September 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

       दुर्ग / शौर्यपथ / सेक्टर 4 में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भेंट मुलाकात किए। सोमवार की शाम को विधायक श्री यादव सेक्टर 4 पहुंचे। फिर वे वहां वार्डवासियों से मिले। उनके साथ वार्ड का भ्रमण किए। वार्ड भ्रमण के दौरान वे बारी-बारी से वार्ड के नागरिकों से मिलते गए। उनका हालचाल पूछा और विकास कार्याें की जानकारी ली।
    पूरे वार्ड का भ्रमण करने के बाद और लोगों के साथ वार्ड के विकास कार्यों का पूरी तरह से निरीक्षण करने के बाद सेक्टर 4 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक श्री यादव ने वार्ड के नागरिकों के साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लोगों से सीधे बात की और पूछा कि वार्ड में टॉउनशिप एरिया में किस तरह की कमियां है। क्या समस्या है, और कौन की जरूरी मूलभूत समस्याएं है। जो अबतक पूरी नहीं हो पाई है। तब लोगों ने बताया कि वार्ड में कई विकास कार्य हो चुके है और कई विकास कार्य हो रहे हैं। विकास कार्य में कोई कमी नहीं है। तेजी से विकास कार्य हुए हैं। इसी के साथ ही विधायक श्री यादव ने आगे भिलाई के विकास को लेकर चर्चा की। कैसे हम सब मिलकर भिलाई का विकास कर सकते हैं। इस पर शाम को करीब दो घंटे तक लंबी और सार्थक चर्चा हुई।

      दुर्ग / शौर्यपथ / आज 1 मई मजदूर दिवस का अवसर पर जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा भीषण गर्मी से बचाव के लिए एवं मजदूरों की सबसे उपयोगी समाग्री गमछा एवं उनके अच्छे स्वास्थ बिस्किट का वितरण किया गया..
        जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग जिसका एक मात्र उद्देश्य हर वह अंतिम व्यक्ति को वह सुख सुविधाएं पहुँचना है जिससे वह अभी तक अछूता रहा है, इसी उद्देश्य को लेकर विगत 6 वर्ष 4 माह से संस्था के युवा सदस्यों द्वारा प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों एवं को भोजन, साबुन, निरमा, तेल, साड़ी, धोती एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जाता आ रहा है, इसके साथ साथ जिन मजदूरों का रोजी मजदूरी में काम नही लगता, या काम नही मिलता उन्हें भी उस दिन का खाना सँस्था उन्हें खिलाती है।
        संस्था के आशीष मेश्राम ने बताया की आज दिनाँक 1 मई को प्रातः 9 बजे पूरे जिले के अलग अलग क्षेत्रों में काम करने जाने वाले सभी महिला एवं पुरुष मजदूरों को  गमछा एवं बिस्किट का वितरण किया गया, ताकि प्रतिदिन कार्य करते समय धूप में मजदूरों की सुरक्षा हो सके एवं आज की मजदूरी करते समय उनको बिस्किट खाने से स्वास्थ मजबूत रहे,
        संस्था द्वारा आज प्रातः 9 बजे दुर्ग तहशील के सामने, सिंधी कालोनी, जीई रोड में मजदूरी करने महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा वितरण किया गया, जिसमे 150 से अधिक महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा वितरण किया गया, संस्था द्वारा गमछा भी किसान एवं मजदूरों के उपयोग में आने वाला ही वितरण किया गया .
        आज दिनाँक 1, मई रविवार को शाम 5 बजे मजदूर दिवस के दिन चंडी चौक, गंजपारा, दुर्ग में मजदूरों, रिक्सा, एवं ठेला चलाने वाले महेनत मजदूरी करने वाले सभी लोगों को गमछा एवं बिस्किट के वितरण किया गया, शहर में यह सँस्था एक विशेष दिन नही बल्कि जब भी कोई रिक्सा, ठेला चलाने वाला या मेहनत मजदूरी करने वाला दिनभर में कुछ कमा नही पाता या मजदूरी में नही जाता तो उन्हें जन समर्पण सेवा सँस्था निशुल्क भोजन खिलाती है ताकि कोई भूखा न सोये, लगातार विगत 6 वर्ष 4 माह से इस सेवा कार्य मे सँस्था के सदस्य कार्य कर रहे है.
        इस पूरे सेवा कार्य मे आज सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, सरोज यादव, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, संजय सेन, अख्तर खान, सुजल शर्मा, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, दद्दु ढीमर, शिबू मिर्जा, हरीश ढीमर, शुभम सेन, वेदांत शर्मा, शब्बीर पाकीजा,,  बिट्टू खान एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे..

    नित्या माईन्स में लगे क्रेशर मशीन से होने वाले वायु प्रदूषण के लिए कलेक्टर से की शिकायत

    -कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन

         दुर्ग / शौर्यपथ / नित्या माईन्स में लगे क्रेशर मशीन से होने वाले वायु प्रदूषण की शिकायत को लेकर आज ग्राम पंचायत मुड़पार के ग्रामवासी कलेक्टर जनदर्शन में पहंुचे। ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम मुड़पार में संचालित नित्या माईन्स में लगे क्रेशर मशीन से भारी वायु प्रदूषण हो रहा है। क्रेशर मशीन से निकलने वाले धुल के गुब्बार से सांस लेने में मुश्किल हो रहा है। साथ ही आसपास के खेतों में भी पत्थरयुक्त एवं धुल के कणों के जम जाने से खेती फसल उगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें मौखिक शिकायत भी की गई थी। उसके बावजूद छोटी क्रेशर मशीन के स्थान पर हैवी क्रेशर मशीन लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने ग्रामवासियों के स्वास्थ्य एवं परेशानी को ध्यान में लेते हुए खनिज विभाग के अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  
        भिलाई निवासी ने बरसात के पूर्व प्रधानमंत्री आवास के चौथे किश्त प्रदाय किए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आवास के लिए तीसरी किश्त तक रकम दी गई है, किन्तु चौथा किश्त बकाया है, जिससे आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पा रहा है। उनके द्वारा संबंधित विभाग में इस हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, किन्तु विभाग से भी कोई जानकारी प्राप्त नही हो पा रही है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
        पार्षद नगर पालिका निगम भिलाई ने गर्मी एवं बारिश के मौसम को देखते जुनवानी में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के निकट दो यात्री प्रतिक्षालय बनवाने के लिए निवेदन किया। इस पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
    रूआबांधा भिलाई निवासी ने दो महीने की रूकी हुई वेतन के लिए आवेदन किया। आवेदिका जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत है। उन्होंने बताया कि दो माह से वेतन नही मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके द्वारा वेतन की मांग करने पर कहा जाता है कि अनुमति प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराकर लाएं तभी वेतन प्रदान किया जाएगा। इस पर सीएमएचओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  
    आज कलेक्टर जनदर्शन में 100 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश, अतिक्रमण, नाली निर्माण, अवैध होल्ंिडग, राजस्व से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक 2 मई 2023 को अपरान्ह 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर  एवं अध्यक्ष शासी परिषद, जिला खनिज संस्थान न्यास दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परिषद की सम्माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और एसपी ने लिया बोरे बासी का स्वाद   

       दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के श्रमवीरों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए मजदूर दिवस के दिन लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। जिसके तहत आज  दुर्ग जिले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं जिला पंचायत सीईओ  अश्वनी देवांगन सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति के प्रमुख आहार बोरे बासी के साथ आम की चटनी, टमाटर की चटनी, मिर्ची, प्याज, अचार, भाजी आदि का स्वाद लिया। स्थानीय स्वामी विवेकानंद सभागार परिसर में अयोजित कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक श्री अरूण वोरा, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। इसी प्रकार जिले के अन्य विभिन्न स्थलों पर भी बोरे बासी तिहार का आयोजन किया गया।
            तेज धूप और गर्मी में जब छत्तीसगढ़ का मेहनतकश श्रमिक और किसान खाने के लिए गमछा बिछाकर अपना डिब्बा खोलता है, तो उसमें पताल चटनी, गोंदली के साथ बोरे बासी जरुर देखने को मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस बोरे बासी से वैसे तो लोग परीचित थे पर इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की अहम भूमिका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निभाई है। बासी के साथ आम तौर पर भाजी खाया जाता है। पोषक मूल्यों के लिहाज से भाजी में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहते हैं। इसके अलावा बासी के साथ दही या मही सेवन किया जाता है। जिसमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम रहता है। इसके सेवन के फायदों को देखते हुए धीरे-धीरे ये देश-विदेश में भी लोकप्रिय हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी बड़े चाव से बोरे बासी खाना पंसद करते हैं। बोरे-बासी यहां की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है। बोरे बासी में ताजा बने चावल (भात) की अपेक्षा करीब 60 फीसदी पोषक तत्व ज्यादा होती है बोरे बासी ब्लडप्रेशर और हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने का भी काम करता है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला चिकित्सालय दुर्ग को मिली एक और बड़ी उपलब्धि। जिला चिकित्सालय दुर्ग में डर्मोइड सिस्ट का सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नही होने के कारण मरीजों को मेडिकल कालेज रायपुर रिफर किया जाता था। किन्तु अब ये सर्जरी सुविधा आरंभ हो जाने से दूर दराज से आने वाले मरीजों को इसकी सुविधा मिल पाएगी। डर्मोइड सिस्ट में व्यक्ति के आंख में सूजन, दर्द एवं धुंधला दिखाई देने की समस्या होती है।
        सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार डर्मोइड सिस्ट का जिला चिकित्सालय दुर्ग के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी किया गया। विगत दिवस ग्रमा गातापार निवासी श्री चंद्रहास उम्र 9 साल अपनी आंखों की समस्या को लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में नेत्र रोग विभाग में ईलाज के लिए आया। नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा चंद्रहास के आंखों का चेकअप करने के दौरान पता चला कि उनके आंखों में डर्मोइड सिस्ट की परेशानी है। नेत्र रोग विशेेषज्ञ द्वारा उपचार हेतु उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना जैफ एवं उनकी टीम द्वारा डर्मोइड सिस्ट का सफल सर्जरी किया गया। 

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज जिला चिकित्सालय दुर्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्थाे ओपीडी सर्जरी ओपीडी, ईएनटी ओपीडी आई ओपीडी, एवं मेडिसिन ओपीडी में, विशेषज्ञ उपलब्ध मिले। मानसिक ओपीडी एवं स्किन ओपीडी में विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थी । मानसिक ओपीडी में कलेक्टर द्वारा स्टॉफ से विशेषज्ञ के ओपीडी में आने एवं जाने के संबंध में पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आंकाक्षा गुप्तादानी जब से जिला चिकित्सालय दुर्ग में सेवाये दे रही। तब से प्रतिदिवस 10ः00 से 10ः15 के बीच ओपीडी में उपस्थित होती है एवं 12ः00 से 12ः15 के मध्य ओपीडी से चली जाती है साथ ही सायंकालीन ओपीडी में नहीं आती है। चर्म रोग ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा पाण्डेय उपलब्ध नहीं थी। जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा ओपीडी में उपस्थित स्टॉफ से उनके आने एवं जाने का समय पूछने पर उनके द्वारा बताया गया है कि चर्म रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय में जब से अपनी सेवायें दे रही है। तब से प्रतिदिवस ओपीडी में 09.40 बजे के बाद उपस्थित होती है तथा दोपहर 12.00 बजे ओपीडी से चली जाती हैं। साथ ही सायंकालीन ओपीडी में नहीं आती है तथा नान ईडीएल दवाईयों को मरीजों की पर्ची में लिखा जाता है जिसे एक निर्धारित दवा दुकान से खरीदने के लिये कहा जाता है। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये है समस्त विशेषज्ञ / चिकित्सा अधिकारी द्वारा बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थित दर्ज की जानी है। बायोमेट्रिक मशीन द्वारा जनरेटर रिर्पाेट के आधार पर ही वेतन का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये है। 

    विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैठकर बोरे बासी का आनंद लिया

    दुर्ग। शौर्यपथ । 1मई को अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छग की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस कर हुए, श्रमिको के सम्मान में बोरे बासी का आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा रायपुर नाका स्थित एसएलआरएम सेंटर में किया गया।कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल, छग राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने जीरो वेस्ट सेंटर पहुँचकर स्वच्छता दीदीयों के साथ बोरे बासी खाकर किया श्रमिको का सम्मान किया। इस मौके पर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष गया जी पटेल,हमीद खोखर,जयश्री जोशी,शंकर ठाकुर,एल्डरमेन राजेश शर्मा,देव सिन्हा,प्रकाश गीते,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित थे । इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। इस पावन भूमि को हमारे किसानों और श्रमिक भाइयों ने अपने मेहनत के पसीने से उपजाऊ बनाया है।इस देश और प्रदेश को हमारे किसानों और मजदूर भाइयों ने ही अपने मजबूत कंधों पर संभाल रखा है। एक मई को हम हर साल इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सबको पता है कि हर छत्तीसगढ़िया के आहार में बोरे बासी का कितना महत्व है। हमारे श्रमिक भाइयों, किसान भाइयों और हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली हमारी बहनों के पसीने की हर बूंद में बासी की महक है। उन्होंने ने कहा जब हम कहते हैं कि "बटकी में बासी अउ चुटकी में नून' तो यह सिंगार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है।अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति,परंपरा और खानपान के प्रति प्रेम के साथ ही श्रम का सम्मान करने की भावना के साथ यह अपील की है। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाने की अपील कर वास्तव में लाखों श्रमिकों, हमालों, मजदूरों का सम्मान किया है, उन्होंने कहा स्वच्छता दीदीयों के साथ बोरे बासी खाकर अत्यंत आनंदित गौरवान्वित महसूस हो रहा है। 

    दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम/ 01 मईं को अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छग की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस कर हुए,श्रमिको के सम्मान में महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने परिवार भाई संजय बाकलीवाल के साथ बोरे बासी खाकर किया श्रमिको का सम्मान किया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदना और उनके मन मे श्रमिको के सम्मान और अपनापन को दर्शाता है।बोरे बासी के गुण कहुँ कहाँ तक, इसे ना टालो हसी में। गजब बिटामिन भरे हुये हैं, छत्तीसगढ़ के बासी में।महापौर ने श्रमवीरों का सम्मान में कहा हमारे पारंपरिक व्यंजन एवं छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने आज बोरे बासी दिवस मनाने की अपील की है। उन्होंने श्रम का सम्मान करते हुए आज के पावन दिवस पर बोरे बासी खाकर श्रमवीरों का सम्मान किया।बटकी मा बासी और चुटकी मा नून, बोरे बासी खाय ले गर्मी में मिलत हे सुकून।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision