
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मुंगेली / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार कुजूर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के निर्देशन में कोविड19 के प्रोटोकॉल ( शारीरिक दूरी के नियम का पालन, मॉस्क लगाना , सैनिटाइजर का उपयोग आदि ) का पालन सुनिश्चित करने के लिए मुंगेली नगर में पैदल फ़्लैग मार्च किया गया। लोगों से नियमों के पालन करने की अपील की गई । नियम का पालन नहीं किये जा रहे लोगों के विरुद्ध 04 चलानी कार्यवाही की गई। यह राज्य सरकार समय समय पर जगरूकता करने की निदैश दे रहे है
थाना जरहागांव पुलिस द्वारा बिना मास्क लगाने वाले लोगों पर निरंतर कार्यवाही जारी बरेला-कोरोना संक्रमण के फिर से दोबारा लगातार बढ़ने के कारण अब स्थानीय प्रशासन भी सख्ती दिखा रही है इसी क्रम में मुंगेली और तखतपुर को जोड़ने वाले बॉडर ग्राम बरेला में जरहागांव थाना प्रभारी राजकुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना अंतर्गत बिना मास्क के बेखौफ घूम रहे लोगों पर कार्यवाही की जा रही है अब तक कुल ₹5350 की कार्यवाही जरहागांव पुलिस द्वारा की गई है उक्त जानकारी थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने दी!
मुंगेली / शौर्यपथ / कोरोना वायरस (कोविड-19) के वर्तमान में पाॅजीटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी.एस एल्मा द्वारा जारी दण्डसहिता 1973 की धारा 144 विगत 24 मार्च से सम्पूर्ण मुंगेली जिले में प्रभाव शील है। जिले में प्रभावशील धारा 144 के परिपेक्ष्य में समस्त नगरीय निकायों के सीमा क्षेत्र के भीतर व्यवसायिक प्रतिष्ठानो के संचालन हेतु समय निर्धारण करते हुए आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक, इंडोर डायनिंग वाले रेस्टोरेंट, हाॅटल और ढाबा सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इसी तरह टेक-अवे एवं होम डिलीवरी वाले रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा रात के 11.30 तक डिलीवरी की सुविधाएं दे सकेंगे। आदेश के परिपालन में जिले के सभी देशी-विदेशी मदिरा की दुकानों एवं कम्पोजिट शाॅप के दुकानों के संचालन में आंशिक संशोधन किया गया है। आंशिक संशोधन के अनुसार जिले के सभी देशी-विदेशी मदिरा की दुकाने एवं कम्पोजिट शाॅप प्रातः 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुले रहेंगे। इसी तरह एफ.एल 03 होटल बार, होटल सिटी पैलेस मुंगेली को दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक खोलने हेतु आदेशित किया गया है। उन्होने जारी आदेश का कडाई से पालन करने के निर्देश दिये है।
आयुष्मान कार्ड जारी करने हेतु चलेंगे विशेष अभियान , जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सम्पन्न
मुंगेली / शौर्यपथ / मुंगेली जिले में लोगों की समृद्धि के लिए अनेक विकास और निर्माण कार्यो संचालन किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप मुंगेली जिला तीव्र गति से विकास की ओर आगे बढ रहा है। आने वाले समय में मुंगेली जिले की गणना विकसित जिले के रूप में होगी। बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति तथा जिला और शहर स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री अरूण साव ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति तथा शहर स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक में यह बात कहीं है। सांसद श्री साव ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि, सरकार और जनता के बीच की एक प्रमुख कड़ी है। योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुॅचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को लाभान्वित कर उन्हे विकास की मुख्य धारा में जोड़ने से काम करने की नई ताकत, ऊर्जा और शकुन मिलती है। इसके पूर्व सांसद श्री साव ने विगत जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में लिये गये निर्णय के पालन प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में श्री साव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 जैसे विषम परिस्थितियों में कार्य किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण आवश्यक है। उन्होने टीकाकरण हेतु आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। उन्होने आयुष्मान कार्ड जारी करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। बैठक में श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-19 तक जिले में 35 हजार 655 लोगों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 94.94 प्रतिशत लोगों को आवास उपलब्ध हो गया है। शेष लोगों को आवास स्वीकृत होने के बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा आवास स्वीकृति को निरस्त कर दिया गया है। जिसके कारण उन्हे आवास उपलब्ध नहीं हो पाया है। उन्होने निरस्त आवासो की स्वीकृति हेतु पुनः सर्वे करने के निर्देश दिये। बैठक में सांसद श्री साव ने राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के तहत जिले में क्लस्टर चयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के तहत क्लस्टर में कार्य स्वीकृत होने पर क्लस्टर में भी शहरों की भाति तमाम प्रकार की सुविधाएं हाॅसिल होगी।
बैठक में उन्होने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पंजीकृत जाॅब कार्ड धारी परिवार की संख्या, पंजीकृत श्रमिकों की संख्या, रोजगार प्राप्त करने वाले परिवारों की संख्या, 100 दिवस रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारो की संख्या, अर्जित मानव दिवस, मनरेगा के तहत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत कार्यो, स्वीकृत नवीन पंचायत भवन, महिला स्व सहायता समूहों द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियां, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्न भोजन योजना, सूखा राशन वितरण और समेकित बाल विकास योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर पी.एस एल्मा ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में 1 लाख 40 हजार 762 परिवारों को जाॅब कार्ड जारी किया गया है। उन्होने बताया कि वर्ष 2020-21 में 1 लाख 3 हजार 868 परिवारों को रोजगार प्रदाय किया गया है। इसी तरह 23 हजार 334 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया। बैठक में उन्होने बताया कि मनरेगा के तहत 2020-21 में 22518.58 लाख रूपये की 7 हजार 937 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है। इनमें से 3 हजार 334 निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये गये है। शेष कार्य को प्रगति पर होने की बात कहीं। इसी तरह 320.48 लाख रूपये की 23 नवीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है। इनमें से 6 कार्य पूर्ण कर लिये गये है। शेष कार्य प्रगति पर होने की बात कहीं।
बैठक में उन्होने बताया कि राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के अंतर्गत जिले में फेस- 2 के लिए क्लस्टर करही और क्लस्टर बांधा की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। क्लस्टर करही में ग्राम पंचायत देवरी, धरमपुरा, गीधा, करही, रामगढ़, लिम्हा, खेडा और लालाकापा तथा क्लस्टर बांधा में ग्राम पंचायत औराबांधा, देवहरट, पीपरखुटा, छिरहट्टी, बांधा, नारायणपुर और बैगाकापा शामिल है। क्लस्टर में कार्य स्वीकृत होने से वहां शहरों की भांति मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-19 में 35 हजार 655 आवास स्वीकृत किये गये थे। इनमें से 33 हजार 851 आवास पूर्ण कर लिये गये है। इसी तरह प्रधानमंत्री जन आयोग्य योजना एवं डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिले के सभी लोक सेवा केंद्रो में आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है और उन्हे प्लास्टिक (वीवीसी) आयुष्मान कार्ड जारी करने की भी बात कहीं। बैठक में उन्होने कोविड-19 के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले में 113 स्वास्थ्य केंद्रो में कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। टीकाकरण कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों की सहयोग लिया जा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह उन्होने एंटीबाॅडी रैपिड टेस्ट के प्रगति के संबंध में भी जानकारी दी।
बैठक में कलेक्टर एल्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के संबंध में बताया कि प्रथम चरण में 40 ग्रामों का चयन किया गया था। इन ग्रामों के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिये गये है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में 57 ग्रामों का चयन करने की बात कहीं। बैठक में उन्होने स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, जल जीवन मिशन, दीनदयाल उपाध्यय, ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बिना योजना, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। इसके पूर्व मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पून्नूलाल मोहले द्वारा बैठक में विकास और निर्माण कार्यो के प्रगति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर एल्मा ने विधायक मोहले द्वारा विकास और निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में पूछे गये जानकारी का उचित जवाब प्रदान कर उनके जिज्ञासा को शांत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष संतू लाल सोनकर, जनपद पंचायत पथरिया की अध्यक्ष श्रीमति ज्योति ठाकुर, लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह के प्रतिनिधि श्याम सुंदर शाडिल्य, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के प्रतिनिधि निश्चल गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल सहित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति तथा शहर स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की सदस्यगण उपस्थित थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / जिला उपाध्यक्ष संजय सोनवानी ने कोरोना कॉविड 19 का टीका लगवाया पूरे देश में कोरोना कॉविड 19 का वैक्सीन लगवाया जा रहा है जिसके तहत छत्तीसगढ़ में भी राज्य सरकार की बहुत बड़ी तैयारियां हैं कि पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगे तथा पूरा राज्य कोरोना से मुक्त रहे उसी क्रम में आज जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष संजय सोनवानी ने जोकि जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 पदमपुर के जनपद सदस्य प्रतिनिधि हैं अपने ही क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर के आज कोविड-19 का टीका लगवाया साथ ही अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी ले जा करके लगवाया साथी अनिल जायसवाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व उनके परिवार के लोगों ने भी पुराना का टीका लगवाया और वहां उपस्थित लोगों को कोरोनावायरस का वैक्सीन लगाना बहुत ही अनिवार्य है कह कर जानकारी दी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को इस सफल कार्यक्रम के लिए और सावधानी से कर रहे काम के लिए सराहना किया साथ ही तमाम छत्तीसगढ़ के लोगों से भी अपील है की अविलंब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाएं और कोविड-19 का टीका लगवा करके अपने आप को स्वस्थ बनाएं और पूरे देश को कोरोना से मुक्त करें इसके साथ ही कोरोना के इस बढ़ते हुए भयंकर महामारी में अभी शासन के द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करना है मास्क लगाना है सैनिटाइजर से हाथ धोना है सोशल डिस्टेंस का पालन करना है तभी इस कोरोनावायरस से मुक्ति मिल सकती है सजग रहें सतर्क रहें सावधान रहें
मुंगेली / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के 41 वे स्थापना दिवस के अवसर पर अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया ।
अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में सांसद अरुण साव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सांसद अरुण साव व विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अपने उदबोधन में कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी और राष्ट्रवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिनके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। सांसद एवं विधायक द्वय ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की अपील की। कार्यकर्ताओं को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजना जायसवाल, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमितेष आर्य ने भी संबोधित कर बधाई दी। इस अवसर पर गिरीश शुक्ला,प्रेम आर्य,संतुलाल सोनकर,मोहन मल्लाह,सुनील पाठक,आशीष मिश्रा, संजय वर्मा,राणाप्रताप सिंह ठाकुर,दीनानाथ केशरवानी,पायल नायक, गायत्री भोई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पथरिया / शौर्यपथ / विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमोरा स्थित गौठान में शनिवार शाम 5 बजे के आसपास आग लग जाने से गौठान में बने पशु शेड बुर तरह जलकर खाक हो गया ग्राम के सरपंच और गौठान अध्यक्ष ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया । ग्राम के सरपंच डांग सिंग उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गौठान के नजदीक रहने वाले ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी जिस पर गौठान अध्यक्ष दिनेश साहू और ग्रामीण गौठान पहुचे जहाँ आग से पशु शेड जलता हुआ मिला स्थानीय संसाधनों से आग को बुझाया गया । वही गौठान अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि आगजनी से गौठान को नुकसान पहुचा हैं पशुओं के वापस घर आ जाने से पशु सुरक्षित है उनके अनुसार गौठान में आग से लगभग एक लाख का नुकसान होने की अनुमान है ।
छायादार शेड जलने से पशुओं को होगी परेशानी- गौठान में पशुओं को छायादार आश्रय स्थल के जल जाने से अब भीषण गर्मी में पशुओं को बैठने के लिए शेड नही मिल पायेगा चूंकि 50 फील लम्बा और 20 फिट चौड़ा शेड पूरी तरह जल गया है और उसे फिर से बनाने में कुछ सप्ताह से माह भर लग सकता है इसलिए पशुओं को भीषण गर्मी के दौरान खुले में ही रहना पड़ेगा क्योकि गौठान में कही भी छायादर पेड़ नही है जबकि गौठान निर्माण के स्टीमेट में छायादार पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा के लिए राशि की व्यवस्था की गई थी ।
घासफूस से बना था शेड- अमोरा में बने पशुशेड के जलने पर ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच पर गौठान निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घासफूस और बॉस के बल्लियों से बनाया गया था उसमें किसी प्रकार की मजबूती नही थी वही गौठान में हरे घास , चारे की व्यवस्था भी नही की गई है जबकि इन सबके लिए पूर्व सरपंच को भुगतान किया गया है उपस्थित ग्रामीणों ने गौठान निर्माण की जांच की मांग की है ।
जल्द कराएंगे निर्माण - वशिउल्लाह शेख - क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवम महिला बाल विकास विभाग सभपति वशिउल्लाह शेख ने आगजनी की जानकारी मिलने पर कहा कि पशुओं के लिए नवीन छयादार शेड का निर्माण जल्द ही कराएंगे इसके लिए जिला पंचायत सीईओ से मिलकर तत्काल राशि व्यवस्था करने की मांग करेंगे ।
मुंगेली / शौर्यपथ / मुंगेली जिले में 41 चिकित्सा संस्थानों में कोरोना के जाॅच और निःशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर पी.एस एल्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी संबंधितों से अपील की है कि वे अपना फोटो पहेचान पत्र (आधार कार्ड) दिखाकर किसी भी कोविड टीकाकरण केंद्र में कोविड का टीका लगवा सकते है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के 41 चिकित्सा संस्थानों में कोरोना के जाॅच और निःशुल्क वैक्सीन लगाया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिला चिकित्सालय मुंगेली, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेतगंगा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरेला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंतेली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरभट्ठा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जरहागॉव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागॉव चीनू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालचुवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भठलीकला, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर टेमरी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर घुठेरा, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कोदवाबानी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पथरगढी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कुकुसदा, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर चन्द्रखुरी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर धरदेई और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बदरा ठ में कोरोना के जाॅच और निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरगॉव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खपरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुडिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र साल्हेघोरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरसल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरहट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लालपुर थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राम्हेपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरवार खुर्द, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलदहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमोरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामबोड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगतापारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखुरी में कोरोना के जाॅच और निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा ने जिले के एनीमिया और कुपोषण से ग्रसित महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर एल्मा द्वारा पोषण पखवाडे़ के दौरान भी एनीमिया और कुपोषण से ग्रसित महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये है। निर्देश के परिपालन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा आज पोषण पखवाडे के 10वें दिन घरों में पोषण वाटिका निर्माण व पोषण थाली के महत्व के संबंध में प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम रखा गया।
लोरमी विधान सभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ने घरों में पोषण वाटिका निर्माण व पोषण थाली के महत्व के संबंध में आयोजित प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के तहत आज जिला पंचायत धरमपुरा के प्रागण से प्रचार रथ को हरी झण्ड़ी दिखाकर गन्तब्य के लिए रवाना किया। विधायक सिंह ने आयोजित कार्यक्रम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। विधायक श्री सिंह ने कहा कि पोषण वाटिका निर्माण व पोषण थाली एनीमिया और कुपोषण से ग्रसित महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने में महत्वपूर्ण होते है। इस हेतु उन्होनेे आंगनबाडी स्कूल, सामुदायिक भूमि पर पौष्टिक सब्जियों एवं फलदार पौधे रोपण करने की बात कहीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर, उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जिला पंचायत के सभी सदस्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मुंगेली / शौर्यपथ / ग्राम नवरंगपुर में नया शासकीय उचित मूल्य दुकान का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य रूप से पुरषोत्तम मार्को जी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस डिंडौरी जाकिर हुसैन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली पुरषोत्तम बघेल सययुक्त महामंत्री डिंडौरी मिलाऊ श्याम दुष्यंत लोनिया सरपंच प्रतिनिधि पप्पू लोनिया महामंत्री किसान कांग्रेश मुंगेली संग्राम भास्कर जिला सययुक्त सचिव जिला श्याम कुमार लोनिया मुंगेली उप सरपंच विष्णु लोनिया नीरज लोनिया परन लोनिया अश्वनी लोनिया विजय साहू दीपक साहू शिवकुमार रजक फुलचंद साहू संपत साहू उपास्थि रहे ।
मुंगेली / शौर्यपथ / आज लोरमी के श्री हरि शोभा वाटिका परिसर में बहुत ही सद्भाव और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सामाजिक प्रमुखों की उपस्थिति में सामाजिक सद्भाव बैठक सम्पन्न हुआ ।इस कार्यक्रम में सबका विचार चिंतन का स्वाभाविक प्रकटीकरण हुआ । वक्ताओं में तोरण खांडेकर,संजय राजपूत, आकाश परिहार, रामेश्वर बंजारे,अशोक तिवारी,अरुण कुलमित्र लतारानी वैष्णव,अम्बालिका साहू,बिलासपुर से रश्मि द्विवेदी,नरेश अग्रवाल,अकत ध्रुव,शरद डड़सेना,राजकुमार मिश्रा, प्रेमनारायण लुनिया,सदवा नागवंशी,दिलीप बंजारा,गौकरण भास्कर,स्वारथ डड़सेना,संतोष साहू,जवाहर साहू,रायपुर से पधारें सद्भाव प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह जी ने अपने विचार रखें।नरेश अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग जाति किसी को छोटा या बड़ा करने के लिए नहीं है अधिकार और कर्तव्य के साथ समानता रखना चाहिए समाज का सद्भाव बनेगा तभी सबके बीच प्रेम भाईचारा बढ़ेगा।
शरद डड़सेना ने विचार व्यक्त करते हुए समाज का काम करते समय हमें किसी की आलोचना से नहीं घबराना बल्कि गूंगा और बहरा रहकर समाज और देश के हित में लक्ष्य लेकर कार्य करते रहना है। सभी समाजों से 11 प्रतिनिधि लेकर के जिला स्तर पर सभी समाज का एक संगठन बनाना है। रश्मि द्विवेदी ने कहा मातृशक्ति के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते अहम् ब्रह्मास्मि से वयम ब्रह्मास्मि का समय आ गया है। वही इस कार्यक्रम में रायपुर से पधारे कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा को रेखांकित करते हुए कहा किस सामाजिक सद्भाव के बिना समरसता संभव नहीं है हम जिस बर्तन में भोजन करते हैं उसी बर्तन में सब को भोजन जिस दिन कर आने लग जाएंगे उस दिन घर में सामाजिक समरसता आ जाएगी यह भाषण का विषय नहीं बल्कि व्यवहार में करने की बात है यह कार्य हमें स्वयं के जीवन से वह अपने घर से शुरुआत करना पड़ेगा समरसता संघर्ष और साहस से आती है हर समाज में शिक्षा रोजगार आपसी भाईचारा धर्मांतरण आदि की क्या स्तर है इस पर चिंतन करते हुए समाज के विकास और सुरक्षा के लिए सबको पहल करने की आवश्यकता है बहुत सारा विषय है जिसे केवल एक समाज पूरा नहीं कर सकता बड़े विषयों के लिए सब समाज को आगे आकर अपनी भूमिका निर्वहन करनी पड़ेगी धर्मांतरण की चिंता सब समाज को एक मंच में आकर के मजबूती से रखनी होगी आरक्षण जातियों का है धर्म का नहीं धर्म बदलने के बाद आरक्षण खत्म हो जाना चाहिए मिलकर चिंतन विचार बैठक समीक्षा निरंतर चलते रहनी चाहिए यही सद्भाव है।
विभाग संयोजक आकाश परिहार ने कहा कि भारत माता की जय तभी होगी जब संपूर्ण समाज समरसता व सद्भाव के मंत्र को अपना करके अपना नीति निर्धारण करेंगे भोजन भजन भाषण भ्रमण भवन और भावना के साथ समाज के प्रमुखों की विकास और सुरक्षा की मानसिकता समाज को एक करेगा तब समाज सद्भावना से आगे बढ़ेगा और भारत माता की जय होगी। सतवा नागवंशी जी ने कहा भारत की विरासत को हमें संजो कर रखना है ।जाति आदमी ने बनाया है ।मानव मानव के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। हमारे आपसी फूट से कोई तीसरा उसका फायदा उठाने लग गया है। सभी समस्याओं के समाधान कि और हमें आगे बढ़ना है। और यह दरवाजा आज खुल गया है। दिलीप बंजारा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा विभिन्न संगठन बना लेने से समाज में बिखराव आ जाता है। ऐसे पहले से हम सब भाई भाई मनखे मनखे एक बरोबर की भावना सबल होती है ।अपने लिए तो लड़ना सब जानते हैं आज समाज और देश के लिए लड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
सतनामी समाज हिंदू है यही संविधान में वर्णित है।संजय राजपूत ने हिन्दू समाज को एक रखते हुए भाईचारे का संदेश दिया।सन्तोष साहू ने कहा आज हम सब राष्ट्र हित के लिए एकत्रित हुए हैं और अपनी देशभक्ति दिखाने के लिए मेरी तरह सरहद में जाकर बंदूक उठाने की आवश्यकता नहीं ।अगर आप इस प्रांगण में सद्भाव और समरसता समाज में लाने के लिए इकट्ठे हुए हैं यह अपने आप में प्रमाण है कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर राष्ट्र भाव कूट कूट कर भरा है। सामाजिक सद्भाव बैठक को नियमित रूप से माह1- 2 माह में करते रहने की योजना बनी है ।
अंत में सभी समाज प्रतिनिधियों ने एक साथ भोजन करके इस कार्यक्रम की समापन की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से संयोजक राकेश तिवारी, सहसंयोजक तोरण खांडे ,अशोक तिवारी ,धनेश साहू ,उमाशंकर राजपूत, पूनम राजपूत ,दुर्गेश कश्यप ,रोहित सिंह, प्रशांत कुल मित्र ,महावीर सिंह ,संत दास अनिल ,प्रदीप शर्मा ,अश्वनी सोनवानी ,महेश खत्री, राजकुमार कश्यप ,नेम कुमार भार्गव ,सुधीर गौतम ,सुधन सिंह बनर्जी ,मनोहर यादव ,राजेंद्र चतुर्वेदी ,जय सिंह रोहतास, मोहनदास सोनी ,रामेश्वर बंजारे ,सिद्धार्थ साहू ,नितेश साहू ,रामजी बर्मन, धनीराम यादव ,कमल प्रसाद बंजारा ,लक्ष्मण खांडे ,खेदु सिंह क्षत्री,राहुल सिंह ,दुलार मरावी, राहुल सिंह ,शकुंतला वैष्णव, सुरेखा ,अनिल वर्मा ,प्रेम नारायण लुनिया ,मनोज धुर्वे , राम कुमार मिश्रा ,अजय साहू ,तोरण साहू गुलाब सिंह मंडावी ,ब्रह्म दत्त त्रिपाठी, रमेश कुलमित्र ,रविंद्र केसरवानी ,आकाश सोनी ,भूपेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,सुखदेव यादव, दिलीप बंजारा ,राजेश सोनी, नरेश यादव ,सूरज मोहले,स्वारथ दिवाकर, हरजिंदर छाबड़ा, सूर्यकांत शर्मा ,गोकरणभास्कर, , गोवर्धन जांगड़े ,लालाराम दिवाकर ,ओम प्रकाश धुर्वे ,श्रवण माखन सिंह मरावी ,दिलीप सोनी । इस कार्यक्रम का संचालन संयोजक राकेश तिवारी वह आभार प्रदर्शन तोरण खांडे ने किया उपस्थित सभी समाज प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा किया है साथ ही आने वाले समय में सतत रूप से इस कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प किया है।
मुंगेली / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा किसानों को कृषि आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने के उद्देश्य से लागू राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 71 हजार 167 किसानों को चार किश्तों में 218 करोड़ 50 लाख 80 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि लोरमी अनुभाग के पंजीकृत 27 हजार 321 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 19 करोड़ 81 लाख 3 हजार, द्वितीय किश्त के रूप में 19 करोड़ 81 लाख 3 हजार, तृतीय किश्त के रूप में 19 करोड़ 81 लाख 3 हजार और चतुर्थ किश्त के रूप में 15 करोड़ 72 लाख 77 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। इसी तरह पथरिया अनुभाग के पंजीकृत 18 हजार 395 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 16 करोड़ 92 लाख 42 हजार, द्वितीय किश्त के रूप में 16 करोड़ 92 लाख 42 हजार, तृतीय किश्त के रूप में 16 करोड़ 92 लाख 42 हजार और चतुर्थ किश्त के रूप में 13 करोड़ 42 लाख 33 हजार तथा मुंगेली अनुभाग के पंजीकृत 25 हजार 451 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 20 करोड़ 86 लाख 23 हजार, द्वितीय किश्त के रूप में 20 करोड़ 86 लाख 23 हजार, तृतीय किश्त के रूप में 20 करोड़ 86 लाख 23 हजार और चतुर्थ किश्त के रूप में 16 करोड़ 56 लाख 66 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है।
मुंगेली / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार के द्वारा प्रत्येक जिले मे किसानो के लिये मंडी स्थल पर अनाज शेड का निर्माण कर किसानो के लिये सुरक्षित रखा गया है इस अनाज शेड मे जिले के कुछ ब्यापारियों ने अपने अपने समान डम कर दिया गया है जिसके कारण किसान अपने अनाज को रखने खुले आसमान मे रखने के लिये मजबुर हो रहे है साथ साथ मंडी मे लगे चौकीदार अपने कर्तव्यों का पालन नही करते है किसानो सुबह से शाम तक अपने अपने फसल को बेचने के लिये मंडी मे रहते है जिससे.पानी पीने के लिये भी ब्यवस्था नही है शौचालय भी हमेशा गंदगी रहती है इस सभी समस्यो के निदान के लिये कहा गया .
आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ जिला मुंगेली द्वारा कलेक्टर महोदय मुंगेली को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला संयोजक संजय परिहार जी, ब्लाक उपाध्यक्ष जय कुमार ओगरे जी,तामेश्वर साहू, रामचंद्र साहू, सीयाराम साहू, भाऊराम साहू, नरायण साहू व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे ।
मुंगेली / शौर्यपथ / ग्राम पंचायत खैरा सेतगंगा मे मे प्रदेश के मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण योजना नरवा घुरवा गरूवा और बाडी छत्तीसगढ़ के चिंहारी के योजना के तहत खैरा सेतगंगा पंचायत 13 लाख स्वकृति हुई थी । जिसके बाद ग्राम पंचायत व ग्राम सभा समस्त ग्राम वासीयो के द्वारा प्रस्ताव कर अवैध बेजा कब्जाधायो को हटाने के लिये प्रस्ताव किया गया । शासन के आदेश पर पंचायत के द्वारा कार्य प्रगति पर चल रहा है इसी बीच मे औचक निरीक्षण मे कलेक्टर ने खैरा सेतगंगा पंचायत की गौठन निर्माण निरिक्षण के दौरान अवैध कब्जा धारियों को हटाने का निदैश दिया गया ।
कलेक्टर के निदैश पर नायब तहसीलदार ने मौक पर 17 कब्जा धारियो बेदखी करने पहुंचे मगर 3 लोगो के उपर कार्यवाही कर तुरंत वापस लौट चले गये । ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों वह ग्राम वासियों को बिना सुचना दिये चले गये । कलेक्टर के आदेश पर सभी लोगो को बेदखली करने का आदेश दिया गया था मगर 3 लोगो को उपर कार्यवाही किया गया है यह समझ से परे है बाकी लोगो के उपर कार्यवाही करने के लिये फिर से एक बार कलेक्टर मुंगेली को ग्राम पंचायत पदाधिकारी समस्त ग्रामवासी द्वारा आवेदन दिया गया । मुंगेली कलेक्टर ने आश्वासन देते हुये का 3 दिन के अंदर कवैध कब्जा हटा दिया जायेगा । किस कारण से बाकी लोगों के उपर कार्यवाही नही किया गया है इसकी जानकारी ली जायेगी ।
बाकी लोगो के उपर तत्काल बेदखली कार्यवाही किया जाये जिससे फिर से गौठान का काम चालु किया जा सके ।
जय देवांगन
सरपंच खैरा सेतगंगा-
मुंगेली / शौर्यपथ / थाना फास्टरपुर में शान्ति समिति की बैठक दिनांक 25/03/21 को आहूत की गयी जिसमें शासन आदेश अनुरूप कोविड 19 से बचाव करते हुवे। सेनेटाइजर मास लगाकर ही घर से परिवर में ही शासन के आदेश के अनुरूप होली त्यौहार मनाने के बारे में चर्चा किया गया साथ ही उपस्थित आये लोगों को सतत मास्क पहनने के बारे में अवगत करते हुए वाहन चलते समय होने वाली चलानी कार्यवाही के दौरान सतर्कता बरतने की अपील भी की गई । बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।उपस्थित आये लोगों को इस वर्ष कोविड 19 कोरोना वायरस की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ग्राम कोटवारों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम में होली त्यौहार के दौरान कोविड19 से बचाव सम्बंधित तथ्य को ग्राम में हाँका देकर बताने का भी सन्देश दिया गया।
बाईट/ थाना प्रभारी फास्टरपुर संजीव कुमार ठाकुर ।
शासन के गाइट लाइन के अनुसार होली मनाया जायेगा । नियम से बाहर जाने वाले ब्यकित के उपर कार्यवाही किया जायेगा । साथ मे सेनेटाइजर व मासक रखना जरूरी है
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
