
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई-भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिले के अंतर्गत आने वाली वैशाली नगर विधानसभा एवं भिलाई विधानसभा की बैठक अलग अलग सत्रों में आहूत की गई जिसमें सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल थे एवम बैठक की अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा की गई। मंच पर विशेष रूप से जिला संगठन के प्रभारी संदीप शर्मा, दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय,सह प्रभारी चेम्मन देशमुख ,भिलाई विधानसभा प्रभारी अमित साहू, वैशाली नगर प्रभारी ओमकार बैस ,विरेन्द्र साहू ,बूथ सशक्तिकरण अभियान के भिलाई जिला संयोजक जय प्रकाश यादव ,नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, दया सिंह, संजय जे दानी, सत्यनारायण अग्रवाल,निर्मला यादव ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा उपस्थित थे। बैठक भारत माता दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर जयघोष के नारों के साथ प्रारंभ किया गया।
जिला अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
तत्पश्चात बैठक के मुख्य वक्ता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा अपने तेज तर्रार अंदाज से कार्यकर्ताओं से वृत्त लिया गया। जिसमें बूथ सशक्तिकरण के अंतर्गत बूथ के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ! समस्त शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक से भी बूथ गठन के विषय में वर्तमान प्रोग्रेस रिपोर्ट ली गयी । जिस बूथ का गठन नही हुई है उसे आगामी 2 दिनों में बूथ गठन के निर्देश दिये गए।
मुख्यवक्ता बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ से दोनों हाथ उठा कर मुट्ठी बांधकर बूथ जीतने का संकल्प कार्यकर्ताओ को दिलवाया। बूथ मे सतत सम्पर्क साधने एवम प्रत्येक कार्यकर्ता से स्वस्थ संवाद करने का मूल मंत्र दिया! बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बना कर मतदाताओं को जोड़ने का मंत्र भी दिया।
दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं में जोश डालते हुए कहा कि आप सभी की मेहनत से हम चुनाव जीत रहे हैं थोड़ी और मेहनत कर ले तो वह चुनाव ऐतिहासिक होगा। झूठ और लब्रो की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है पहले धान का कटोरा अब माफियाओं के नाम से जाना जा रहा है मुझे यकीन है कि हम सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे जिसके लिए हमें बूथ स्तर पर युद्ध की तैयारी करनी होगी।
प्रेमप्रकाश पांडे कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाया एवं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्टाचार का इतिहास लिख रही है कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी है विधानसभा चुनाव नजदीक है समय बहुत कम है हम सब को पहले से ज्यादा परिश्रम कर बीजेपी के पक्ष में अपने अपने बूथों से रिकार्ड तोड़ मतदान करवाना है।
भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया आए हुए अतिथियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात का 100 वा एपिसोड को अपने-अपने बूथ में ऐतिहासिक ढंग से करना है इसकी तैयारी शुरू कर दे जितना बूथ के कार्यकर्ता मजबूत होंगे उतने अधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी विजय होगी बूथ में रहने वाले मतदाताओं से मेन मुलाकात आवश्यक रूप से समय-समय पर करते रहें साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करें आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लाभकारी योजनाओं को अपने बूथ के समस्त मतदाताओं तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेंद्र सिंह एवं प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया।
उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, राजकुमार राणा, श्रीमती मिथला खिचरिया, रेखाराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, अमर सोनकर, महेश वर्मा,महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रेम लाल साहू, राजेश श्रीवास्तव , संदीप अग्रवाल,बिजेंद्र सिंह दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के गणपति, विजय जायसवाल,प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, रूपराम साहू, एस एन सिंह, गजानंद बंछोर, तिलक राज, राजेंद्र सिंह, विजय शुक्ला, संजय सिंह, बसंत प्रधान, रमेश दादर, रवि कश्यप, सचिन तिवारी, भरत भगवानी, सौरभ साहू, अमित मिश्रा, स्वीटी कौशिक, मोहन देवांगन, सुंदर लाल साहू, द्वारिका चंद्रवंशी, विजेंद्र गुप्ता, राहुल परिहार, प्रकाश गेडाम, प्रदीप चौधरी, विशालदीप नायक सौरभ चटर्जी, सौरभ चटर्जी, रितेश सिंह ठाकुर, विनय सेन, विशाल शाही, मोनिस काले, हर्षल यादव, भूपेश त्रिवेदी, सुभाष पंडित, विनाश प्रधान, नवीन सिंह,हिमालय नायक,जय सिंह राजपूत,अमित साव,सुंदरम उपस्थित रहे!
उक्त जानकारी भिलाई जिला भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी जय प्रकाश यादव एवं रणजीत सिंह राजा सह प्रभारी मीडिया भाजपा ने दी!
दुर्ग । शौर्यपथ । आज 25 अप्रैल से भिलाई के जयंती स्टेडियम में होने वाले शिव महापुराण की तैयारी को लेकर एक और जहां आयोजन समिति अपनी तैयारियों में लगी हुई है वहीं दूसरी ओर भारी भीड़ को देखते हुए आम जनता की सुरक्षा और किसी भी अनैतिक कार्य एवं अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस लिया है दुर्ग जिले के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने दुर्ग जिले के बाहर से आए हुए पुलिस अधिकारियों को इस मामले पर निर्देश दिए । शिव महापुराण कथा की duty हेतु ज़िले व दीगर ज़िले से आए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गई l बता दें कि दुर्ग जिले के भिलाई नगर क्षेत्र में जयंती स्टेडियम में 25 अप्रैल से 1 मई तक शिव पुराण महा कथा का आयोजन किया गया है कथावाचक के रूप में भारत के विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा वाचन किया जाएगा इस कथा वाचन के श्रवण के लिए प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है ।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदी में आम जनता को जागरूक करने और अपराध को रोकने हेतु कई प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत कोई पुलिस द्वारा रूबरू कार्यक्रम किया गया । पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्ल्व सर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव और csp भिलाईनगर निखिल रखेचा के निर्देशन में थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहें *रूबरू कार्यक्रम* के तहत आज दिनांक 24/05/23 को संवेदनशील क्षेत्र कृष्णा नगर सुपेला में मगध तेलिक समाज और आमजन के सहयोग से क्षेत्र में कुल 14 cctv कैमरे और स्क्रीन लगवाए गए हैं.. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव, महिलाओं के कानूनी अधिकार, अभिव्यक्ति एप और ट्रैफिक रूल के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया.. कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री राजा बंजारे, श्री निरंजन बिसाई जी, मगध तेलिक समाज के अध्यक्ष श्री साहू जी के अलावा अन्य बहुत से जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें..
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / एमआईसी की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता, निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति तथा महापौर परिषद के सदस्यों की मौजूदगी में परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मार्केट क्षेत्रों में बीओटी पद्धति से 10 स्मार्ट टॉयलेट के निर्माण किए जाएंगे। यही नहीं एजेंसी स्वयं के खर्चे से टॉयलेट का निर्माण करेगा साथ ही 10 साल तक शौचालय की देखरेख भी करेगा। स्मार्ट टॉयलेट को सर्व सुविधा युक्त तथा आधुनिक शौचालय के मुताबिक तैयार किया जाएगा। महापौर परिषद से पास होने के बाद अब शीघ्रता से स्मार्ट टॉयलेट बनाने पर काम होगा। स्मार्ट टॉयलेट बन जाने से व्यापारियों को व मार्केट क्षेत्र में आने जाने-वाले तथा खरीदारी करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वार्ड क्रमांक 4 राधिका नगर स्थित स्लॉटर हाउस का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन कार्य हुआ है। इस प्लांट के अंतर्गत कटिंग लेन, चिलर रूम, वेस्ट डिस्पोजल प्लांट एवं 3 नग रिजर्व वेन की सुविधा भी मौजूद है। इसके संचालन/संधारण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की जाएगी। जिसकी स्वीकृति भी महापौर परिषद ने दी है। इसी प्रकार से बैठक में अन्य विषय पर भी चर्चा की गई तथा फैसला सुरछित रखा गया है। आज की बैठक में प्रमुख रूप से महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, आदित्य सिंह, मीरा बंजारे, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, लालचंद वर्मा एवं चंद्रशेखर गवई आदि मौजूद रहे।
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के भव्य स्वागत की तैयारियां पूर्ण :: जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान
दुर्ग। शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं कुशल संगठनकर्ता ओमप्रकाश माथुर के दुर्ग प्रवास की तैयारी हेतु भाजपा के दुर्ग संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की जिस में जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, उपाध्यक्ष के एस चौहान, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के प्रवास एवं उनके द्वारा ली जाने वाली बैठकों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी पदाधिकारियों के बीच बैठक की व्यवस्था संबंधी कार्यों का विभाजन किया गया। तत्पश्चात बैठक स्थल पृथ्वी पैलेस पहुंचकर बैठक व्यवस्था, सभागार व्यवस्था, भोजन एवं अतिथि कक्ष का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
संभाग प्रभारी द्वारा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के रायपुर से लेकर दुर्ग शहर के बीच विभिन्न स्थानों पर होने वाले स्वागत को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। रायपुर से दुर्ग के बीच अनेकों स्थानों में ओम प्रकाश माथुर के स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया, जिसमें प्रातः 10:30 बजे अमलेश्वर (पाटन विस - उत्तर पाटन मंडल द्वारा स्वागत), प्रातः 10:40 बजे सेलूद (पाटन विस- मध्य पाटन मंडल द्वारा स्वागत), 10:50 बजे उतई (दुर्ग ग्रा. विस- उतई मंडल द्वारा स्वागत), 11:05 बजे मैत्री बाग चौक (दुर्ग ग्रा. विस- रिसाली मंडल में स्वागत), 11:20 बजे साइंस कॉलेज दुर्ग (बोरसी कसारीडीह मंडल एवं भाजयुमो द्वारा बाइक रैली से स्वागत), 11:25 बजे मालवीय चौक दुर्ग (महिला मोर्चा एवं बेटी बचाओ प्रकल्प द्वारा स्वागत), 11:30 बजे राजेन्द्र चौक दुर्ग (सिकोला पटरीपार मंडल एवं ओबीसी/किसान मोर्चा द्वारा स्वागत ), 11:35 बजे पटेल चौक दुर्ग (गंजपारा सदर/चंडी शितला मंडल एवं अजा/अजजा/ अल्पसंख्यक मोर्चा एवं समस्त प्रकोष्ठों द्वारा स्वागत), 11:40 बजे कार्यक्रम स्थल पृथ्वी पैलेस, शिवनाथ नदी, राजनांदगांव रोड में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अगुवाई में जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग जिले में हमारे प्रदेश के प्रभारी कुशल संगठनकर्ता ओमप्रकाश माथुर का प्रथम आगमन है उनके द्वारा दुर्ग शहर विधानसभा के शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजकों के साथ संवाद करेंगे साथ ही बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे तत्पश्चात भोजन अवकाश के बाद मीडिया के साथ प्रेस वार्ता के पश्चात दुर्ग संभाग की बैठक लेंगे, जिसमें वे दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले भाजपा के 8 संगठनात्मक जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
दुर्ग । शौर्यपथ । बिजली का बिल छोटे भाई के नाम पर, घर में छोटा भाई कर न ले कब्जा इसलिए आवेदिका पहुंची कलेक्टर जनदर्शन। आवेदिका ने बताया कि वह भिलाई आजाद पारा की निवासी हैं और घर का प्रापर्टी टैक्स उनके नाम से आता है। घर में अधिकार और कब्जा करने की दृष्टि से उसके छोटे भाई के द्वारा घर के बिजली मीटर का कनेक्शन उसके नाम से कराया गया है। आवेदिका का कलेक्टर से निवेदन है कि क्योंकि घर के प्रापर्टी टैक्स वह अदा करती है और इसका प्रमाण भी पावती के रूप में संलग्न किया है। इसलिए उसके भाई के नाम से लगे विद्युत कनेक्शन को तुरंत काट दिया जाए ताकि भाई द्वारा कब्जे की कोई कार्यवाही न की जा सके। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।
आवासीय कालोनी में नियम विरूद्ध ग्रीन इस्पात सेंटर चलाने पर कालोनी के अध्यक्ष के द्वारा जनदर्शन में आवेदन पहुंचा था। जिसमें अध्यक्ष ने बताया कि नेहरू नगर पश्चिम में स्थित विद्या विहार कॉलोनी एक आवासीय कॉलोनी है जिसके एक मकान को नियम के विरूद्ध किराए में देकर ग्रीन इस्पात सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें आवांछित गतिविधियां होती प्रतीत होती है। कॉलोनी में निवासरत अन्य लोगों द्वारा भी समय-समय पर इसका विरोध किया गया है, परंतु इसका संचालन वर्तमान में भी हो रहा है। आवासीय परिसर होने के कारण कमर्शियल रूप से यहां के मकान का उपयोग होना अनुचित है। इसलिए अध्यक्ष ने कलेक्टर से सेंटर को तत्काल बंद करवाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन को पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक पल्लव को प्रेषित किया और विधिपूर्ण कार्रवाई करने के लिए कहा।
आज कलेक्टर जनदर्शन में 184 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें राशन कार्ड, बेजा कब्जा, त्रुटि सुधार, नामांतरण, संशोधन, श्रमिक पंजीयन, फर्जी पट्टा निरस्तीकरण, राजस्व, सेजेस, सड़क एवं नाली निर्माण संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से दुर्ग जिला अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि सर्द गर्म मौसम का विपरीत असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर से पीड़ित होकर इन दिनों काफी तादाद में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।मौसम परिवर्तन की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है,तथा वार्डो में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।तापमान बढ़ने घटने का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है।जिनमे महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है।तथा मौसम में हो रहे बदलाव के कारण भी लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।बदलते मौसम में बच्चों व बुजुर्ग लोगों के लिए विशेष सावधानी रखनी रखने की आवश्यकता है।अगर जिला अस्पताल की व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त एवं व्यवस्थित कर सावधानी नही बरती गई तो तकलीफ बढ़ने की संभावना है तथा लोगों को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।इसलिए पूर्व एल्डरमैन ने दुर्ग जिला कलेक्टर से इस विषय पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेने की मांग किया है क्योंकि जिला अस्पताल में दूर-दराज से लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । मान श्री विजय गुप्ता जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती शशि गुप्ता जी, एवं विधायक देवेंद्र यादव जी माता जी श्रीमती पुष्पा देवी यादव जी के कर कमलों से किया गया RCID laboratories के रिसाली कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन
साथ ही दुर्ग जिले के सीएमएचओ डॉ जे पी मेश्राम जी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान वहां RCID laboratories की लैब डायरेक्टर डॉक्टर श्रुतिका ताम्रकार यादव जी उपस्थित रही।
आरसीआईडी लैब छत्तीसगढ़ की पहली विशेष संक्रामक प्रयोगशालाएँ है जहां टीबी, स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया, इत्यादि से लेके खून , मल एवं मूत्र की रूटीन जांच विशेष एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त मशीनों से किया जाता हैं।
एक कॉल में मिलेगी घर बैठे खून जांच की सुविधा - 9009333320
आरसीआइडी लैब दुर्ग ,भिलाई में अत्याधुनिक जांच करने का केंद्र बिंदु बन कर उभर रहा है।
रिसाली । शौर्यपथ ।
व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार-प्रसार करने के लिए बिना अनुमति चलित होर्डिंग्स लगाने पर निगम कार्रवाई करेगी। 2000 जुर्माना वसूला जाएगा। उक्त निर्णय रिसाली महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक मंे लिया गया।
राजस्व विभाग द्वारा लाए एजेंडे पर चर्चा करते महापौर परिषद के सद्स्यों ने कहा कि वर्तमान में छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करने से निगम के राजस्व आय में हानि हो रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालक चक्का लगाकर होर्डिंग्स फ्रेम तैयार कर निगम क्षेत्र मंे व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार प्रसार कर रहें है। इसके लिए अनुमति नहीं ली जा रही है। परिषद के सद्स्यांे ने कहा कि चलता फिरता होर्डिंस लगाने पर प्रतिष्ठान संचालक को एक दिन के लिए 500 रूपए जमा करना होगा। अन्यथा होर्डिंग्स को जब्त कर 2000 रूपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। महापौर परिषद की बैठक में परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, सोनिया देवांगन, परमेश्वर कुमार, ईश्वरी साहू, निगम आयुक्त आशीष देवांगन, प्रभारी कार्यपालन अभियंता राजकुमार जैन समेत विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
सोमवार को हुई महापौर परिषद की बैठक में मुख्य कार्यालय परिसर में बने सभागार के नामकरण पर चर्चा हुई। सद्स्यों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया कि सभागार संविधान निर्माता के नाम पर हो। सभी सद्स्यों ने डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के नाम पर सहमति जताई।
एमआईसी ने चर्चा के दौरान शहर को संवारने चर्चा की। निगम क्षेत्र के चैंक व तिराहे को आकर्षक बनाने प्रस्ताव तैयार करने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य मार्गो (स्थल चयन) के बाद प्रवेश द्वार बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सभापति केशव बंछोर के वार्ड 11 में निर्माणाधीन आत्मानंद गार्डन को शीघ्र पूरा करने चर्चा की गई। अधूरे कार्य को पूरा कराने 1 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। राशि प्राप्त होने पर लाइटिंग व झूला लगाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा महापौर शशि सिन्हा के अभिभाषण में उल्लेखित विभिन्न वार्डों में बैडमिंटन कोर्ट बनाने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने निर्णय लिया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
