September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग । शौर्यपथ । जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेल्हारी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निकुम, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामुल, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तितुरडीह, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घुघवा क, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अहिवारा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगॉव एम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भिलाई 3 के लिए व्याख्याता,शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल व कम्प्यूटर शिक्षक के संविदा/ प्रतिनियुक्ति पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2023 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से 5.00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग पिन कोड 491001 के पत्ते पर अपना आवेदन स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिले के वेबसाईट में विज्ञापन की विस्तृत जानकारी अवलोकन कर सकते हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / निगम द्वारा छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा शहर के वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है। इस कड़ी में 12 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वार्ड क्रमांक- 32 स्थित  खंडेलवाल भवन वार्ड क्रमांक- 30 व 31 के रहवासियों के लिए शिविर लगाया जाएगा। संतोषी माता मंदिर शीतला नगर क्रमांक 9 में भी वार्ड क्रमांक-5 व 6 और वार्ड 56 दुर्गा मंच के पास वार्ड क्रमांक 59 सतनाम भवन, कातूलबोर्ड,वार्ड क्रमांक 47 उड़िया भवन , रायपुर नाका, वार्ड क्रमांक 52, हाई स्कूल के पास भवन,बोरसी बस्ती में शिविर का आयोजन किया गया है।आज के शिविर आपके द्वार शिविर स्थल में आयुषमान कार्ड को लेकर रहवासियों में उत्साह देखा गया। उत्साहित 335 लोगो ने बनवाया अपना आयुषमान कार्ड। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने शहर वासियों से अपील कर कहा कि शासन की योजना का लाभ आम जनता अपने वार्ड में आपके द्वार आयुषमान कार्ड शिविर के माध्यम से  बनवाने आयोजित स्थल पर पहुंचकर बनवा सकते हैं। इस क्रम में शिविर का आयोजन कल दिनाँक 12 मई दिन शुक्रवार को पुनः इसी वार्डो में लगाया जाएगा।वार्ड 9,32,47,वार्ड 59,वार्ड 51 एवं वार्ड 57 में आयुषमान कार्ड कल भी बनाया जाएगा।आज के शिविर में सामुदायिक संगठक के रोशनी हिरवानी,संतोष कसार,सुरेखा खुटेल,रूपा बिजारो,मंजूषा गोस्वामी,अंजू लता देशमुख,अर्पणा क्षत्रिय आदि मौजूद रहें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान निरंतर जारी है। इस तारतम्य में आज 10 मई को वनमंडलाधिकारी दुर्ग श्री शशिकुमार के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम घुघुवा, गबराखार में अवैध कोयला भट्टा संचालन पर त्वरित कार्रवाई की गई।
       वन विभाग के दल द्वारा इसकी सूचना मिलते ही मौका निरीक्षण किया गया, जहां टीम को अवैध आरा मशीन फ्रेम तथा दो नग आरा पट्टी सहित गिरी नामक व्यक्ति के जमीन पर अवैध रूप से पांच कोयला भट्टों का संचालन होना पाया गया। वहां मौके पर लगभग दो टन कोयला का भण्डारण होना भी पाया गया। इसमें वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर विधिवत् रूप से कार्रवाई जारी है।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य शासन के द्वारा तहसील दुर्ग जिला दुर्ग के लिए 17 व तहसील धमधा जिला दुर्ग के लिए 5 अधिवक्ताओ को नोटरी पद पर नियुक्त किया गया है जिसमे दुर्ग तहसील हेतु
    अशोक सिन्हा ,तामलाल साहू ,प्रीतम देशमुख , डेरेश्वर बंजारे , लल्लू वर्मा , भूषण साहू , आबदा खान , धनंजय सिरके , योगेश नाग , डाली मेहरा , सिराजुल बारी, सुखविंदर कौर , मधुस्वर्णकार , दिनेश वर्मा , अविनाश यादव , चेतन तिवारी , मानिक मिश्रा व धमधा तहसील हेतु दुखितराम सिन्हा ,निलेश्वरी लहरे ,ममता गुप्ता ,यीतेंद सिंह राजपूत, वकील तांडी शामिल है . नव नियुक्त नोटरियो को जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,सुनीता कसार,सचिव रविशंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव कृष्णराज चंदेल,सांस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह,ग्रंथालय सचिव कुलेश्वर साहू,द्रोण ताम्रकार, सदस्य आशीष शुक्ला, अमर जैन,आकाश कश्यप,उमा भारती साहू,चंद्रकला साहू,मीडिया प्रभारी दानिश परवेज़,मनोज मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता ने बधाई प्रेषित की है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कचौँदूर, दुर्ग मे  आज पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना की गई । इस केंद्र का शुभारम्भ ज़िले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. पात्रा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर, उप अधीक्षक डॉ. कुलदीप सांगा एवं जिले के सी.एस. पी. श्री विवेक बैंकर, सभी विभागध्यक्ष ,चिकित्सा शिक्षक, नर्सिंग व अन्य स्टॉफ भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ अंचल के इस अग्रणी चिकित्सा महाविद्यालय में बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार किया जाता है और जटिल ऑपरेशन भी किए जाने लगे हैं, ऐसे में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित होने से अस्पताल के स्टॉफ की सुरक्षा के साथ ही मेडिको-लीगल केसेस की त्वरित चिकित्सा सुचारु रूप से की जा सकेगी ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग कलेक्टर द्वारा आज मुरमुंदा भ्रमण के दौरान मुरमुंदा  में जल जीवन मिशन के कार्यो का जायजा लिया . कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के भ्रमण के दौरान ग्राम मुरमुंदा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन का जायजा लिया. बता दे कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 9000 मीटर पाईप लाइन कनेक्शन बिछाया जाएगा, जिसमें एक करोड़ 29 लाख का व्यय अनुमानित है। ग्रामवासियों ने चर्चा के दौरान बताया कि 442 घरों में नल कनेक्शन दिया गया है, जिससे उनको पानी के लिए बाहर नही जाना पड़ रहा है। मुरमंुदा गांव में 554 घरों में नल कनेक्शन दिया जाएगा। 

    -हसदा में बनेगा टमेटो सॉस और केचअप
    -दानीकोकड़ी में बनेगा केले का पाउडर एवं पत्ते से बनेंगे जूट बैग

       दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा आज धमधा विकासखंड के ग्राम मोहदी एवं मुरमुंदा में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यो एवं निर्माणाधीन रीपा कार्यो व गौठानों का निरीक्षण किया। ग्राम मोहदी एवं ग्राम नरधा में रीपा के अंतर्गत निर्मित उत्पादों का किया निरीक्षण- कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने ग्राम मोहदी में गांव के गौठान में संचालित रीपा में महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे ट्यूब लाईट, डेकोरेट लाईट, गार्डन लाईट को देखा। महिला समूहों से चर्चा की और रीपा केन्द्र में चल रहे काम के बारे में जानकारी ली। महिला समूहों ने बताया कि 10 हजार स्केवेयर फीट में बनाया गया यह गौठान, रीपा से जुड़े महिलाओं के आजीविका का साधन है। उनके द्वारा एक दिन में 400 लाईट का निर्माण किया जाता है। उन्होेंने बताया कि भविष्य में इमली का कारखाना भी लगाया जाएगा।
        ग्राम नरधा पहुंचकर कलेक्टर ने महिला समूहों द्वारा संचालित क्रियाकलापों एवं हो रही आमदनी की जानकारी ली। यहां महिला समूह द्वारा की जा रही मछली पालन, मुर्गी पालन, गाय पालन और वर्मी कम्पोस्ट की सराहना की। कलेक्टर से यहां महिला समूह ने चर्चा के दौरान बताया कि दुध से ढाई लाख की आमदनी की जा चुकी है एवं 47 क्विंटल गोबर बेचा गया है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक आमदनी के लिए दुध को निजी डेयरी में विक्रय करने के निर्देश दिए। महिला समूहों ने बताया कि रीपा में एक हजार मुर्गी रखी गई है, जिससे सालाना 70 हजार रूपए का फायदा हो रहा है। साथ ही 5 एकड़ में बाड़ी बनाई गई है। महिला समूहों द्वारा डेढ़ लाख की पत्तागोभी बेची गई है।  
       कलेक्टर ने पशुओं के लिए निर्माण किए जा रहे चारागाह और बायोफ्लाक की टंकियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही गौठान समूह को स्थानीय स्तर पर मांग और बाजार को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों का संचालन करने कहा।

    आश्रमों-छात्रावासों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों एवं अन्य विभागों को रीपा द्वारा उत्पादित कार्यालयीन सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए। ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का सफल क्रियान्वयन होने के साथ ही ग्रामीण युवाओं, उद्यमियों एवं स्व सहायता समूहों की महिलाओं की आय सुनिश्चित हो सके। सभी रीपा केन्द्रों में शत-प्रतिशत गतिविधियां प्रारंभ करने और उत्पादित सामग्री की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग कर विक्रय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रीपा कार्यक्रम के लिए चिन्हित भूमि की फेसिंग और सुरक्षा के उपाय करने कहा।  
    ग्राम पुरदा में बनेगा केेले के चिप्स
      ग्राम पुरदा में रीपा के अंतर्गत केला चिप्स, केला पाउडर, कुकिस, पैनकेक एवं केले के पत्ते का पत्तल व उसके रेशे से जूट बैग एवं ग्रीन मैन्यूर खाद बनाया जाएगा। पुरदा में गौठान समूह से जुड़कर रीपा योजना के अंतर्गत 35 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
    हसदा में बनेगा टमेटो सॉस- ग्राम पंचायत हसदा में सॉस एवं टमेटो केचअप यूनिट तैयार किया जा रहा है। सोलर ड्राय यूनिट की स्थापना भी की जा रही है, जिसमें सब्जियों को सूखाकर ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग कर विक्रय किया जाएगा। साथ ही जय मॉ अन्नपूर्णा स्व सहायता समूहों द्वारा दाल मील एवं अगरबत्ती प्रोसेसिंग यूनिट में दाले और अगरबत्ती तैयार की जा रही है। कलेक्टर ने कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। रीपा से जुड़कर 30 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा श्री आर एन वर्मा ने बताया कि बुधवार दिनांक 09 मई 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित संरक्षण से संबंधित आयोग में प्रस्तुत आवेदन पत्रों का जनसुनवाई किया। श्री फजल मोहम्मद निवासी कुरा विकासखंड धरसीवा द्वारा शिकायत प्रस्तुत किया गया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुरा द्वारा विगत 2 वर्षों से जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधित आवेदन पर संकल्प पारित नहीं किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुरा को निर्देशित किया गया कि आवेदक का जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधी प्रकरण को समयावधि में सामान्य सभा में प्रस्तुत कर शासन के द्वारा बनाए गए नियमानुसार कार्यवाही करें, एवं आयोग को की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। अजय यादव, गेंद लाल निषाद, उदित नारायण देवांगन द्वारा शिकायत पेश किया कि सढ़ढू रायपुर स्थित प्रयास विद्यालय में उन्हें मैट्रिड जी एकेडमी द्वारा अध्यापक नियुक्त किया गया था, संस्था द्वारा उनको वेतन का देय राशि भुगतान नहीं किया गया है। मैट्रिड जी एकेडमी के संचालक को आयोग में तलब कर आवेदकों के वेतन भुगतान नहीं किए जाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया। आयोग के समक्ष संस्था के संचालक द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया कि उदित नारायण देवांगन का वेतन का बकाया राशि 25000 हजार रुपये का भुगतान 14 मई 2023 तक कर दिया जाएगा।  अजय यादव का वेतन का बकाया राशि 81000 हजार रुपये एवं गेंदालाल निषाद का वेतन का बकाया राशि 53000 का भुगतान 15 जून 2023 तक करके आयोग के समक्ष पावती प्रस्तुत किया जाएगा। श्रीमती किरण सिन्हा का आयोग के समक्ष शिकायत था कि उनके पति के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया था उनके पति का दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद भी बीमा की राशि का भुगतान ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा नहीं किया जा रहा एवं उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन को अपात्र मानकर निरस्त कर दिया गया है।

         आयोग में ओरिएंटल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती सुमन सिंह को नोटिस भेजकर तलब किया गया। उनसे आवेदिका के दावा राशि भुगतान नहीं करने के संबंध में स्पष्टीकरण लिया गया। आयोग में यह पाया गया कि आवेदिका के दावा उचित है जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह स्वीकार किया आवेदिका की आवेदन को त्रुटि वस किसी कनिष्ठ अधिकारी द्वारा निरस्त किया गया है। यह स्वीकार किया कि 1 सप्ताह के अंदर त्रुटि सुधार कर आवेदिका की क्लेम राशि का भुगतान कर आयोग में पावती  प्रस्तुत किया जाएगा। इसी प्रकार हरिकिशन पटेल निवासी रायगढ़ का शिकायत प्रबंधक एन टी पी सी के खिलाफ भू-विस्थापितों को नौकरी नहीं दिया जाने के संबंध में था। निर्मला कुमारी चिरमिरी का शिकायत महाप्रबंधक एस आई सी एल चिरमिरी के विरुद्ध मृतक कर्मचारी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित किए जाने के संबंध में था। जिन्हें अनावेदकगणों को अगली सुनवाई में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने निर्देशित किया गया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा श्री आर. एन. वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित संरक्षण एवं हित संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत होकर कार्य कर रही है। आयोग की आज की इस बैठक में अध्यक्ष थानेश्वर साहू, उपाध्यक्ष  आर एन वर्मा, सदस्य श्रीमती किरण सिन्हा, आयोग के सचिव बीरू कुमार साहू, अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत दुर्ग विकासखण्ड में कुल 66 लाख 78 हजार रूपए की 21 विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यो की अनुशंसा प्राप्त हुई है। अनुशंसित कार्य को संपादित कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्यो का संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा की जाएगी।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रिसामा में सी.सी.रोड निर्माण (विभिन्न गलियों में) पार्ट-1 एवं पार्ट 2 प्रत्येक के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम भानपुरी में निर्मलाघाट निर्माण (बड़े तालाब में) के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम खपरी सी में निर्मलाघाट निर्माण (पुराना तालाब में) के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम खुरसुल में सी.सी.रोड निर्माण (महावीर चौक से मेनरोड तक) के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम तिरगा में निर्मलाघाट निर्माण (भर्रेघाट नदी में) के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है। ग्राम रसमड़ा में सीमेंटीकरण कार्य (विभिन्न गलियों में) पार्ट-1 एवं पार्ट-2 प्रत्येक के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम बिरझेर में निर्मलाघाट निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम सिलोदा में सी.सी.रोड निर्माण (मेनरोड से तुकाराम घर तक) के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम आमटी में सी.सी.रोड निर्माण (नंदलाल घर से अमृत निषाद घर तक) के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम घुघसीडीह में निर्मलाघाट निर्माण (बांधा तालाब में) के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम आमटी में निर्मलाघाट निर्माण (आबादी तालाब में) के लिए 2 लाख 60 हजार, ग्राम खपरी सि.में मुक्तिधाम में शेड निर्माण के लिए 4 लाख 79 हजार, ग्राम खुरसुल में मुक्तिधाम में शेड निर्माण के लिए 4 लाख 79 हजार, ग्राम रिसामा में दो सामुदायिक भवन निर्माण प्रत्येक के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
       इसी प्रकार ग्राम डांडेसरा में सी.सी.रोड निर्माण (वार्ड क्रमांक 01 व 02 में) पार्ट-1 एवं पार्ट-2 और सी.सी. रोड निर्माण (वार्ड-1 में लतेला के घर से परदेशी के घर तक पार्ट-1 एवं पार्ट-2 प्रत्येक के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision