
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य शासन के मार्गदर्शन में आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार निगम की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से शहर के समस्त 60 वार्डों में स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा का अभियान वार्डों की महिला स्व सहायता समूह के द्वारा अलग करो कैंपेन चलाया जा रहा है ।
इसके अंतर्गत आज 14 मार्च रविवार को वार्ड 47 रायपुर नाका वार्ड वार्ड 48 सिविल लाइन तथा वार्ड 18 औद्योगिक नगर वार्ड और वार्ड 22 स्टेशन पारा वार्ड में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा अभियान चलाया गया । इसके तहत महिला समूह द्वारा कचरा बाहर नहीं फेंकने और कचरों का पृथक्करण कर निगम की कचरा गाड़ी को देने की अपील एवं जन जागरूक किया जा रहा है । सााथ ही स्वच्छता संकल्प के तहत मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार का संकल्प दिलवाया जा रहा है ।
-रात्रि विश्राम न कर उसी दिन घर लौट जाने गुरुओं ने की अपील
-मेले में इस बार नहीं होंगे कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम
-कोविड संक्रमण से बचाव नियमों का पालन करने का आग्रह
दुर्ग / शौर्यपथ / सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु श्री घासीदास की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेला इस साल 18 से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस दौरान यहां मेले में जुटते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा देश-विदेश के श्रद्धालुओं और दर्शकों का सतनाम पंथ के इस प्रमुख आस्था केंद्र में समागम होता है। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं गुरु गद्दीनशीन विजय कुमार गुरु और छत्तीसढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कोरोना संक्रमण के साये में आयोजित हो रहे गिरौदपुरी मेले में विशेष सावधानी बरतने की अपील श्रद्धालुओं से की है।
केबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। प्रतिदिन नये-नये मरीज़ सामने आ रहे हैं। फिर भी श्रद्धालुओं की भावनाओं को सम्मान करते हुए इस साल मेला आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इसके स्वरूप में कुछ जरूरी बदलाव किये गये है। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इसलिए दर्शकों के रात्रि विश्राम न करने की सलाह दी जाती है। लिहाजा दिन में ही दर्शन एवं पूजा कर श्रद्धालु उसी दिन अपने घर लौट जाएं । इससे न केवल आप सुरक्षित रहेंगे बल्कि आपका परिवार और पूरा समाज सुरक्षित रहेगा।
गौरतलब है कि अन्य सालों में दर्शक कार्यक्रमों का आनन्द उठाने के लिए सम्पूर्ण मेला अवधि में रात्रि में विश्राम करते रहे हैं। मेले के भीड़-भाड़ में ज्यादा समय तक रुकना कोरोना महामारी को एक तरह से बुलावा देना है। यदि हम सभी स्वस्थ रहें तो अगले साल परंपरागत उत्साह और गरिमा के साथ गुरु पर्व मनायेंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि बाबा के आशीर्वाद और आप सब के सहयोग से गिरौदपुरी मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न होगा। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री विजय गुरु ने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनकर आने और दो ग़ज़ की दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करने भी कहा है। उन्होंने कहा है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बुनियादी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। मेला स्थल, छाता पहाड़ आदि महत्वपूर्ण जगहों पर जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ पेयजल, दाल-भात केंद्र, चिकित्सा सुविधा, शौचालय आदि के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
भिलाई निगम ने वसूल 34 हजार अर्थदण्ड ,एसडीएम सर्वे स्वयं खड़ा हो करवाये कार्यवाही,मैत्री बाग के अंदर भी घूस निगम की टीम ने की कार्यवाही
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई-दुर्ग में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर एक बार तेज हो चुका है। हाल के दिनों में प्रतिदिन 80 से 100 संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों में संजीदगी गायब है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क वाले चेहरे गिनती के नजर आ रहे हैं।
डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे है। इसको लेकर एक बार फिर प्रशासन सख्त हो गया है और कोविड के नियमों का पालन नही करने वालों और मास्क नही लगाने वालों पर जमकर कार्यवाही भिलाई नगर निगम, रिसाली निगम, भिलाई तीन चरोदा निगमों ने कलेक्टर के आदेश के बाद सख्ती दिखाते हुए बढते हुए कोरोना को देख इसमें लापरवाही बरतने वालों पर जमकर कार्यवाही शुरू कर दी। रिसाली निगम की टीम द्वारा बिना मास्क वाले लोगों पर कार्यवाही करने पर लोगो द्वारा बहस करने और टीम को खरी खोटी सुनाने की जानकारी मिलते ही एसडीएम सर्वे स्वयं मोर्चा संभालते हुए खडृे होकर वे चालानी कार्यवाही करवाये। रिसाली निगम की टीम बीएसपी के मैत्री बाग में भी घुसकर वहां भी लोगो पर चालानी कार्यवाही की। इस प्रकार रिसाली निगम ने कईयों पर कार्यवाही की तो भिलाई निगम ने कोविड के नियमों का उल्लंघन करने वालों से 34 हजार 650 रूपये जुर्माना वसूला।
भिलाई निगम की अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही , 34650 रुपए वसूला गया अर्थदंड
मास्क को लेकर भिलाई निगम की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही आज हुई है! कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने निगम प्रशासन हरसंभव प्रयासरत है। संक्रमण को फैलने से रोके जाने हेतु चेहरे पर मास्क लगाना बेहद आवश्यक है, भिलाई निगम क्षेत्र में घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। बावजूद कई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं लगा रहे है जिससे अन्य व्यक्तियों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है ऐसे लोगों के खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्यवाही करने अभियान शुरू किया गया है, जिसमें मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर अर्थदण्ड वसूला गया। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए या नाक एवं मुंह को ठीक तरीके से कवर किए बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नेहरू नगर क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र में मास्क को लेकर महाअभियान चलाया गया! जोन 01 नेहरू नगर की टीम ने सुबह से सुपेला बाजार, आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री में मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिये थे।
निगम के सभी जोन के आयुक्त जोन के स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने चौक चौराहा, भीड़, भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या अन्य कोई उपाय से चेहरे को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही किए। उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पॉजीटीव वाले मरीजों की आंकड़ा बढऩे लगा है, ऐसे हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने शासन के नियमों का पालन करना अतिआवश्यक है। निगम की टीम सार्वजनिक स्थानों पर घूम-घूम कर मास्क चेकिंग एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने कार्यवाही करेगी। निगम की टीम दूसरी पाली में शाम को रात 8 बजे तक मास्क चेकिंग अभियान चलाएगी। आज निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से घूम घूम कर मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 34650 रूपए अर्थदंड वसूल किए।
मास्क नही लगाने वालों पर एसडीएम सर्वे ने खड़े होकर करवाया कार्यवाही
चेतावनी के बाद भी नागरिक मास्क लगाने के बजाय बहस कर रहे हंै। पब्लिक की करतूत को देख अपर कलेक्टर व रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे स्वयं चैराहे पर खड़े होकर कार्रवाई करने लगे। मैत्री गार्डन चैक के निकट आयुक्त के निर्देश पर 23 लोागों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रिसाली निगम प्रशासन पिछले सप्ताह भर से बिना मास्क लगाए घुमने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई से बचने कई लोग अधिकारियों से उलझ भी रहे है। इस तरह की लगातार शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त स्वयं मैत्री गार्डन चौक पहुंचे और चालानी कार्रवाई की। शनिवार सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चली कार्रवाई में 23 लोगों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान निगम की टीम मैत्री गार्डन भी पहुंची। जहां पर बिना मास्क प्रवेश करने वाले दर्जन भर से ज्यादा महिला-पुरूषों से अर्थदण्ड लिया गया। इसके अलावा अधिकारी बाजार क्षेत्र व सड़क किनारे खड़े होकर अभियान चलाया।
कार्रवाई करने बनी टीम में उप अभियंता अखिलेश गुप्ता, गोपाल सिन्हा, राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला, रामेश्वर निषाद व पंकज भगत शामिल थे।
मास्क दिखाकर देने लगी दलील
कार्रवाई के दौरान एक महिला पर्स से मास्क निकालकर अधिकारियों से बहस करने लगी। उसका कहना था कि उसके पास मास्क है इसलिए वह जुर्माना नहीं देगी। इस बहस को सुनकर एडीएम प्रकाश सर्वे ने महिला को समझाईश दी कि मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ के जवान निगम कर्मचारियों से बहस करने लगा। बाद में निगम आयुक्त ने जवान को जमकर फटकार लगाई।
गौरतलब रहे कि बीते सितंबर महीने में लॉकडाउन का अंतिम चरण खत्म होने के बाद एक अक्टूबर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पडऩे लगी थी। इस वर्ष के फरवरी महीने में प्रतिदिन जारी होने वाले प्रशासनिक आंकड़े में 50 से भी कम संक्रमित मरीज दुर्ग जिले से सामने आ रहे थे। संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही प्रशासन की अपील के बावजूद सुरक्षा के उपाय अपनाने के प्रति लोगों की लापरवाही बढ़ती गई। नतीजतन मार्च महीने में प्रतिदिन 50 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि जांच में हो रही है। बीते बुधवार को 99, गुरुवार को 84 तथा शुक्रवार को 121 लोग संक्रमित मिले हैं।
सिब्जी मंडी में मास्क जरुरी: रविफर तय हो सकती है मेहमानों की संख्या
मार्च महीने के 12 दिनों में 400 से भी ज्यादा कोरोना संक्रमितों की पहचान होने से जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने खतरे की आशंका को देखते हुए एक प्रशासनिक बैठक ली है। इसमें उन्होंने संकेत दिया है कि संक्रमण की रफ्तार ऐसे ही बनी रहेगी तो फिर एक बार शादी, विवाह सहित अन्य आयोजनों में मेहमाानों की सीमा तय करते हुए अनुमति की बाध्यता लागू कर दी जाएगी। वहीं सार्वजनिक स्थानों में बिना मास्क पहने नजर आने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही तेज करने का भी निर्देश कलेक्टर ने निकायों को दिया है।
थोक सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष रवि जॉन सिंह ने मंडी परिसर में मास्क की अनिवार्यता लागू कर दी है। प्रशासनिक आदेश का हवाला देते हुए रवि जॉन सिंह ने मंडी के सभी व्यापारी, आने वाले किसान, ग्राहकों सहित हमाल, रेजा और वाहन चालकों से मास्क का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पहले से अधिक घातक रूप में फैल रहा है। इसलिए स्वयं और परिवार को इसके संक्रमण से सुरक्षित रखने मंडी परिसर में आने वाला हर शख्स मास्क पहने और फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे एवं आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार आज नगर पालिक निगम दुर्ग की टीम ने शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों बाजार क्षेत्र के अंदर घूम घूम कर मास्क पहने वाले 130 लोगों पर कार्यवाही कर 12,500 रु. जुर्माना लगाये । आयुक्त ने शहर के समस्त आम जनता से अपील कर कहा कि राज्य शासन के निर्देश अनुसार कोरोना का टीका लगाया जा रहा है साथ ही प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की संख्या को देखते हुये ऐतियाात बरतने की आवश्यकता है । सभी जनता सैनिटाइजर का उपयोग करें मास्क अवश्य लगाएं नगर निगम दुर्ग द्वारा मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई प्रारंभ की है । अत: कड़ी कार्यवाही से बचें, निर्देशों का पालन करें ।
चौक चौराहा और दुकानों दुकानों में जाकर बिना मास्क वालों पर लगाये जुर्माना......
नगर पालिक निगम दुर्ग की टीम स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग बाजार विभाग की टीम ने आज इंद्रिरा मार्केट हटरी बाजार गांधी चौक महाराजा चौक चंडी चौक महिला समृद्धि बाजार, कसारीडीह चौक, नया बस स्टैंड, पांच कंडील गांधी चौक, सदर बाजार सहित बड़े--बड़े प्रतिष्ठानों में घूम--घूमकर मास्क नहीं लगाने वालों 100 रु. से ₹200 जुर्माना लगाये । उन्होंने सभी दुकानदारों को आने जाने वाले लोगों को मास्क लगाने की समझाइश दिये । दोबारा मास्क नहीं लगाए जाने की स्थिति में जुर्माने की राशि दोगुनी वसूल की जाएगी । कार्यवाही के दौरान प्रभारी आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेन सिंह मंडावी, दुर्ग कोतवाली थाना का पुलिस बल मौजूद थे ।
रिसाली / शौर्यपथ / चेतावनी के बाद भी नागरिक मास्क लगाने के बजाय बहस कर रहे हंै। पब्लिक की करतूत को देख अपर कलेक्टर व रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे स्वयं चैराहे पर खड़े होकर कार्रवाई करने लगे। मैत्री गार्डन चैक के निकट आयुक्त के निर्देश पर 23 लोागों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रिसाली निगम प्रशासन पिछले सप्ताह भर से बिना मास्क लगाए घुमने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई से बचने कई लोग अधिकारियों से उलझ भी रहे है। इस तरह की लगातार शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त स्वयं मैत्री गार्डन चैक पहुंचे और चालानी कार्रवाई की। शनिवार सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चली कार्रवाई में 23 लोगों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान निगम की टीम मैत्री गार्डन भी पहुंची। जहां पर बिना मास्क प्रवेश करने वाले दर्जन भर से ज्यादा महिला-पुरूषों से अर्थदण्ड लिया गया। इसके अलावा अधिकारी बाजार क्षेत्र व सड़क किनारे खड़े होकर अभियान चलाया। कार्रवाई करने बनी टीम में उप अभियंता अखिलेश गुप्ता, गोपाल सिन्हा, राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला, रामेश्वर निषाद व पंकज भगत शामिल थे।
मास्क दिखाकर देने लगी दलील
कार्रवाई के दौरान एक महिला पर्स से मास्क निकालकर अधिकारियों से बहस करने लगी। उसका कहना था कि उसके पास मास्क है इसलिए वह जुर्माना नहीं देगी। इस बहस को सुनकर एडीएम प्रकाश सर्वे ने महिला को समझाईश दी कि मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना वसूला जा रहा है।
सीआईएसएफ के जवान ने मांगी माफी
कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ के जवान निगम कर्मचारियों से बहस करने लगा। बाद में निगम आयुक्त ने जवान को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद जवान ने न केवल माफी मांगी बल्कि घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने का संकल्प लिया।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में बीते दस दिनों में कोरोना के 570 मामले आए हैं। बीते महीनों की तुलना में देखें तो यह बढ़ता हुआ ट्रेंड है। इसे देखते हुए बेहद सजगता और सावधानी रखने की जरूरत है। मास्क और सेनेटाइजर के लगातार प्रयोग के संबंध में लोगों को सचेत करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कोविड कंट्रोल टास्क फोर्स की बैठक में यह कहा। बैठक में एसपी श्री प्रशांत ठाकुर, एडिशनल एसपी श्री रोहित झा एवं श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है और पुलिस की टीमें लगातार कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगी। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय परिसरों में, सार्वजनिक स्थलों में, मार्केट में, रेस्टारेंट में यह सुनिश्चित करें कि लोग मास्क का उपयोग करें। मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर फाइन लगाएं। इसकी रोज मानिटरिंग की जाएगी। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे,बीबी पंचभाई, सीएमएचओ डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
टेस्टिंग अभी रोज 2000 से अधिक, इसे और बढ़ायेंगे- कलेक्टर ने कहा कि पहले हजार के आसपास टेस्टिंग हो रही थी। अभी रोज 2 हजार से अधिक टेस्टिंग हो रही है। इसे और बढ़ाएं। जो हाटस्पाट के रूप में उभर रहे हैं उन जगहों में टेस्टिंग ज्यादा से ज्यादा की जाए। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को इस संबंध में सचेत करें कि लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा मामले 30 से 60 वर्ष के भीतर के आए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ये वो वर्ग है जो कामकाजी है और जिन इलाकों में ज्यादा मामले आए हैं उनमें व्यापक टेस्टिंग की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को यह मैसेज भी देना है कि आपके माध्यम से आपके परिवार के बुजुर्ग लोगों तक भी कोरोना पहुँच सकता है जिसके चलते पूरी तौर पर एहतियात रखें।
भिलाई में 60 फीसदी और दुर्ग में 30 फीसदी मामले- अभी तक आए कोविड मामलों में भिलाई से 60 फीसदी और दुर्ग से 30 फीसदी मामले हैं। कलेक्टर ने निगम आयुक्तों से हाटस्पाट वाले इलाकों में जोन कमिश्नरों की बैठक लेकर विशेष रणनीति से कोरोना रोकथाम के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आप अपने निगम क्षेत्र में आने वाले व्यापारियों की बैठक लें एवं उनसे कोरोना रोकथाम के संबंध में चर्चा करें।
मुंबई, पुणे की ओर से आने वाली गाड़ियों के पैसेंजर पर होगी विशेष नजर, बस स्टैंड में भी- महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए रेलवे पैसेंजर पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गए। स्टेशन में ही लक्षण वाले नागरिकों की टेस्टिंग कराई जाएगी। इसी तरह बस स्टैंड में भी पुणे एवं नागपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों के पैसेंजर के लक्षणों की जाँच भी की जाएगी।
वैक्सीनेशन की गति होगी और तेज- कलेक्टर ने वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी एसडीएम को इस संबंध में टारगेट जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। आज केंद्रीय जेल में भी टीका लगना आरंभ हो गया।
50 से अधिक मेहमान आए तो लेनी होगी इजाजत- कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्यक्रम में यदि 50 से अधिक मेहमान आते हैं तो कार्यक्रम के आयोजकों को तहसीलदार से लिखित अनुमति लेनी होगी। साथ ही किसी भी शर्त पर 200 से अधिक मेहमानों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन स्थानों में लग रहा कोरोना का टीका:-विकासखंड निकुम के सीएचसी निकुम, पीएचसी हनोदा, सीएचसी उतई, पीएचसी नगपुरा में। इसी प्रकार विकास खंड पाटन के सीएचसी पाटन, सीएचसी झीट, स्कूल भिलाई-3 में । विकासखंड धमधा के सीएचएसी धमधा, सीएचसी अहिवारा, पीएचसी सुरडुंग, सीएचसी कुम्हारी, सीएचसी बोरी में। शहरी भिलाई के सिविल हाॅस्पिटल सुपेला, सेक्टर-9 हाॅस्पिटल, यूपीएचसी बैकुंठधाम, बीएसएफ सेक्टर 6 भिलाई, पीएचसी कोहका में। शहरी दुर्ग के आयुर्वेदिक हाॅस्पिटल, जेआरडी स्कूल दुर्ग, आयुष विंग जिला चिकित्सालय परिसर दुर्ग, जिला चिकित्सालय दुर्ग में। निजी अस्पताल के स्पर्श हास्पिटल भिलाई, सनसाईन हास्पिटल भिलाई-3, मित्तल हाॅस्पिटल जुनवानी भिलाई, एस.आर. चिखली दुर्ग, सी एम नेहरू नगर, सुविधा हास्पिटल खेदामारा जामुल, सिन्हा नर्सिंग होम सुपेला, ए पी सर्जिकल सेंटर भिलाई सुपेला, जीबीआर निहार जेवरा सिरसा, दानी हास्पिटल केलाबाड़ी दुर्ग, श्री विनायक हास्पिटल रिसाली, कृष्णा हास्पिटल कुम्हारी, आई एम आई खुर्सीपार दुर्ग, एस एस हास्पिटल जामुल, भिलाई गायत्री हास्पिटल सुपेला, एम पी नर्सिंग होम शंकर नगर दुर्ग, प्रदीप हास्पिटल रिसाली, दिक्षित क्लीनिक नं. होम सदर बाजार दुर्ग, श्री शंकाराचार्य मेडिकल काॅलेज जुनवानी, सीएम मेडिकल काॅलेज कचांदुर, एसवीएम हाॅस्पिटल, वर्मा हास्पिटल में कोरोना टीकाकरण किया जाएगा।
यहां अधिक संख्या में मिल रहे पाॅजिटीव मरीजः-कोविड पाॅजिटिव मुख्यतः भिलाई के नेहरू नगर, कोहका, चैहान टाऊन, सेक्टर 10, हुडको, रिसाली, सेक्टर 6, 7 और 8, सूर्य विहार, चंदर नगर, प्रियदर्शीनि नगर, शारदा पारा आम्रपाली वनाचल में मिल रहे। इसी प्रकार दुर्ग में 5 बिल्डिंग, सदर बाजार, पद्मनाभपुर, न्यू आदर्श नगर, तकिया पारा, केलाबाड़ी, रामनगर उरला, दीपक नगर, गंजपारा, गांधी चैक, बोरसी में मिल रहे। इसी प्रकार भिलाई-3 में आदर्श नगर, एकता चैक भिलाई-3, समता कालोनी चरौदा, नवीन नगर बीएमवाय चारौदा, उत्तर वसुंधरा नगर, आदर्श नगर, आजाद चैक भिलाई-3, मंडल पारा औंधी, पंचशील नगर वार्ड चरौदा, हथखोज पुरानी बस्ती गांधी चैक, शांति नगर भिलाई-3, नवीन नगर भिलाई-4, जोन-1 चरौदा, वसुंधरा नगर भिलाई-3, बी.एम.वाय चरौदा, पूर्व पंचशील नगर चरौदा, स्टेट बैंक के पास चरौदा में मिल रहे। इसी प्रकार पाटन में शिवम विहार, मकान नंबर 2 एच ब्लाॅक सांकरा, तेलीगुंडरा, कापसी, आदिती विहार अमलेश्वर, इंडियन गैस एजेंसी अमलेश्वर, बोरिद में मिल रहे। इसी प्रकार धमधा के वार्ड नं. 14 कुम्हारी, अहिवारा वार्ड नंबर 10, कुम्हारी वार्ड वार्ड नंबर 14, अहिवारा वार्ड नंबर 10, मेडे़सरा, लहंगा दारागांव, आरटीआर सी-3 कुम्हारी, देउरकोना स्कूल धमधा, बानाबर्द वार्ड नंबर 15 अहिवारा में मिले। इसी प्रकार निकुम में निकुम, हनोदा, नंदखेडी, नगपुरा, हनोदा में मिले।
भिलाई / शौर्यपथ / महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। पूरा शहर हर हर महादेव के जयकारें से गुंज उठा। इस पावर अवसर पर वार्ड 31 श्री गणेश मंदिर पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा और बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। इस आयोजन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए और महामृत्युंजय का जाप कर भगवान शंकर की आराधना की और शहरवासियों के सुख.शांति और समृद्धि की कामना की।
विधायक देवेंद्र यादव सहित सैंकड़ों की संंख्या में शामिल बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। विधायक देवेंद्र यादव ने शिवलिंग पर दूध, दही, बेल पत्ती,धतूरा, श्रीफल 151 बार महामृत्यंजल का जाप कर पूजा अर्चना की और देवों के देव महादेव से शहरवासियों के सुखशांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने कलश यात्रा निकाली। साथ ही बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। विधायक देवेंद्र यादव पालकी अपने कांधे में उठाकर वार्ड भ्रमण किया। बाबा की पालकी गणेश से कबिर मंदिर चौक होते हुए मस्जिद रोड से केनाल रोड होते हुए श्रीराम चौक से बालाजीनगर चौक से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर के जगदीश कुमार, बी रामू रेड्डी, एम रामाराव, एस भास्कर राव, एस तिरमूला आदि शामिल रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी विगत दिनों पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार चुनावी रैली को सम्बोधित किया है और बंगाल में लगभग 130 भा.ज.पार्टी के कार्यकर्ताओं का तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हत्या किया गया। इस बात को भारतीय जनता पार्टी का जो भी केन्द्रीय स्तर का नेता एवं मंत्री चुनाव प्रचार में पश्चिम बंगाल जाता है भारतीय जनता पार्टी की इसी बात को दुहराता है जबकि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बैठी है इतना बडा ज्यादती होने के बावजूद केन्द्र की सरकार अभी तक खामोश बैठी है जबकि केन्द्र सरकार के पास कई ऐसी एजेंसिया जिसके द्वारा जांच करायी जा सकती थी और बंगाल का विधानसभा भंग किया जा सकता था।
देश का किसान अपने अधिकार के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बिना बहस के लोकसभा में पास किये तीन बिल का विरोध कर रहे है आंदोलन का 100वां दिन से अधिक हो गया लगातार आंदोलन करते चले जा रहे है देश के सैंकडों किसानों की मृत्यु हो गई लेकिन केन्द्र के भा.ज.पार्टी की सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है आये दिन रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल का दाम लगातार बढ़ते जा रहा है हिन्दुस्तान की 50प्रतिशत महिलाएं माता बहनें रसोई गैस में खाना बनाना बंद कर दी है महंगाई की वजह से लोकसभा चुनाव के वक्त हिन्दुसतान के 2 करोड़ शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कहीं थी देश के प्रत्येक नागरिकों के खातों में 15 लाख रूपये मिलेगा लेकिन आज तक बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली और देश के किसी नागरिक के खाते में 15 लाख रूपये नहीं पंहुचें। मोदी सरकार का काला कानून किसान खेतीहर मजदूर का आर्थिक शोषण करने के लिए बनाया जा रहा है जमींदारी का नया रूप मोदी जी अपने कुछ खास मित्रों को भारत का पुन: जमींदार बनाना चाहते है।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं इन विकास कार्यों से अब खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगी है और यह सब हो रहा है। भिलाई के युवा महापौर और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, जुझारूपन, दूरदर्शी और अथक प्रयासों से। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव खुर्सीपार की तस्वीर बदलने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। गार्डन से लेकर सड़क का संधारण सौंदर्यीकरण आदि के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खुर्सीपार क्षेत्र को और भी बेहद सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए सड़कों की बिजली खंभों पर रोप लाइट लगाई जा रही है। इस रंग बिरंगी लाइटों से अब खुर्सीपार जगमगाने लगा है। सितारों की तरह टिम टिम करते यह रंग बिरंगी लाइट खुर्सीपार की सुंदरता में चार चांद लगाती है। रात को खुर्सीपार क्षेत्र के प्रमुख सड़कों से गुजरते समय यह लाइटें लोगों का मन मोह रही है। खुर्सीपार की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महापौर देवेंद्र ने पहल की है और शहर के प्रमुख सभी सड़कों के बिजली पोलो पर यह लाइटें लगाई जा रही है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। जल्दी पूरे क्षेत्र में लाइटों को लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से क्षेत्र की जनता में काफी खुशी का माहौल है वार्ड वासियों ने विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि विधायक यादव लगातार विकास की गाथा लिख रहे हैं। खुर्सीपार के इतिहास में यह पहला अवसर है जब उनके क्षेत्र में लगातार करोड़ों के नाली पानी बिजली से लेकर सभी समस्याओं का निदान किया गया इसके लिए क्षेत्र की जनता ने विधायक यादव को दिल से आभार जताया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
