
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
durg / shouryapath / कीटनाशक प्रबंधन की सुरक्षित प्रणाली को बढ़ावा देने अग्रणी राष्ट्रव्यापी संगठन पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन पुणे (पीएमए) ने जाने-माने कीटनाशक प्रबंधक प्रोफेशनल मोहम्मद मजहर नदीम को छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय प्रमुख के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इंडस्ट्री में उनके लम्बे अनुभव, उत्कृष्ट कार्य और निरंतर समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।
नवनियुक्त रीजन चीफ़ मोहम्मद मजहर नदीम ने इस अवसर पर कहा-यह मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी और मुझ पर जताया गया विश्वास है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पीएमए के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया है।
उन्होंने आगे कहा कि वे छत्तीसगढ़ में पेस्ट कंट्रोल क्षेत्र से जुड़े सभी सेवा प्रदाता, तकनीशियन और उपभोक्ताओं के लिए नए स्तर पर सहयोग, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे। पीएमए के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नई जिम्मेदारी के साथ मोहम्मद मजहर नदीम छत्तीसगढ़ रीजन में संगठनात्मक मजबूती, सेवा गुणवत्ता और इंडस्ट्री विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
रिटेंशन स्कीम से आबंटित आवास, मिनिमम वेज, टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण, सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण, सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत
भिलाई / शौर्यपथ / आज विधायक नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी डायरेक्टर इंचार्च श्री सी आर महापात्र से मुलाकात की ।।
विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि जिस तरीके ने बीएसपी द्वारा टाउनशिप के रिटेंशन स्कीम के तहत निवासरत आमजन को नोटिस देकर घर के किराए में वृद्धि की जा रही है वो अमानवीय है ।। प्रबंधन को इस विषय में पुनः संज्ञान लेना चाहिए और इसपर रोक लगानी चाहिए
साथ ही प्रभावितों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर इस पर निर्णय लेना चाहिए ।।
प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों और वर्करों को मिले मिनिमम वेज
विधायक देवेंद्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि रिवर्स बिडिंग बंद होनी चाहिए और जो निर्धारित दर है उसका भुगतान समय पर वर्करों को मिलना चाहिए जिस पर DIC ने सहमति जताई है और कहा है कि जल्द ही बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया जाएगा । बीएसपी टाउनशिप के मार्केट की दुकानों के लीज के विषय में हो निराकरण, जब तक निराकरण नहीं तब तक न हो कार्यवाही । भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों द्वारा लगातार लीज नवीनीकरण की मांग की जा रही है, जिस पर आज विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस विषय में जल्द से जल्द निराकरण निकाला जाए और जब तक निराकरण पूर्ण न हो तब तक बीएसपी प्रबंधन द्वारा किसी भी आबंटित दुकान में कोई कार्यवाही न हो
सेक्टर 9 हॉस्पिटल का न हो निजीकरण, 50 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी का रखा जाए खयाल
विधायक देवेंद्र ने कहा कि सेक्टर 9 अस्पताल में आश्रित 50 हजार कर्मचारी अधिकारी का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए और इस तरीके से सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की बातें सामने आ रही है उसे पर विधायक ने कहा कि निजीकरण की ओर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन बिल्कुल न सोचे अन्यथा हम गांधी वादी तरीके से इसका विरोध करेंगे ।।
सेक्टर एरिया में स्थित आवासीय बस्तियों को नोटिस देने के संबंध में बातचीत हुई और यह तय किया गया कि जब निवासरत आवासियों को मकान आवंटित नहीं हो जाता तब तक उन्हें बेदखली की कार्रवाई न किया जाए, विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में भी बातचीत की गई ।।
निगम जांच में सामने आया कि संबंधित दुकान पर 50,106 रुपये का किराया लंबे समय से बकाया था। कई बार नोटिस देने और मौके पर जानकारी देने के बावजूद राशि जमा नहीं की गई। अंततः निगम ने सख्त कदम उठाते हुए दुकान को सीलबंद कर दिया।
अतिक्रमण और बाजार विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दुकान पर ताला जड़ दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के अन्य मार्केट और गुमटी किरायेदारों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम के अनुसार, कई दुकानदारों पर लाखों रुपये का बकाया वर्षों से लंबित है।
इस सीलिंग कार्रवाई का नेतृत्व बाजार विभाग अधिकारी अभ्युदय मिश्रा ने किया। उनके साथ अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार, सहायक राजस्व निरीक्षक ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव समेत पूरा अमला मौजूद रहा।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि निगम की दुकानों और गुमटियों का किराया दबाकर बैठने वालों पर अभियान लगातार जारी रहेगा।
“समय पर किराया जमा करें, अन्यथा कार्रवाई अनिवार्य है।”
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री तथा दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव आज प्रदेश सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल और उपलब्धियों पर मीडिया के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। यह महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता शनिवार, 06 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे, शिवनाथ नदी के समीप स्थित वृन्दावन होटल में आयोजित की जाएगी।
सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, सुधारों और नीतिगत पहल की जानकारी को जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह संवाद आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री श्री यादव प्रदेश की स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी विभागों में हुए बदलावों व उपलब्धियों के साथ ही दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में चल और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का विवरण भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
माना जा रहा है कि मंत्री यादव शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, ग्रामीण उद्योगों के पुनरोद्धार, रोजगार सृजन, न्यायिक सेवाओं में सुगमता और स्थानीय स्तर पर किए गए महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों पर विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही आगामी योजनाओं और सरकार की भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की संभावना है।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होने वाली इस प्रेसवार्ता को सरकार के दो वर्षीय कार्यकाल का ‘जवाब-सजग संवाद’ माना जा रहा है, जिसमें विकास की गति, योजनाओं की प्रभावशीलता और जनता तक पहुँचाए गए लाभों पर प्रमुख रूप से फोकस रहेगा।
भिलाई / शौर्यपथ / कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित वल्र्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। 77 वेट क्लास में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ के मजबूत खिलाड़ी देवेंद्र वर्मा ने वल्र्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही बेहतरीन ताकत और तकनीक के दम पर उन्हें ओवरऑल स्ट्रांग मैन का खिताब भी मिला। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित हुई थी।
देवेंद्र वर्मा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत के कोच श्री ऊदल कुमार वाल्मीकि एवं उनके पर्सनल कोच श्रीनिवास साहू को विशेष बधाई दी गई है, जिनके मार्गदर्शन में यह उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव हो सका। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह,भाजपा नेता सीनू राव, राज कुमार पांडेय, राकेश प्रसाद कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
देवेंद्र वर्मा की यह सफलता न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनका यह प्रदर्शन आने वाले युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
04 आरामिल सीलबंद, 01 अवैध आरा मशीन राजसात
दुर्ग / शौर्यपथ / वन संरक्षण को लेकर धमधा एवं पाटन वनमंडल में वन विभाग काअमला लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। दोनों डिविजनों में निगरानी तंत्र को मजबूत बनाते हुए क्षेत्र में नियमित सघन निरीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे अवैध वनों की कटाई एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगी है।
मुख्य वन संरक्षक द्वारा निर्धारित निरीक्षण रोस्टर के अंतर्गत उप वन मंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी प्रति माह सभी आरा मशीनों और बीट क्षेत्रों का निरीक्षण करते हैं। इस व्यवस्था ने पारदर्शिता व नियंत्रण प्रणाली को और बेहतर बनाया है।
39 वन अपराध प्रकरण, 4 लाख रुपये का मुआवजा
जनवरी 2025 से अब तक विभाग द्वारा कुल 39 वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में लगभग 4 लाख रुपये का मुआवजा आरोपित किया गया है। इसी अवधि में विभाग ने 1,028 नग (67.548 घन मीटर) काष्ठ एवं 15 जलाऊ चट्टा शासन के हित में जमा कराया है।
4 आरामिल सीलबंद, 1 अवैध आरा मशीन राजसात
अवैध कटाई व परिवहन पर रोक के तहत कार्यवाही करते हुए विभाग ने 04 आरामिलों को सीलबंद किया,जिनमें से 01 अवैध आरा मशीन को राजसात किया गया है। वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है। प्रतिबंधित काष्ठ जब्त कर मुआवजा वसूल किया जाता है तथा छूट प्रजाति के काष्ठ नियमानुसार मुक्त किए जाते हैं।
प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए विभाग प्रतिबद्ध
वन अमले द्वारा निरंतर की जा रही सामूहिक निगरानी से प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को बढ़ावा मिला है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे वनों के संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम बनी रहे।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एएचपी आवास मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी संचालित किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के मकानहीन परिवारों से मकान हेतु आवेदन जमा कराया गया है। आवासों का सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर कुल अंशदान राशि का 10 प्रतिशत राशि तथा बेदखली व्यवस्थापन हेतु हितग्राही अंशदान राशि 75000 हजार निगम कोष में नियमानुसार जमा कराया जा रहा है। निगम सभागार कक्ष में दिनांक 12.12.2025 को दोपहर 12:30 बजे लाटरी आयोजित किया गया है। लाटरी में वरिष्ठ नागरिको एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल के आवास तथा अन्य आवेदकों को आवास आबंटित किया जाना है। हितग्राही आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर लाटरी में शामिल हो सकते है।
नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का सभी नागरिको से अपील है कि मकान प्राप्त करने निगम मुख्य कार्यालय के योजना शाखा में आवेदन कर सकते है। पात्रता अनुसार नियमानुसार अंशदान की राशि निगम कोष में जमा कराया जायेगा, ततपश्चात मकान आबंटन की प्रक्रिया में शामिल कर आवास आबंटित किया जायेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पंचशील नगर केन्द्र क्रमांक 01 वार्ड क्रमांक 01 में 01 सहायिका पद के नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसके लिए 13 दिसम्बर 2025 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की अनन्तिम सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। उक्त अवधि में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत दावा आपत्ति ही मान्य किया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी अभिजीत सिंह की उपस्थिति में आज जिला सहकारी केन्?द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के सभागार में बैंक से सम्बद्ध जिला दुर्ग, बेमेतरा, बालोद के कृषकों को वर्ष 2026-27 के लिए फसल उत्पादन हेतु अल्पकालीन फसल ऋणमान निर्धारित करने संबंधी बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रकार के फसल उत्पादन हेतु कृषि विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ एवं उन्नतशील कृषकों द्वारा विचार मंथन किया गया। फसल उत्पादन हेतु प्रति हेक्टेयर होने वाली व्यय के संबंध में कृषि विभाग व उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत जानकारी अनुसार खरीफ व रबी फसलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए ऋणमान का निर्धारण किया गया। जिसे राज्य स्तरीय तकनीकी समूह को प्रेषित किया जायेगा।
बैठक में प्रति हेक्टेयर धान सिंचित के लिए 65,000 रूपए, धान असिंचित 48,000 रूपए, सोयाबीन 53,900 रूपए, चना 46,200 रूपए, गेहूँ 50,000 रूपए, गन्ना उन्नत 1,20,000 रूपए, अरहर/तुअर 45100 रूपए, जिमी कंद 1,60,000, मत्स्य पालन 1,87,000, गौपालन 40800 प्रति गाय, भैंसपालन 47300 प्रति भैंस, भेड़पालन 48400 प्रति भेड़, मक्का 60000, कपास 60000, ग्रीष्मकालीन धान 48000, सूरजमुखी 28600 रूपए प्रस्तावित किया गया। साथ ही उद्यानिकी फसलों के लिए टमाटर, मशरूम, शिमला मिर्च आदि खरीफ व रबी फसलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए ऋणमान का निर्धारण कर प्रस्तावित किया गया।
बैठक में संदीप भोई उप संचालक कृषि, संतोष पाटले उप आयुक्त सहकारिता, हृदेश शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व अध्यक्ष, पूर्व संचालक शिव कुमार चन्द्राकर, एस.के.जोशी पशुधन विभाग, नारायण सिंह उद्यानिकी विभाग दुर्ग, डॉ. भारतेष शर्मा, अति.उप संचालक, डी.डी. झॉ पशुचिकित्सा, सुमंत चंद्रवंशी मछली पालन विभाग, प्रगतिशील कृषक दीपक चन्द्राकर, प्रेमलाल नायक, पुरेन्द्र चन्द्राकर, पवन जैन, भगवान सिंह चन्द्राकर, योगेन्द्र दिल्लीवार, बैंक अधिकारी के.के.नायक अधीक्षक, एस.पी.वाहने, धीरेन्द्र देवांगन, लक्ष्मण साहू, झामनलाल साहू उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
