
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग में मितानों ने नौ हजार प्रकरण तैयार कर लोगों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराई, सीधे घर पहुंच सुविधा मिलने से लोगों को मिली राहत:
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमाक्षेत्र अंतर्गत निगम द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए पिछले साल एक मई में शुरू किए गए मुख्यमंत्री मितान योजना में निवास प्रमाण पत्र बनाने और आधार कार्ड बनाने सबसे ज्यादा अर्जियां पहुंच रही है। सालभर में दुर्ग नगर निगम में ही मितानों ने नौ हजार प्रकरण तैयार कर लोगों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराई है। सीधे घर पहुंच सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत भी मिल रही है।जानकारी अनुसार सबसे ज्यादा आवेदन बाल आधार कार्ड बनाने सामने आए है। इसके लिए 3367 आवेदन आए थे, जिसमें 3255 लोगों को कार्ड बनाया जा चुका है। इसके आलावा आय प्रमाण पत्र के लिए 2650 आवेदन आए, जिसमें 2540 दस्तावेज बनाए गए। इसी तरह निवास प्रमाण पत्र बनाने 1094 आवेदन आए और 1002 बन गए। इसी तरह 1001 आवेदन मोबाइल नंबर बदलने के लिए आए, 994 लोगों का कार्य किया गया। सालभर में निपटे 9000 से अधिक आवेदन जानकारी अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए 120 में 106 प्रकरण निपटे, मृत्यु प्रमाण पत्र 59 में से 39 बने, विवाह प्रमाण पत्र 270 में से 222 बजे जन्म प्रमाण पत्र में सुधार 20 में 7 किए गए, विवाह प्रमाण पत्र में सुधार 10 में 9 किए, गोमास्त लाइसेंस 47 में 15 किए, पैन कार्ड 139 आए 85 बजे है। इस तरह निगम के पास 5033 अर्जी 4672 को लाभ दिया गया। इसी तरह राजस्व में अनुसूचित जाति व जनजाति प्रमाण पत्र के लिए 132 आए 67 बने, पिछडा वर्ग के लिए 800 आए 613 बने, जमीन के दस्तावेज नकल के लिए सात में एक बने है।राजस्व में 4684 आवेदन आए और 4223 बनाए गए। आपको बता दे कि घर बैठे नागरिको को मिल रही सोलह तरह की सुविधा मितान योजना के तहत लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण व प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना, आधार कार्ड पंजीकरण, 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड और पता व मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नम्बर प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र पेन अपडेट व डुप्लीकेट इत्यादि सेवाएं मितानजनों के माध्यम से घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ पचास रूपए निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री मितान योजना को 1 साल पूरे हुए,जरूरी सेवाओं के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क करने वाले 9000 से अधिक नगर निगम क्षेत के हितग्राहियों को मिला घर पहुंच प्रमाण पत्र।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रशिक्षण मनुष्य को परिपक्व बनाता है, इस प्रगतिशील सोच के साथ शारदा विद्यालय, रिसाली में दिनांक 27अप्रैल से विद्यार्थियों के चातुर्दिक विकास हेतु ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं वीर हनुमान की चरण वन्दना तथा आशा और विकास की किरण के प्रतीक गुब्बारों को अनंत नीलिमा को सौंप कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शकुन्तला ग्रुप आॅफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा की उपस्थिति थी। उन्होंने एकता के प्रतीक मशाल को प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया ।
इस शिविर में विद्यार्थियों को उम्र के अनुसार फुटबाॅल, क्रिकेट, चाईनीज़ चेकर, स्नैक एंड लेडर, लागोरी, लूडो, बैडमिन्टन, स्केटिंग, बाॅलीबाॅल, कबड्ड़ी, कराते, आर्ट एंड क्राफ्ट, सात्विक भोजन, गार्डनिंग, थियेटर एंड ड्रामा, ब्यूटी एंड वेलनेश, जंुम्बा, फन विथ सांइस, पाॅटरी मेकिंग, मैथ्स मैजिक, डिजिटल वल्र्ड, व्यक्तित्व विकास, म्यूजिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर संजय ओझा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जीवन का अनिवार्य अंग है। सत्र भर की पढ़ाई के पश्चात् शिक्षण एवं खेल के इस आयोजन से बच्चों में अनुशासन व व्यक्तित्व का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीना शर्मा एवं अनुपमा सिंह ने किया तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया।
विद्यार्थियों के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा कई गतिविधियों के लिए विशेषज्ञ संसाधकों का भी प्रबंध किया गया है।
विद्यार्थियों के संर्वागींण विकास का उद्देश्य लिए शकंुतला ग्रुप आॅफ स्कूल्स के चेयरमैन विपिन ओझा, शारदा विद्यालय, रिसाली से मैनेजर ममता ओझा, विद्यालय प्राचार्या सुतापा सरकार, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम.आर., प्रतीक ओझा, वनिता ओझा, गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर एवं समस्त शिक्षक - शिक्षिकाओं ने उनका मार्गदर्शन किया ।
दुर्ग / शौर्यपथ / उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ सतत विद्युत सप्लाई देने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा शहर के 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र(सबस्टेशन) हिंदनगर रिसाली, भिलाई में 05 एम.व्ही.ए. का एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर चार्ज किया गया एवं उपकेंद्र से नया 11 के.व्ही. लाइन खींचकर कृष्णा टॉकीज रोड फीडर ऊर्जीकृत किया गया। जिससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सरस्वती कुंज, मोहारी भाठा, चर्च रोड एवं रिसाली बस्ती इत्यादि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसरंचना विकास योजना के अंतर्गत संपादित इस कार्य को लगभग 91 लाख 20 हजार रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदाय करने के उद्देश्य से तत्परता से कार्य कर रही है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बताया कि 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र हिंदनगर रिसाली, भिलाई में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लगने एवं नया 11 के.व्ही. फीडर के चार्ज होने से आसपास के लगभग 5000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। मुख्य अभियंता जामुलकर ने इसे सतत विद्युत आपूर्ति के लिए उत्कृष्ट कार्य बताते हुए अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त तरुण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता पी.के.शर्मा, एस.के.मिश्रा एवं रुपेन्द्र कुमार चन्द्राकर तथा उनकी टीम की सराहना की। मुख्य अभियंता जामुलकर ने उच्चदाब एवं निम्नदाब के समस्त बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि बिजली बिल का भुगतान अविलंब करें। इससे विभाग की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विद्युत विकास के कार्याें को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान कार्यपालन अभियंता एस.के.महादुले, सहायक अभियंता पी.एल.माहेश्वरी एवं महेश्वर टंडन उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / अंर्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगाडिय़ा 03 मई को भिलाई आएंगे। और वे शाम को जगन्नाथ रथ यात्रा मैदान सेक्टर 10 में हिन्दू सम्मेलन सभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी पत्रकारवार्ता में देते हुए क्षेत्र महामंत्री डॉ. एल बी सिंह चंदेल एवं निखिल कुमार जिलाध्यक्ष, अंर्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् व प्रांत उपाध्यक्ष जी सांई कृष्ण ने बताया कि हिन्दू समृधि सुरक्षा हिन्दूओं के सम्मान के लिए प्रवीण तोगाडिय़ा देश के कोने कोने में हिन्दू संगठन तैयार कर युवाओं को सशक्त और मजबूत बना रहे है तथा आने वाली समस्याओं से लडऩे वाले युवा तैयार कर रहे है। पत्रकारवार्ता में राहुल वादिवा, नीरज शर्मा, शशांक शर्मा सहित बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 07 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया गया। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते हुए अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को कार्यालय में आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए और सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। इसी प्रकार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य किए और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी निगम परिवार का एक हिस्सा है, किसी भी समस्या में निगम प्रशासन की ओर से सहायता की जाएगी। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी पति स्व. राकेश तिवारी भृत्य, श्री बी. डेविड आ. स्व. बी. कोण्डैया सफाई कामगार, श्री भुवन राम यादव आ. स्व. नम्मूराम यादव चैकीदार, श्रीमती अमृत बाई पति स्व. राधेलाल वार्ड प्यून, श्री जयप्रकाश चौरे आ. स्व. बालकृष्ण चौरे हेल्पर क्लीनर, श्री नकुल राम मिर्झा आ. श्री तुलुवा राम चैकीदार, श्री लक्ष्मैया आ. श्री तातैया सफाई कामगार कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में निगम के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 7 कर्मचारियों को सोमवार को ससम्मान विदाई दी गई।महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी,मदन जैन,भोला महोविया,नीता जैन,बिजेंद्र भारद्वाज,अजय गुप्ता,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,एसडी शर्मा,जितेंद्र समैया,प्रकाशचन्द थवानी,आरके पालिया,आरके बोरकर,सुरेश केवलानी जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,शरद रत्नाकर,शुभम गोईर ने कर्मचारियों को सेवा प्रमाण पत्र,शाल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने दुर्ग निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव के तहत सभी को मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ बनाने में अपनी सेवाएं दी है।सभापति राजेश यादव ने कहा सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। लेखाधिकारी आरके बोरकर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कहा कि सेवानिवृत्त के बाद किसी भी जरूरत पर आप बेझिझक निगम परिवार से मदद ले सकते है, विभिन्न उपलब्धियों में आप लोगों की भूमिका रही है।सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में आयुक्त स्टेनो सहायक ग्रेड 2 मनोहर साहू, महात्मा गांधी स्कूल प्रभारी प्राचार्य श्रीमती विद्या शुक्ला,विद्युत विभाग लाइनमेन संतोष कुमार वर्मा,जलकार्य विभाग भृत्य लखनलाल यादव,भृत्य कुमारी बाई,सफाई कामगार के जयराव को उनके परिवार की उपस्थिति में विदाई गई। इस मौके पर नगर निगम प्रशासन के समस्त अधिकारी, कर्मचारी सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक पूर्व सांसद स्व. मधुलिमेय की 101 वीं जयंती के अवसर पर एचएमएस कार्यालय भिलाई में सादगी से जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम चन्द्रशेखर रेडडी सचिव लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी थे।
रेडडी ने मधुलिमेय जी के संबंध में देशहित में श्रमिक हित में किसानों के हित में संघर्ष साथ ही गोवा के संघर्ष एवं देश के आजादी के लिए संघर्ष को विस्तृत रूप से सबके साथ रखा। देश के इतिहास में पहले सांसद जिन्होंने संसदीय इतिहास में नैतिकता को भरपूर जीवन में आचरण में अपनाया।
इस अवसर पर हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पंडा, कार्यालय सचिव सावित्री मिश्रा, एससी रथ, बीसंती बाई, कुम्हकार, आयोध्या राम, शोरी सिंह आदि साथीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष अलताफ अहमद द्वारा राजीव भवन दुर्ग में मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमवीरों का सम्मान किया गया। श्रमवीरों के सम्मान में चेयरमेन, छ.ग.वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन,दुर्ग, को-आपरेटिव्ह बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू,छ.ग.पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री आर.एन.वर्मा, नगर निगम दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री गया पटेल जी की विशेष उपस्थिति थे ।
तत्पश्चात सभी श्रमवीर भाईयो एवं बहनों के साथ बैठकर बोरे बासी और आम का चटनी खाकर बोरेबासी दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक श्री अरूण वोरा जी ने सभी उपस्थित श्रमवीरों का गमछा व श्रीफल देकर सम्मान किया !
श्रमिक दिवस में मुख्य रूप से श्रीमती रामकली यादव,श्रीमती कन्या ढीमर, भोला महोबिया, हेमंत तिवारी, महीप सिंह भुवाल, प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, नासिर खोखर, राजकुमार वर्मा, बृजलाल पटेल, एल्डरमेन जगमोहन ढीमर, राजेश शर्मा,देव सिन्हा, शंकर ठाकुर, अलख नवरंग,शिवाकांत तिवारी, राजकुमार वर्मा, निशांतगोडबोले,अशोक मेहरा,पाशी अली,कल्याण सिंग ठाकुर,विकास यादव,निरूपमा जस्सल,प्रीति साहू, वीणा दुबे सहित श्रमवीर भाई-बहन व कांग्रेसजन उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / 1 मई मजदूर दिवस आज भिलाई सहित पूरे प्रदेश में एक अलग ही तरीके से मनाया गया। प्रदेश के मजदूरों को पूरा सम्मान देने के लिए भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने श्रमिकों के साथ बैठ कर बासी खाया। बासी में नमक और दही मिलाकर प्याज, आचार,आम की चटनी आदि के साथ बासी का स्वाद चखा। छावनी के वार्ड 40 में श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ श्रमेव जयते के जयकारे के साथ मजदूरो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ सभी एक साथ बैठ कर बोर बासी खाएं।
इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी मजदूरों के सम्मान में जो पहल किए हैं वह काफी सराहनीय है। हम सबको बासी जरूर खाना चाहिए। यह काफी स्वादिष्ट है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक है। मैं आज ही नहीं इससे पहले भी गर्मी के दिनों में बासी खाता रहा हूं। गर्मी में बासी मेरा पसंदीदा व्यंजन है इससे शरीर स्वस्थ रहता है और गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा भी नहीं रहता। बासी का पसिया पीने से प्यास भी कम लगता है और अच्छी नींद आती है। ऐसे तो बांसी के कई फायदे हैं।मजदूरों के सम्मान में बासी दिवस इस बात को प्रमाणित करता है कि हमारी सरकार गरीब मजदूरों की सरकार है जो इनके हक और अधिकार का पूरा ख्याल रखते है। एक साथ श्रमिक के साथ सभी बैठकर बासी खा कर यह संदेश दे रहे है कि हम सब एक है, समान है। कोई भेदभाव नहीं है।
बॉक्स
आंध्र भवन में मेयर के साथ लिया बासी का स्वाद
आंध्र भवन सेक्टर 5 में भी आज श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां महापौर नीरज पाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बांसी का स्वाद चखा।यहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। महापौर नीरज पाल के साथ सभी ने बासी खाया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
