
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / शिव मंदिर कुसुम कानन के सचिव पंडित निर्मल चंद्र शर्मा ने बताया है कि विगत 35 वर्षो से प्रति सावन में शिव मंदिर से शिवनाथ नदी में स्नान करके पैदल जल कलश लेकर शिव जी में जलाभिषेक किया जा रहा है। हर साल पांच सोमवार जल चढ़ाने के कारण सावन के पहले एक सोमवार से पदयात्रा आरंभ होती है। तदनुसार इस वर्ष भी पिछले सोमवार को बंटी प्रभात अग्रवाल की अध्यक्षता में 23 भक्तों का दल पूर्व रात्रि पदयात्रा कर सोमवार को जलाभिषेक किये। द्वितीय पदयात्रा में विशेष रूप से प्रभात अग्रवाल नमन सुदामा महेंद्र भरत महानंद रवि यादव सहित अन्यान्य भक्तों का जत्था शामिल हो यहां है। यह जानकारी बोल बम समिति के नवनियुक्त प्रवक्ता भरत महानंद ने दी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / मिशन मोड पर चलाये जा रहे मूल्यांकन एवं प्रत्यायन अभियान के अंतर्गत दुर्ग संभाग के शासकीय महाविद्यालयों में नैक द्वारा मूल्यांकन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
इसी तारतम्य में संभाग के नैक मूल्यांकन की पात्रता रखने वाले शासकीय महाविद्यालयों की समीक्षा एवं तैयारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन गल्र्स कॉलेज दुर्ग में किया गया। दुर्ग संभाग के उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश के महाविद्यालयों में नैक मूल्यांकन मिशन मोड पर कराने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था बनाने अभियान चलाया जा रहा है।
संभाग के कबीरधाम, बेमेतरा एवं दुर्ग के नैक पात्रता रखने वाले महाविद्यालयों की कार्यशाला आज आयोजित की गयी जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य तथा आई.क्यू.ए.सी. महाविद्यालय की गुणवत्ता प्रकोष्ठ के प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला में राज्य गुणवत्ता प्रकोष्ठ उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. जी.ए.घनश्याम तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव डॉ. सी.एल. देवांगन एवं विज्ञान महाविद्यालय
के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्धकी ने समीक्षा कार्यशाला में दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य में नैक मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय एवं जिला स्तर पर समितियाँ गठित की गयी है जो निरंतर महाविद्यालय के मूल्यांकन हेतु आवश्यक सभी निर्दैश बिन्दुओं की समीक्षा कर महाविद्यालय की जानकारी राज्य स्तर पर गठित प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराती है। कार्यशाला में कबीरधाम जिले के बोड़ला, सहपुर लोहारा, पण्डरिया तथा बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया, कन्या महाविद्यालय बेमेतरा, नवागढ़, बेरला, साजा एवं दुर्ग जिले के नंदनी अहिवारा, खुर्सीपार के शासकीय महाविद्यालय की तैयारियों की समीक्षा की गयी।
अब तक 97 हजार से अधिक घरों का हो चुका है सर्वे
दुर्ग / शौर्यपथ / डेंगू से बचाव और मच्छरों के उन्मूलन के लिए भिलाई निगम ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है! अब तक 97111 घरों का सर्वे किया जा चुका है! सर्वे के दौरान टेमीफास् वितरण एवं रिफलिंग, जन जागरूकता के लिए पंपलेट का वितरण, कूलर, गमला, टायर एवं अन्य पात्रों की जांच, फागिंग, घरों के आसपास के क्षेत्र की नाली की सफाई, ब्लीचिंग एवं चूने का छिड़काव, जलजमाव वाले स्थानों में मलेरिया आयल का छिड़काव, मच्छरों का खात्मा करने के लिए मेलाथियान का छिड़काव, मच्छर के लार्वा को समाप्त करने के लिए टेमीफास् का उपयोग, डेंगू एवं मलेरिया से पीडि़त की जानकारी आदि गतिविधियों को सर्वे के दौरान विशेष अभियान चलाकर अंजाम दिया जा रहा है! मच्छरों से होने वाली बीमारियों के रोकथाम हेतु भिलाई निगम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम होते ही निगम का अमला गली-मोहल्लों में हैण्ड मशीन व व्हीकल माउंटेन से फॉगिंग कार्य कर रहे हैं, कुआं, नलकूप, बोरिंग के समीप एवं अन्य पानी जमाव वाले स्थानों की सफाई कराकर चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे है, तथा अधिक पानी जमा वाले स्थानों पर मलेरिया ऑयल का उपयोग कर रहे हैं! एडल्ट मच्छरों को समाप्त करने के लिए मैलाथियान का छिड़काव किया जा रहा है साथ ही निगम की टीम एवं मितानीनें घरों में जाकर जागरूकता हेतु पाम्प्लेटस वितरण के साथ ही सर्दी, खांसी व बुखार से पीडि़त मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दे रही है।
भिलाई निगम प्रशासक एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने डेंगू, मलेरिया जैसे बीमारियों से बचाव के लिए निगम की टीम को गंभीरता से कार्य करने निर्देश दिए है! निगमायुक्त कार्यों का फीडबैक लेते हुए मौके पर जाकर निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मूल रूप से डेंगू मच्छरों के लार्वा को नष्ट करना आवश्यक है ताकि यह मच्छर के रूप में तब्दील न हो पाए इसलिए जलजमाव वाले स्थानों में मलेरिया ऑयल का उपयोग किया जा रहा है!
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम के अधिकारी और पार्षदों का जिसमें लाभ नही होगा वो काम वे कभी नही करवायेंगे। सभी कार्यों में अधिकारियों और वार्ड के पार्षदों का कमीशन का प्रतिशत फिक्स रहता है। उसी हिसाब से लोगों की जरूरत दिखाकर अपने प्रमुख अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर उस कार्य के लिए वर्क आर्डर निकालने का कार्य होता है और जब कार्य पूरा होने के साथ मकसद पूरा हो जाता है उसके बाद यही निगम के अधिकारी उस ओर ध्यान देना ही बंद कर देते हैं जिसके कारण उनके द्वारा पूर्व में कराया गया विकास कार्य हो या भवन हो या उद्यान निर्माण सभी कबाड़ में तब्दील होने लगता है। यही स्थिति है भिलाई-चरोदा नगर निगम द्वारा बच्चों के मनोरंजन हेतु विकसित किए गए बाल उद्यान की। यहां के बाल उद्यान बदहाली के आंस बहा रहे हैं। देखरेख के अभाव में उद्यानों पर लगाये गए खेल उपकरण कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। वहीं कई उद्यानों के कई सामान लोहा चोर चोरी कर कबाडिय़ों को बेंच दिये। उद्यानों में सामग्री लगाने के बाद फिर कभी भी निगम वाले टूटफूट पर संधारण कराने की कोई जरुरत नहीं समझी गई है।
खाली भूखण्डों में सौंदर्यीकरण के नाम पर बाल उद्यान विकसित करने निगम और जनप्रतिनिधियों की सोंच लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। भिलाई चरोदा निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में बाल उद्यान विकसित कर बच्चों के खेलने हेतु सामग्री स्थापित की गई थी। बच्चों का पसंदीदा घोड़ा झूला, राउडिंग झूला, डक झूला, कुर्सियां सहित अन्य खेल उपकरण लगाने में लाखों की राशि पानी की तरह बहा दिए गए। लेकिन खेलने-कूदने के दौरान होने वाली टूटफूट को समय-समय पर दुरुस्त करने के प्रति रही अनदेखी के चलते आज की स्थिति में सभी बाल उद्यान उजाड़ हो गए हैं। लगाये गए झूले कबाड़ में तब्दील होकर पड़े हुए हैं। जबकि कुछ सामानों की चोरी भी हो चुकी है।
गौरतलब रहे कि नगर निगम द्वारा पार्षदों को अपनी मनमर्जी से काम करने के लिए शासन के माध्यम से निधि आबंटित की जाती है। प्राय: देखा जाता रहा है कि पार्षद और एल्डरमेेन अपनी निधि से सड़क, नाली अथवा भवन आदि का निर्माण कराने के बजाए अपने वार्ड में बाल उद्यान बनाने की अनुशंसा करते हैं। निगम गठन से पहले पालिका कार्यकाल के समय तात्कालीन पार्षद और एल्डरमेन में बाल उद्यान विकसित करने के लिए होड़ सी मची रही थी। ज्यादातर पार्षद व एल्डरमेन ने उस वक्त पार्षद निधि के रूप में मिलने वाली एक लाख की कम का उपयोग बच्चों की खेल सामग्री खरीदने में किया। इन खेल सामग्रियों को वार्ड के खाली जगहों में लगाकर बच्चों को एक सौगात जरुर दी गई। लेकिन समुचित देखरेख के अभाव में पार्षद निधि से लगाये गए खेल उपकरण टूट कर अनुपयोगी हो गए हैं।
बाल उद्यानों की दुर्दशा भिलाई-चरोदा के अनेक वार्डों में देखी जा सकती है। बावजूद इसके वर्तमान में भी निगम के कई पार्षद व एल्डरमेन अपनी निधि से बाल उद्यान में खेल उपकरण लगाने हेतु प्रस्ताव देने से परहेज नहीं कर रहे हैं। भिलाई-3 के विश्व बैंक कालोनी में सबसे पहले उद्यान बनाकर बच्चो के लिए खेल सामग्री लगाई गई थी। लेकिन आज की स्थिति में वह उद्यान बरसाती झाडिय़ों से अटा पड़ा है और एक भी खेल सामग्री बची नहीं। वार्ड 14 में बजरंगपारा पानी टंकी व गांधीनगर के नहर किनारे पालिका काल में विकसित बाल उद्यान में अब बच्चों के खेलने की कोई भी सामग्री नहीं कर गई है। चरोदा रेलवे कालोनी के विभिन्न वार्डो ं में लगाये गए झूले व फिसलपट्टी को भी कबाड़ बनने के बाद असामाजिक तत्व उठाकर ले गए हैं।
चारो तरफ दिख रहा गाजर घास
निगम द्वारा विकसित किए गए बाल उद्यानों में खेल सामग्री टूट जाने के बाद बच्चों का आना जाना बंद हो गया। इसके चलते परिसर के चारो तरफ गाजर घास और अन्य खरपतवार उग आए हैं। कुछ उद्यानों में एकाध झूले बचे होनेे से बच्चों खेलते जाते हैं। परिसर में साफ सफाई नहीं होने तथा गाजर घास का फैलाव रहने से सांप बिच्छू जैसे जहरीले जीवों की संभावना से घटना दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
मरम्मत के लिए कोई बजट नहीं
बाल उद्यानों में लगाये गए सामग्री व उपकरण में होने वाले टूटफूट की मरम्मत के लिए निगम के द्वारा बजट का कोई प्रावधान नहीं रखा जाता। नतीजतन एक बार लाखों रुपए की सामग्री लगने के बाद रखरखाव नहीं होने से उसका कबाड़ में तब्दील होना तय हो जाती है। खेल सामग्री के अनुपयोगी हो जाने से बाद धीरे-धीरे असामाजिक तत्वों के द्वारा उसे ले जाकर कबाडिय़ों को कौड़ी के दाम पर बेच दिया जाता है।
दुर्गं / शौर्यपथ / दुर्ग शहर में आज आ गई वैक्सीन। कल से वैक्सीनेशन शुरू।कल से दुर्ग शहर के 19 केंद्रों में वैक्सीनेशन होगा। देखिए किन केंद्रों में होगा 25 जुलाई को टीकाकरण!
*-महावीर कोविड़ सेंटर,UPHC धमधा नाका, UPHC पोटियाकला, UPHC बघेरा,दिगाम्बर जैन मंदिर,नवीन प्राथमिक शाला आदित्य नगर,नवीन प्राथमिक शाला पद्मनाभपुर,गयाबाई स्कूल गया नगर,तुलाराम स्कूल आर्य नगर,बोरसी स्कूल,सुराना कॉलेज केलाबाड़ी,सिंधी धर्मशाला,सिंधी कालोनी,पुलगांव स्कूल,उरला स्कूल,मिडिल स्कूल पोटियाकला,सिकोला भाठा बाजार चौक,कसारीडीह स्कूल साई मंदिर के सामने,केन्द्रीय जेल,सरदार भल्लभ भाई पटेल स्कूल शनिचरी बाज़र:*
दुर्गं निगम टीम द्वारा व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।
नगर पालिक निगम दुर्गं क्षेत्र अंतर्गत 18 से 45 वर्ष उम्र से अधिक के व्यक्ति का टीकाकरण रविवार को किया जाएगा।
आयुक्त मंडावी ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण का शेड्यूल तैयार किया गया है। 25 जुलाई दिन रविवार को को-वैक्सीन एवं कोविशिल्ड का टीका लगेगा।
दुर्गं निगमायुक्त के निर्देश पर रविवार टीकाकरण के लिए कुल 19 केंद्र स्थापित किए हैं,जहां टीकाकरण होगा। टीकाकरण केंद्र में 18 से वर्ष 45 वर्ष से अधिक के व्यक्ति प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका दिए गए किसी भी केंद्र में लगवा सकते हैं! को-वैक्सीन एवं कोविशिल्ड दोनों के लिए।
दुर्ग । शौर्यपथ । जवाहर वर्मा ने जिला सहकारी सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में प्राधिकृत अधिकारी का कार्यभाल सम्हालते ही अगले दिन बैंक मुख्यालय के समस्त कक्ष स्थापना, लेखाकक्ष, फिल्डकक्ष, विपणनकक्ष, वसूलीकक्ष एवं स्टेषनरीकक्ष का निरीक्षण किया एवं बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट कर उनके कार्यो की समीक्षा की। जिसके पष्चात बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज सोढ़ी के साथ मुख्य डाकघर के सामने स्थित बैंक भवन का निरीक्षण किया जहां वर्तमान में सबको भवन संचालित है।
उक्त भवन को पदभार ग्रहण कर प्रथम प्रेसवार्ता में कृषकों के विश्राम हेतु स्व.दाऊ वासुदेव चन्द्राकर सहकार भवन बनाये जाने की घोषणा की गयी है। जिसके पष्चात अपने कक्ष मुख्यालय में बैंक कार्यक्षेत्र दुर्ग, बालोद, बेमेतरा से आए जनप्रतिनिधियों व सहकारी नेताओं से मुलाकात की।
गौरव पथ में स्थित पेड़ों की कटाई को रोकथाम लेकर भाजपा पार्षद दल एवं भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा आयुक्त हरीश मंडावी को दिया ज्ञापन
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग शहर के गौरव पथ में स्थित पेड़ों की कटाई को लेकर सोशल मीडिया में मुहिम के साथ साथ समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रसारित होना चालू हो गया है और इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल एवं भाजपा संगठन के द्वारा नगर निगम दुर्ग आयुक्त भाजपा पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में संगठन के नेताओं एवं पार्षदों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर उपाध्यक्ष संतोष सोनी कांतिलाल जैन कल्पना जोशी मंत्री दिनेश देवांगन किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव वरिष्ठ पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर गायत्री साहू नरेंद्र बंजारे देवनारायण चंद्राकर नरेश तेजवानी उपस्थित रहे नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा एवं संगठन के नेताओं के द्वारा आयुक्त मंडावी से चर्चा के दौरान पेड़ों के काटने की बात विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग शहर के गौरव पथ जिसमें लगभग 300 पेड़ जो जीवनदायिनी ऑक्सीजन का उत्सर्जन करती हैं और वर्तमान में जब कोरोना काल के समय ऑक्सीजन की कमी थी पर आने वाले समय में भी ऐसी विषम परिस्थितियों का सामना हो सकता है इन विकट परिस्थितियों के बीच अपने संपूर्ण स्वरूप को पा चुके वृक्षों का काटा जाना दुखद है और जबकि दुर्ग शहर का गौरव पथ के निर्माण के समय यह पूरे छत्तीसगढ़ में मॉडल के रूप में उभर कर आया था अभी इन पेड़ों का कांटा जाना सोचनीय विषय है इस मार्ग की होने वाली पेड़ों की कटाई को रोकने और इस विषय पर उचित कदम नहीं उठाए जाने पर , भाजपा पार्षद दल, दुर्ग भाजपा आम जनमानस एवं पर्यावरण प्रेमियों के साथ के उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी
ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन मनीष साहू हेमा जगदीश शर्मा राकेश सेन पुष्पा गुलाब वर्मा शशि द्वारका साहू कुमारी बाई साहू अजीत वैद्य महामंत्री संदीप जैन बंटी चौहान राहुल दीवान हेमलता निषाद पार्वती पंडित नीलेश अग्रवाल चंद्रकांत साहू भारती साहू विश्वजीत देशमुख रवि कोसरे उपस्थित रहे.
दुर्गं/ शौर्यपथ / नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर धमधा नाका एफसीआई गोदाम के आस पास मुख्य मार्ग सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर बैठे ठेला खोमचे, होटल और अन्य सड़क किनारे से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था में बन रहे था बाधा
शहर के मुख्य मार्गो धमधा नाका एफसीआई गोदाम क्षेत्र में 12 से 15 ठेले,खोमचे चाय होटल समेत अन्य दुकानों को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।कार्रवाही के मौके पर भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व में कार्रवाही कर जहां पर सड़क किनारे लगी दर्जनों दुकानों को हटाया गया। बाकी लोगो ने तीन दिन के भीतर दुकान को स्वयं हटा देने की बात कही है।
गौरतलब है कि सड़क किनारे हुए अतिक्रमण की वजह से यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो रही थी।जिसके कारण आए दिन जाम लगता था। इस संबंध में कई बार लोगों ने शिकायत भी की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान उपअभियंता विनोद मांझी,बाजार अधिकारी शिव शर्मा,संतोष भट्ट,अतिक्रमण विभाग टीम राजू सागर,मन्नी मन्हारे,राजेश दग्गर,राधेश्याम और अन्य मौजूद थे। अतिक्रमण अधिकारी द्वारा कहा गया है कि सड़क किनारे दोबारा दुकान ना लगाएं। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम रिसाली में आने वाले समय में निगम व भवन सहित सभी प्रकार की आवश्यकता वाले विकास कार्यों को जल्द ही मूर्त रूप मिलेगा। यहाँ नगर निगम अंतर्गत स्कूल, कालेज, अस्पताल सहित सड़क, पानी की मूलभूत कार्यों को गति पूर्वक करते हुए निगम क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस दिशा में आ रही जमीन संबंधी समस्या को लेकर गृह मंत्री ने जिला प्रशासन, निगम व बीएसपी के अधिकारियों की उच्च बैठक कर आ रही समस्या को सुलझाने और निगम के विकास की दिशा में कार्ययोजना बनाने कहा।
मंत्री साहू ने रिसाली निगम के लिए पूर्व में आबंटित भूमि के हस्तांतरण में आ रही समस्या को शीघ्र हल करने कहा। बैठक में निगम अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य व भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए बजट आबंटन किया गया है और जिसका टेंडर लिया गया है, उसे शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए जिससे निगम की मूल आवश्यकता और यहां रहने वाले नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने विकास की दृष्टि से आगामी समय के लिए रणनीति तैयार करने और इसके लिए शासन को भी अवगत कराने कहा।
बैठक में निगम क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं के लिए स्थल चयन करने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने सहित सुविकसित शहरी बसाहट के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने कहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
