September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग/ शौर्यापथ / जैन मुनि अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज का सत्संग आगमन हुआ विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया स्वागत,आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया शहर में सुख समृद्धि की कामनाएं की।विधायक ने कहा आपका नगर आगमन ही हमारा शौभाग्य है,आपके आगमन से शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि का वातावरण बना हुआ है।नगर आगमन पर जैन समाज के साथ साथ समस्त नगर वासियो द्वारा भव्य अगवानी की गई।इस अवसर पर एल्डरमेन राजेश शर्मा,शंकर ठाकुर,देवा सिन्हा,सुमित वोरा के अलावा समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

    दुर्ग। शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्रांतर्गत निगम के भवन शाखा व अतिक्रमण दस्ते द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में वार्ड क्रमांक 21 सड़क 1 सिंधिया नगर, तितुरडीह, दुर्ग में अनिल पाण्डेय द्वारा नाली क्षेत्र के उपर बाउंड्रीवाल निर्माण कर अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था, जिससे वार्ड क्षेत्र में नाली की सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है। गुरुवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान ने मौके पर पहुँचकर वार्ड क्रमांक 21 सड़क 1 सिंधिया नगर, तितुरडीह नाली क्षेत्र के उपर बाउंड्रीवाल निर्माण को जेडीबी से तोड़कर हटाया गया।

    भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी ने बताया कि कब्जाधारी को नोटिस जारी किया गया था,परन्तु अतिक्रमकर्ता द्वारा नोटिस का कोई जवाब नही और न कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया।इस क्रम में अन्य अतिक्रमण तोडऩे की कार्यवाही के लिए अतिक्रमणकर्ता द्वारा 9 मई तक स्वयं अतिक्रमण हटा देने के लिए मौके पर लिखित में आवेदन अधिकारियों को दिया कार्रवाही के दौरान तहसीलदार, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, नोडल अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी, मौजूद थे। गौरतलब है कि बाउंड्रीवाल एवं नाली के ऊपर बनाकर कब्जा कर रखा था, इस संबंध में कई बार लोगों ने शिकायत भी की। निगम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगम ने कार्रवाई करते हुए आज मोहन नगर पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा पक्का बाउंड्रीवाल को तोड़कर हटवाया गया। कार्यवाही के मौके अन्य कब्जाधारी द्वारा बाकी अवैध निर्माण अतिक्रमण को एक हप्ते के भीतर स्वयं हटा देने के लिए मौजूद अधिकारियों से मांगा समय, मेरे द्वारा निर्माणधीन अतिक्रमण नही हटाये जाने की स्थिति में नगर निगम के द्वारा जो कार्रवाही की जाएगी मुझे मान्य होगी।

    दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। वे सुबह सेे ही लोगों से मिलनेे उनका हालचाल जानने के लिए वार्डों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को विधायक श्री यादव वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर पहुंचे। जहां वार्डवासियों के साथ उन्होंने वार्ड के विभिन्न सड़क, गली मोहल्ले का निरीक्षण किया। इसी दौरान वार्डवासियों ने उन्हें वार्ड में स्थित पं. रविशंकर शुक्ल मार्केट की समस्याएं बताई। विधायक श्री यादव उसी समय मार्केट का निरीक्षण किए। पूरे मार्केट का जायजा लेने के बाद विधायक श्री यादव ने कहा कि अब इस मार्केट को स्मार्ट मार्केट बनाया जाएगा। यहां खरीदी करने के लिए आने वाले लोगों को अब कोई परेशानी ना हो। इसके लिए यहां बेहतर सुविधाएं डेवलप की जाएगी। पूरे मार्केट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रंग बिरंगी लाइटों से मार्केट को सजाया जाएगा। जनता की सुरक्षा के लिए चारो तरह सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। ताकि यहां आने वाले लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें औैर चोरी जैसी घटनाएं ना हो। इसके अलावा यहां की सभी सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा। सड़कों निर्माण और संधारण करने के साथ ही यहां आने वाले ग्राहकों के लिए खास कर महिलाओं को वॉसरूम,टॉयलेट की समस्या ना हो। इसके लिए यहां पर एक स्मार्ट टॉयलेट भी बनाया जाएगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे मार्केट का प्रोजेक्ट प्लान जल्द तैयार किया जाए।

    ज्योति कलश रूम का लोकार्पण

    भेंट मुलाकात के दौरान विधायक श्री यादव दुर्गा पारा पहुुंचे। जहां वे इससे पहले भी गए थे। जब वे गए थे, तब लोगों ने उन्हें एक ज्योति कलश बनाने की मांग की थी। मांग के अनुरूप विधायक श्री यादव ने काम शुरू करवा दिया था। अब जब पहुंचे तो ज्योति कलश कक्ष बन कर तैयार हो गया है। जिसका आज लोकार्पण किया गया। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधायक श्री यादव ने लोकार्पण किया। इसके लिए वार्डवासियों ने उनका दिल से आभार जताया और कहा कि आप ने जो वादा किया था, उसे समय पर पूरा भी कर दिया।

    रामहेपुर बस्ती में लगेगा वाटर एटीएम, बनेगा शेड और होगा मंच का जीर्णोद्धार

    भेंट मुलाकात करते हुए विधायक श्री यादव राजेपुर बस्ती पहुंचे। जहां लोगों ने वाटर एटीएम लगाने की मांग की। विधायक श्री यादव ने जनता की मांग पर घोषणा की कि जल्द ही वार्ड में एक वाटर एटीएम लगाया जाएगा। साथ ही यहां मंच का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। शेड का निर्माण भी किया जाएगा। विधायक श्री यादव ने वार्ड के नागिरकों से मिलकर उनका हालचाल जाना और लोगों के साथ बैठकर चाय पीते हुए वार्ड के विकास को लेकर चर्चा की।

    राजेन्द्र साहू ने परिवार के सदस्यों को दी सहयोग राशि

    4 महीने बाद परिवार का एक सदस्य 18 वर्ष का हो जाएगा जिसे मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किए वादे के अनुसार मिलेगी शासकीय मिलेगी  नौकरी

    बिरनपुर गांव में है  शांति का माहौल धारा 144 अभी भी है लागू

     जिला सहकारी केंद्रीय  बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू के साथ गंज मंडी के अध्यक्ष एवं साहू समाज के पदाधिकारी भी थे मौजूद

    दुर्ग । शौर्यपथ । 

    छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दो पक्षों की लड़ाई के बाद हिंसा फैल गई थी, जिसमें बिरनपुर के युवक भुनेश्वर साहू की मौत हो गई। अब गांव में शांति का माहौल है। गांव में अभी भी धारा 144 लागू है। बिरनपुर गांव में अभी भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस घटना के 22 दिन बाद दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, दुर्ग जिला कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू और साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारी आज बिरनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और स्व. भुनेश्वर के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

    जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू व दुर्ग कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने परिवारजनों का हाल जानने के साथ ही स्व. भुनेश्वर साहू के पिता व अन्य परिजनों को हरसंभव मदद करने आश्वस्त किया। राजेंद्र साहू ने भुनेश्वर के परिवारजनों को 50 हजार रुपए और अश्वनी साहू ने 21000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने आगे भी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

    जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने स्व. भुनेश्वर साहू के परिवारजनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। स्व. भुनेश्वर साहू के भाई की आयु 4 माह बाद 18 वर्ष हो जाएगी। इसके बाद नियमानुसार एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी।

    इस मौके पर साहु मित्र सभा भिलाई अध्यक्ष खेद राम साहू, दानेश्वरी साहू संयोजिका महिला साहू समाज भिलाई ,मंजूषा साहू उपाध्यक्ष, शिव कुमार साव, सलाहकार, निखिलेश्व साहू अध्यक्ष सेक्टर 5 ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और कुल 51000 रुपये का सहयोग प्रदान किया। मृतक भुनेश्वर साहू के परिवारजनों ने हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गांव के शक्ति घाट स्थित शक्ति मंदिर में शक्ति माता के दर्शन कर गांव की खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान साजा तहसीलदार सुभाष शुक्ला, सरपंच जेठू राम साहू व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

     

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम भिलाई के नेहरू नगर तथा कोसानगर क्षेत्र अंतर्गत सड़क का डामरीकरण कार्य किया जाएगा। जिसके लिए आज महापौर नीरज पाल ने भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ कराया। इस दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, पार्षद चंदेश्वरी बांधे तथा हरिओम तिवारी भी मौजूद रहे। नेहरू नगर तथा कोसानगर के इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को गडढे से मुक्ति मिलेगी। महापौर ने जैसे ही भूमि पूजन किया वैसे ही डामरीकरण का कार्य शीघ्रता से प्रारंभ हो गया। डामरीकरण के लिए विभिन्न संसाधनों के साथ एजेंसी ने काम प्रारंभ कर दिया है। लगभग 1800 मीटर की लंबी सड़क का डामरीकरण कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर व निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के नागरिकों को महापौर नीरज पाल ने संबोधित करते हुए कि कहा निगम प्रशासन पूरे निगम क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कर रही है, उन्होंने कहा की और भी विकास कार्य आगे किए जाएंगे। वार्ड 04 व 05 में 98 लाख की लागत शुरू किए गए डामरीकरण कार्य की लंबाई 1800 मीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी होगी। गौरतलब है कि इस सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी थी, आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था, जिसको देखते हुए महापौर नीरज पाल ने इन सड़कों को दुरुस्त करने का फैसला लेकर डामरीकरण कार्य को करने अधिकारियों को निर्देशित किया था। जिसके चलते सड़कों का डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा और लोगों को आने जाने में और असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश और रात के समय में भी लोग आसानी से आवागमन कर पाएंगे। वही महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण गंतव्य की ओर जाने में भी समस्या नहीं होगी। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने शीघ्र ही सड़कों के डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, उन्होंने गुणवत्ता का भी ध्यान रखने कहा है। जिसके चलते भिलाई में सड़कों की स्थितियों को सुधारने का काम निगम प्रशासन के द्वारा तेजी किया जा रहा है। भूमि पूजन के दौरान शमशेर बहादुर, नरसिंगनाथ, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा तथा उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा के अलावा बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । बीएसपी के सामग्री प्रबंधन विभाग ने सामग्री प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में प्रभावी जीवन प्रबंधन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन अजय कुमार चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सौरभ मुखर्जी ने आधुनिक जीवन शैली में स्वास्थ प्रबंधन पर अपना उद्बोधन दिया और विशेष रूप से हृदय रोग के कारण और बचाव से श्रोताओं को अवगत किया।

    दूसरे चरण में रामकृष्ण मिशन रायपुर से पधारे स्वामी प्रप्त्यानंद ने वर्तमान परिदृश्य में भागवत गीता की प्रासंगिकता विषय पर अपना व्याख्यान दिया। स्वामी जी ने बताया कि कर्म बंधन से बचने के लिए हमें प्रत्येक कर्म निष्काम भाव से करना चाहिए और उसे ईश्वर को समर्पित करना चाहिए। इससे हम कर्म के कारण होने वाले पाप से बच जायेंगे और हमारा कर्ता होने का घमंड भी जाता रहेगा। स्वामी जी ने श्रोताओं की शंकाओं का समाधान भी किया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा आगामी 10 मई से 09 अगस्त 2023 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपमहाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री एस आर जाखड़ के नेतृत्व में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2023 में शामिल 22 खेलों का विभिन्न खेल परिसरों, शालाओं के हॉल एवं कीड़ागणों में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इनमें प्रमुख रूप से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी, टेनिस, जूडो, कराटे, साइकल पोलो इत्यादि खेल शामिल हैं।

    इन खेलों का प्रशिक्षण भिलाई के जयंती स्टेडियम, आईटीआई-खुर्सीपार, इंडोर स्टेडियम सेक्टर-10, बाल बैडमिंटन ग्राउंड सेक्टर-06, खेल परिसर सेक्टर-04, हैंडबॉल स्टेडियम सेक्टर-04, सेक्टर-01 इस्पात क्लब तथा बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड इत्यादि स्टेडियम और मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे।

    प्रशिक्षण शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सेक्टर-1 के पंत स्टेडियम में दिनांक 01 मई 2023 को संध्या 5 बजे से विभिन खेलों के प्रशिक्षकों एवं वरिष्ठ खिलाडिय़ों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को इस शिविर का लाभ प्रदान करना है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । विश्वविख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से श्री एकांतेश्वर महादेव की कथा सुनने गुरुवार को तीसरे दिन भी भक्तों का काफिला उमड़ पड़ा। आज पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। अपनी कथा में एकांतेश्वर महादेव की महिमा बताते हुए कहा कि पार्वतीजी ने फल की प्राप्ति के लिए एकांतेश्वर महादेव की आराधना की थी। दुनिया मे हर दूल्हे की बारात घर अथवा मंदिर से निकलती हैं लेकिन शिवजी की बारात शमशान से निकली थी। ब्रह्मा जी, विष्णु से शिवजी से बारात में चलने के लिए तीन दिन से आग्रह कर रहे थे, लेकिन शिव जी ने कहा अभी मुहूर्त नहीं हुआ हैं। तीन दिन के बाद जब श्मशान में लाश जली तो उस लाश की राख लपेटकर भगवान शंकर अपने साथियों के साथ बारात के लिए निकले। कथा के समापन पर आज नंदी पर बैठे बम भोला दूल्हा बनके भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।

    शिवपुराण का महत्व बताते हुए पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि शिवपुराण कर्म प्रधान हैं, कर्म की बात करता है। अगर आप किसी भूखे को रोटी और बेसहारे को सहारा देते हैं तो आपके बुरे समय में महादेव भी आपका साथ देंगे। महादेव को प्रसन्न करने के लिए जरूरी नहीं हैं कि आप मंदिर में दीप और अगरबत्ती जलाएं अगर आप किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देते हैं, किसी असहाय की सहायता कर देते हैं तो महादेव का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा। आप जैसा व्यवहार अपने लिए चाहते हैं वैसा ही व्यवहार आपको दूसरों के साथ भी करना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि अपने कर्म को सदैव अच्छा रखो अगर कोई बुरा कर्म करता हैं तो उसकी वजह से आप बुरे कर्म मत करो आप अपना कर्म हमेशा सही रखो।

    पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शिवमहापुराण में वर्णित 10 पुण्य का कार्य प्रत्येक मनुष्य को अवश्य करना चाहिए। चार पुण्य वाणी के होते हैं - सत्य बोलना, स्वाध्याय, प्रिय वाणी, हितकर वाणी। तीन पुण्य शरीर के होते हैं - दोनों हाथों से दान, रक्षा करना, सेवा करना और तीन पुण्य मन के होते हैं - हर जीव पर दया करना, लोभ का त्याग करना एवं ईश्वर में श्रद्धा एवं विश्वास बनाये रखना।

    एकांतेश्वर महादेव का अर्थ-दिखावे की भक्ति से दूर रहना है

    एकांतेश्वर स्वरूप का अर्थ बताते हुए पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि एकांतेश्वर का अर्थ एकान्त में दिखावे से दूर महादेव की आराधना करना हैं। दिखावे के जमाने में भी जो लोग दिखावे से दूर होते हैं वो महादेव को प्रिय होते हैं, महादेव उनकी भक्ति से शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव सहज हैं वो भक्तों को दुनिया की मोह माया से निकालते हैं। पंडित जी ने बताया कि अगर आप किसी विषम परिस्थिति में फँसे हों और कोई समाधान नहीं मिल रहा है, सभी जगह प्रयास कर लिए लेकिन समस्या सुलझने के बजाय उलझती जा रही है तो एकांत में स्थित शिव मंदिर में महादेव की आराधना करनी चाहिए अगर एकांत में मंदिर नहीं मिल रहा है तो किसी एकांत जगह मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर एक बेलपत्र, एक चावल का दाना, एक श्वेत पुष्प, एक दूब पत्ती और एक शमी के पत्ते मात्र से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और सारी समस्या को दूर करते हैं।

    कथा में भिलाईवासियों की उदारता एवं भक्ति भाव का किया जिक्र

    पंडित जी ने कथा में भिलाई वासियों की श्रद्धा एवं भक्ति भाव का जिक्र करते हुए बताया कि रात में पंडाल में रुके श्रद्धालुओं के लिए भिलाई के निवासी, सामाजिक संगठन भोजन, बिस्किट, शर्बत लेकर उपस्थित हो जाते हैं ताकि किसी श्रद्धालु को परेशानी न हो। आयोजन समिति, सामाजिक संगठन, प्रशासन द्वारा द्वारा सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई प्रकार के इंतजाम किए गए हैं।

    पशुपति नाथ व्रत से मिला फल

    सुषमा बोरिकर बालाघाट निवासी ने पत्र में लिखा था कि उनके बेटे बीरेंद्र बोरिकर 8 साल से नौकरी के लिए प्रयासरत था हर बार एक, दो नम्बर से चूक जाता था। सुषमा बोरिकर ने पत्र में लिखा कि 2018 से आस्था चैनल पर कथा सुन रही थी। उन्होंने पत्र में बताया कि उन्होंने अपने बेटे को मंदिर जाने के लिए कहा तो बेटे ने सवाल किया कि मंदिर जाने से क्या होगा? सुषमाजी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के मन में शिव के प्रति विश्वास जगाया एवं मंदिर भेजना प्रारम्भ किया। सुषमा ने पशुपति नाथ का व्रत करना प्रारम्भ किया और उनके बेटे ने बेल पत्र पर शहद लगाकर शिवजी को अर्पित कर पूरी 

    पीएम मोदी दो महिना बाद आयेंगे भिलाई,जानकारी मिलते ही तैयारी शुरू

    आईआईटी, फ्लाईओवर, रेलवे के सोलर प्लांट व वंदे भारत ट्रेन की देंगे सौगात जल्द से बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा कराने में जुटा अमला 

    दुर्ग । शौर्यपथ । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो महिना बाद जुलाई महीने में भिलाई आने के संकेत मिल रहे है। उनके भिलाई प्रवास के दौरान उनके हाथों भिलाई आईआईटी के नए भवन, कुम्हारी से भिलाई के बीच बन रहे चार में से तीन फ्लाईओवर, चरोदा में रेलवे के सोलर प्लांट का लोकार्पण और दुर्ग से रायगढ़ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी के आगमन का संकेत मिलने के बाद सभी जगह के शेष बचे कार्य और तैयारी को अंतिम रूप देने में संबंधित अमला संजीदगी के साथ जुट गया है।

    भिलाई-दुर्ग को आने वाले दिनों में चार बड़ी सौगातें मिलने वाली है। इसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिहाज से सबसे बड़ी सौगात भिलाई में बन रहे आईआईटी के भवन का लोकार्पण होना विशेष है। इसके अलावा फोरलेन सड़क पर कुम्हारी से भिलाई के बीच चार में तीन फ्लाईओवर सहित चरोदा में रेलवे का सोलर प्लांट का लोकार्पण और एक नई वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होना भी शामिल है। इन सभी सौगातों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को समर्पित करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री का आगामी जुलाई महीने में भिलाई आगमन हो सकता है। दिल्ली से इस आशय का संकेत मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं जिन कार्यों का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों कराए जाने की तैयारी है। उसके शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।

    गौरतलब रहे कि भिलाई आईआईटी का विशाल भवन कुटेला भाठा में साढ़े चार सौ एकड़ भू भाग पर निर्माणाधीन है। यहां के बचे हुए कार्यों को 31 मई तक पूरा कर लिए जाने की डेडलाइन जारी की गई है। जबकि चरोदा में हनुमान मंदिर के पीछे रेलवे का 50 मेगावाट सोलर प्लांट तैयार हो चुका है। इस प्लांट से बनने वाली बिजली की ग्रिड में ट्रांसफर करने का ट्रायल शुरू हो चुका है। रेलवे में बचत की दृष्टि से यह बहुत बड़ी परियोजना है। रेलवे की इलेक्ट्रिक ट्रेनों को चलाने सहित अन्य उपयोग के लिए बिजली की आपूर्ति अभी राज्य की बिजली कंपनी करती है। बदले में रेलवे को बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है। चरोदा का सोलर प्लांट बन जाने से रेलवे यहां से उत्पन्न बिजली का उपयोग अपने लिए करेगी।

    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि पिछले लोकसभा चुनाव से पूर्व रायपुर-दुर्ग फोरलेन सड़क पर चार फ्लाईओवर निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। उसमें से सुपेला में बना फ्लाईओवर निर्माण पूरा कर आवाजाही शुरू कर दी गई है। पावर हाउस और कुम्हारी का फ्लाईओवर निर्माण अंतिम चरण में है। इसे जून तक हर हाल में पूरा कर लिए जाने का निर्देश जिला प्रशासन ने दिया है। बुधवार को ही कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने कुम्हारी फ्लाईओवर का जायजा लेकर आर्च निर्माण में आई तकनीकी दिक्कत को शीघ्रता से सुधार करने का निर्देश निर्माण एजेंसी को दिया। प्रधानमंत्री चार में से तीन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसी कड़ी में दुर्ग से रायगढ़ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस ट्रेन को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    आईआईटी कैम्पस का सांसद विजय बघेल ने किया निरीक्षण

    सांसद विजय बघेल ने आईआईटी कैम्पस का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जुलाई में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहां क्लास लगनी शुरू हो जाएंगी। उद्घाटन से पहले आईआईटी कैंपस को पूरी तरह से कंप्लीट करना है। सांसद बघेल को आईआईटी के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश ने सांसद को पूरा आईआईटी घुमाया और उसके बारे में जानकारी दी। आईआईटी के निर्माण कार्य को देखने के बाद सांसद बघेल ने बताया कि अभी भी काफी निर्माण कार्य होना बाकी है। इसका निर्माण एल एंड टी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। उन्हें जून लास्ट तक की डेड लाइन दी गई है। सांसद ने कहा कि वो इस निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। सांसद ने आर शुक्ला से कहा कि वो लोकल लोगों लगाकार मैन पॉवर को बढ़ाएं और पूरा काम दो महीने के अंदर पूरा करें। इस दौरान उनके साथ आईआईटी के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश और उनकी टीम भी मौजूद थी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision