्री बी.के.कोर्राम ने बताया कि जिन किसानों का एक दिसम्बर का भुगतान पब्लिक फायनेंस मैनेजमेंट सिस्टम में तकनीकी दिक्कतों की वजह से रूका हुआ था, उसका निराकरण कर लिया गया है तथा उनके खाते में भी राशि डाल दी गई है।
गौरतलब है कि जिले के 183 पंजीकृत राईस मिलर्स से चार लाख 80 हजार 608 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए अनुबंध किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 50 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने जिले के उसना मिलर्स को शीघ्र अनुबंध कर धान खरीदी केन्द्रों से धान उठाव करने के निर्देश दिए हैं, ताकि खरीदी केन्द्रों में सुव्यवस्थित तरीके से धान खरीदी आगे भी जारी रह सके।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के संग्रहण केन्द्र भाठागांव और भोयना में आठ हजार मीट्रिक टन का डी.ओ. जारी कर लगातार धान का परिवहन किया जा रहा है। जिले में अनुमानित चार लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के विरूद्ध 22 हजार गठान बारदाने की जरूरत होगी। इसके हिसाब से अब 17 हजार चार सौ गठान बारदाने जिले में उपलब्ध हैं। मिलर्स और उचित मूल्य की दुकान से लगातार बारदाने प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने हैं।

दुर्ग / शौर्यपथ / राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 3 जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक वाहन चालन संबंधी विषेश जागरूकता अभियान, राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग में चलाया जा रहा है। जिसके तहत् आज कुल 850 ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए गए, उन्हें नियमों की जानकारी देते हुए बंधपत्र भरवाया गया।
श्री प्रशांत देवागंन न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुर्ग के द्वारा वाहन चालको को समझाइश दी जिन्हें नियमों के विरूद्व वाहन चालक का कार्य करते हुए पाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रशांत देवागंन ने पंडाल में उपस्थित वाहन चालकों को यह जानकारी दी कि ÓÓ बिना बीमा के मोटर यान चलाना अपराध है तथा यदि बिना बीमा के मोटर यान से किसी की मृत्यु हो जाने पर मृत के दुर्घटना दावा का भुगतान वाहन स्वामी या वाहन चालक द्वारा किया जाता है। यदि वाहन को बिना बीमा के चलवाया जाता है तो चालक के साथ -साथ वाह स्वामी भी दायित्वाधीन होता है।
वाहन चालकों को यह भी जानकारी दिया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति द्वारा वाहन चलाया जाना अपराध है तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र के लोक मार्ग पर वाहन चलाना अपराध है। यदि कोई वाहन का स्वामी अपनी वाहन को 18 वर्ष से कम व्यक्ति को लचाने देता है तो चालक के साथ-साथ वाहन स्वामी भी अपराध का भगी होता है। कोई भी वाहन लोक मार्ग पर बिना पंजीयन के नही चलाया जा सकता बिना पंजीयन के वाहन चलाना अपराध होता है यदि कोई व्यक्ति वाहन बेचता है तो वाहन बेचे जाने के 15 दिनों के अंदर उक्त वाहन का पंजीयन एवं बीमा का ट्रांसफर करा लेना चाहिए।
वाहन के स्वामी को मजिस्ट्रेट के द्वारा यह भी जानकारी दिया गया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा मानको का ध्यान रखा जाना चाहिए। जैसे मोटर सायकल चलाते समय सुरक्षा टोपी (हेलमेट), चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आवष्यक रूप से पहनना चाहिए। बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाना ना सिर्फ अपराध है बल्कि जान और माल के लिए भी नुकसान दायक हो सकता है। लोक मार्ग पर दिये गये यातायात संकेतों को पालन करते हुए ही वाहन चलाया जाना चाहिए। वाहन को संकेतों में दिये गये गति सीमा से अधिक गति से वाहन को चलाना भी अपराध होता है।
वाहन चालन के नियमों को जनमानस को दिये जाने हेतु यह जागरूकता अभियान 10 तारीख तक आयोजित की जा रही है। नियमों के विरूद्व वाहन का चालन कर रहे वाहन चालकों से बंधपत्र भरवाया जा रहा है तथा उन्हें मोटर यान अधिनिमय के तहत् लगने वाले जुर्माने की राषि की भी जानकारी दी जा रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर संकटकाल में भी सृजन का किया झंडा बुलंद भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र ने कोरोना संकटकाल में भी अपनी सृजनशीलता…

दुर्ग / शौर्यपथ / राजीव नगर वार्ड में नया तालाब से दुर्गा मंच तक 7.50 लाख की लागत का सीमेंटीकरण सड़क निर्माण कार्य का आदेश लेने के बाद आज तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है। इससे नगर पालिक निगम दुर्ग की छबि धूमिल हुई है। कार्य में विलंब करने के कारण इस संबंध में मे0 गीता बिल्डर्स ठेकेदार को लोक कर्म विभाग से सूचना नोटिस देने के बाद भी कार्य की शुरुआत नहीं किया गया है। इसे देखते हुये निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा मे0 गीता बिल्डर्स को ब्लेक लिस्टेट घोषित करते हुये उसे नगर निगम की अन्य विकास निर्माण कार्यो के निविदा में भाग लेने से वंचित कर दिया गया। साथ ही निविदा के समय जमा की गई अमानत राशि को राजसात कर लिया गया ।
उल्लेखनीय है कि राजीव नगर वार्ड पार्षद और वार्ड निवासियों की मांग पर महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार नया तालाब से दुर्गा मंच तक 7.50 लाख की लागत से सीमेंट सड़क निर्माण करने निविदा आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्य के लिए मे0 गीता बिल्डर्स को 31 दिसंबर 2020 को उक्त कार्य करने कार्य आदेश जारी किया गया था ।

पुरैना, जोरातराई,नेवई में किया 2 करोड़ 40 लाख के कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन

रिसाली / शौर्यपथ / मंगलवार को प्रदेश के गृहमंत्री एवं स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के ग्रामीण वार्डो में पहुंचकर 2 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वे बिना घोषणा के विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने में विश्वास करते है और वे क्षेत्र के रहवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझकर तथा उन्ही के मंशानुरूप वे विकास कार्यो की स्वीकृति दे रहे है।
गृहमंत्री ने कहा कि छोटे इकाई में विकास कार्य शीघ्र होने की संभावनाए ज्यादा बलवती होती है इस हेतु कांग्रेस की सरकार बनते ही एक साल के भीतर उन्होंने रिसाली नगर निगम को भिलाई से पृथककर जनमानस के अनुरूप विकास कार्य को पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी वार्डों को 50 लाख से अधिक का विकास कार्यो की स्वीकृति दे चुके है। कुछ वार्डों में 1 करो? से भी अधिक के कार्यो की स्वीकृति दिए है। इस दौरान गृहमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों, विकलांग व्यक्तियों, युवाओं को घर बैठे लघु व्यापार प्रारंभ करने का पहल करते हुए अपनी विधायक निधि से 10-10 हजार रूपये देने की भी घोषणा की।
एक नजर वार्डों के विकास कार्यो की भूमिपूजन व लोकार्पण पर
निगम अधोसंरचना मद के अंतर्गत वार्ड 37 जोरातराई में नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य हेतु 5.44 लाख तथा बाबा धाम एवं मंच निर्माण कार्य हेतु 7.92 लाख का भूमिपूजन किया गया।
वार्ड 39 पुरैना में (एनएसपीसीएल पुरैना) निगम अधोसंरचना मद से सतनामी समाज भवन निर्माण एवं जगदम्बा चैक मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन 7.00 लाख एवं पुरैना बस्ती वार्ड 40 सीसी रोड, नाली एवं पुलिया निर्माण 8.79 लाख तथा वार्ड 40 पुरैना बस्ती में रोड एवं मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन हेतु 8.06 लाख। डुंडेरा में अधोसंरचना मद से वार्ड 35 डुंडेरा पश्चिम में खेल सामग्री स्थापना, पेवर ब्लॉक कार्य एवं मंच संधारण कार्य का भूमिपूजन 9.59 लाख, वार्ड 36 डुंडेरा पूर्व बाजार चैक में शेड निर्माण, पेवर ब्लाक एवं खेल सामग्री स्थापना 11.00 लाख, राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत पौनी पसारी निर्माण कार्य 30.00 लाख का भूमिपूजन किया गया।
नेवई में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत वार्ड क्र. 33 नेवई शीतला मंदिर के बाजू सिंह पशुआहार के सामने रोड किनारे से शमशान घाट तक उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन 49.00 लाख, अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्य वार्ड क्र. 34 नेवई बस्ती पश्चिम में शेड, सीसी रोड एवं नाली निर्माण 17.00 लाख, वार्ड क्र. 32 नेवई भाठा, जलाराम चैक के पास सीसी रोड निर्माण 25.67 लाख, वार्ड क्र. 34नेवई बस्ती पश्चिम मे शेड, सीसी रोड एवं नाली निर्माण 5.4 लाख, वार्ड क्र. 33 नेवई भाठा में नाली एवं पुलिया निर्माण 7.41 लाख, वार्ड क्र. 33 नेवई बस्ती पूर्व सुरेश यादव के घर से तिरंगा चैक सीसी रोड निर्माण 15.67 लाख, वार्ड क्र. 32 नेवई भाठा मे ओमप्रकाश साहू के घर से सीसी रोड निर्माण 10.00 लाख का भूमिपूजन किया गया। जिला खनिज न्यास से निर्मित वार्ड क्र. 33 नेवई बस्ती पूर्व में आंगनबाड़ी भवन हेतु 4.45 लाख का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री करेंगे रिसाली निगम के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन सामारोह के दौरान कहा कि 12 जनवरी को रिसाली निगम के नए कार्यालय भवन का मुख्यमंत्री के द्वारा उद्घाटन कराए जाने की घोषणा करते हुए उपस्थित जनसमूह को आमंत्रित करते हुए झारा-झारा न्योता भी दिए।

राजशेखर नायर/ धमतरी /शौर्यपथ

जिला स्वास्थ्य विभाग धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार आज धमतरी जिले में 41 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

जिनमें सबसे अधिक कुरूद ब्लाक में 14 मामले , धमतरी शहरी क्षेत्र में 10 नए मामले , नगरी ब्लाक में 5, धमतरी गुजरा में 9 नए मामले सामने आए हैं।

बिलासपुर / शौर्यपथ / जनता द्वारा चुने गए बिलासपुर विधायक को बदल देने की चेतावनी या यूं कहें धमकी, एक ऐसा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देता है जिसे जनता ने पार्षद चुनाव में हराया। कल सर्किट हाउस की बैठक में जब कांग्रेसी नेता बैठे हुए थे तब ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष का बिलासपुर एमएलए के साथ तीखा वाद विवाद हुआ । ब्लॉक अध्यक्ष हुसैन ने बगावती तेवर दिखाते हुए  विधायक पांडे को अगले चुनाव में बदल देने की बात कही वे कहते हुए इस तथ्य को भूल गये की 2019 के निगम चुनाव में उन्हीं के वार्ड मतदाताओं ने उन्हें हार का स्वाद चखाया जबकि वार्ड परिसीमन में जिन नेताओं की चली थी उनमें तैयब हुसैन लीडर थे।
ऐसा कहा जाता है कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने वार्ड परिसीमन अपनी सुविधा अनुसार किया था। और इस बात का ध्यान रखा था अल्पसंख्यक वोटों से भरपूर वार्ड उन्हें मिले और उनकी जीत की डगर आसान हो जाए। पर यह जनता है सब जानती है सुविधाजनक वार्ड से पार्षद का टिकट मिला अपनी ही महिला साथी का टिकट कटवाया उसके बाद भी जनता ने नकार दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली शहजादी कुरैशी को जनता ने जीता दिया। इससे यह पता चलता है कि जनता भाजपा और कांग्रेस से हटकर कभी यह भी देखती है कि जनप्रतिनिधि उसके साथ जो खड़ा हो वही सही नेता है।
बिलासपुर विधायक का लगातार कांग्रेस संगठन ही कदम कदम पर अपमान करता है। इसके पीछे एक मनोवैज्ञानिक कारण भी है, कांग्रेस की 15 - 20 वर्ष के इतिहास में फूल छाप कांग्रेसियों ने भरसक कोशिश की और वे सफल भी रहे की कांग्रेस का टिकट पाने वाला व्यक्ति विधायक ना बने कहा भी जाता था कि भाजपा का एमएलए फूल छाप कांग्रेसियों की देन है और यही फूल छाप कांग्रेसी अमर दरबार में उपकृत भी होते गए इन्हीं फुलछाप कांग्रेसियों की राजनीति का परिणाम था । जब जनता ने वाणी राव को अपना मेयर बनाया तो इन्होंने मेयर की एक न चलने दी परिणाम 5 साल नगर निगम में कोई काम नहीं हुआ।
कांग्रेस के नेताओं ने यस सर की राजनीति की है । उन्होंने निर्वाचित विधायक के साथ कैसा व्यवहार हो यह जाना ही नहीं उनके दिलो-दिमाग पर तो मंत्री ही छाया रहा फिर वह बी आर यादव हो, अशोकराव हो, चित्रकांत जाजयसवाल हो, राजेंद्र शुक्ला हो, अमर अग्रवाल हो, यहां तक की कृष्णमूर्ति बांधी और पुन्नूलाल मोहले भी जब कभी भी मिले उनके सिर पर मंत्री का ताज था। इस बार बिलासपुर विधायक के सिर पर मंत्री का ताज नहीं है। यदि होता तो किसी कार्यकर्ता और संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष की इतनी हिम्मत नहीं होती की कॉलर तक हाथ जाता । वर्ष 2023 के चुनाव में अभी समय है कौन टिकट पाएगा और कौन किस दल से टिकट पाता है । भविष्य के गर्त में है लेकिन जिस तरह बिलासपुर कांग्रेस संगठन जनता द्वारा निर्वाचित विधायक का अपमान कर रहे हैं। 2023 का चुनाव जनता बनाम संगठन ना हो जाए और यदि ऐसा हो गया तो परिणाम बड़ा रोचक होगा। ( अजीत कुमार बिलासपुर से ..)

*राज शेखर नायर* /धमतरी/ दैनिक शौर्यपथ समाचार

देहात पेट्रोलिंग के दौरान सिहावा पुलिस  नगरी सांकरा की ओर रवाना हुई थी।
कि ग्राम सांकरा बंस स्टैंड के पास जरिये मुखबीर से सूचना पर से ब्रिज किशोर पिता लक्ष्मण मरकाम उम्र 50 वर्ष सा0 कोडमुडपारा सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी अपने घर परछी में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा और मौके पर ही धारा 34 (A) आबकारी एक्ट अधिनियम की सपूर्ण कार्यवाही
की गई।

श्रीनगर / शौर्यपथ / घाटी में बर्फबारी के कारण मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुगल रोड बंद रहा, जिससे कश्मीर का सड़क सम्पर्क देश के…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)