August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35225)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित प्रथम बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं जिला पंचायत अन्तर्गत चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी जनपद पंचायत अधिकारियों एवं मैदानी अमला की उपस्थिति में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, गोधन न्याय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जिला पंचायत के सभी अधिकारियों से प्रथम परिचय के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत मनरेगा में पंजीकृत परिवारों को 100 दिवस रोजगार उपलब्ध कराना, प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार की उपलब्धता समयबद्ध मजदूरी भुगतान, पूर्व के अपूर्ण कार्यों को आगामी 15 से 20 दिवस में पूर्ण किए जाने एवं नरवा विकास के कार्यो में विशेष रूचि लेते हुए नरवा के जीर्णोद्धार के कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    गोधन न्याय योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को समय पर गोबर विक्रय का भुगतान, असफल रहे भुगतानों हेतु पुन: प्रयास किये जाने एवं निरंतर निर्मित हो रही खाद के पूर्ण विक्रय पर चर्चा करते हुये कार्यो को समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के लिये कड़ाई से निर्देशित किया गया। मिशन अन्त्योदय ईओएल और व्हीपीआरपी सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वित्तीय समावेशन अन्तर्गत एसएसजी बैंक लिंकेज एवं दोहरा प्रणाली के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति माह फरवरी 2021 के पूर्व सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी विकासखण्डों को निर्देशित किया गया। वन-धन परियोजना में आरईएस को भवन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
    जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा पर विकासखंड स्तर पर पदस्थ कॉर्डिनेटर से कार्यो में हो रही विलंब और समस्याओं की जानकारी लेते हुए तत्काल जिला स्तर के अधिकारियों को निराकरण करने निर्देशित किया। उन्होंने हितग्राहियों की लंबित तृतीय किश्त को जल्द से जल्द जारी कर निर्माण कार्यो को 90 दिवस में अनिवार्यत: पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में स्वीकृत शौचालयों की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो की समीक्षा, लक्ष्य के विरूद्ध पूर्णता के प्रतिशत की समीक्षा की। जिसमें कार्यो की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया। गौठान में शौचालय निर्माण, बायोगैस संयत्र स्थापित करना, स्वच्छता ग्राही समूह के कार्यो एवं प्रतिमाह मानदेय, व्यक्तिगत शौचालय के पात्र हितग्राही की सूची की समीक्षा की गयी। जिसमें विकासखंड स्तर के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यो में आ रही समस्याओं को त्वरित निराकरण करने कहा गया।
    जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास कार्यो की समीक्षा में पंचायतों में चल रही मुख्यमंत्री समग्र योजना, मूलभूत योजना, लोक शिक्षण मद, पर्यावरण अधोसंरचना मद, जिला पंचायत विकास निधि के साथ-साथ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक स्वीकृत, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा करते हुये कार्यो की गुणवत्ता के साथ लगातार मैदानी स्तर पर निरीक्षण करते हुये कार्यो को समय-सीमा अन्तर्गत पूर्ण करने हेतु कड़ाई से निर्देशित किया। बैठक में लोक शिक्षण मद अन्तर्गत लंबित प्रांक्कलन तथा गौण खनिज मद से जनपद एवं ग्राम पंचायतों को प्राप्त होने वाली राशि से लिए जाने वाले कार्यो का परीक्षण कर विधिवत प्रस्ताव यथाशीघ्र जिला पंचायत को भेजने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया।
    उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के कार्य ही हमारे लक्ष्य होंगे। सप्ताह में एक दिन अवश्य अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली जाए। जनशिकायतों को सुने-समझे एवं त्वरित निराकृत करें। सभी अधिकारी कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वसंत ने जिला पंचायत की प्रथम परिचय सह समीक्षा बैठक का आयोजन कर भविष्य की कार्ययोजनाओं को निर्धारित किया। बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक पंचायत, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, जिला एवं जनपद समन्वयक, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    छत्तीसगढ़ /सफलता /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों 05 जनवरी को जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित किसान सम्मेलन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राही लाभान्वित किए गए। मुख्यमंत्री के हाथों लाभान्वित होने पर हितग्राही गौरवान्वित और प्रशन्नचित्त दिखाई दे रहे थे। किसान सम्मेलन में मछुआरे, दिव्यांग, श्रमिक, किसानों आदि हितग्राहियों को सामग्री और अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए ।
    मुख्यमंत्री ने लाभान्वित हितग्राही को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात कर लाभान्वित हितग्राही खुशी से गदगद हुए।
    सम्मेलन में समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत ट्रायसायकल, मोटराइज्ड सायकल, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग आदि प्रदान किए गए। कुल 736 दिव्यांगो को पात्रता अनुसार उक्त उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए ।
    इसी प्रकार पशुधन विकास विभाग की डेयरी उद्यमिता योजना के तहत 02 हितग्राहियों को कुल 4,39,123 रूपए की अनुदान राशि का चेक मिला। मत्स्य पालन विभाग द्वारा दो मछुआ समूहों को जाल और 120 मछुआरों को जाल खरीदने पर अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा 14 पाॅवर चलित हेण्ड आॅपरेटेड स्प्रेयर यंत्र, हाईब्रिड उड़द व मूंग बीज का 50 मिनीकिट, उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों को अनुदान राशि का चेक, 07 स्पे्रयर यंत्र, 22 टुल किट 34 हितग्राहियो को सब्जी मिनी किट प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दिव्यांग मृत्यु सहायता योजना और भगिनी प्रसूति सहायता योजना, के तहत 09 पंजीकृत श्रमिकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। 05 श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्र मिला।

             छत्तीसगढ़ सफलता /शौर्यपथ  जिले के सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम केसली की महिला समूह ने आत्मनिर्भर होने के लिए एक नया मिशाल पेश की है। गाँव की ज्योति महिला स्व सहायता समूह से जुड़े 10 महिलाओं ने कपड़े का बैग बनाकर एवं उसे बेचकर प्रति माह करीब 18 से 20 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त कर रहें है। महिला समूह की सभी सदस्य गरीब परिवार से उन्होंने नवंबर 2016 में जिला पंचायत के माध्यम से बिहान के बारे में जानकारी मिला। फिर सभी महिलाएं आपस मे मिलकर एक समूह बनाकर धीरे धीरे अपना कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत से सतत मार्गदर्शन महिला स्व सहायता समूह को मिलता रहा। महिला समूह की सचिव सरिता साहू ने बताया की प्रारंभ में हम लोग साप्ताहिक बैठक कर अपनी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने हेतु समूह से ऋण प्राप्त करने लगें इसके साथ ही मजदूरी कर ऋण चुकाने लगें किन्तु फिर भी हम लोगो को घर चलाने एवं बच्चों की पड़ हेतु बाहर से ऋण लेना पड़ता था। ईस दौरान बिहान के क्षेत्रीय समन्वयक के द्वारा समूहों के सदस्यों को सामुदायिक निवेश निधि के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ बाद में बिहान के माध्यम से  स्व रोजगार हेतु 60 हजार रूपए प्राप्त हुए। हम सभी महिलाओं ने आपस मे निर्णय कर कपड़ों से बना बैग बनाने का निर्णय लिए जो आज एक अच्छी व्यवसाय के रूप चल रही है। उन्होंने आगे बताया की फिर भी यह राशि घरेलू आवश्यकता एवं ऋण चुकाने हेतु प्रर्याप्त नही था। इसके कुछ माह बाद हमे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के माध्यम से 2 लाख का ऋण मिला। जिसका उपयोग सिलाई मशीन एवं अन्य सामग्री खरीदने के साथ ही व्यापार को बढ़ाने में उपयोग किया गया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती संध्या साहू ने बताया की अब हमारे काम को बहुत विस्तार मिला है। लगातार कपड़ो के बैग एवं उनके वैरायटी में भी विस्तार किया जा रहा है। एडवांस आर्डर भी लोकल मार्केट से अच्छी मिल जा रहीं है। आज समूह से जुड़ी सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आया है।

    सफलता /शौर्यपथ / जिले के अधिकांश गांव धुर नक्सली, पहाड़ी से घिरे, घने वन, नदी, नालों, दुर्गम रास्तों के मध्य स्थित हैं जहां तक पहुंच पाना आसान नहीं है। यहाँ रहने वालों के जीवन की कल्पना कोई सामान्य गांव या शहर का व्यक्ति नहीं कर सकता। इन्हें अपने जीवन यापन में विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। चाहे वह भोजन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी या अन्य साधनों की हो। कटेकल्याण के पखनाचुआ ग्राम टाकोपारा के निवासियों को भी पीने के पानी की उपलब्धता के लिए जूझना पड़ता था। वो सालों से पहाड़ों में स्थित ‘चुआ’ गढ्ढे के पानी को पीकर जीवन यापन कर रहे थे। जिसका पता चलते ही जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने त्वरित कारवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को बोरवेल खनन के निर्देश दिये। दो दिन के अंदर बोरवेल खनन कर लिया गया। जिससे अब ग्रामीणों को चुआ का पानी नहीं पीना पड़ेगा। खुश होकर ग्रामीणों ने श्री सोनी को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। श्री सोनी का कहना है कि जिला प्रशासन का कार्य जिले के सीमा के आखिरी व्यक्ति तक तमाम सुविधाएं मुहैया कराना है, चाहे उन्हें कठिनाइयों से ही क्यूं न गुजरना पड़े। उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जायेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता श्री जी पी नेताम ने बताया कि वर्तमान में उनके पास 28 बोर खनन के आदेश है, जहां कार्य प्रगति पर है। साथ 150 स्थानों पर बोरवेल खनन भी किया जाएगा जो जल्द ही पूर्ण किये जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे पहुंचविहीन स्थल जहाँ बोरवेल खनन मशीन नहीं पहुंच सकते वहां भी पानी की उपलब्धता अन्य माध्यमों से कराई जाएगी। जिला दन्तेवाड़ा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। विभाग द्वारा विगत 02 वर्षों में नलजल, सोलरपम्प, मिनीमाता योजना एवं हैण्डपम्पों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मजरे/पारे/टोलों में 372 नलकूपों का खनन कर 327 सफल नलकूपों में हैण्डपम्प स्थापना एवं चबुतरा निर्माण का कार्य किया गया है जिससे ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर महोदय के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कई बसाहटों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। जिसमें मुख्य रूप से पखनाचुआ के पटेलपारा, टेकापारा, कुंजामपारा एवं बड़ेगुडरा के भुंजीपारा, कवासीपारा, बुरगुम पारा एवं ग्राम झिरका के पटेलपारा, उपसरपंचपारा शामिल है इसी तरह नलजल योजना के माध्यम से विकासखण्ड गीदम के पाहुरनार तथा विकासखण्ड कटेकल्याण के दुवालीकरका में पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला दन्तेवाड़ा में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना के तहत वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से 55 लीटर प्रति व्यक्ति शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जाना है जिसके लिये विभाग द्वारा जिला कार्ययोजना तैयार किया गया है।
    योजना के अंतर्गत जिला दन्तेवाड़ा के 225 ग्रामों की वर्ष 01.04.2020 की स्थिति में कुल 49307 परिवार शामिल है। जिसमें 1091 परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। शेष 48216 परिवारों के लिये जिला कार्ययोजना तैयार किया गया है।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / अमेरिकी संसद परिसर कैपिटॉल बिल्डिंग के बाहर ट्रंप समर्थकों की घेराबंदी और हिंसक प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं. दुनियाभर देश और नेता…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / सिवनी (मध्य प्रदेश) यूं तो आपने अफसरों के कई घोटालों के बारे में सुना होगा, पढ़ा होगा लेकिन मध्य प्रदेश की सिवनी पुलिस ने अनोखे…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी सफेद बर्फ की चादर से पटी पड़ी है. सड़कों पर कई इंच तक बर्फ जमा हो गई है. जिसकी…
    नई दिल्ली /शौर्यपथ / पूरे देश में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही है. इस बीच, दिल्ली पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है. दिल्ली पुलिस की…
    मुंबई / शौर्यपथ / पिछले साल जून में अपने अपार्टमेंट में मृत मिले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को अब…
    मुंबई / शौर्यपथ / एक्टर कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली शुक्रवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन के सामने पूछताछ के लिए पेश हुईं. कंगना और रंगोली के खिलाफ देशद्रोह और…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision