August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35225)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    जांजगीर चाम्पा/ शौर्यपथ / जांजगीर चाम्पा के अग्रसेन भवन में जिले के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षो का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चाम्पा द्वारा रखा गया था,जिसमें हसौद ब्लाक के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करते हुये कुशल कश्यप ने अपने वत्क्व्यों में कहा कि-मेरा प्रथम लक्ष्य जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस का विधायक बनाना है साथ ही साथ भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाना है और संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करना है एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनो के मार्गदर्शन में काम करते हुये नये नये लोगो को पार्टी में जोड़ने का काम किया जायेगा।
    इस अवसर पर जिले के संगठन प्रभारी अर्नुन तिवारी,जिला अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चन्द्राकर,लोकसभा पूर्व प्रत्यासी रवि भारद्वाज,पूर्व अध्यक्ष सुश्री शाशिकांता राठौर,पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह,पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी,राघवेन्द्र सिंह,इंजी रवि पाण्डे, शिशिर द्विवेदी,रकीक सिद्धीकी,राईस किंगश्रीमती गीता देवांगन,अनिल रत्थुराम चन्द्रा,इत्यादि वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं हसौद ब्लाक से श्री सुरेन्द्र भार्गव,मधुसुदन साहू,विजय चन्द्रा,सम्मे कश्यप,प्रदीप निराला,भगवादीन भारद्वाज,दादूराम सोनवानी,दुजराम साहू,अमीत आदित्य,डेविड रात्रे,संतोष कश्यप,रमेश कश्यप,योगेन्द्र नारंग,ओमप्रकाश बर्मन,दिलीप कश्यप,ठनठनाती चन्द्रा,मनोज साहू, व अधिक संख्या में कांग्रेसी उपास्थित थे।

    किरारी / शौर्यपथ / अकलतरा गायत्री परिवार एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ कल्याणपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें पूरे अकलतरा ब्लाक के गायत्री परिवार एवं युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्य भारी संख्या में प्रातः 10:00 गायत्री प्रज्ञा पीठ कल्याणपुर में से प्रारंभ कर वहां के आसपास के सभी सार्वजनिक स्थानों का साफ सफाई किया गया साथ ही श्रमदान के पश्चात सामूहिक गोष्ठी युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा हर हर गंगे घर घर घर गंगे हरिद्वार पहुंचा आपके द्वार अभियान के तहत विस्तार पूर्वक चर्चा कर अकलतरा ब्लाक के 44 ग्रामों को हर हर गंगे अभियान पहुंचाने की जिम्मेदारी परिजनों द्वारा ली गई जिसमें प्रत्येक ग्राम के 24 घरों में गंगाजल स्थापना देवस्थापना एवं युग साहित्य का स्थापना किया जाएगा ज्ञात हो स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से पूर्व दिवस पर गायत्री परिवार द्वारा पूरे भारत में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है कहते हैं मानव जीवन में सेवा का बड़ा महत्व है भगवान को रिझाना हो तो सेवा ही एकमात्र साधन है सेवा स्वयं में एक फल है किसी अच्छे कर्म का फल के रूप में सेवा प्राप्त होती है पवित्रता स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर प्रज्ञा पीठ शक्ति पीठ विद्यालयों में स्वच्छता दिवस का कार्यक्रम रखा गया जिसमें क्षेत्र के परिजन भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए अकलतरा से श्री बिहारी लाल ताम्रकार युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक समन्वयक त्रियुगीनारायण पटेल जयप्रकाश साहू राजेंद्र वैष्णव कमल कश्यप सत नारायण साहू विनोद कुमार कश्यप संदीप तिवारी दीपक साहू लाला गीर गोपाल केवट बिसुन्नयादव जोधा राम साहू धनेश्वर साहू रामसनेही पटेल उमेद राम साहू जागेश्वर प्रसाद साहू नेतराम साहू रामभवन कश्यप रामानुज श्याम गोवर्धन कश्यप लालजी सिंह श्रीमती गीता साहू श्रीमती ममता साहू अकलतरा गायत्री परिवार ब्लॉक समन्वयक महेश्वर कश्यप ने सभी को युगदेवता के आवाहन के लिए समय दान करने का आवाहन किया गांव गांव में जाकर के आपके द्वार पहुंचे हरिद्वार अभियान को सफल बनाने हेतु प्रयास करने की अपील की उक्त आशय की जानकारी गायत्री परिवार मीडिया प्रभारी कमल कश्यप द्वारा प्रदान की गई।

    समिति मे कई अनियमितता पाई गई , प्रबंधक और कर्मचारियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

    गरियाबंद / शौर्यपथ / कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए लगातार छापामार करवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरा विकासखंड के ग्राम पंक्तियां में प्रभारी तहसीलदार कुसुम प्रधान द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में धान की बोरियों में शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से ज्यादा वजन पाया गया। उन्होंने बताया कि समिति प्रबंधक और सलंग्न कर्मचारियों के विरूद्ध करवाई की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि गत 9जनवरी को शिकायत के आधार पर धान उपार्जन केंद्र पंक्तियां का जांच राजस्व , सहकारिता व खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मौके पर 1184 बोरा धान बिना सिलाई हुए अलग अलग जगह रखे हुए थे एवम 619 बोरा धान सिलाई के बाद परिसर में इधर उधर रखे गए थे। उक्त स्थिति को देखने से शुक्रवार 8 जनवरी को खरीदी गई धान को शनिवार तक बिना सिलाई कर बोरे से धान की मात्रा कम कर सिलाई किया जाना प्रतीत हुआ।
    मौके में उपस्थित कृषकों व जन प्रतिनिधि से पूछने पर बताया गया कि हमाल को शनिवार को सिलाई करते देख उनके द्वारा बोरा का तौल कराया गया ।बोरे में धान का वजन ज्यादा बताया तभी से हमाल मौके से नदारद हो गए है। पुष्टि करने के लिए टीम द्वारा मौके पर उपस्थित कृषक गिरजा बाई के पुत्र द्वारा लाये गए 140 बोरी धान जो तौलाई के पश्चात बिना सिला रखा था, के 10% बोरी का रेंडमली तौल कराया गया जिसका वजन क्रमशः 41.5,43,44,42,42,42,42,42,43,41,42,42,41,42.5 किलोग्राम (केवल धान का वजन) पाया गया जो कि शासन के निर्देशानुसार 40 किलोग्राम से अधिक है। उसी प्रकार एक अन्य कृषक भगोली के विक्रय किये गए 130 बोरी धान का तौल कराया गया इसमें भी वजन क्रमशः 41, 41, 42, 42, 41.5, 42, 41, 41.5, 40.5, 40.5, 41, 41.5, 41.5 किलोग्राम पाया गया।
    संदेह के आधार पर सिलाई किये हुए बोरे एवम स्टैकिंग में रखे बोरे का तौल कराया गया जिसमें वजन 37, 38, 39 किलोग्राम पाया गया। उपार्जन केंद्र में 05 स्टैग बिना डनेज के जमीन पर ही लगाया गया है। फड़ में केवल 03 काटा बार है तथा इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन निरंक मिला। कई स्टैग गणना योग्य नही है। स्टैकिंग सही तरीके से नही होने के कारण कई बोरे गिर गए थे। इस उपार्जन केंद्र में 84 लघु/सीमांत किसान अभी भी शेष है जिनका आज दिनांक तक टोकन नही काटा गया है जबकि रिपोर्ट के अनुसार पंक्तियां उपार्जन केंद्र में 85% किसानों की धान खरीदी किया जा चुका है, केवल 15% पंजीकृत कृषक धान विक्रय हेतु शेष है जो की केवल दीर्घ कृषक होने चाहिए थे।
    उपार्जन केंद्र में उपलब्ध स्टैग एवम बिना स्टैग के रखे धान का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें 43670 नग बोरा पाया गया। 9 जनवरी तक उपार्जन केंद्र पंक्तिया में उपलब्ध वर्तमान बोरे की संख्या 43939 नग है। कुल 269 नग बोरे की कमी पाई गई। पंक्तिया उपार्जन केंद्र में उक्त दिनांक तक कुल 282 किसानों का केवल 3.15 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है। जांच समय पर उपार्जन केंद्र में ट्रक लगाया गया था किंतु टीम की उपस्थिति में फड़ प्रभारी द्वारा ट्रक जांच समय तक भी लोड नही कराया गया था।
    उक्त उपार्जन केंद्र के प्रबंधक भूपेंद्र यादव व फड़ प्रभारी पवन यादव ने अपने बयान में इसकी जानकारी न होना बताया। उक्त कृत्य से यह साबित होता है कि समिति प्रबंधक एवम उपार्जन केंद्र से जुड़े कर्मचारी न ही सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे है और न ही उच्च अधिकारी के निर्देशों को मान रहे है।
    अप्रत्यक्ष रूप से शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से सबन्धित कर्मचारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दोषी कर्मचारियों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति एवम संबंधितों को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही किया जाना है। उपरोक्त जांच के समय जिला विपणन अधिकारी गरियाबंद, प्रभारी तहसीलदार छुरा, नायब तहसीलदार गरियाबंद, खाद्य निरीक्षक गरियाबंद, सहकारिता उपनिरीक्षक उपस्थित थे।

    भिलाई। शौर्यपथ । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द यादव रविवार सुबह सेक्टर पांच स्थित निर्माणाधीन शहीद पार्क पहुंचे। महापौर यादव ने निर्माणाधीन पार्क के डिजाइन, लेआउट और पार्क बनाने के कांसेप्ट के बारे में बताया। जिसे जानने के बाद कलेक्टर डॉ भूरे ने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत शानदार है और आने वाले समय में सेंटर आफ अट्रैक्शन होगा। इसे और अधिक सुंदर और गुणवत्तापूर्वक बनाने जो भी सुझाव आएंगे उन्हें अमल में लाया जाएगा। इस मौके पर निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी कल ली गई है। सरोवर बन कर तैयार हो गया है। सरोवर के बगल से शहीद सरदार भगत सिंह की 25 फीट की गनमेटल की मूर्ति होगी और थोड़ी दूर पर 100 फीट का तिरंगा लहरायेगा। तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन है। कलेक्टर ने कहा कि यह इतना सुंदर है और इतनी खूबसूरती से बनाया जा रहा है कि यह शहर के आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में हुसैन सागर झील में स्थित लुंबिनी पार्क इसी तरह से सुंदर लगता है। यहां उपस्थित निगम के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बताया कि इसके कांसेप्ट के लिए काफी मेहनत की गई और अनेक स्थानों का माडल ध्यान में था। लुंबिनी पार्क का भ्रमण भी अधिकारियों ने किया है और इसके तकनीकी पक्षों को जाना है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग एक करोड़ चैवालीस लाख रुपए की राशि की स्वीकृति हुई है और इस पर काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल पाथवे और अन्य स्ट्रक्चर का काम यहां लच रहा है। राज्य गठन के बाद जिले के सभी शहीदों का नाम स्मारक में अंकित होगा यह पार्क इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह हमें जिले के शहीद जवानों की भी याद दिलाएगा। राज्य गठन के बाद जो लोग देश के लिए शहीद हुए हैं उन शहीदों के नाम इस स्मारक में अंकित होंगे। कलेक्टर ने कहा कि शहीदों की स्मृति में बनने वाला यह स्मारक गौरवशाली परंपरा की याद दिलाएगा। सरोवर के बगल में साढ़े तीन सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, बगल से बिछेगी घास, इस पर भी लोग बैठकर सरोवर के नजारे देख सकेंगे इस संरचना के बगल से लोगों के बैठने के लिए सीढ़ियां भी बनाई जा रही हैं। सीढ़ी के बगल में घास भी बिछेगी। यह राजघाट स्मारक की तरह होगा। सरोवर में पानी बिल्कुल बगल से बहने वाले नाले से आएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग 7 एकड़ जमीन में तैयार हो रहा है। एजुकेशनल हब के मुताबिक बनेगा रीडिंग कार्नर भी कलेक्टर ने कहा कि भिलाई बड़ा एजुकेशनल हब है। यहां भी ऐसी लाइब्रेरी होनी चाहिए जहां छात्र दिन भर सुकून से पढ़ सकें। इस दिशा में भी योजना बनाई जाएगी। उन्होंने इसके लिए भवन का चिन्हांकन करने निगम कमिश्नर को कहा। उन्होंने कहा कि पार्क में रीडिंग रूम की गुंजाइश भी हो सकती है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पचास रुपये के लिए पति ने अपनी ही पत्नी को रॉड से वार कर उसे मौत की घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। वही पति भी घटना को अंजाम देने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन उसे गंभीर अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है। जामुल पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम मंगल बाजार छावनी निवासी राजकुमार पटेल 42 वर्ष ने पत्नी अनीता पटेल 35 वर्ष 50 रुपये मांगे। लेकिन पत्नी ने रुपये देने से इनकार करने पर पति राजकुमार आक्रोश में आकर सामने पड़े रॉड से अपनी ही पत्नी अनिता को सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद पति मकान में फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को पड़ोसियों ने बताया। जामुल पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल राजकुमार पटेल को अस्पताल में उपचार बीके लिए दाखिल किया। मौके पर सीएसपी विश्वास चन्द्राकर और जामुल थाना प्रभारी विशाल सोन समेत टीम पहुची थी।
    मासूम बेटी रहती है चाचा के घर
    जामुल पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते थे। मूलत: पाटन निवासी पटेल परिवार है। दोनो की एक बेटी भी है। जो अपने चाचा के यह रहती है। फिलहाल माँ की मौत की खबर सुन मासूम बेटी का रो रोकर बुरा हाल है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज हम बात करते है दुर्ग के नगर निगम के अंदर बसा हुआ राजेन्द्र पार्क की जो कि विगत कई सालों से दुर्ग शहर की सौंदर्य…

    - 57 किसान शहीद हो चुके, फिर भी केंद्र सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं
    - केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण आठ बार की चर्चा के बावजूद सार्थक नतीजे नहीं निकले


    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने किसान आंदोलन पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार की हठधर्मिता के कारण 8 बार की चर्चा के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है। केंद्र की भाजपा सरकार अडानी, अंबानी सहित अन्य उद्योगपतियों के मोहजाल में फंसकर किसानों की उन्नति और प्रगति रोक रही है।
    राजेंद्र ने कहा कि जब से कृषि बिल लागू हुआ है, तब से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले डेढ़ माह से ज्यादा समय से ठंड के मौसम में देश भर से आए किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। किसान कृषि बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। आंदोलन के दौरान धरना स्थल पर अब तक 57 किसान शहीद हो चुके हैं, फिर भी मोदी सरकार देश के किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
    राजेंद्र ने कहा कि बार-बार किसानों के प्रतिनिधिमंडल से केंद्र सरकार की चर्चा के बावजूद सार्थक नतीजे न आना केंद्र सरकार की विफलता है। एक ओर केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कृषि बिल में शामिल नहीं कर रही है। इससे मोदी सरकार की नीयत में खोट का पता चलता है।
    राजेंद्र ने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी हो रही है, वहां राज्य सरकार को कम बारदाना देकर धान खरीदी प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। लेवी में चावल न लेकर या अन्य प्रकार के षड्यंत्र करते हुए किसानों को फसल का उचित मूल्य देने से रोका जा रहा है। यह भाजपा के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।
    राजेंद्र ने कहा कि केंद्र में 6 साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा के राज में महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। लोकतंत्र को कुचलने वाले भाजपा नेताओं को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है, बल्कि ईवीएम मशीन और विधायक-सांसद खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने पर ज्यादा विश्वास है। यह देश का दुर्भाग्य भी है और आने वाली पीढ़ी के लिए नुकसानदायक भी है।
    राजेंद्र ने कहा कि हरेक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, 2 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने, किसानों की आय दोगुना करने, महंगाई कम करने सहित कई खोखले वादे कर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार हर मामले में विफल रही है। गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही है, दूसरी ओर केंद्र सरकार की कुनीतियों के कारण किसानों को फसल की कीमत बढ़ने के बजाय घट रही है।
    राजेंद्र साहू ने कहा कि नोटबंदी लागू होने के बाद सैकड़ों लोग बैंकों में लाइन में लगने के कारण शहीद हो गए थे। जीएसटी लागू होने से व्यवसायी परेशान हैं। अब कृषि बिल लागू होने से देश के अन्नदाता परेशान हैं। राजेंद्र ने कहा कि अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने की बजाय मोदी सरकार करोड़ों किसानों के हितों के बारे में विचार करते हुए अविलंब कृषि बिल वापस ले।

    जांजगीर-चाम्पा / शौर्यपथ / जिले के बलौदा वि.ख. में जैविक खेती किसानो के द्वारा 660 हे. में किया जा रहा है। किसानों के द्वारा जैविक खेती होने से खुश नजर आ रहे है किसानों का कहना है कि जैविक खेती से रासायनिक खाद एवं रासायनिक कीटनाशी दवा के उपयोग आधुनिक समय में निरन्तर बढ़ती हुई जनसंख्या, पर्यावरण प्रदूषण, भूमि की उर्वरा सक्ति का संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती की राह अत्यन्त लाभदायक है। मानव जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए नितान्त आवश्यक है कि प्राकृतिक संसाधन प्रदूषित न हों, शुद्ध वातावरण रहे एवं पौष्टिक आहार मिलता रहे, इसके लिये हमें जैविक खेती की कृषि पद्धतियाँ को अपनाना होगा जोकि हमारे नैसर्गिक संसाधनों एवं मानवीय पर्यावरण को प्रदूषित किये बगैर समस्त जनमानस को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा सकेगी तथा हमें खुशहाल जीवन जीने की राह दिखा सकेगी। एवं लागत से भी बचा जा रहा है व स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती (परंपरागत खेती) करने के लिए जिले में किसानों के द्वारा भी सहमती जताया जा रहा है। इस वर्ष किशानो नेअधिक जैविक उत्पादन प्राप्त किये तथा अन्य दूसरे किशानो ने भी जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हुए। 

    पटना / शौर्यपथ / बिहार में आधिकारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड के पराजित प्रत्याशियों ने एक स्वर से कह दिया कि विधान सभा चुनाव में उनकी हार भाजपा के…
    नई दिल्ली /शौर्यपथ /कड़ाके की ठंड के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम है, जिससे वाहनों को…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision