September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर श्रम तिहार,बोरे बासी खाके मनाया जाए अपील किया है।

     अय्यूब खान पुर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग ने इसी उपलक्ष्य पर आज 1 मई को ग्राम पंचायत रवेलीडीह पहुंच कर सैकड़ो श्रमिकों के साथ अय्यूब खान ने श्रमिक दिवस पर उनका सम्मान कर, उन्ही के साथ ग्राम के गौठान में जमीन पर बैठकर बोरे बासी सैकड़ो मजदूरों के साथ खाए।

     अय्यूब खान ने बताया कि जब से माननीय भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं तब से वे छत्तीसगढ़ी संस्कृति को उभार एवम निखार रहे हैं। देखा गया है कि वो छत्तीसगढ़ के हर त्योहार को शानदार तरीके से सी.एम. हाउस रायपुर में मनाते हैं साथ ही अपने कांग्रेसजन को और प्रदेश वासियों को मनाने का आह्वान भी करते हैं छत्तीसगढ़ के त्योहार पर शासकीय छुट्टी भी घोषित कर चुके है।

    अय्यूब ख़ान ने कहा बोरे बासी व्यंजन छत्तीसगढ़ के निवासियों का मूल व्यंजन है जो पौष्टिक होने के साथ साथ विटामिन से भरपूर हैं और गर्मी में बहुत फायदेमंद होती है इस व्यंजन प्रचार प्रसार के लिये मुख्यमंत्री जी ने श्रमिक दिवस को चुना है । 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वा  संस्करण 

    दुर्ग। शौर्यपथ ।  माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन और संवाद का दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथों, शक्ति केंद्र, मंडल एवं विधानसभा स्तर पर भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों एवं आमजनों के बीच श्रवण किया गया। श्रवण करने वालों में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने रायपुर नाका दुर्ग में, लोकसभा सांसद विजय बघेल ने ग्राम लोहरसी (पाटन) में, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उतई नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 भाठापारा में, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने ग्राम तिरगा में, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 2 में, सुरेंद्र कौशिक ग्राम चंगोरी में, मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी अजय तिवारी ने दीपक नगर दुर्ग के बूथ नं. 51 में एवं जिला मंडल के पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति में सुना। मन की बात कार्यक्रम के समापन पश्चात स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा निरंतर लंबे समय से पार्टी के प्रति निर्वहन किए जा रहे उनके कर्तव्यों और समर्पण की प्रशंसा की गई।

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने उतई में संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात के 100वें संस्करण पर बूथों पर सैकड़ों की उपस्थिति में नरेंद्र मोदी के संबोधन और संवाद को सुनने हेतु पार्टी की ओर से वृहद और व्यापक तैयारियां की गई थी, और जिला भाजपा की कार्य योजना के अनुरूप प्रत्येक जगह पर यह कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधन करते हुए कहा कि चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति यानी चलते रहो-चलते रहो-चलते रहो की बात कही, इसी चरैवेति-चरैवेति की भावना के साथ ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड पूरा हुआ है। हर एपिसोड में आम व्यक्ति द्वारा की गई सेवा, सामर्थ्य, उपलब्धियों और कृतियों ने पूरे देश को प्रेरणा दी है। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के अनुसार एक तरह से ‘मन की बात’ का हर एपिसोड अगले एपिसोड के लिए जमीन तैयार करता है। मन की बात कार्यक्रम यह विश्वास दिलाता है कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। वर्तमान में देश जहां आजादी के अमृतकाल में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है, यह भी एक वजह है कि एजुकेशन के साथ-साथ डाइवर्स ग्लोबल कल्चर्स को समृद्ध करने के लिए हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। हमने स्वच्छ सियाचिन, सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-वेस्ट जैसे गंभीर विषयों पर भी लगातार बात की है। आज पूरी दुनिया पर्यावरण के जिस मुद्दे को लेकर इतना परेशान है, उसके समाधान में मन की बात के प्रयास बहुत अहम है।

     

    जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं सुरेंद्र कौशिक इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम द्वारा राष्ट्र के नाम अपने संबोधन और संवाद के माध्यम से खुद को कभी भी जनता से दूर नहीं होने दिया। 100वें संस्करण में सुनील जगलान के ‘सेल्फी विथ डॉटर’ कैंपेन को जन-जन तक पहुंचाया और इसे ग्लोबल कैंपेन में बदल दिया। ’‘मन की बात" ने देश की नारी शक्ति की सैकड़ों प्रेरणादायी गाथाओं का जिक्र अब तक हुआ है और मन की बात कार्यक्रम नारी शक्ति द्वारा नेतृत्व किए जाने वाले अनेकों अभियानों और प्रयासों का मंच बना है।

     

    मन की बात कार्यक्रम के पश्चात दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 2 में जिला महामंत्री ललित चंद्राकर के द्वारा वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमिला देशमुख, संतोष साहू, परदेसी देवांगन, दिनों देवांगन का सम्मान शॉल एवं श्रीफल के द्वारा किया गया।

     

    मन की बात की कार्यक्रम में विभिन्न बूथ पर श्रवण करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, के.एस. चौहान, अलका बाघमार, जिला मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, श्रीमती अमिता बंजारे, रोहित साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, जिला सह-कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला सह-कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जिला मीडिया सह-प्रभारी राकेश दुग्गड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ,सहसंयोजक गोविंदा सोनी ,जीत हेमचंद यादव, दिव्या कलिहारी साहू, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत अजय वर्मा, डॉ देवनारायण तांडी, वरिष्ठ भाजपा नेता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन, राजेश ताम्रकार, देवेंद्र सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मार्कंडेय, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, राहुल पंडित, संदीप जैन, देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, नरेश शर्मा, आसिफ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, चंद्रशेखर चंद्राकर, संतोष सोनी, साजन जोसेफ, कांतिलाल जैन, नितेश साहू, मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर, काशीराम कोसरे, शंकर दमाहे, भारतेंदु गौतम, रोमनाथ साहू, गणेश निर्मलकर, अनिकेत यादव, आशुतोष मिलिंद, मुकेश बेलचंदन, बानी सोनी, राहुल कुमावत, हेमा शर्मा, टीपी वर्मा, डॉ. शरद अग्रवाल, शारदा गुप्ता, रजा खोखर, दीपक सिन्हा, प्रशांत जोशी, चंद्रकांत साहू, हेमंत गोयल, नरेश तेजवानी, ओमप्रकाश सेन, मीना गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, हेमा जगदीश शर्मा, कविता तांडी, गायत्री साहू, पूर्व पार्षद नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सिंह चंदेल, नवीन सिंह पवार, मुकेश बेलचंदन, रितेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राजेश चंद्राकर, मोहन बागुल सैकड़ों कार्यकर्ता ने श्रवण किया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । छग में भूपेश  सरकार के द्वारा 26 जनवरी 2023 को बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए देने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। इसके अंतर्गत दुर्ग निगम क्षेत्र के 1448 युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता के लिए एक अप्रैल अब तक ऑनलाइन आवेदन भरा। जिसमें 1010 लोगों का आवेदन स्वीकृत हुआ एवं प्रदेशभर में 66265 युवाओं सहित दुर्ग शहर के ऐश्वर्या साहू नयापारा, धमेश ठाकुर तितुरडीह, केदारनाथ साहू बघेरा, सुरेन्द्र राजपूत सुभाष नगर, राजकुमार साहू कचहरी वार्ड एवं छग के बेरोजगारों को 16 करोड़ रुपए की राशि आज बैक खाते में ट्रासफर कर दी गई। बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्रता को भी सरल किया गया था। ढाई लाख रुपए तक के आय एवं 12 वीं पास वाले आवेदन कर सकते है साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आज कलेक्ट्रेट सभागार में दुर्ग विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले ऐश्वर्या साहू ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राशि जारी होते ही मोबाइल में मैसेज प्राप्त होने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना एसएमएस भी दिखाया और चर्चा के दौरान बताया कि यह राशि से आगे की भी पढ़ाई में व रोजगार के लिए फार्म भरने में मद्दगार साबित होगा। वोरा ने कहा बेरोजगार युवाओं को भत्ते की राशि से पढ़ाई में काफी मद्द मिलेगी। यह शासन की ओर से युवाओं को एक छोटा सा सहयोग है इससे अन्य परीक्षाओं के फार्म भरने में मद्द मिलेगी। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा 15 वर्षो में बेरोजगारी भत्ता दिया वह काफी कम था और भत्ता प्राप्त करने के लिए चक्कर भी लगाना पड़ता था। कांग्रेस ने एक माह के कम समय में आवेदन लेकर भत्ता को बैंक खाते में पहुंचाया यह एक बड़ी उपलब्धि भूपेश सरकार की है साथ ही प्रशिक्षण के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई एवं प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन, रोजगार अधिकारी कुर्रे,  एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विनिश साहू सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । सब की बड़ी खबर यह है कि दुर्ग पुलिस के चुंगल में एक ऐसा गिरोह पकड़ाया जो 5 राज्यों में चोरी को अंजाम दे चुका है मिली जानकारी अनुसार CDR analysis के आधार पर पांच राज्यों में चोरी की प्रकरण का हो सकता है खुलासा ।

    पूरे देश में घूम घूम कर बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाला अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्य अब  दुर्ग पुलिस के गिरफ्त में। स्मृतिनगर थाने क्षेत्र में चोरों ने की थी बड़ी चोरी। प्ररारंभिक जांच पड़ताल अनुुुसार   पड़ोसी देश बांग्लादेश से जुड़ रहे है तार।दोनो आरोपी बांग्लादेशी मूल के। एक आरोपी बांग्लादेशी पासपोर्ट पर पर्यटन वीजा पर भारत में रह रहा था । 

    बता दें कि स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में इन चोरों ने 35 लाख की चोरी को अंजाम दिया था । इन शातिर चोरों का गिरोह पिछले 5 सालों से देश भर में बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहा था । पिछले एक माह से दूर पुलिस इन शादी चोरों पर नजर रखे हुई थी वेस्ट बंगाल पुलिस की मदद से साइंटिफिक एवम टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन काफी मददगार साबित हुई । दोनों चोर को ट्रांसिस्ट रिमांड पर वेस्ट बंगाल से दुर्ग लाया जा रहा है और बड़े खुलासे की संभावना है । 

     

    दुर्ग । शौर्यपथ । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय और अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 को चिकित्सा क्षेत्र में सदैव समर्पित और उत्तरदायित्व निर्वहण हेतु मध्य भारत का अग्रणी संस्थान है। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के नवजात शिशु विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने का अनवरत प्रयास जारी है। नवजात शिशु इकाई में विगत दिनों ट्रिपलेट बच्चों (राखी जैन के 3 बच्चे) का जन्म सफलतापूर्वक हुआ जो कि समय से पूर्व पैदा हुए और कम वजन (क्रमशः 1520 ग्राम, 1780 ग्राम तथा 1620 ग्राम) के थे। इनका ‘कंगारू मदर केयर’ और सह-मात्रित्व सहयोग द्वारा उपचार किया गया।

    नवजात शिशु इकाई के सफल उपचार का एक और उदाहरण श्रीमती अर्चना के प्रिमैच्योर बच्चे का है जिसे पैदा होते ही सांस की तकलीफ (हाइलिन मेम्ब्रेन डिसीज) की समस्या थी। बच्चे को ‘सरफेक्टेन्ट’ देकर वेंटिलेटर पर रखा गया था और 35 दिनों के ट्रीटमेंट पश्चात स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किया गया। 

    सीएमओ इंचार्ज श्री डॉ एम रवीन्द्रनाथ, सीएमओ डॉ प्रमोद बिनायके, सीएमओ डॉ राजीव पाल, सीएमओ डॉ विनीता द्विवेदी और सीएमओ डॉ कौशलेंद्र ठाकुर ने नवजात शिशु विभाग के समस्त चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई दी तथा इसी प्रकार आगे भी पूर्ण समर्पण तथा लगन से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। 

    विदित हो कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में नवजात शिशु विभाग में ‘आयुष्मान कार्ड’ से उपचार की सुविधा पिछले वर्ष जून 2022 से प्रारंभ की गई थी। जिसके अंतर्गत 28 मार्च 2023 तक 230 नवजात बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है।

    इस अवसर पर पीडियाट्रिक्स विभाग के एडिशनल सीएमओ डाॅ सुबोध साहा, डॉ संबिता पंडा और डॉ एन एस ठाकुर ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को नवजात शिशु विभाग के उन्नयन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने नवजात शिशु इकाई में कार्यरत चिकित्सकों डॉ संजीवनी पटेल (डिप्टी सीएमओ), डॉ नूतन वर्मा (असिस्टेंट सीएमओ), डॉ माला चैधरी (कंसल्टेंट) एवं सभी नर्सिंग स्टाफ की पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रशंसा की।

    उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का पीडियाट्रिक्स विभाग विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर करता रहता है। इसी के तहत जेएलएन अस्पताल द्वारा रोगी, समाज और परिवार के सदस्यों में जागरूकता लाने हेतु आरसीएच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष 19 से 25 मार्च तक किशोर सप्ताह कार्यक्रम मनाया जाता है। जिसके तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किशोर आयु वर्ग की आबादी में जागरूकता के लिए गांवों, स्कूलों और ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बाल रोग विभाग द्वारा हर साल ‘ओआरएस दिवस’ का आयोजन किया जाता है।

    स्तनपान और स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक ‘स्तनपान सप्ताह’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। बाल रोग विभाग नियमित रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए “स्कूल स्वास्थ्य जांच” और दंत चिकित्सा का आयोजन कर रहा है। बाल चिकित्सा विभाग ने पिछले दो वर्षों में 12 वर्ष से अधिक के स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया है। 

    शिशु रोग विभाग, समय-समय पर ‘नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम’ भी आयोजित कर रहा है। विदित हो कि बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने फरवरी-2023 में आयोजित “एआईएसएमओसी 2023” में सक्रिय रूप से भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किया। 

    दुर्ग । शौर्यपथ ।

    छत्तीसगढ़ की पावन भूमि भिलाई में दिनाँक 25 अप्रैल से 1 मई तक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से हजारों धर्मप्रेमियों की उपस्थिति में की जा रही श्री शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन सैकड़ों धर्मप्रेमियों की प्यास बुझाने का छोटा सा प्रयास करता हुआ जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग का 2 आकर्षित चलित प्याऊ घर..

         संस्था के सूजल शर्मा ने बताया कि दिनाँक 25 अप्रैल से आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग द्वारा सभी धर्मप्रेमियों को इस भीषण गर्मी में पानी पिलाने एवं प्यास बुझाने का कार्य किया जा रहा है, सँस्था द्वारा प्रतिदिन आकर्षित चलित रिक्सा जोकि पूरे अप्रैल मई एवं जून माह में प्यासों की प्यास बुझाने हेतु बनाया गया है, उसे शिवमहापुराण कथा में हजारों धर्मप्रेमियों की उपस्थिति को देखते हुए कथा के पहले दिवस से रिक्सा कथा पंडाल के पास खड़ा किया गया है, जिसमें ठंडा मिनरल पानी रखा गया है, जोकि प्रतिदिन सैकड़ों धर्मप्रेमियों की प्यास बुझा रहा है..

    -शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के आस पास से पकड़े गये 19 आवारा मवेशी को निगम ने भेजा गौठान:

    -शहर के सड़को और गली मोहल्ले से आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम में जुटा निगम:

    दुर्ग । शौर्यपथ ।  नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम के आस पास में घूमने वाले 19 मवेशियों की धरपकड़ की गई।नगर निगम का अमला पशुपालकों से अभियान के तहत पशु मालिकों को समझाइश दे रहे हैं कि वे अपने मवेशियों के चारा,पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वयं करें।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वयं करने एवं चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने कहा है, जिससे अनावश्यक घूमने वाले मवेशियों के चलते परेशानी न हो अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा ने बताया कि सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उन्हें पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। पकड़े हुए मवेशियों को पुलगांव स्थित गोठान में रखा गया। नगर निगम ने कहा पशु पालक के पशु घूमते सड़कों पर पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अपील करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए पशु पालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर आवारा घूमने न दें। आज सुबह पशुओं को पकड़ने के लिए अतिक्रमण विरोधी दल राजेश डगर, राजू सूर्या, राजू सागर, मन्नी, राधेश्याम, उमेश पात्रे ने शिवनाथ नदी मुक्ति धाम के आस पास टीम ने घूम-घूम कर आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की गई,पकड़े हुए आवारा पशुओं को पुलगांव स्थित गौठान में छोड़ा गया है।आवारा पशुओं की धड़पकड़ निरंतर जारी रहेगी।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

    -घरों में निगम द्वारा जहाँ पूर्व से एवं अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निजी नल कनेक्शन लगाये गये हैं उनमें नल टोटी लगाने का कार्य शुरू:

    -प्रति नल टोंटी के एवज में 50 रू. भवन स्वामी से वसूल किये जायें:

    दुर्ग/ शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम द्वारा ग्रीष्म काल को ध्यान में रखते हुए व नल से व्यर्थ पानी को बहने से रोकने के लिये नलों में प्लास्टिक का नल टोटी लगाया जाना प्रस्तावित है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र की सीमा अंतर्गत घरों में जहाँ पूर्व से अथवा अमृत मिशन योजना के अंतर्गत नल कनेक्शन स्थापित किये गये है। उक्त नलों में टोटी नहीं पाये जाने की स्थिति में नल टोंटी लगाये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। जिसके एवज में प्रति नल टोटी 50 रुपये नल धारको से वसूल किया जाएगा। उल्लेखित कार्य उपअभियंता जलकार्य निरीक्षक के निर्देशानुसार संपादित करेंगे। भवन स्वामी द्वारा इंकार किए जाने की स्थिति में लिखित लेटर लेकर सूची उपब्ध कराएंगे, ताकि नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत् कार्यवाही की जावेगी।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

    -प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान-मोर आस अंतर्गत पात्र/अपात्र की सूची का आपत्ति दावा के लिए प्रारंभिक प्रकाशन:

    -दावा-आपत्ति के लिए निर्धारित तिथि 10 मई 2023 दिन बुधवार 15 दिन पश्चात कोई भी दावा-आपत्ति नहीं होगा मान्य:

    दुर्ग । शौर्यपथ ।   नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत मोर मकान-मोर आस के हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित कर दी गई है। मोर मकान-मोर आस के तहत् निगम क्षेत्र में निवासरत किरायेदारों से दिनांक 26.04.2023 तक प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों के आधार पर सूची तैयार की गई है। 10 मई 2023 दिन बुधवार तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है।सूची को विभागीय वेबसाईडwww.municipalcoporationdurg.in में देखा जा सकता है तथा यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय में एवं डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में चस्पा किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय में लिखित रूप में दावा-आपत्ति कर सकते है तथा समयावधि उपरांत कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा।जिन आवेदको ने फार्चून हाईट्स में आवेदन किया है उन्हें सूचित किया जाता है कि वह फार्चून हाईट्स में सभी भवन आबंटित हो चुके है इस कारण वहाँ अन्य परियोजना के भवन का चयन कर सकते है।जिन- जिन परिवारों को लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया जा चुका है किंतु उन्होने आबंटन पत्र प्राप्त नही किया है ऐसे परिवारो से माननीय महापौर ने अनुरोध किया है कि अपना आबंटन पत्र डाटा सेंटर, सेन्ट्रल लाईब्रेरी, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से प्राप्त कर लेवे।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision