
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्रअंतर्गत बारिश आने से पहले नगर निगम ने बड़े नालों की सफाई शुरू कर दी है।अधिक लंबाई तक नाले की सफाई हो रही है।विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने गुरुवार आज वार्ड क्रमांक 43 सेहगल ऑटो गैरेज के करीब से मुख्य नाला की सफाई कार्य मिनी चैन माउंटेन मशीन के द्वारा सुबह से देर २तक नाले की तल तक सफाई को बेहतर अंजाम दिया।नगर पालिक निगम बारिश से पहले शहर के सभी प्रमुख नालाओ को साफ करने का अभियान छेड़ दिया है।आयुक्त के निर्देश पर सभी जोन में नालो का सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी।जिंसमे अब तक मुख्य नालाओ की सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है। तथा शेष नालाओ में सफाई कार्य जारी है।आने वाले दिनों में सभी नालाओ को भी चकाचक कर दिया जाएगा। बारिश के दौरान नाला नालियो में जाम न हो इसके लिये बरसात के पहले सभी नालो के सफाई बेहतर व स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि रोजाना सफाई कार्य की रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया है।
दुर्ग । शौर्यपथ । आज दिनांक 27 अप्रैल 2023 को शाम 8 बजे शहीद चौक दुर्ग मे N. S. U. I जिला सचिव हर्षजीत सिंग सैनी के नेतृत्व मे दंतेवाड़ा के थाना अभनपुर छेत्र अंतर्गत *माओवादी कैडर* की उपस्तिथि की सुचना पर *नक्सल विरोधी* अभियान के लिए पहुचे डिआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे देश के 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने पर l हम सब छत्तीसगढ़ प्रदेशवासी व N. S. U. I दुर्ग जिला उन्हें अपनी *श्रद्धांजलि* अर्पित करते हुए *कैंडल मार्च* किया गया l इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से हमारे साथी अमन सागर,मारूफ आलम, सिमरणजीत सिंग, हर्ष धालीवाल,प्रशांत राव , दीप साव,गौरव कामले, राजन चत्तेर्जी, पलक बनवासी, ईशान मेहता, राजा अली,गौरव, रूबल, शुभम, मनीष व आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे l
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई-चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे ने मंगलवार को चरोदा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की है। इसी प्रागंण में भविष्य में होने जा रहे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे महापौर ने शिक्षकों और शाला प्रबंधन के आग्रह पर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों की चर्चा भी की। साथ ही शहर सरकार के अपने सहयोगियों के साथ स्कूल में होने वाले विभिन्न सह पाठ्यक्रम गतिविधियों की भी जानकारी ली। मेयर ने स्कूल के बच्चों को बताया कि पढ़ाई के साथ अन्य अनुशासन मूलक गतिविधियों में सहभागिता तथा खेल कुद प्रतिस्पर्धा में भाग लेना भी व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है।
कार्यक्रम में महापौर सहित एमआईसी सदस्य एस वेंकट रमना, ईश्वर साहू, श्रीमती दीप्ती, आशीष वर्मा, मोहन साहू, श्रीमती देवकुमारी भलावी, वार्ड पार्षद श्रीमती अपर्णा सुब्रोतोदास गुप्ता सहित शाला शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
9500 अंको का होगा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023,बेहतर रैंक प्राप्त करने को लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बनाई योजना:
:महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर मैदान में उतरेंगे अधिकारी:
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर मैदान में उतरने की पूरी तैयारी वर्ष 2023 में 9500 अंक पर सर्वेक्षण होगा।इसको हासिल करने के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर बुधवार आज आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने इंजीनियरो के अलावा स्वास्थ्य विभाग अधिकारी व उनकी टीम के साथ बैठक लेकर सभी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर परिणाम के लिए निर्देश दिए है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर रैंक के लिए स्वस्थ्य विभाग अमला सुबह के समय फील्ड में रहकर वार्ड नागरिको से कहे कि गीला व सूखा कचरा को घर से ही अलग-अलग इकट्ठा किया जाए।नागरिको द्वारा दोनों कचरा एक साथ देने पर तत्काल 50 रुपए जुर्माना वसूल किया जाए। इसके साथ ही घर से निकलने वाले फलों के छिलके, खराब सब्जी और बचे या खराब हो चुके खाद्य पदार्थ को होम कम्पोस्टिंग खाद में बदलने जन चेतना कार्यक्रम चलाकर लोगों को प्रेरित किया करेंगे। इसके अलावा पब्लिक टॉयलेट, सड़क, नाली,गार्डन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई योजनाबद्ध तरीके से चेकलिस्ट बनाकर की जाएगी।नगर निगम क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे।उन्होंने कहा मई माह के भीतर किसी भी दिन से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की शुरुआत हो जाएगी,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि जिसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस के लिए 4525 अंक, सिटीजन वाइस के लिए 2475 व सर्टिफिकेशन के लिए 2500 अंक कुल 9500 अंक का निर्धारण किया गया है। उन्होंने ने इसके लिए सभी अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग टीम को विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए,ताकि जनभागीदारी के माध्यम से रैकिंग में ऊंचे पायदान पर आ सके।आयुक्त ने अधिकारियो से कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में दुर्ग नगर निगम में बेहतर रैंक के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी है।ध्यान रहे गंभीरता से लेकर बनाई गई योजना को सफल बनायेगे।उन्होंने कहा होम कम्पोस्टिंग खाद के लिए वार्ड के नागरिको को प्रेरित किया जाए।उन्होंने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मिलकर काम करेगे और स्वच्छता रैंकिंग में शत प्रतिशत अंक हासिल करना उद्देश्य है सभी शौचालय का संधारण मद में कार्य करना है केयर टेकर द्वारा शौचालय की व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो कार्यवाही का प्रस्ताव दें नए शौचालय का भी प्रस्ताव दें केयर टेकर शौचालय में पांच-पांच गमला रखें प्लास्टिक बैन पर भी कार्रवाई करें।आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि रहवासी क्षेत्र में बोर्ड रोड एवं नालियों की साफ-सफाई नालियों में जाली एवं सफाई की कार्य योजना वॉल पेंटिंग एवं लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। घरों को चिन्हित किया जाना है जहां कंपोस्ट खाद बनाया जाता है। बैठक में मौजूद कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, प्रकाशचंद थवानी,जितेंद्र समैया,राजकिशोर पालिया,जावेद अली,स्वेता महलवार,भारती ठाकुर,थानसिंह यादव,प्रताप सोनी, शौएब अहमद,राजेन्द्र सराठे आदि मौजूद रहें। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि सड़कों में जेब्रा बनाये। व्यवसायिक क्षेत्रों में दो बार साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए। अवैध बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखें। शहर में फाउंटेन लगाया जाएगा। उद्यानों की देखरेख एवं साफ-सफाई तथा वॉल पेंटिंग एवं लाइट की व्यवस्था तालाबों की सफाई एवं कचरा फैलाने पर सख्त कार्यवाही का बोर्ड लगा हुआ हो। स्कूलों की साफ सफाई एवं वॉल पेंटिंग स्कूलों से डोर टू डोर कचरा व्यवस्था एवं पुलगांव गौठान में पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा।जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत*
*कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है- ओम माथुर*
दुर्ग। शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुशल संगठनकर्ता ओमप्रकाश माथुर के प्रथम दुर्ग प्रवास पर रायपुर से लेकर दुर्ग के बीच जिले के विधानसभा क्षेत्र पाटन, दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर के अंतर्गत आने वाले मंडलों के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के द्वारा दुर्ग शिवनाथ नदी के किनारे स्थित पृथ्वी पैलेस में दुर्ग शहर विधानसभा के शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल के पदाधिकारियों की बैठक ली गई। श्री माथुर ने भोजन अवकाश के पश्चात दुर्ग संभाग के प्रमुख भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के हाथों से केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया गया साथ ही भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाओं का भाजपा प्रवेश कराया गया इस दौरान भाजपा में नव प्रवेशित महिलाओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया।
ओम माथुर ने कहा कि बड़ा पदाधिकारी या बड़ा नेता होने का घमंड नहीं करना क्योंकि राजनीति का ये अटल सत्य है कि हर बड़े नेता के पद के सामने पूर्व शब्द जुड़ना तय है और पूर्व हो जाने के बाद क्या स्थिति होती है वो सबको मालूम है। आज नहीं तो कल सबको पूर्व होना ही है तो अपने कार्यकर्ता के साथ हमेशा सहज और सरल व्यवहार करना चाहिए। पद का घमंड कार्यकर्ताओं को नहीं दिखाना चाहिए, क्योंकि कार्यकर्ता भाजपा की आत्मा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम बूथ जीतते हैं तो हम चुनाव निश्चित तौर जीत जाएंगे उन्होंने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में जब तक भाजपा की जीत न हो जाए तब तक चैन से नहीं बैठना है।
बैठकों में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारियों से की तथा दुर्ग संभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व विश्व के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है, जो राष्ट्रवादी नीति और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अपने दृढ़ जज्बे के साथ लगातार प्रयासरत हैं और इसमें हम सबको भी अपना योगदान देना है, इसके लिए हमें छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार वापस बनानी है। प्रदेश में जब से भूपेश बघेल की सरकार बैठी है तब से लगातार प्रदेश के हर वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को सुशिक्षित, विकसित, समृद्ध राज्य बनाने का अटलजी का सपना पूर्ण करना है।
उनके मंचासीन अतिथि प्रमुख रूप से भाजपा संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल लोकसभा सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में प्रस्तावना भाषण एवं अंतिम सत्र में आभार प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने किया। बैठक में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, कवर्धा, बालोद, मानपुर- मोहला, खैरागढ़- छुई खदान- गंडई समस्त जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। इसी के साथ ही लोगों को कई विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे है। इसी कड़ी में विधायक यादव मगलवार को बालाजी नगर पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी नगर के लोगों को दो बड़ी सौगात दी। पहला पार्क और दूसरा समुदायिक भवन की सौगात दी ।
साथ ही उन्होंने देखा कि वार्ड के दो उद्यान है,दोनों में रातः होते ही अंधेरा छा जाता है। लाइट की व्यवस्था नहीं है। तब विधायक ने दोनों उद्यान में लाइट लगवाया। जिससे अब यहाँ अंधेरा नहीं रहेगा। रातः में भी लोग उद्यान में आ सकेंगे,इसका आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा यहां आज जनता की मांग पर सामुदायिक भवन और पार्क की सौगात दी गई।
वार्ड के विभिन्न गलि मोहल्ले का भ्रमण किए। वार्ड के विकास की जानकारी ली। इस दौरान विधायक यादव ने वार्डवासियों से भेंट मुलाकात की। जनता से मिले उनका हालचाल जाना। वार्ड और शहर के विकास की जानकारी ली। नागरिकों के साथ बैठकर चाय पीए और विभिन्न विकास कार्यो पर सार्थक चर्चा किये।
विधायक यादव ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार आप लोगों की मांग पर घोषणा किए थे कि जल्द ही मांगे पूरी हो जाएगी।जनता की मांग के अनुसार तेजी से निर्माण कार्य और विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक यादव को धन्यवाद किया और कहा कि आप ने जब भी जनता से जो भी वादा किया उसे पूरा किया है। पहले वार्ड में कई तरह की समस्याएं थी। लोग पानी के लिए तरस जाते थे। लेकिन आज आप की पहल से पानी की समस्या पूरी तरह से दूर हो गई। हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को राशन मिल रहा है। जिनका पट्टा नहीं था। उन्हे पट्टा मिला ।।
*स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर रैंक के लिए डोर टू डोर पृथककरण कर इकट्ठा किया जाएगा गीला व सूखा कचरा*
*-होम कम्पोस्टिंग खाद के लिए नागरिकों को किया जाएगा प्रेरित - कलेक्टर*
*- पशु चिकित्सा विभाग युरिया ट्रीटमेंट को लेकर बनाएगा डेमो विडियो जिसके माध्यम से एनआरएलएम स्टाफ देगा प्रशिक्षण*
दुर्ग । शौर्यपथ । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत मई माह से सर्वे की शुरूआत होनी है, जिसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस के लिए 4525 अंक, सिटीजन वाइस के लिए 2475 अंक व सर्टिफिकेशन के लिए 2500 अंक अर्थात 9500 अंक का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा समय-सीमा की बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर परिणाम के लिए आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स) द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने इसके लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों विशेष जागरूकता अभियान चलाने के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया, ताकि जनभागिदारी के माध्यम से रैंकिंग में ऊंचे पायदान को पाया जा सके। कलेक्टर ने कचरे के प्रबंधन के लिए नगरीय निकाय के आयुक्तों को सुखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कर घरों से एकत्रित करने की बात कही ताकि कचरे का निपटारा योजनाबद्ध तरीके से किया जा सके। इसके लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाने की बात भी कही और नियमों के उलंघन करने की स्थिति में निकट भविष्य में संबंधित अधिकारियों को 50 रूपए के स्पॉट फाइन लागू करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने घर से निकलने वाले गीले कचरे, फलों के छिलके, खराब सब्जी, व बचे या खराब हो चुके खाद्य पदार्थ द्वारा होम कम्पोस्टिंग खाद के लिए जिले के नागरिकों को प्रेरित करने की बात कही। जन चेतना में होम कम्पोस्टिंग खाद को लेकर नागरिक पहल करे इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। इसके अलावा पब्लिक टॉयलेट, सड़क, नाली, गार्डन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई योजनाबद्ध तरीके से चेकलिस्ट बनाकर की जाएगी।
गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में संचालित हो रहे गौठानों में रखे मवेशियों और पैरादान की प्रगति को लेकर कलेक्टर द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर ने पैरादान के माध्यम से संग्रहित हुए पैरे में युरिया ट्रीटमेंट की प्रगति को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी मांगी। युरिया ट्रीटमेंट की प्रगति में और तेजी आए इसके लिए कलेक्टर ने पशु चिकित्सा अधिकारी को युरिया ट्रीटमेंट को लेकर एक डेमो विडियो बनाने के लिए कहा। जिससे कि एनआरएलएम के स्टाफ डेमो विडियो की मदद से स्व सहायता समूह की दीदियों को ट्रेनिंग दे सके। इसके साथ ही स्व सहायता समूह की दीदियों को यूरिया ट्रीटमेंट से संबंधित कीट मुहैया कराने की बात कही गई। जिससे कि युरिया ट्रीटमेंट का कार्य तेजी से कर के पशुओं के लिए पोषक आहार उपलब्ध कराया जा सकेगा। वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते हरे चारे की अनुपलब्धता में युरिया ट्रीटमेंट युक्त पैरा पशुधन के लिए एक बेहतर विकल्प बनेगा और इससे दुग्ध उत्पादन की लागत में भी कमी आएगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को गौठान की क्षमता अनुरूप गौठान में रखे गए मवेशियों की संख्या के आंकड़े मांगे जिसमें 2 हजार 388 पशुधन को गौठानों में चारे-पानी व शेड की व्यवस्था कराकर रखा गया है। क्षमता के अनुरूप गौठानों में रखे गए मवेशियों का प्रतिशत लगभग 71 प्रतिशत है। जिसे कलेक्टर ने शत-प्रतिशत करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को कहा ताकि भीषण गर्मी में पशुधन को एक बेहतर आश्रय मिल सके।
इसके अलावा बैठक में राजस्व, जनदर्शन व शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मनी भोई, आयुक्त नगर निगम भिलाई श्री रोहित व्यास, प्रशिक्षु आई.एस. श्री लक्ष्मण तिवारी, जिला पंचायत सीइओ श्री अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री विनय सोनी, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, नगर निगम आयुक्त दुर्ग श्री लोकेश चंद्राकर, आयुक्त नगर निगम रिसाली श्री आशीष देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई चरौदा श्री अजय त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ ।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 28 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एयरटेल पेमेंट बैंक नव भारत उद्योग भवन इंफ्रंट ऑफ लोड आरटीओ रेड नं 1 तेलीबांधा रायपुर के द्वारा रूरल बैंक मित्र के लिए 10 पद । सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस इंडिया प्रा. लिमि. पदमनाभ चेंबर डोर नं 38/26 92 दूसरा फ्लोर कोचीन के द्वारा यूटीलिटी हेण्ड लोडर के लिए 175 पद, ड्राईवर , ऑपरेटर, हैवी व्हीकल, एवं आईटीआई/ बीएमइ एजेंट के लिए 150-150 पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 28 अप्रैल को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट www.ncs.gov.in एवं सोशल मीडिया Facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।
*- स्टेडियम के पास चिन्हित किये गए 10 पार्किंग स्थल*
*- 200 सीसीटीवी कैमरों से कार्यक्रम में रखी जाएगी नजर*
*- कानून व्यवस्था व प्रबंधन के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात*
दुर्ग / शौर्यपथ / जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में 25 अप्रैल से 1 मई तक, कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन होना है। कार्यक्रम में वीआईपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है। कार्यक्रम के प्रबंधन व उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा संबंधित अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे थे। जहां उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक, सेनानी नगर सेना, लोक निर्माण विभाग, छ0ग0 राज्य विद्युत मंडल नगर निगम, भिलाई इस्पात संयंत्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ई एण्ड एम भिलाई इस्पात संयंत्र, थाना प्रभारी, आयोजन समिति सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और प्रबंधन से संबंधित आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए , मूलभूत आवश्यकता व कानून व्यवस्था की पूर्ति के लिए आवश्यक आदेश दिये। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर अंदर व बाहर जाने की मल्टीपल एंट्री एग्जिट डोर, पानी व बिजली पर्याप्त व्यवस्था व मल्टीपल मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से भी आएंगे, जिनकी संख्या लगभग 2 से 5 लाख के बीच अनुमानित है। इस लिए कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहेगी। इसके साथ ही साथ भीड़ की स्थिती निर्मित न हो इसके लिए 10 पार्किंग स्थल( भिलाई विद्यालय, सेक्टर 6 ग्राउंड, सेक्टर 7 के पिछे कल्याण स्कूल, बडा भिलाई होटल के सामने सेक्टर 10, रूआंबांधा, सिविक सेंटर, दशहरा मैदान चौक व मंदिर चौक इत्यादि ) चिन्हित किए गए है, और एक निश्चित सीमा के बाद प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ-साथ स्टेडियम के आस पास क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा ईरिक्शा व ऑटो इत्यादि उपलब्ध होंगे और किसी अप्रिय घटना के प्रमाण के लिए स्टेडियम के अंदर एवं बाहरी क्षेत्रों लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे अलग अलग स्पॉट पर लगाए जाएंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
