
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्य पथ / जिले में खेती किसानी के अवसरों को बढ़ाने के लिए नरवा योजना संजीवनी साबित हो रही है। जिन नालों के जीर्णोद्धार के लिए इस योजना के अंतर्गत कार्य हो रहे हैं वहाँ भूमिगत जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दुर्ग ब्लाक के चैतवार नाले के सत्रह किमी के पैच का सघन निरीक्षण किया। यहाँ नरवा योजना अंतर्गत हुए कार्यों को उन्होंने देखा तथा किसानों से बातचीत की। ग्राम चंदखुरी की सरपंच ने बताया कि नरवा योजना से जमीन का पानी काफी ऊपर आ गया है। इस बार हम लोगों ने रबी की फसल ले ली है। हर बार रबी तक पानी काफी नीचे चला जाता था जिससे दूसरी फसल की कोई गुंजाइश नहीं बनती थी। यहाँ नाले के आसपास के किसानों ने जलस्तर में वृद्धि होने का अच्छा लाभ उठाया है और दूसरी फसल ली है। यहाँ पर अधिकारियों ने बताया कि चंदखुरी में डिसेल्टिंग अर्थात गाद निकालने का कार्य किया गया, साथ ही लूज बोल्डर भी डाले गए जिससे पानी के रिचार्ज होने में काफी मदद मिली। जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि चैतवार नाला खुरसुल, बोरई, गनियारी और पीपरछेड़ी से गुजरता है। इसकी लंबाई सत्रह किमी है। इसमें चंदखुरी में लूज बोल्डर का काम भी हुआ है और डिसेल्टिंग का भी। अन्य गावों में डिसेल्टिंग का कार्य समाप्ति की ओर है। कलेक्टर ने आसपास की जलसंसाधन विभाग की संरचनाएं भी देखीं। उन्होंने कहा कि मामूली मरम्मत से तथा जीर्णोद्धार से यह संरचनाएं ठीक हो सकती हैं। इनके ठीक होने से बड़े क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि चैतवार नाले में हुए कार्यों से इस साल बड़े पैमाने पर वाटर रिचार्ज होगा और इससे बड़े क्षेत्र में कृषि की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहित करने की योजनाएं भी लाई जा रही हैं। अब नरवा के माध्यम से वाटर रिचार्ज हो रहा है अतएव ऐसे इलाकों में वैविध्य की बेहतर संभावनाएँ बनेंगी। इस दौरान दुर्ग सीईओ श्री राजपूत एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। *अपर कलेक्टर ने देखा लुमती नाला*- अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी ने भी आज धमधा ब्लाक में नरवा योजना अंतर्गत हो रहे कार्य देखे। लुमती नाले में डिसेल्टिंग का कार्य उन्होंने पोटिया में देखा। यहाँ किसानों ने बताया कि लुमती नाले के गहरीकरण के चलते भूमिगत जल का स्तर काफी बढ़ गया और हर बार बोर सूख जाते थे लेकिन इस बार बोर नहीं सूखे और रबी फसल के लिए अच्छा पानी मिला जिससे किसान सब्जी भाजी भी उगाने लगे हैं। इस दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं सीईओ श्री मेश्राम मौजूद थे। *नरवा योजना इसलिए है काफी प्रभावी* -नरवा योजना भूमिगत जल का स्तर बढ़ाती है। इसमें कई तरह से लाभ हैं। इसका खर्च काफी सीमित है क्योंकि डिसेल्टिंग जैसे कार्य हैं जो मनरेगा जैसी योजनाओं से हो सकते हैं। ऐसी किसी तरह की संरचनाएं नहीं बनानी हैं जो ज्यादा जगह घेरती हैं और जिन्हें बनाने में काफी लागत आती है। यह न्यूनतम निवेश में अधिकतम लाभ की गारंटी जैसी योजना है क्योंकि भूमिगत जलस्तर बढ़ने से किसानों के बोरवेल पर्याप्त प्रभावी हो जाते हैं और इन्हें गर्म मौसमों में भी संजीवनी मिल जाती है।
दुर्ग / शौर्यपथ / अतुल फाउण्डेशन के चेयरमेन व भाजयुमों नेता अतुल पर्वत ने सूरजपूर कलेक्टर रणवीर शर्मा के द्वारा इस कोरोना काल व लॉकडाउन के समय चेकिंग के दौरान इलाज कराने जा रहे यूवक पर थप्पड़ मारकर युवक का मोबाईल को तोडे जाने की घटना की कड़ी शब्दों मे ंनिदंा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में सरकार से अधिक नौकरशाह हावी है। प्रदेश में फैली इस अराजकता और निरंकुश होते लोकसेवकों के आचरण को लेकर कांग्रेस सरकार हमेशा विवादों में रही है। छत्तीसगढ राज्य मे ंसूरजपूर की ये घटना बेलगाम होते प्रशासन और निरंकुश नौकरशाही का जीवंत उदाहरण है। भाजयुमों इस व्यवहार की कड़ी निदंा करती है। सूरजपूर कलेक्टर का ये आचरण सेवा नीति नैतिकता और सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। सिविल सेवकों को सहानूभूति रखना चाहिए और हर समय समाज को एक उपचारात्मक स्पर्श प्रदान करना चाहिए। जहां एक ओर राज्य की जनता करोना महामारी जैसी विभिषिका का सामना कर रही है। हर इंसान रोजी रोटी के झंझटों के बीच अपनो की जान बचानेकी जुगत मे ंलगा है। ऐसे में कानून और नीति नियमों का पालन करवाने वाले अपना संयम खोकर बेबश जनता पर थप्पड़ और डंडे बरसाते हैँ, तो ये उनका अमानवीय चेहरा उजागर करता है। एक लोकसेवक द्वारा ऐसा आचरण प्रदत्त शक्तियों का दुरूपयोग भाजयुमों कतई स्वीकार नही करेगा। पवर्त ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कलेक्टर को तुरंत हटाये जाने को लेकर उनको साधुवाद भी दिया है।
दुर्ग (भिलाई 3)/ शौर्यपथ / स्व. राजीव गाँधी के पुण्यतिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश में ब्लाक स्तर पर कोरोना आपदा के समय कही सुखा राशन तो कही , सुरक्षा उपकरण भेंट कर समाज में फैले वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए अपनी एकता दिखाई . उसी कड़ी में भिलाई तीन के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हुसैन रिजवी ने ऐसे लोगो को ज़रूरी उपकरण भेट किये जो आज फ्रंट वारियर्स के रूप में समाज में जाने जाते है .
जी हाँ जिनके रहने से समाज में कानून के पालन के साथ शांति का माहौल भी बना रहता है . पुलिस विभाग ही देश का ऐसा विभाग है जो हर आपदा के समय फ्रंट में खड़ा होता है और हर मुसीबत से जंग लड़ता है ऐसे वीर जवानो को हुसैन रिजवी ने भाप मशीन भेंट कर स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि को यादगार बना दिया . इस कोरोना आपदा में अति उपयोगी भाप मशीन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए काफी मदद गार होती है .
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हुसैन रिजवी ने बताया कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छतीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को को पाढ़ी जी के निर्देशानुसार आज भिलाई 3 थाना एवं फिल्ड पर काम ट्रैफीक पुलिस को भाप मशीन भेंट कर सम्मानित किया गया .
भिलाईनगर / शौर्यपथ / शिवनाथ इंटकवेल में लगे हुये मोटरपंप एवं पैनल्स का संधारण तथा सर्विसिंग कार्य आज किया गया, इसके लिए आज प्रातः 11:00 बजे से शट डाउन लिया गया था! शिवनाथ इंटकवेल में सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव की निगरानी में मोटर पंप तथा पैनल के संधारण और सर्विसिंग का कार्य गोंडवाना इंजीनियरिंग के द्वारा किया गया! शटडाउन लेने के पूर्व सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी! ताकि जैसे ही शटडाउन लिया जाए वैसे ही संधारण का कार्य प्रारंभ किया जा सके! इसके लिए आयल, ग्रीस, मशीन, मेन पावर की व्यवस्था की जा चुकी थी! जैसे ही शटडाउन लिया गया पैनल से इनके सहायक उपकरणों को निकालकर इसका संधारण करना प्रारंभ कर दिया गया, तथा मोटर पंप में ऑयल एवं ग्रीसिंग का कार्य, एलाइनमेंट, पैनल स्टार्टर की टेस्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया!
यह कार्य निर्धारित समय तक समाप्त कर लिया गया! इसके लिए चार सदस्यीय इलेक्ट्रिशियन की मदद ली गई! निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी एवं मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह स्वयं इस कार्य का फीडबैक समय-समय पर ले रहे थे! कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा शिवनाथ इंटकवेल, 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी का जायजा लेते रहे! उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष मोटर पंप तथा पैनल का संधारण एवं सर्विसिंग कार्य किया जाना अनिवार्य है ताकि मोटर पंप एवं पैनल में किसी प्रकार की खराबी ना हो और सुचारू रूप से जल प्रदाय किया जाता रहे! मोटर पंप एवं पैनल के संधारण कार्य के दौरान शट डाउन होने से समय की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुये 77 एवं 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के सभी मोटर पंप की आईलिंग, ग्रीसिंग प्रभारी उप अभियंता बसंत साहू के निगरानी में की गई। फाकूलेटर, वाशवाटर, क्लोरीन रूम, एरियेशन चेम्बर, चैनल एवं फील्टर बेड की सफाई की गई।
छावनी में स्थित 2.72 एमएलडी के मोटर पंप की आईलिंग, ग्रीसिंग तथा परिसर के पाईप लाइन का संधारण भी इस दौरान किया गया। शिवनाथ इंटकवेल के मोटर पंप एवं पैनल के संधारण एवं सर्विसिंग के पश्चात जल प्रदाय उच्च स्तरीय जलागार को देना प्रारंभ कर दिया गया है!
भिलाईनगर / शौर्यपथ / आज आकाशगंगा सब्जी मंडी में फिर एक बार लॉकडाउन के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। आकाशगंगा सब्जी मंडी तथा अन्य प्रमुख मार्केट पर निगम की मोबाइल टीम द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है, शनिवार को पावर हाउस मार्केट क्षेत्र में घूम-घूम कर कार्रवाई की गई थी। जहां भी नियमों की अवहेलना करने की शिकायत प्राप्त हो रही उन क्षेत्रों में मोबाइल टीम के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आज आकाशगंगा सब्जी मंडी में मोबाइल टीम के प्रभारी प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में मंडी क्षेत्र का संपूर्ण निरीक्षण किया गया, जहां सभी दुकाने बंद पाई गई परंतु सुबह करीब 11 बजे प्याज और पत्तागोभी से भरे ट्रक जो कि दुकान में अनलोडिंग कर रहे थे, उन्हें वाहन समेत सुपेला थाना के सुपुर्द कराया गया और दोनों ही व्यापारियों से दण्डस्वरूप 5-5 हजार का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट संचालक द्वारा नियम विरूद्ध भोजन देते हुए पाए जाने पर 5000 हजार रू जुर्माना वसूला गया। लॉकडाउन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने बार-बार समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने वालों के दुकानों को सीलबंदी की कार्यवाही भी कई स्थानों पर की जा चुकी है।
लाॅकडाउन में आंशिक छूट के साथ व्यापार के अनुमति का कुछ लोग गलत फायदा उठा रहे है, नियमों का उल्लंघन करने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने निगम की मोबाइल टीम दो पालियों में निरीक्षण कर लगातार कार्यवाही कर रही है। आज मोबाइल टीम आकाशगंगा स्थित सब्जी मंडी का भ्रमण किए इस दौरान पत्ता गोभी से भरी हुई ट्रक कं. सीजी 04 एचएक्स 2755 और प्याज से भरी हुई ट्रक क्र. एमपी 48 एच 1585 लोडिंग/अनलोडिंग करने की निर्धारित समय को छोड़कर अनलोडिंग कर रहे थे, जिनके वाहन को सब्जी समेत सुपेला थाना को सौंपा गया तथा व्यवसायियों से अर्थदंड वसूल किया गया। इसी प्रकार शाम के समय निकली मोबाइल टीम स्मृतिनगर पहुंची जहां भूख्खड़ रेस्टोरेंट्स के संचालक द्वारा जिला प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए भोजन टेक अवे के माध्यम विक्रय किए जाते हुए पाए जाने पर 5000 रूपए अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की गई।
इसके अलावा घूम-घूम कर निगम क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान जुनवानी के साहू किराना स्टोर्स से 500 रूपए एवं नन्दकिशोर से 500 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर भिलाई निगम में लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व भी समझाईश के बाद भी नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोलने और आकाशगंगा सब्जी मंडी में नियमों के उल्लंघन कर व्यवसाय करने पर कई स्थानों पर सील बंद करने की कार्यवाही की जा चुकी है। आज की कार्यवाही में निगम के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, संजय वर्मा एवं सुपेला थाना के पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई चरौदा और रिसाली के 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले दिव्यांगजन जिन्होंने अब तक कोविड-19 का वैक्सीन नहीं लगवाया है, वे समाज कल्याण विभाग दुर्ग के कमलेश कुमार पटेल परिवीक्षा अधिकारी मोबाइल नं. 9425510480, जन्तराम ठाकुर प्रमुख कलाकार मोबाइल नं. 8224012042 और विजय कुमार भास्कर डाटा एंट्री ऑपरेटर मोबाइल नं. 9340043780 से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं एवं आधार कार्ड दिए व्हाट्सएप नंबरों में भेज सकते हैं। इसके पश्चात स्थान एवं वैक्सीन लगने की तिथि पृथक से सूचित किया जाएगा।
-धान के बदले दूसरी फसल के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित, सरकार की प्रोत्साहन राशि की दें जानकारी
-कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बैठक में दिये निर्देश, उन्होंने कहा कि इस योजना के बारे में अधिकाधिक किसानों को दें जानकारी
-खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करा लें, कंपोस्ट खाद का विक्रय कराएं सुनिश्चित
-निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश
दुर्ग / शौर्यपथ / इस बार मानसून के समय से पूर्व आने की उम्मीद है। ऐसे में मानसून पूर्व की तैयारियों में हर साल की तुलना में एक सप्ताह कम मिलेगा। इसमें सबसे जरूरी टास्क है किसानों को धान के बदले दूसरी फसलों के लिए प्रोत्साहित करने का, ताकि वे वैविध्य की ओर बढ़कर बेहतर आर्थिक लाभ कमा सकें। जिले में अन्य फसलों का रकबा बढ़ाने और कृषि के क्षेत्र में वैविध्य बढ़ाकर किसानों को आर्थिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पिछले वर्ष धान की फसल लेने वाले और इस बार धान की जगह दूसरी फसल लेने के इच्छुक किसानों को दस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रति एकड़ देने की घोषणा की है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज इस योजना को लेकर जमीनी अमले द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि वे किसानों को इस योजना के बारे में बता रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि जो किसान खेती में वैविध्य अपनाते हैं उनके आर्थिक लाभ के लिए अवसर बढ़ जाते हैं। किसान इसके साथ ही अपने खेतों में सागौन और बांस आदि का प्लांटेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें तीन वर्षों तक दस हजार रुपए प्रति एकड़ रूपए की राशि दी जाएगी। कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा भी की तथा कंपोस्ट खाद का विक्रय तेजी से करने निर्देश दिया। कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। अधिकारियों ने बताया कि समितियों से खाद-बीज का उठाव जारी है। बैठक में नगर निगम आयुक्त भिलाई ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बारिश पूर्व तैयारियाँ देख लें- कलेक्टर ने बाढ़ राहत के लिए किये जाने वाले उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाके जहाँ लगातार बाढ़ की स्थिति बनती रहती है। वहाँ पर पूरा फोकस करते हुए वहाँ शेल्टर, खाद्य सामग्री, दवाइयों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि पिछली बार धमधा में 7 गाँव बाढ़ के चपेट में आये थे। इस बार भी पूर्ववत ही ऐसे स्थलों पर आवश्यक आपदा प्रबंधन की तैयारियाँ रखें। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय नालों की सफाई कर रहे हैं। यह समय पर पूरा हो जाए, यह सुनिश्चित कर लें। इसके बावजूद भी यदि शहर में किसी तरह की जलभराव की बस्ती निचले इलाकों में बनती है तो राहत के लिए तैयार रहें। बिजली विभाग के अधिकारियों को मेंटेनेंस के निर्देश दिये ताकि बारिश के समय किसी तरह की दिक्कत न आये।
पार्क की साफ-सफाई कराएं, मार्निंग विजिट की फोटोग्राफ साझा करें- कलेक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकायों के अधिकारी हर दिन तीन बार विजिट कर साफसफाई की स्थिति की समीक्षा करें। वे अपने मार्निंग विजिट की फोटो जरूर साझा करें। कलेक्टर ने डेंगू नियंत्रण की जानकारी भी ली। भिलाई निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि इसके लिए टीम सक्रियता से कार्य कर रही है।
पिछले साल की तरह इस बार भी होगा प्लांटेशन- पिछले साल छह जुलाई को व्यापक प्लांटेशन किया गया था। कलेक्टर ने कहा कि इस साल भी पौधरोपण होगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए तैयारियाँ कर लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आफिस कैंपस में भी पौधे रोपे जाएंगे।
लाकडाउन में ढिलाई, अहिवारा निकाय के अधिकारियों पर जताई नाराजगी- कलेक्टर ने कहा कि लाकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसके उल्लंघन के मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि अहिवारा से कुछ दुकानें खुलने की जानकारी मिली थीं। लाकडाउन का सख्ती से पालन हो, यह सुनिश्चित करें।
टास्क फोर्स की बैठक भी- समीक्षा बैठक के पश्चात टीकाकरण के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक भी हुई। कलेक्टर ने बैठक में वैक्सीनेशन प्रोग्राम की अब तक की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने विस्तार से वैक्सीनेशन की जानकारी दी।
दुर्ग । शौर्य पथ । अय्युब खान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग ने बताया कि स्व. राजीव गांधी की शहादत दिवस 21 मई के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार कल्याण कारी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री गौधन न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानो को 1500 करोड़ ,मुख्यमंत्री गौधन न्याय योजना के अंतर्गत 7.17 करोड़ और स्वसहायता समूह और गौठान सिमिति को 3.06 करोड़ की राशि जारी की गयी थी जिसके लिये किसानो ,गौपालक और ग्रामीणजनो में हर्ष व्यापत है इन्होंने राहुल गांधी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी , भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ,ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का आभार माना और नारा लगाया की भूपेश है तो भरोसा है । अय्युब खान विस्तार पूर्वक जानकारी दी की 21 मई को करोना संकट काल में भी ग्रामीण जनो को राशी उनके खाते में ट्रांसफ़र प्रदेश सरकार के द्वारा की थी जिसका आभार व्यक्त करने के लिये ग्रामीण जन मुझसे सम्पर्क करे और मैं उनके बीच पहुँच कर ज़्यादा भीड़ ना कर सोसल डिस्टन्स का पालन कर कम संख्या में किसान,गौपालक और अन्य ग्रामीणजन एकत्र होकर चर्चा कि 21 मई को राज्य के 22 lलाख किसानो को आगामी ख़रीफ़ फसल की तैयारी के लिये इनपुट सब्सिडी के रूप में 1500 करोड़ की राशी किसानो के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफ़र किया गया राजीव गांधी न्याय योजना के तहत कुल 5597 करोड़ की राशी आदान सहायता के रूप 4 किस्तों में दी जाएगी । मुख्यमंत्री गौधन न्याय योजना के तहत 72 हज़ार ग्रामीण जन और पशुपालकों को 15 मार्च से 15 मई के बीच गौठानो में बेचे गये गोबर की एवज़ में 7.17 करोड़ की राशी ट्रांसफ़र की गयी । प्रदेश के स्वसहायता समुह और गौठान समितियों को भी लाभांश राशी 3.06 करोड़ दी गयी । अब तक किसानो को जो इनपुट सब्सिडी राशी दी जा रही है है जिसके कारण किसानी बेहतर हुई है सरकार ने इस योजना का दायरा भी ख़रीफ़ सीजन से बढ़ाया है इसमें धान के साथ साथ फ़सलो को भी शामिल किया गया है इन सभी विषयों में चर्चा कर अंत में कांग्रेस सरकार का आभार और भूपेश है तो भरोसा है का नारा बुलंद किया गया ।
दुर्ग। शौर्यपथ । आज पूरे जिले में लॉकडाउन है शासन द्वारा शादियों में भी गिने चुने लोगों को सम्मलित होने की अनुमति दी है, जिससे आज जिले में कही पर भी शादी का माहौल देखने को नही मिल रहा है, इस बीच दुर्ग शहर के ढीमर पारा दुर्ग निवासी शिव ढीमर की पुत्री नंदनी ढीमर उर्फ उतरा एवं पुत्र पिताम्बर ढीमर जिसका विवाह दिनांक 21 एवं 22 मई को होना है, इस परिवार में एक साथ दो विवाह है जिसमें एक भाई और एक बहन का विवाह है, भाई का विवाह 21 मई को ग्राम पाटन में मात्र 10 लोगों को ले जाकर विवाह किया गया, और आज 22 मई को नंदनी उर्फ उतरा का ग्राम नागपुरा कोटनी के लड़के के साथ विवाह है.. नंदनी उर्फ उत्तरा एवं उसके भाई पितम्बर के विवाह के पूर्व घर मे शादी की तैयारी पर चर्चा की जा रही थी तब नंदनी उर्फ उत्तरा ने अपने परिवार के पास बात रखी कि अभी शासन प्रशासन का आदेश है कि ज्यादा मेहमान नही बुलाना है, कोरोना महामारी के संक्रमण का खतरा है, पूरे देश मे लॉकडाउन के वजह से लाखों लोग भूखे सो रहे है, मैं अपने विवाह में दुर्ग शहर में जरूरतमंदों को भोजन खिलाना चाहती हु, भूखे को भोजन खिलाकर विवाह उत्सव करना चाहती हु, जिस पर घर वाले बोले कि वो कैसे होगा, तो नंदनी एवं उसके भाई पितम्बर ढीमर जिसका विवाह था वे अपने वार्ड के संजय सेन, शुभम सेन, हरीश ढीमर, भागवत पटेल, दद्दू ढीमर को बुलवाया जो कि मानव सेवा करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के सदस्य है जो विगत 4 वर्षों से जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन खिला रहे है, ये यूवाओ को रोज जरूरतमंदों की सेवा करने जाते देख युवती नंदनी ढीमर एवं भाई पितम्बर ढीमर को भी मानव सेवा करने की सोच जागी, नंदनी ढीमर ने अपने परिवार से चर्चा करके सभी को मानव सेवा करने के लिए राजी किया, और स्वयं जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी से सम्पर्क करके उनसे अपनी मानव सेवा के प्रति पूरी मंशा बताकर अपने विवाह के अवसर पर 5 दिवस तक जरूरतमंदों को भोजन पानी वितरण करने की मंशा जाहिर की, जिस पर संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने उन्हें इस सोच की बधाई दी और सराहना की भोजन वितरण ही नही बस नन्दनी ढीमर ने अपने विवाह घर से ही 5 दिवस तक स्वादिष्ट भोजन, मिष्ठान, नमकीन बनवाकर भेजा और 3 दी तक तो खुद संस्था के सदस्यों एवं अपने पारिवारिक जनोँ के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन वितरण भी किया.. ढीमर परिवार द्वारा अपने बेटे एवं बेटी के विवाह के अवसर शासन के नियम को ध्यान में रखते हुए ज्यादा महेमान न बुलाकर विवाह का पूरा 5 दिवस मानव सेवा की, खुद अपने विवाह घर से प्रतिदिन 200 जरूरतमंदों का भोजन बनवाये और जन समर्पण सेवा संस्था के साथ मिलकर जरूरतमंदों को वितरण किये.. एक तरफ 21 मई को पितम्बर ढीमर की बरात पाटन गयी थी परन्तु घर के कुछ लोग बस शासन के नियमानुसार गए और बाकी लोग घर मे रहकर जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाये और रात्रि में जन समर्पन सेवा संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन वितरण किये.. उसी तरह कल दिनांक 22 मई को नन्दनी उर्फ उत्तर का विवाह हुआ जिसके लिए ग्राम कोटनी नागपुरा से बरात आयी है एक तरफ मेहमानों की खातिरदारी की जा रही है थी दूसरी ओर घर के लोग रात को जरूरतमंदों के भोजन की तैयारी कर रहे है, कल के भोजन में भोजन के साथ साथ मिष्ठान एवं नमकीन का वितरण भी किया गया ढीमर परिवार द्वारा.. यह सेवा कार्य शहर की आज की पीढ़ी के लिए मिशाल बन गयी है, संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा रात को अपनी पूरी संस्था के सदस्यों के साथ भोजन वितरण करने के पश्चात नन्दनी उर्फ उत्तर के विवाह स्थल गए जहां पर बारातियों के सामने खड़े होकर सभी आम जनोँ एवं बारातियों को बताया कि आपके परिवार में जो लड़की विवाह होकर जा रही है उसके द्वारा 5 दिवस तक मानव सेवा की गई जबकि यह विवाह का समय था और लड़कियां तो शादी की तैयारी करती है परन्तु नन्दनी उर्फ उत्तर ढीमर ने शहर में एक नयी मिशाल कायम करके आने वाले समय के लिए एक प्रेणा दी है, नंदनी ने अपने विवाह की तैयारी को छोड़कर जरूरतमंदों के भोजन की तैयारी की ओर उन्हें भोजन खिलाया 5 दिवस तक प्रतिदिन 300 लोगो को भोजन वितरण करवाया है जो बहुत ही सरहानीय कार्य हैं..
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
