August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35225)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    भिलाई/ शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव आज सुबह 7 बजे छावनी हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां महापौर यादव ने विधि विधान से हनुमानजी की पूजा अर्चना किए और हाथ जोड़ कर सभी भिलाइवासियो के संकट हरने के लिए संकट मोचन से प्रार्थना की। पूजा अर्चना करने के बाद महापौर यादव को पुजारी ने बताया कि मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करना चाहते है। सभी वार्ड 28 के नागरिकों ने भी महापौर से कहा कि मंदिर में हनुमानजी की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाए। जनता के मंसानुरूप महापौर ने घोषणा करते हुए कहा जल्द ही इस पुण्य काम को करेंगे और जल्द ही मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य होगा। इसके बाद महापौर यादव ने वार्ड 28 के नागरिकों के साथ वार्ड का दौरा पर निकले। वार्ड वासियों ने उन्हें वार्ड की कुछ समस्याएं बताई। इस दौरान लोगो ने बताया कि सरकारी प्राथमिक स्कूल राजीव नगर छावनी का भवन जर्जर हो गया है। इस कारण बारिश के सीजन स्कूल भवन में बारिस का पानी टपकता है। बच्चों को काफी परेशानी होती है। इस पर महापौर खुद मौके पर पहुंचे और स्कूल को देखा महापौर देवेंद्र यादव ने स्कूल की स्थिति को देख कर तत्काल अधिकारी को फोन लगाया और मौके पर बुलाया। अधिकारी को स्कूल भवन के संधारण के निर्देश दिए। महापौर यादव ने कहा कि जल्द से जल्द स्कूल भवन का संधारण किया जाए । इसके लिए जल्द स्टीमेट बनाकर दे और वे खुद अपने निधि से कार्य स्वीकृति कराएंगे। इसके साथ ही महापौर यादव को गौरा गौरी कार्यक्रम के सम्बंध में भी मांग किये। जिस पर भी मेयर ने जल्द पहल करने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डी काम राजू, पार्षद तुलसी पटेल, अरुण राय,श्री निवास गोस्वामी, विजय चौधरी, रामायण शुक्ला, गीता सिंग,परसडपति काली प्रसाद, पार्षद मार्तण्ड सिंह मनहर, केशव चौबे,रामाराव आदि उपस्थित थे।

    मुंबई / एजेंसी / महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी ने अगले साल राज्य में होने वाले नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर…
    कोलकाता / शौर्यपथ / विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निमंत्रण भेजने पर विवाद शुरू हो गया है. गुरुवार को बंगाल के…

    मनोरंजन / शौर्यपथ / आलिया भट्ट संग शादी की चर्चाओं को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए रणबीर कपूर ने कहा है कि यदि कोरोना का संकट नहीं होता तो वह अब तक शादी कर चुके होते। इससे पहले साल की शुरुआत में खबरें थीं कि दोनों 2020 के अंत तक शादी कर सकते हैं। अब इन खबरों की पुष्टि करते हुए रणबीर कपूर ने कहा है कि यदि कोरोना का संकट न आया होता तो वह और आलिया अब तक शादी के बंधन में बंध चुके होते। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा कि कोरोना के संकट ने जिंदगी को काफी प्रभावित किया है। इसी के चलते उन्होंने शादी को टालने का फैसला लिया है।
    रणबीर कपूर का कहना है कि वह कुछ और कहने की बजाय यही कहना चाहते हैं कि हम जल्दी ही शादी करेंगे। आलिया के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि वह हमेशा कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान आलिया भट्ट ने गिटार से लेकर स्क्रीन राइटिंग तक कई चीजें सीखने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट ओवरएचीवर हैं और मैं उसके मुकाबले खुद को अंडर एचीवर फील करता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान मैंने कुछ भी सीखने का प्रयास नहीं किया।
    रणबीर कपूर ने कहा कि कोरोना संकट की शुरुआत के दौर में वह पिता ऋषि कपूर के निधन के चलते परेशान थे। उसके बाद वह उससे उबरे तो उन्होंने अपना वक्त किताबें पढ़ने, परिवार के साथ वक्त बिताने और हर दिन दो से तीन फिल्में देखने में गुजारा। आलिया और रणबीर कपूर की रिलेशनशिप को लेकर अकसर मीडिया में चर्चाएं रहती हैं।
    रियल लाइफ में साथ रहने वाले आलिया और रणबीर कपूर फिलहाल अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मस्त्र में साथ आने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आएंगे।

    खेल /शौर्यपथ / पैट कमिंस की गेंद ने विराट कोहली के बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और कैमरन ग्रीन ने शानदार कैच पकड़ते हुए टीम इंडिया के कप्तान की साल 2020 की आखिरी पारी का अंत कर दिया। टीम को इस मुश्किल परिस्थिति से निकाल नहीं पाने की मायूसी कोहली के चेहरे पर साफ दिख रही थी। पिछले दो सालों में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 18 शतक लगाने वाले विराट कोहली को साल 2020 में एक भी शतक ना लगा पाने की मलाल मन में था। इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद यह पहला ऐसा साल रहा, जब विराट के बल्ले से एक भी शतकीय पारी नहीं देखने को मिली। 2009 में ईडन गार्डेन के मैदान पर शुरू हुआ वह शतकों का सफर लगातार 11 साल तक चला, हर साल कोहली ने अपने शतकों के खाते में इजाफा किया, लेकिन साल 2020 में कोरोना वायरस नाम की महामारी ने लाखों जिंदगियों के साथ-साथ विराट के इस खास रिकॉर्ड पर भी ब्रेक लगा दिया।
    कोरोना वायरस के चलते इस साल पूरे विश्व में काफी कम क्रिकेट खेला गया और खेल के नियमों में भी काफी बदलाव किए गए। विराट कोहली ने साल 2020 में भारत के लिए 9 वनडे, 3 टेस्ट और 10 टी20 मैच खेले और टीम इंडिया का यह स्टार बल्लेबाज कई बार शतक के बेहद करीब भी पहुंचा, लेकिन अपने 11 साल के रिकॉर्ड को बरकरार रखने से हर बार चूक गया। कोहली इस साल दो बार 89 रनों के स्कोर तक पहुंचे, लेकिन दोनों ही बार ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने विराट को पवेलियन भेज दिया। एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में जब भारतीय कप्तान शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हर किसी को बस यही लग रहा था कि साल का शतक का सूखा आज खत्म हो जाएगा, लेकिन अजिंक्य रहाणे की गलत कॉल के चलते विराट 74 रनों पर रनआउट हो गए।
    50 रनों का आंकड़ा पार करने के बाद पल झपकते अपनी पारी को शतक में तब्दील करने वाले विराट ने इस साल बल्ले से वैसी चमक भी नहीं बिखेरी, जिसके लिए दुनिया उनकी दीवानी है। कोहली ने साल 2020 में तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 19.33 के औसत से महज 116 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। टीम इंडिया के कप्तान ने साल 2020 में 10 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 47.88 के औसत से 431 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 फिफ्टी लगाई। 10 टी20 मैचों में कोहली ने 295 रन जरूर बनाए, लेकिन इस बीच उन्होंने सिर्फ एक हाफसेंचुरी जड़ी। भले ही दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने साल 2020 में कम मैच खेले हों, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि अपनी पारी को तब्दील करने के मामले में कोहली साल 2020 में उतने सफल नहीं रहे हैं। साल 2016 में विराट ने 10 एकदिवसीय मैच खेले थे, यानी इस साल से महज एक वनडे मैच ज्यादा, पर उस समय स्टार बल्लेबाज ने 3 सेंचुरी लगाई थीं।

    सेहत /शौर्यपथ /क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पीठ के बल सोने मात्र से ही आपकी कौन सी 5 सेहत समस्याएं दूर हो सकती है?…
    शौर्यपथ / कई लोगों को पूरे दिन में अत्यधिक बार डकार आने की शिकायत होती है, जिस वजह से उन्हें अन्य लोगों के सामने शर्मिंदगी…
    शौर्यपथ / हिन्दू धर्म के अनुसार हमारा ब्रह्मांड, धरती, जीव, जंतु, प्राणी और मनुष्य सभी का निर्माण आठ तत्वों से हुआ है। इन आठ तत्वों…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / गीता उपदेश भले ही श्रीकृष्ण ने रणक्षेत्र में दिए हैं, परन्तु हम महिलाओं के जीवन में रोजमर्रा के काम और…

    दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय राष्ट्रीकय छात्र संगठन दुर्ग शहर अध्यैक्ष हितेश सिन्हा ने प्रेस विज्ञपित जारी कर बताया ि‍क एनएसयूआई प्रदेश अध्यदक्ष आकाश शर्मा एवं सोशल मीडिया प्रदेश अध्य‍क्ष अर्पित परगनिहा व दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यएक्ष सोनू साहू एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर एनएसयूआई दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष गोल्डी कोसरे को दुर्ग जिला संयोजक के रूप में एक नई‍ जिम्मे दारी सौंपी गई हैं। शहर अध्यडक्ष ने शहर कार्यकर्ता को इतनी बडी जिम्मेलदारी देकर शीर्ष नेतृत्वू ने भरोसा जताया उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्वी का आभार और धन्यशवाद ज्ञापित करता हॅू। शहर संगठन हमेशा मजबूती के साथ संघर्ष करते आ रही हैं, आगे भी एक नई उर्जा के साथ शहर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। शहर संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के तरुफ से गोल्डी कोसरे को जिला संयोजक नियुकत होने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाऍ साथ ही सभी नवनियुक्ति साथियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाऐं। एनएसयूआई दक्षिण ब्लाहक अध्यक्ष गोल्डी कोसरे एनएसयूआई संगठन के लिए बहुत ही सक्रिय रहे हें, संगठन के विचारों को छात्रों की समस्याए को सोशल मीडिया के माध्य म से लोगों तक पहॅूचाये शहर अध्यरक्ष ने विश्वागस जताया की संगठन के इस जिम्मेादारी को कर्त्तुव्‍य निष्ठार के साथ जिम्मेआदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे और एक नई उर्जा प्रदान करेंगे। पुन: सभी नवनियुक्तीसाथियों को बधाईएवं शुभकामनाऍ। गोल्डी कोसरे -- मुझे एनएसयूआई दुर्ग जिला संयोजक का जिम्मेआदारी देने के लिए, मैं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, सोशल मीडिया चेयरमेन अर्पित परगनिहा जिला कार्यकारिणी अध्यसक्ष सोनू साहू एवं शीर्ष नेतृत्व् का आभार एवं धन्य वाद ज्ञापित करता हॅू। मैं पूरी निष्ठा ओर ईमानदारी के साथ संगठन के विचारों को सोशल मीडिया के माध्याम से लोगों तक पहॅुचाउगा, मजबूती के साथ काम करूंगा तथा आपकी उम्मीेदों पर उतरूंगा। गोल्डीस कोसरे

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision