
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी है। भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन माता कर्मा ने अपना पूरा जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्य में समर्पित किया। भक्त माता कर्मा की कृष्ण भक्ति अनुकरणीय रही है, इसलिए आज पूरे राज्य में माता कर्मा की जयंती श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाती है। वे आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि साहू समाज न केवल अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है, अपितु सामाजिकजनों के लिए उद्देश्यपूर्ण कार्य कर रहा है। साहू समाज कृषि, व्यापार, शिक्षा सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामाजिक संगठन द्वारा समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, इससे आने वाली पीढ़ी को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए आपसी समन्वय, एकता और विचारों का सकारात्मक होना अतिआवश्यक है और सकारात्मक विचार शिक्षा ही दे सकती है, इसलिए उन्होंने उपस्थित जनों को सामाजिक तरक्की के लिए शिक्षा पर विशेष बल देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर गांवों का सपना रीपा के माध्यम से पूरा होगा और इससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल पाएगा। हमारे किसान भाई कड़ी मेहनत करते हैं, उनके श्रम का पूरा सम्मान हो। उन्हें उनकी उपज की उचित राशि मिल सके, इसके लिए धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल करने का निर्णय शासन ने लिया है। कोदो-कुटकी जैसे लघु वनोपजों के उत्पादन को बढ़ावा देने और इनके प्रसंस्करण के लिए भी शासन द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुम्हारी बाजार चौक का नामकरण माता कर्मा चौक के नाम से करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू , पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प कला बोर्ड श्री दीपक ताराचंद साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
*-कुम्हारी बाजार चौक का नामकरण माता कर्मा चौक के नाम पर करने की हुई घोषणा*
दुर्ग । शौर्यपथ । आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कुम्हारी नगर इकाई साहू संघ के मां कर्मा जयंती महोत्सव में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कियसाहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा के सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी है। भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन माता कर्मा ने अपना पूरा जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्य में समर्पित किया। इसलिए आज पूरे राज्य में माता कर्मा की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ प्रदेश वासियों द्वारा मनाई जाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुम्हारी बाजार चौक का नामकरण माता कर्मा चौक के नाम से करने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा एकता व संगठन के लिए विचारों का सकारात्मक होना अति आवश्यक है और सकारात्मक विचार शिक्षा ही दे सकती है। इसलिए उन्होंने उपस्थित जनों को सामाजिक तरक्की के लिए शिक्षा पर विशेष विशेष बल देने की बात कही।
आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में शासन की योजनाओं का जिक्र किया जिसमें उन्होंने रिपा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को जोड़ने के लिए शासन द्वारा उठाए जा रहे सकारात्मक कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर गांवों के सपने को साकार करने में रिपा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी और युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। इसके साथ-साथ श्रम का सम्मान हो इसके लिए हमारी शासन कटिबद्ध है और इसलिए हमने इस वर्ष 1 नवंबर से होने वाली धान की खरीदी में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान लेने का निर्णय लिया है। मिलेट मिशन को भी लगातार राज्य में बढ़ावा दिया जा रहा है।इससे निसंदेह राज्य के किसान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे।
इस अवसर पर श्री नंदलाल साहू जिला साहू संघ, श्री राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष पालिका परिषद कुम्हारी, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तकला बोर्ड, श्री राजेंद्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, श्री अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, श्री श्याम लाल साहू तहसील साहू संघ धमधा, श्री शुभम साहू छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्री मुरारी लाल साहू कार्यकारिणी अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमधा, श्री कृष्ण कुमार साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्री जीवन लाल साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ, श्री विजय लक्ष्मी साहू तहसील साहू संघ धमधा, श्री देवेंद्र कुमार साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ धमधा, श्री प्रमोद सिंह राजपूत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी, श्री मनहरण यादव पीडब्ल्यूडी प्रभारी, फेकू राम साहू उपाध्यक्ष इकाई साहू समाज, श्री भुजबल साहू सलाहकार साहू समाज, श्री भुनेश्वर साहू उपाध्यक्ष इकाई साहू समाज परसदा, श्री रतन साहू संगठन सचिव इकाई साहू समाज, श्री राकेश साहू नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अशोक साहू एल्डरमैन, श्री राजा साहू युवा प्रकोष्ठ कुम्हारी उपस्थित थे।
भिलाईतीन। शौर्यपथ । भिलाई-चरोदा निगम सभागार में महापौर निर्मल कोसरे की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी की उपस्थिति में संपूर्ण निगम क्षेत्र के सभी विद्यालय के प्राचार्यो की बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य स्कूल बिल्डिंग का संधारण, नवीनीकरण एवं रख रखाव था। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रदेश के शाला भवनों के नवीनीकरण सहित संधारण हेतु मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत राशि जारी की गई है। जिससे प्राप्त राशि की सहायता से पुराने शाला भवनों की मरम्मत किया जाना है।
निगम भिलाई-चरोदा अंतर्गत 33 स्कूलों हेतु प्रथम चरण में निविदा आमंत्रित की गई थी। सभी का कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ करने ठेकेदारों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मीटिंग के दौरान संस्था प्रमुखों ने बताया कि सात स्कूल में कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप शाला प्रवेशोत्सव के समय जून में सभी विद्यालय विद्यार्थियों को आकर्षित करना चाहिए। इसके साथ ही निगम आयुक्त ने विद्यालय में अन्य किसी भी समस्या के संबंध में तुरंत
पत्र के माध्यम से मांग प्रस्तुत करने की बात विद्यालय के प्रतिनिधियों से कही।
बैठक में महापौर निर्मल कोसरे सहित महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी दिप्ती आशीष वर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी मोहन साहू, स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर, सहायक लेखाधिकारी आरके देवांगन मौजूद रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । शासन की मितान योजना लागू होने के बावजूद आम लोगों को जरुरी प्रमाण पत्र के लिए पहले की तरह फिर सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। राज्य सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ उठाने आवेदन करने वालों के साथ यही हो रहा है। आवेदकों को आय प्रमाण पत्र हासिल करने शपथ पत्र के साथ पटवारी कार्यालय जाना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया में लगने वाले समय सीमा का कोई ठिकाना नहीं रहने से अनेक आवेदक दलालों का सहारा लेने में भलाई समझ रहे हैं।
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए जा रहे हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वेबसाइट में आवेदक को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय ओटीपी की एंट्री करनी होगी। ओटीपी सत्यापन के बाद आवेदक को अपना लॉग.इन पासवर्ड बनाना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार पर पोर्टल में आवेदन के लिए लॉग.इन करना होगा। आवेदक को अपनी सभी मूलभूत जानकारी निर्धारित फार्मेट के अनुसार पोर्टल में अपलोड करनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया में तहसीलदार से जारी आय प्रमाण पत्र को अपलोड करने की अनिवार्यता आवेदकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।
आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदकों को सबसे पहले शपथ पत्र बनाना पड़ रहा है। शपथ पत्र देखकर ही पटवारी आय प्रमाण पत्र की अनुशंसा कर रहे हैं। लेकिन निर्धारित प्रारूप में पटवारी का हस्ताक्षर लेने के लिए आवेदकों को एक से अधिक बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। पटवारी से हस्ताक्षर होने के बाद ही आवेदक को मितान योजना का लाभ मिल पा रहा है। कुछ आवेदक ऐसे भी हैं जो पटवारी से हस्ताक्षर होने के बाद तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं। ऐसे आवेदकों को वहां मौजूद रहने वाले दलाल अपने घेरे में लेने से चूक नहीं रहे हैं। जानकारी के अभाव और दफ्तर का चक्कर लगाना ना पड़े इसलिए अनेक आवेदक दलालों को दो से तीन सौ रुपए देकर आय प्रमाण पत्र हासिल कर रहे हैं।
गौरतलब रहे कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आय, जाति, निवासी, जन्म और मृत्यु जैसे प्रमाण पत्रों के लिए नगर निगम क्षेत्र में मितान योजना लागू किया गया है। डायल 14545 में फोन करने पर आवेदक को उसके जरुरत वाले प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी जाती है। बेरोजगारी भत्ता आवेदन के लिए मितान योजना के तहत आय प्रमाण हासिल करने वालों को निर्धारित प्रारूप में पटवारी की अनुशंसा मांगी जा रही है। इसके लिए ही आवेदक को नोटरी और पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आसानी से काम होता नहीं देख अनेक आवेदक दलालों से संपर्क कर दो से तीन सौ रुपए खर्च कर आय प्रमाण पत्र हासिल करने में ही भलाई समझ रहे हैं। जबकि शपथ पत्र का खर्च छोड़ दिया जाए तो मितान योजना में आय प्रमाण पत्र के लिए महज 50 रुपए शुल्क निर्धारित है।
ये है पात्रता की नियम व शर्तें
बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना के लिए आवेदन किए जाने वाले वर्ष के 1 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी 12 वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष की 1 अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेण्डरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की स्वयं का आय का कोई स्रोत न हो और आवेदक के परिवार के सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। पारिवारिक आय हेतु तहसीलदार या उससे उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता की आवेदन तिथि से 1 वर्ष के अंदर ही बना हो ।
000
दुर्ग । शौर्यपथ । राजेन्द्र पार्क के सामने जल संसाधन विभाग के निकट में निःशुल्क पेयजल केंद्र का शुभारंभ विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा और महिला ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी के मौजूदगी में फीता काटकर किया। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भीषण गर्मी में सभी को शुद्ध व शीतल पेयजल की आवश्यकता है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा शुद्ध पेयजल के लिए राहगीरों को इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए यह पेयजल केंद्र वरदान शाबित होगा। गर्मी के मौसम में वाटर कूलिंग मशीन प्याऊ खुल जाने से लोगों को शुद्ध ठंडा पेयजल का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम आयोजक महिला छत्तीसगढ़ सरयूपारीण,महिला ब्राम्हण समाज के पदाधिकारी ने कहा कि अक्षय तृतीया पावन पर्व के दिन शुभारंभ किया गया है।समाज द्वारा राहगीरों को विगत कई वर्षो से पानी पिलाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था कराई गयी है।शुभारंभ के दौरान विधायक श्री वोरा ने कहा कि इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कहाँ की लोगो को इस भीषण गर्मी में लोगो को ठंडा और स्वच्छ पानी पीने का मिलेगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में उस वक़्त सब की आँखें नम हो गई जब देवेंद्र कुमार साहू रक्तदान करने पहुंचे , गुंडरदेही के पास ग्राम राउद निवासी देवेंद्र कुमार साहू नियमित रक्तदाता हैं और वह हर समय जरुरतमंद हेतु रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं किन्तु सिलतरा के इस्पात आयरन प्लांट में दुर्घटना हुई शेड डोम बनाते हुए पूरा शेड इनके हाथ में गिर गया इलाज के दौरान इनका एक हाथ काटना पड़ा और उसके बाद देवेंद्र कुमार साहू लम्बे समय तक रक्तदान नहीं कर पाए
जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज डिम्पल का हीमोग्लोबिन 3.9 हो गया जिसके लिए AB positive ब्लड की आवश्यकता थी जिसके लिए नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया ने देवेंद्र कुमार साहू से संपर्क किया और देवेंद्र कुमार साहू ने तुरंत जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक पहुँच कर रक्तदान किया
देवेंद्र कुमार साहू ने कहा भले ही मेरा एक हाथ अब नहीं है पर मेरे दूसरे हाथ से किसी की जान बच जाए तो मेरा यहाँ होना सार्थक होगा और जब तक मै रहूँगा रक्तदान करता रहूँगा, मेरा हाथ दुर्घटना में चला गया पर हौंसला अभी भी है
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया ने देवेंद्र कुमार साहू के जज़्बे की तारीफ़ करते हुए कहा देवेंद्र कुमार साहू आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके देवेंद्र ने आज रक्तदान कर ऐसे लोगों को आइना दिखाया जो स्वस्थ होने पर भी रक्तदान के लिए बहानेबाजी करते हैं व अनावश्यक कारण बता रक्तदान से बचते हैं
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,मोहित अग्रवाल ,अभिजीत पारख,सूरज साहू ,चेतन जैन ,दयाराम भाई टांक ने देवेंद्र कुमार साहू के जज़्बे की तारीफ की व उज्जवल भविष्य की कामना की
दुर्ग । शौर्यपथ । कांग्रेस विधायक अरुण वोरा , महापौर बाकलीवाल , पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने शहर वासियों को अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती एवं ईद की बधाई दी । सुबह मंदिर में पूजा अर्चना एवं शहर की समृद्धि की कामना करने के बाद वे मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में पहुंचे एवं सभी से मेल मुलाकात कर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई अपील दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन का छत्तीसगढ़िया संस्कृति में भी विशेष महत्व भी है आज से नई फसल के लिए तैयारी शुरू होती है। मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों की शादी की परम्परा से हमारे पुरखों ने इस त्यौहार को धरती से जोड़ा है। किन्तु बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है। अक्ति के शुभ दिन के महत्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले साल से माटी पूजन अभियान की शुरूआत कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को अक्षय रखने की अच्छी पहल की गई है।
दुर्ग । शौर्यपथ । जीवन आनंद फाउण्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में 25 अप्रैल से 1 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में किया जा रहा है। जहां अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परमपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) अपने श्रीमुख से एकांतेश्वर महादेव की कथा का वाचन करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण हैं, और लगातार शासन- प्रशासन से चर्चा कर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में रोजाना लाखों की संख्या में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सहित पार्किंग, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं के लिए हजारों स्वयंसेवक अपनी निरंतर सेवाएं देंगे।
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) का आगमन भिलाई की पावन धरा पर होने जा रहा है। आयोजन समिति के विनोद सिंह एवं मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से श्री शिव महापुराण कथा की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भिलाई का सौभाग्य है कि परमपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से हमें एकांतेश्वर महादेव जी की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भिलाई के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। इसका शुभारंभ 23 अप्रैल को संध्या 5 बजे, गणेश मंदिर सेक्टर 05 से आयोजित होने वाली कलश यात्रा से किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित होंगी। आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सम्मिलित होने वाली मातृशक्तियों से यात्रा में उपयुक्त होने वाली कलश एवं पूजन सामग्री के साथ पीली अथवा लाल साड़ी धारण करने अनुरोध किया है। इस वृहद आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि क्योंकि यह आयोजन मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में होने जा रहा है इसलिए इसमें सभी समाजों की सहभागिता अवश्य रहेगी। हमारे सिख समाज, सोनी समाज, जायसवाल समाज सहित अन्य समाजों ने आयोजन में श्रद्धालुओं को प्याउ के माध्यम से पेयजल की सेवा देने का निर्णय़ लिया है। साथ ही 2 हजार से अधिक स्वयंसेवकों पूरे समय श्रद्धालुओं एवं अन्य व्यवस्थाओं में निरंतर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं ताकि वे पूरे आनंद से कथा का श्रवण कर सकें।
आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के लिए क्षेत्र के 7 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें सेक्टर -6 ए मार्केट लाल मैदान, सेक्टर -6 कोतवाली थाना मैदान, सेक्टर -7 हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान, सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय मैदान, सिविक सेंटर हेलीपैड मैदान एवं दिव्यांग क्रिकेट मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संवाद किया जा रहा है और आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के साथ ही यहां पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हमारे स्वयंसेवक साथियों के साथ ही समाजिक संगठनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दे रहे हैं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हों इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए 100 बायो टायलेट की भी व्यवस्था रखी गई है।
आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथास्थल पर मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिसमें जिला अस्पताल, श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज, स्पर्श हास्पिटल आदि संस्थानों पर अपनी सेवाएं दी जा रही हैं।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सेक्टर 8 वार्ड 68 और सेक्टर 6 वार्ड 63 के नागरिकों को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बड़ी सौगात दी है। विधायक श्री यादव की पहल से सेक्टर 8 वार्ड 68 में 10 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर 6 वार्ड 63 में सड़क सीमेंटीकरण किया जाएगा। जिसका आज भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड के जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग भी उपस्थित रहे। पंडित ने मंत्रोंचार कर विधि विधान के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम करवाया। इसके बाद वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कुदाली चलाकर वरिष्ठ जनों ने भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि कुछ दिनाें पहले ही जब वे वार्ड 68 सेक्टर 8 भेंटमुलाकात करने के लिए आए थे। तब जनता ने उनसे बैडमिंटन कोर्ट की मांग की थी। जनता की मांग पर पहली की और अाज बैडमिंटन कार्ट का भूमिपूजन किया गया। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
सेक्टर 6 में पॉवर जिंम के बाजू में सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भी भिलाईनगर विधायक जब भेंट मूलाकात में सेक्टर 6 आए थे। तब लोगों की मांग पर विधायक श्री यादव ने सड़क को देखा औैर इस सड़क को बनाने के लिए सीमेंटीकरण करने के लिए घोषणा की। घोषणा के साथ ही सड़क का भूमिपूजन किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
