Google Analytics —— Meta Pixel
June 13, 2026
Hindi Hindi
मुंगेली

मुंगेली (659)

अखिल टोंडर मुंगेली से
मुंगेली / शौर्यपथ / जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने आज यहां बताया कि संकल्प परियोजना भारत सरकार के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में केवल महिलाओं के लिए एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा। मेले का आयोजन जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर में किया जाएगा। एक ही छत के नीचे महिलाओं को रोजगार देने वाले नियोजक एवं रोजगार के इच्छुक महिलाएं मौजूद रहेगी। ंविशेष रोजगार मेले में महिलाएं टीचिंग, हाॅस्पिटलिटी, मनोरंजन उद्योग, मेडिसिन एण्ड नर्सिग, विधि कानून, फैशन डिजाईनर, स्पोर्टस, फिलांसिन, ब्यूटिवियर, सेल्स एवं मार्केटिंग, जर्नलिज्म, योगा एवं फिटनेस प्रशिक्षक, बैकिंग, इंश्योरेंस, मनोवैज्ञानिक, उद्यमिता, कैटरर, सैफ एवं हेड कुक, कम्प्यूटर साॅफ्टवेयर विशेषज्ञ, वेब डेवेलंपर, फिजिशियर, सर्जन, बैट्रेस, समाज सेविका, सेकेटरी, प्रशासनिक क्षेत्र, सिविल इंजिनियर, फायर फाईटर, फ्लाईट अटेंडेंट एवं एयर काफ्ट पायलट आदि क्षेत्र के लिए चयनित हो सकते है। इन क्षेत्रों से संबंधित निजी, अर्द्धशासकीय, शासकीय नियोजक यदि इस विशेष रोजगार मेले के माध्यम से उनके प्रतिष्ठान में उपलब्ध रिक्तियों की पूर्ति करना चाहते है तो निर्धारित प्रपत्र में जानकारी ई-मेल डीएसडीए डाॅट मुंगेली @ जीमेल डाॅट काॅम या कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में 24 मार्च तक प्रदाय कर सकते है।

मुंगेली / शौर्यपथ / राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाई जा रही है। इसी क्रम कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में आज जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम अखरार में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर का आयोजन किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच कल्याणी चंद्रकांत जायसवाल ने किया। इसके पूर्व लोगों द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और छाया चित्र प्रदर्शनी की सराहना की गई। इस अवसर पर जनमन, संबल, किसान डायरी सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। जिसे आम लोगों द्वारा रूचि पूर्वक अध्ययन किया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता के हित में अनेक निर्णय लिये है , इसका लाभ प्रदेश के सभी वर्गों के नागरिकों को मिल रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण श्री समरू राम ने कहा कि राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को बड़ी राहत मिली है। कोविड काल होने के बावजूद शासन ने किसानों के साथ पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि गोधन योजना के माध्यम से भी पशुपालकों को प्रोत्साहन मिल रहा है। माया राम यादव ने बताया कि सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना शुरू किया गया है इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। श्रीमती कौशल्या बाई ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की हैं।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग से बी. पी. साहू, पशुपालन विभाग से डॉ. आर के रात्रे, आदिम जाति विभाग से विनय कुमार साहू, शिक्षा विभाग से प्रकाश तिवारी, श्रम विभाग से सुनील साहू, उद्योग विभाग से उत्तम दुबे, महिला एवम बाल विकास विभाग से श्री मती विजया साहू सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने उनके विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पंच श्री संजीव कुंभकार , आकाश जायसवाल, दरवाजा ग्राम पंचायत के सरपंच करीम खान, ग्राम पंचायत अखरार के पंचायत सचिव मानसिंह पारस्ते सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

मुंगेली / शौर्यपथ / राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिनों जिले के विकास खण्ड लोरमी के पहुँचविहीन बैगा ग्राम - रंचकी में जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीबी, लेप्रोसी एवं मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की जाॅच एवं उपचार की गई। शिविर में जिला क्षय/ नियंत्रण अधिकारी डाॅ. सुदेश रात्रे एवं डाॅ. रूप सिंह आयाम के द्वारा 36 मरीजो की जाॅच एवं उपचार तथा दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया गया। जिसमें संदेहास्पद  टीबी मरीज 03, सर्दी खासी 01, दाद खाज खुजली 10, मोतियाबिन्द का 01, हाथ पाँव दर्द 06, बुखार 03 एवं 12 जनरल के मरीज शामिल है। शिविर में टीबी, कुष्ठ रोग से बचाव एवं नियंत्रण के लिये पाम्पलेट भी बाँटा गया, मलेरिया से बचाव हेतु बैगा परिवारों के मध्य मेडिकेटेड़ मच्छरदानियाँ भी वितरित की गयी। उन्होने बताया कि जनजागरण शिविर में टीबी, कुष्ठ, एवं मलेरिया विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आँगनबाड़ी सहायिका व मितानीनों का सहयोग सराहनीय रहा।

मुंगेली / शौर्यपथ / फाल्गुन की शुरुआत होने के साथ ही होली की उमंग ने दस्तक दे दी है, बाजार रंगीन होने लगी है। रंग और गुलाल से दुकानें सजने लगी है। कई तरह के गुलाल बाजारों में उपलब्ध है, लेकिन मिलावट के इस दौर में केमिकल से भरे रंग लोगों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में मुंगेली जिले में इस बार होली के रंग-हर्बल गुलाल के साथ होगा। इसके लिए जिले के विकास खण्ड पथरिया ग्राम सलका के जय अम्बे स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इको फ्रेंडली बनाने का बीड़ा उठाया है। उनके द्वारा फूल-पत्तियों और टेसू के फूलों के साथ प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। उनके द्वारा जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में विगत दिनों आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर एल्मा के मुलाकात की और प्राकृतिक चीजो तथा हर्बल गुलाल बनाने के लिए विधि आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कलेक्टर एल्मा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंग-हर्बल गुलाल बनाये जाने पर अपनी प्रसन्ता व्यक्त की और उनके द्वारा बनाये गये हर्बल गुलाल को एक नए ब्राड देने और जिले में होली त्योहार के अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे हर्बल गुलाल का उपयोग करने की बात कहीं। उन्होने बताया कि होली के दौरान बाजार में केमिकल वाले रंग आ जाते है, जो न सिर्फ त्वचा को नुकसान पहुॅचाते है, बल्कि वह एलर्जी और जलन का कारण भी बनते है। हर्बल गुलाल लोगों को न केवल केमिकल से भरे रंगों से बचाएगा, बल्कि शरीर को ठंडक भी देगा।

मुंगेली / शौर्यपथ /कलेक्टर पी.एस एल्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत माह अप्रैल से नवम्बर 2020 तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के राशन कार्ड धारकों को प्रति माह 1 किलो चना निःशुल्क वितरण हेतु प्रदाय किया गया था। इन माहो मंे वितरण उपरांत उचित मूल्य दुकानों में चना शेष है। उन्होने उचित मूल्य दुकानों में शेष चना की मात्रा का वितरण 31 मार्च के पूर्व करने के निर्देश दिये। उन्होने शेष चना की मात्रा का वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के राशन कार्ड धारकों कोे प्रथम आओं-प्रथम पाओं के आधार पर प्रति कार्ड 1 किलो चना का वितरण पात्रतानुसार निःशुल्क करने के निर्देश दिये।

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कल 09 मार्च को विकास खण्ड लोरमी के वनो से आच्छादित ग्राम पंचायत अचानकमार के आश्रित ग्राम सारसडोल पहुॅचे और वहां चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
कलेक्टर एल्मा ने जनचैपाल में राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि शिक्षित और जागरूक व्यक्ति आगे आकर योजनाओं का लाभ ले लेते है। जिसके कारण अन्य व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने में वंचित हो जाते है। इस हेतु उन्होने प्रत्येंक व्यक्ति को शिक्षित और जागरूक होने की बात कहीं। उन्होने कहा कि प्रत्येंक व्यक्ति को शिक्षित और जागरूक होने के लिए प्रत्येंक गांव में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। अतः उन्होने प्रत्येंक बच्चों को शाला भेजने की समझाईश दी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि सार्वभौम पीडीएस के तहत गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को मात्र 1 रूपये प्रति किलों के दर से चावल दिया जा रहा है। उन्होने गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों से निर्धारित मात्रा और निर्धारित दर पर ही चावल प्राप्त करने की समझाईश दी।
उन्होने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 13 दिसम्बर 2005 के पूर्व वन क्षेत्रों मे काबिज अनुसूचित जनजाति के लोगों को वन भूमि का पट्टा दिया गया है। उन्होने पट्टा धारक हितग्राहियों से कृषि आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि वन अधिकार पट्टा धारक हितग्राहियों को भी बैंक से ऋण और अनुदान दिया जाएगा। उन्होने वन अधिकार पट्टा धारक हितग्राहियों को बैंक से नियमानुसार ऋण अनुदान प्राप्त कर जीवन स्तर को उन्नत और खुशहाल बनाने के बात कहीं। इसी तरह उन्होने बच्चों के टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजना, राजस्व प्रकरणों के ंसंबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए टीकाकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को भी टीका लगाया जा रहा है। इसके साथ ही 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के आयु वाले व्यक्तियों जिन्हे कोई दूसरी गंभीर बीमारी भी है, को भी वैक्सीन लगना प्रारंभ हो गया है। टीकाकरण चिन्हाकित सभी शासकीय चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क किया जा रहा है।
उन्होने ग्रामीणों को भी वैक्सीन लगाने की सलाह दी। उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आयोग्य योजना और डाॅ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत एसईसीसी तथा उपलब्ध राशन कार्ड के आधार पर पात्रतानुसार हितग्राहियों को वर्ष में 50 हजार एवं 5 लाख रूपये तक की चिकित्सा हेतु सहायता प्रदान करने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। आयुष्मान कार्ड 31 मार्च तक बनाये जाएंगे। अतः उन्होने 31 मार्च तक आयुष्मान कार्ड बनवाने के समझाईश दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति प्रिती पवार भी मौजूद थी।

मुख्यमंत्री अखण्ड नवधा रामायण के समापन समारोह में हुए शामिल

मुंगेली / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर स्थित अनुरागी धाम में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली और हवन कुंड में आहूति अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आर्शीवाद मांगा। उन्होंने अखण्ड नवधा रामायण समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश संत महात्माओं का देश है। संत महात्माओं के विचारों और उपदेशों से परोपकार की भावना प्रवाहित होती है। बाबा अनुरागी के विचार और उपदेशों का अनुशरण बड़ी संख्या में अनुयायियों द्वारा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ग्राम मोतिमपुर की धरा में प्रतिवर्ष अखंड नवधा रामायण के माध्यम से बाबा अनुरागी जी को याद किया जा रहा है जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि अनुरागी बाबा की प्रेरणा से विगत वर्ष भी अनुरागी धाम आने का मौका मिला था और इस वर्ष भी आने का मौका मिला हैं। उन्होंने कहा कि अनुरागी धाम को पहले ज्यादातर लोग नहीं जानते थे। अब यह धाम पवित्र स्थल बन गया है। यहां दूर-दूर से लोग अनुरागी बाबा का आर्शीवाद लेने आते है, जो उनकी ख्याति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो वर्ष पहले महानदी और शिवनाथ नदी जैसी बडी नदियों पर बैराज और स्टाप डेम का निर्माण किया गया है। लेकिन बैराज और स्टाप डेम का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। अब बैराज और स्टाप डेम के माध्यम से इनके समीप के किसानों को सिंचाई सुविधा को उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई गई है। उन्होने कहा कि रणनीति के तहत निर्मित बैराज और स्टाप डेम से लिफ्ट के माध्यम से किसानों की खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने बैराज और स्टाप डेम के किनारें विद्युत की व्यवस्था कराने की बात कहीं है। मुख्यमंत्री बघेल ने इससे पहले वृंदावन से पहुंचे महात्मा पुरूषोत्तम और दल्हापोडी से पहुॅचे महात्मा राधेश्याम का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, राज्यसभा सांसद विवेक तनखा और विधायक शैलेश पांडेय ने भी संबोधित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक द्वय सिया राम कौशिक, चुरावन मंगेश्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर, बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत सदस्य उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति अम्बालिका साहू, वशी उल्ला खॉ, वरिष्ठ नागरिक सागर सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में अनुरागी बाबा के अनुयायी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुंगेली / शौर्यपथ / बता दें कि 10-10-2020 को जिला मुख्यालय मुंगेली के रामगढ़ में बुजुर्ग महिला की हत्या कर व 5 लाख की लूट का मामला सामने आया था। ज्ञात हो कि प्रार्थी लक्छमण साहू उम्र 63 वर्ष साकिन महामाया मंदिर के पास रामगढ़ थाना सिटी कोतवाली रामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात करीब एक बजे दो नकाब पोस व्यक्ति मेरे घर के अंदर आकर मेरा गला दबाकर मुझे बेहोश कर दिये एवं मेरी पत्नी खोरबहरीन साहू का गला दबाकर हत्या कर घर में रखे 5 लाख रुपये लूट कर ले गये।ज्ञात हो कि बुजुर्ग दंपति रामगढ़ में अपने घर पर अकेले निवास करते थे ,जिनका कोई नहीं था ,नि:संतान दंपति कुछ दिन पहले ही अपनी जमीन बेचा था जिसका कुछ पैसा उनको मिला था जिसकी जानकारी हत्यारों को लग गई थी ,जिसकी लूट का योजना बनाकर 10 अक्टूबर को रात के अंधेरे में लूट व हत्या को अंजाम दिये ।
लूट व हत्या का सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार कुजूर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी डी तिर्की, एस डी ओ पी तेजराम पटेल के मार्ग दर्शन पर पुलिस अपराधियों की पता साजी में जुट गई ,महज 5 दिनों में पुलिस ने शक के आधार पर उमेश कुमार विश्वकर्मा पिता किशोर विश्वकर्मा 31वर्ष ,टेक राम यादव पिता अनुज यादव 19 वर्ष ,अनिल यादव पिता चंद्रिका यादव 26 वर्ष ,कलेश्वर दास पिता संतोष दास 19 वर्ष ,हत्यारों को रुपये 4,60,000 साथ में 02 मोटर साइकिल ,,03 मोबाइल , पलास आदि वस्तुओं के साथ खोज निकाला व अपराध क्रमांक 602/20 धारा 450 ,302 ,304 ,394 -34 लगाकर गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक एस पी कुजूर ने अपराधियों के पतासाजी में लगे हुए पुलिस कर्मचारियों को उनके सफलता पूर्वक काम को देखकर साथ ही उनका उत्साहवर्धन हेतु खुद अपनी ओर से 10000 रुपये की राशि प्रदान किये ।
इस कार्रवाहि में मुख्य रूप से एस डी ओ पी तेज राम पटेल , थाना प्रभारी सिटी कोटवाली विश्वजीत सिंह ,उप निरीक्षक शिव कुमार कोशरिया ,उप निरीक्षक संजीव ठाकुर ,सउनि बी. आर. राजपूत ,मनीष सिंह ,दिलीप प्रभाकर ,दिलीप साहू, दयाल गावस्कर ,संजय यादव ,गिरिराज परिहार ,रवि जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।

मुंगेली / शौर्यपथ / देश भर में आज बलात्कार ज्वलंत मुद्दा है , इसे लेकर हर तरफ चर्चा होने के बाद भी ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। खासकर प्रेम संबंधों के बाद बने शारीरिक संबंधों में उलझन आते ही जिस तरह से बलात्कार के मामले दर्ज कराए जा रहे हैं वह चिंताजनक है। मुंगेली क्षेत्र में डेरहा कापा, थाना लालपुर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिल्हा निवासी सूर्यकांत भरद्वाज ने शादी का प्रलोभन देकर , मना करने के बावजूद उससे शारीरिक संबंध बनाया।
इस मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया पूरी कर धारा 376 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और फिर 12 घंटे के भीतर ही आरोपी सूर्यकांत भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने स्वयं आरोप लगाया है कि युवक ने उसे शादी का प्रलोभन दिया था , अर्थात अगर उसके साथ जबरदस्ती करने के बाद भी सूर्यकांत भारद्वाज उससे शादी कर लेता तो युवती को इस बलात्कार से कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन अब शादी से मुकरने की वजह से पीड़ित युवती नाराज है, जिस कारण से उसने सूर्यकांत के ऊपर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है । पुलिस ने भी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुंगेली / शौर्यपथ / मुंगेली पुलिस की सराहनीय कार्य मात्र 12 घंटे में किया बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार । सिटी कोतवाली मुंगेली में 18 सितम्बर को प्रार्थी विजय कुमार भास्कर पिता बबलू भास्कर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया है ।केस को संज्ञान में लेते ही पुलिस टीम बनाकर पतासाजी में जुट गई, महज़ 12 घंटे में ही मामले को सुलझाकर आरोपियों को धर दबोचा । ग्राम साकिन डौकीदह निवासी विजय कुमार अपने पत्नी एवं 3 बेटियों के साथ गांव में निवास करता है अपने निजी काम से 15 तारीख को विजय कुमार अपने गांव से बाहर गया था उसी रात करीब 11 बजे आरोपी जितेंद्र साहू साथ में उसका सहयोगी उपेंद्र साहू निरजाम निवासी ने मौका पाकर लड़की के घर में जबरन घुसकर लड़की के मुंह में कपड़ा डालकर उठा ले गये तथा उसके साथ आरोपी जितेंद्र साहू के द्वारा दुष्कर्म किया गया। जिस लड़की के साथ बलात्कार हुआ है वह अभी नाबालिग है । पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में आज जेल भेज दिया गया । विनोद रायसागर

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)