
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मनोरंजन / शौर्यपथ / ‘बिग बॉस 14’ के घर में जान कुमार सानू को बिग बॉस ने फटकार लगाई है। पिछले दिनों मराठी भाषा पर उन्होंने टिप्पणी की थी जिसके कारण मराठी भाषी लोग उनसे नाराज हो गए थे। अब उन्होंने शो पर सभी से माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि वह बेहद शर्मिंदा हैं, लेकिन उनसे यह सब अनजाने में हुआ है।
जान ने माफी मांगते हुए कहा, “नमस्ते, मेरा नाम जान कुमार सानू है। मैंने कुछ दिनों पहले अनजाने में एक गलती की, जिससे मराठी लोगों को, और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं इस बात के लिए तहे दिल से सॉरी कहना चाहूंगा। मेरा बिल्कुल भी इंटेंशन नहीं था कि मैं मराठी लोगों को ठेस या चोट पहुंचाऊं। अगर मेरे इंटेशन्स गलत आए हैं सामने से, तो मैं उसके लिए तहे दिल से माफी मांगना चाहूंगा। बिग बॉस आई एम रियली सॉरी कि मैंने आपको शर्मिंदा किया है, और मैं आगे से यह बात बिल्कुल रिपीट नहीं करूंगा।”
दरअसल, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली मराठी भाषा में बात कर रहे थे। जान ने जब उन्हें बात करते हुए सुना तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस भाषा से चिढ़ है और अगर दम है तो वह दोनों हिंदी में बात करें। इसके बाद मराठी भाषा के लोगों ने इसपर नाराजगी जताई थी और जान को माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने बिग बॉस शो की शूटिंग रुकवाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर जान ने इसके लिए माफी नहीं मांगी तो वह शो की शूटिंग रुकवा देंगे, साथ ही जान को मुंबई में काम भी नहीं करने देंगे। वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी बयान जारी कर कहा था कि देश मे कोई भी किसी को किसी भाषा में बात करने से मना नहीं कर सकता है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कल यानी 30 अक्टूबर को काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी करेंगी। शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी की तस्वीर सामने आ गई हैं, जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। काजल की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है।
फोटो में दिखा रहा है कि उनके दोनों हाथों पर मेहंदी लगी हुई हैं। वह बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर में काजल लाइट ग्रीन कलर का सूट पहने हुए हैं। काजल ने हैवी ईयररिंग्स पहन रखी है, जिससे उनका लुक और निखर रहा है।
हाल ही में काजल की बहन निशा ने शादी के बारे में बताते हुए ई-टाइम्स से कहा, 'कोरोना महामारी के कारण हम सिम्पल तरीके से शादी कर रहे हैं। हम शादी का बेहतर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। घर पर हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। दोनों सेरेमनी शादी के एक दिन पहले 29 अक्टूबर को होगी। हम बहुत एक्साइटेड हैं कि काजल अपनी लाइफ की नई जर्नी शुरू करने जा रही हैं।'
बता दें कि काजल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'मैंने हां कर दी। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर, 2020 को शादी करने जा रही हूं। हमने एक छोटी सी प्राइवेट सेरेमनी रखी है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे। हम दोनों साथ में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।'
काजल ने पोस्ट के आखिर में लिखा, 'हम जानते हैं कि आप लोग भी हमें जरूर चियर करेंगे। मैं आप लोगों का धन्यवाद करती हूं, जो इतने सालों तक आपने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है।'
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग निगम पिछले साल के स्वक्षता सर्वेक्षण में सिर्फ कुछ अंकों से पीछे रह गया था । एक बार फिर स्वक्षता सर्वेक्षण की तैयारी में दुर्ग निगम प्रशासन लग गया है किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार निगम प्रशासन सिर्फ कागजो में ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है और स्वक्षता के नाम पर आम जनता से जुर्माना वसूलने में ही शायद प्रथम आने के फिराक में है । ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि दुर्ग निगम के वार्ड 39 में कुष्ठ आश्रम सूर्य नगर में पिछले कई माह से कचरे और मलमे का ढेर लगा है आस पास के निवासियों के अनुसार ये कचरा और मलबा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान का मलमा व कचरे का ढेर जमा होते होते एक छोटे से टीले का रूप ले लिया । किन्तु निगम प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि सफाई विभाग को नालियों में डाले गए कचरे तो दिखते है और उस पर जुर्माना लेने तो पहुंच जाते है किंतु कचरे का ढेर नही दिखता । वार्ड पार्षद से जब इस बारे में चर्चा की गयेई तो उनके अनुसार इस बात की शिकायत निगम आयुक्त से लेकर जिलाधीश को भी दे दी गई है किंतु शिकायत का कोई असर होता नजर नही आ रहा है । क्या निगम प्रशासन ऐसे ही कार्य प्रणाली के साथ स्वक्षता सर्वेक्षण में भाग ले रहा और जितने के दावे कर रहा है जबकि वार्ड 39 में एक कचरे का ढेर महीनों से सफाई के इंतज़ार में है ? क्या दुर्ग निगम आयुक्त मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करेंगे ? क्या वार्ड के सफाई दरोगा और स्वास्थ्य अधिकारी कार्य को गंभीरता से लेंगे ?
जगदलपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में सौगातों का पिटारा खोला। उन्होंने यहां बस्तर दशहरा के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मांझी-चालकी सहित विभिन्न पदाधिकारियों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दिल जीत लिया।
मुख्यमंत्री बघेल ने सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा उठाई गई मांगों पर 20 घोषणाएं कीं। उन्होंने सभी मांझी चालकियों से वन अधिकार पट्टे के लिए आवेदन लेकर उन्हें 6 माह के भीतर पट्टा देने की घोषणा की। इसी प्रकार मांझियों का मानदेय 1350 से बढ़ाकर 2000 रूपए प्रतिमाह, चालकियों का मानदेय 675 रूपए से बढ़ाकर एक हजार रूपए, कार्यकारिणी मेम्बरीन का मानदेय एक हजार से बढ़ाकर 11 सौ रूपए, और साधारण मेम्बरिनों को 15 सौ रूपए वार्षिक मानदेय, 21 पुजारियों का मानदेय 3 हजार से बढ़कार 3500 रूपए, गुरूमाय और भंडारदेवी पुजारी, मुण्डा बाजा वादक, मोहरी बाजा वादक और पूजा करने वाले सात सदस्यों को 1500 वार्षिक मानदेय, जोगी बिठाई करने वाले लोगों को 11 हजार रूपए, रथ निर्माण करने वाले दल को 21 हजार रूपए के मान से कुल 42 हजार रूपए की राशि दिए जाने की घोषणा की।
इसी प्रकार उन्होंने मांझी-चालकी के रिक्त पदों पर 6 माह के भीतर भर्ती किए जाने और जगदलपुर के मांझी भवन का उन्नयन कराने और चालकी की मांगों पर 6 माह के भीतर पूर्ण करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि विश्व का सबसे लंबा पर्व मनाने का कीर्तिमान बस्तर के पास है। प्रतिवर्ष ढाई महीने तक मनाया जाने वाला यह पर्व इस वर्ष साढ़े तीन माह तक मनाया गया। बस्तर दशहरा हिन्दुस्तान ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक समय तक चलने वाला पर्व है। यह आयोजन हिन्दुस्तान में ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय है, जिसे देखने बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी आते हैं।
उन्होंने बस्तर को आजादी पसंद बताते हुए कहा कि 1857 में आजादी की लड़ाई से काफी पहले यहां राजा गैंदसिंह को 1824 में फांसी दी गई थी। वर्ष 1857 में विद्रोह की ज्वाला बस्तर से निकली’।
छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह सहित सभी सपूतों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ने देश की आजादी में विशेष भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुरिया दरबार में आकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। इस आयोजन में दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, कोण्डागांव और कांकेर से आदिवासी समाज के लोग शामिल होने आते हैं। मुरिया दरबार में समारोह के अलावा समाज उन्नति पर भी विचार विमर्श होता है यह सराहनीय है। यह समाज प्रकृति के साथ स्वतंत्रता पूर्वक रहने वाला समाज है। बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण हेतु पेड़ कटाई की भरपाई के लिए वृक्षारोपण के संकल्प की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने गरीब, आदिवासी एवं किसान हितैषी नीतियों के बारे में कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद किसानों की ऋण माफी और 25 सौ रूपए में धान खरीदी की गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए धान, मक्का और गन्ना किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की राशि दे रहे हैं। इसकी दो किस्त दे चुके हैं। तीसरी किस्त एक नवंबर को देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहण्डीगुड़ा में हमने 1700 आदिवासी किसानों की 42 सौ एकड़ जमीन वापस की है। छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए सबसे ज्यादा प्रति बोरा 4000 रूपए की राशि दी जा रही है। वनवासियों को सतत रूप से आय सुनिश्चित करने के लिए समर्थन मूल्य पर 7 की जगह अब 31 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जब सब कुछ बंद था, ऐसे कठिन समय में राज्य सरकार ने स्वसहायता समूहों के माध्यम से लघुवनोपज की खरीदी की व्यवस्था की। जिस समय लोग एक-एक पैसे के लिए मोहताज थे, हमारी सरकार ने मनरेगा में एक दिन में 26 लाख लोगों को रोजगार देने का कीर्तिमान बनाया, जिससे लोगों को कोई तकलीफ नहीं हुई।
मुख्यमंत्री ने सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष का दायित्व भली भांति निभाया। उन्होंने इस पर्व के आयोजन में शामिल विभिन्न समुदायों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी ली और उनका समाधान किया। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल के दौरान इस महापर्व के सफल आयोजन के लिए बस्तर दशहरा समिति और जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पर्व की सभी रस्मों का आयोजन करने के साथ ही सुरक्षा का भी भरपूर ध्यान रखा गया। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
झंडा मांझी के छायाचित्र का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर झंडा मांझी के छायाचित्र का लोकार्पण किया। बस्तर दशहरा के उत्कृष्ट आयोजन में सहयोग के लिए मांझी, चालकी सहित बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बस्तर राजपरिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के मोहन नगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 307, 427, 34 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 10.30 बजे की है. पुलिस ने बताया कि आदित्य नगर निवासी दीपक राज अपने दोस्त धीरज के साथ शादी कार्यक्रम में वापस लौट रहा था. धीरज के घर के सामने संजू यादव अपने एक साथी के साथ शराब पी रहा था, जिसे धीरज ने वहां शराब पीने से मना किया . इस बीच तुषार मलिक नामक युवक वहां पहुंचा और संजू यादव से मामले के बारे में पूछा. इतने में आक्रोशित होकर संजू ने अपने भाई आकाश को वहां बुला लिया और जेब में रखे चाकू से तुषार पर ताबड़तोड़ वार किए. हमले में तुषार बुरी तरह घायल हो गया औऱ वहीं गिर पड़ा. उधर दोनों भाइयों ने उत्पात मचाते हुए धिरज के घर के सामने रखी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की.
मामला शांत होने के बाद दीपक ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल तुषार को अस्पताल पहु्ंचाया और मोहन नगर पुलिस को इसकी सूचना दी. मामला दर्ज होने के चंद घंटों में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों संजू यादव और आकाश यादव को धर दबोचा. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है
- ईईपीडब्ल्यूडी ने बताया कि स्टेडियम के उन्नयन की मुख्यमंत्री की घोषणा के पश्चात बजट प्रावधान के लिए भेजा गया प्रस्ताव
- कलेक्टर यहां खिलाड़ियों से भी मिले, उन्हें कहा जल्द ही संवर जाएगा स्टेडियम, इस बीच आपकी बुनियादी सुविधाओं की माँग भी पूरी की जाएगी
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के प्रख्यात रविशंकर स्टेडियम का उन्नयन होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांकरा में हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के भूमिपूजन के अवसर पर घोषणा की थी। इसके लिए बजट प्रपोजल हेतु प्रस्ताव भेज दिया गया है। आज कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्टेडियम का अवलोकन भी किया। उन्होंने विस्तार से परिसर का निरीक्षण किया। भेजे गए प्रपोजल के साथ रिनोवेशन के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में ईईपीडब्ल्यूडी श्री अशोक श्रीवास से चर्चा की। श्री श्रीवास ने बताया कि लगभग 99 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें आउटडोर गेम्स के साथ ही इंडोर गेम्स से संबंधित एक्टिविटी भी हो पाएंगी।
कलेक्टर ने पूरे परिसर में प्रस्तावित प्रोजेक्ट में एंट्री प्वाइंट से एक्सिट प्वाइंट से लेकर खेल गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और यहां खिलाड़ियों से भी चर्चा की। यहां खिलाड़ियों के अतिरिक्त सेना एवं पुलिस में भर्ती के लिए प्रैक्टिस कर रहे युवा भी शामिल थे। उन्होंने लेडीज टायलेट की सुविधा के बारे में कहा। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुरूप स्टेडियम की अधोसंरचना को अपग्रेड करने प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके रिनोवेशन से खेल गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए फीडबैक देते रहिये, जिला प्रशासन इसके अनुरूप कार्य करेगा।
यहां वर्ल्ड कप विजेता टीम का मैच देखने आये थे ईईपीडब्ल्यूडी, अब करेंगे स्टेडियम के रिनोवेशन की मानिटरिंग- चर्चा के दौरान रविशंकर स्टेडियम में होने वाले महत्वपूर्ण खेलों के संबंध में चर्चा भी हुई। ईईपीडब्ल्यूडी ने चर्चा के दौरान कलेक्टर को बताया कि वे इस स्टेडियम में मैच देखने स्कूलिंग के दौरान बालाघाट से आये थे उस समय 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम यहां प्रदर्शन मैच के लिए आई थी इसमें कपिल देव को छोड़कर टीम के सारे खिलाड़ी मौजूद थे, यह घटना बहुत यादगार रही। संयोग है कि श्रीवास ही अब इस स्टेडियम के निर्माण की मानिटरिंग करेंगे।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / महापौर एवं भिलाई नगर विधायक यादव की पहल पर सेक्टर 9 वार्ड 68 के क्षेत्रों में सोलर एलइडी लाइट लगाई गई है, जिसकी रोशनी से पूरा वार्ड क्षेत्र प्रकाशमान हो गया है! सोलर एलइडी लाइट लगाने की यह योजना अनुसूचित जाति बाहुल्य के क्षेत्रों के लिए है! महापौर श्री यादव ने शासन की इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र के रहवासियों को दिलाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग को पत्र प्रेषित कर पहल किया था!
निगमायुक्त श्री ऋतुराज घुवंशी ने विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही कार्य आदेश जारी करने के निर्देश जोन क्रमांक 5 के अधिकारियों को दिए थे ! जिसके मुताबिक कार्य आदेश जारी कर कार्य पूर्ण कर लिया गया! 17 लाख 80 हजार की लागत से 47 नग पोल सहित सोलर एलइडी लाइट लगाई गई है! एक एलईडी लाइट 24 वाट केपेसिटी की है! 6 मीटर लंबा पोल में लगा हुआ यह लाइट वार्ड क्षेत्र को रोशन कर रहा है!
विद्युत की बचत के साथ ही 5 साल का फ्री मेंटेनेंस भी सोलर एलइडी लाइट होने के कारण विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है जिससे विद्युत की बचत होगी साथ ही इसकी खासियत यह है कि सूर्य की किरणें पड़ने के साथ ही यह लाइट ऑटोमेटिक बंद हो जाती है और शाम को अंधेरा होते ही स्वयं चालू हो जाती है! इसमें लगे हुए बैटरी सूर्य के प्रकाश से चार्ज होते हैं और वार्ड 68 के क्षेत्रों को भरपूर रोशनी प्रदान कर रहे हैं! 5 साल की वारंटी के साथ इसका मेंटेनेंस भी फ्री में होगा इसके लिए मैसर्स चार्टर्ड इंजीनियर एंड ट्रेडिंग इंटरप्राइजेज को कार्य आदेश दिया गया था! अनुसूचित जाति बाहुल्य एरिया में इस प्रकार की एलईडी लाइट लगाने की योजना थी इसके लिए सर्वे किया गया था! इसीलिए इस योजना का लाभ महापौर के प्रयासों से वार्ड क्रमांक 68 हॉस्पिटल सेक्टर के रहवासियों को मिल रहा है!
लाइट लगाने के पहले दिन ही गुल हुआ बिजली लेकिन हॉस्पिटल सेक्टर क्षेत्र में रही भरपूर रोशनी वार्ड क्रमांक 68 की वार्ड पार्षद दिनशा तुमाने ने बताया कि जिस दिन सोलर एलईडी लाइट लगाई गई थी उसी दिन उनके वार्ड क्षेत्र में बिजली चली गई! परंतु सोलर लाइट होने के कारण हॉस्पिटल सेक्टर के क्षेत्र में भरपूर रोशनी रही! इसके लिए क्षेत्र वासियों में काफी उत्साह था और उन्होंने महापौर एवं निगम प्रशासन आभार व्यक्त किया! उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के 70% लोग यहां पर निवासरत है पहले यहां अंधेरा पसरा रहता था लेकिन अब इस क्षेत्र में कभी भी अंधेरा नहीं रहेगा! हॉस्पिटल सेक्टर के एसएसए स्ट्रीट 7, 8, 9, 10 एवं 11, हॉस्पिटल सेक्टर मार्केट क्षेत्र में, झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में तथा उद्यानों में सोलर एलईडी लाइट लगाई गई है!
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रयास और सक्रियता से जी ई रोड मुख्य मार्ग की बंद लाईटों में सुधार कार्य कर प्रकाश व्यवस्था ठीक किया गया। इसके लिए भिलाई निगम से स्काई लिफ्ट मंगवायी गई और तत्काल बंद लाईटों को चालू किया गया ।
उल्लेखनीय है कि जी ई रोड मुख्य मार्ग में लगभग 40 से 50 लाईटें बंद होने के कारण रात्रि मे ंअंधेरा रहता था। इसकी सूचना शिकायत आम जनता ने महापौर बाकलीवाल से किये है उन्होनें मुख्यमार्ग में बंद लाईटों को ठीक करने निगम अधिकारियों को निर्देश दिये। निगम अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग निगम का स्काई लिफ्ट खराब होने के कारण लाईटों को ठीक नही ंकर पा रहे हैं। महापौर बाकलीवाल ने जिला कलेक्टर को समस्या से अवगत कराते हुये भिलाई निगम के आयुक्त से बात कर स्काई लिफ्ट की व्यवस्था की । विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आज जी ई रोड मुख्य मार्ग में अब तक 20 खराब लाईटों को बदलकर प्रकाश की व्यवस्था की है वहीं बंद 9 लाईटों के वायरिंग में फ्ाल्ट होने से उसमें सुधार कार्य किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / संभागायुक्त टीसी महावर ने आज जिला मुख्यालय राजनांदगांव से दूर आरोहण बीपीओ ग्राम टेड़ेसरा में कलेक्टर्स, एसपी, डीएफओ एवं जिला पंचायत सीईओ के कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली और इसके साथ पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, सीसीएफ (मुख्य वन संरक्षक) श्रीमती शालिनी रैना, कलेक्टर राजनांदगांव टोपेश्वर वर्मा, कलेक्टर दुर्ग सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, कलेक्टर कबीरधाम रमेश कुमार शर्मा, कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे, कलेक्टर बेमेतरा शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त महावर ने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय एवं सहयोग के साथ बेहतरीन कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के कार्य में विशेष ध्यान दें। पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि संभाग में कानून एवं शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के बेहतर तालमेल का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि दोनों अधिकारी साथ मिलकर कार्य करते हैं तो समस्या का निपटारा तुरंत हो जाता है। उन्होंने समस्या के तत्काल निराकरण के लिए कहा।
संभागायुक्त ने कहा कि अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन का समय-सीमा में निराकरण करें। सीमांकन का कार्य महत्वपूर्ण है जहां ज्यादा प्रकरण लंबित है वहां शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने जिलावार राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तहसीलवार समीक्षा करने पर यह देखा जा सकता है कि किस तहसील से ज्यादा प्रकरण लंबित है। निराकृत प्रकरणों का राजस्व अभिलेखागार में भेजा जाना महत्वपूर्ण कार्य है। केस के डिस्पोजल के बाद उसे रिकार्ड रूम में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। इस कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाएं।
संभागायुक्त टीसी महावर ने कहा कि नक्शा नवीनीकरण का कार्य करें। उन्होंने कलेक्टर्स से कहा कि लैण्ड रिकार्ड, डायवर्सन, भू-भाटक वसूली, नजूल की समीक्षा अलग से करें। जिससे राजस्व अमले के कार्य में तेजी आएगी। उन्होंने गिरदावरी कार्य की भुईयां साफ्टवेयर में एन्ट्री की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें। एसडीएम एवं तहसीलदार निरीक्षण के दौरान दायरा पंजी, डिस्पोजल पंजी का निरीक्षण करें जिससे उन पर नियंत्रण रखा जा सके। भू-अर्जन प्रकरण तथा मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अवितरित अवार्ड की राशि कितनी लंबित है इस पर ध्यान रखते हुए कार्य करें। भू-अर्जन के कितने प्रकरण नये हैं इसके साथ ही योजनाओं में भू-अर्जन के प्रकरण, जो समय-सीमा समाप्त होने पर निरस्त कर दिए गए है उन पर भी ध्यान दें। धान खरीदी, मक्का खरीदी एवं किसान पंजीयन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि समिति की सीमा देख लें एवं डिफाल्टर समिति पर निगरानी रखें। धान खरीदी के दौरान बार्डर स्थित जिले राजनांदगांव एवं कबीरधाम में राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी समन्वित तरीके से कार्य करेंगे। उन्होंने व्यक्तिगत, सामुदायिक वन अधिकार पत्रों के वितरण की जानकारी ली। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत गौठान के फेस-2 का निर्माण एवं वर्मी बेड निर्माण, चारागाह, नरवा की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि नरवा शासन की महत्वपूर्ण योजना है जिसमें राजनांदगांव और बालोद जिले में अच्छा कार्य हुआ है। चबूतरा निर्माण का कार्य 15 नवम्बर तक पूर्ण हो जाना चाहिए। वर्मी बेड के निर्माण पर जिला पंचायत सीईओ विशेष ध्यान दें। डीएमएफ एवं समग्र ग्रामीण विकास के तहत अप्रारंभ कार्यों पर ध्यान देते हुए कार्य करें। गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। गोबर एकत्रित होने पर डीकम्पोजर का उपयोग करते हुए वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कराएं। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण चक्रशील बना रहे। संभागायुक्त ने सभी जिला पंचायत सीईओ से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में जानकारी ली। परिवीक्षाधीन अधिकारियों के नियमित प्रशिक्षण एवं उनके कार्यों की मॉनिटरिंग करें।
संभागायुक्त महावर ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने समन्वय करते हुए अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। कानून व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी साथ में रहेंगे और जरूरी बातों के संबंध में जिला मजिस्टे्रट को अवगत कराएंगे। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट को प्रतिबंधात्मक धाराओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निकट समय में ईद एवं दीपावली का पर्व आ रहा है और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना होने से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है। खतरनाक सड़कों का चिन्हांकन कर पीडब्ल्यूडी से समन्वय कर इसे दूर कराएं। कोविड-19 के संकट की चुनौती का सामना करते हुए हमें कार्य करना है। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर कोविड-19 के कठिन समय में शासन के निर्देशों का पालन किया गया और त्वरित गति से क्रियान्वयन भी हुआ। संभागायुक्त ने सभी पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग शासन के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। एकता एवं समन्वय के साथ इनका कार्य होना चाहिए। कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में जिला मजिस्टे्रट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। समाज के हित के लिए सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राजनांदगांव जिले के बागनदी बार्डर में बड़ी संख्या में श्रमिकों के आने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आपसी समन्वय से बेहतरीन कार्य किया। सड़क चिरचारी के राहत कैम्प में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने श्रमिकों के लिए सराहनीय कार्य किए, जिससे जिला एवं पुलिस प्रशासन की नई छवि निर्मित हुई। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में भूमि संबंधी एवं वन संबंधी विवादों का निराकरण आपसी समन्वय से किया जा सकता है। महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं एवं बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना ने बताया कि वनधन केन्द्र एवं हाट बाजार स्वीकृत हो गए है। इस कार्य को प्राथमिकता से करते हुए गति लाने की जरूरत है। खैरागढ़ एवं कबीरधाम में लघु वनोपज संग्रहण का कार्य आरंभ हो गया है। लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं लघु वनोपज केन्द्र पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण, पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव बीपी सिंह, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ रामावतार दुबे, जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती तनुजा सलाम एवं दुर्ग संभाग के सभी जिला पंचायत सीईओ तथा एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्ट्रोक दिवस हर वर्ष 29 अक्टूबर को मनाया जाता है। स्ट्रोक ब्रेन अटैक के नाम से भी जाना जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को स्ट्रोक से होने वाले खतरों के प्रति आगाह करने के साथ-साथ ही उनको इससे बचाव के उपाय भी सुझाना है। विश्व स्ट्रोक संगठन के अनुसार स्ट्रोक का खतरा हर चार व्यक्तियों में से एक को होता है, इसलिए इस बार की थीम वह एक न बनें रखी गयी है।
इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया आज-कल लोग काफी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण किसी की नौकरी छूट गयी है तो किसी का व्यापार बंद हो गया है। ऐसे में उनको स्ट्रोक होने का जोखिम और अधिक है। इसलिए स्ट्रोक के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विश्व स्ट्रोक संगठन के अनुसार पूरी दुनिया में हर वर्ष लगभग 1.70 करोड़ लोग स्ट्रोक्स की समस्या का सामना करते हैं, जिसमें से 60 लाख लोग तो मर जाते हैं, जबकि 50 लाख लोग स्थायी रूप से विकलांग हो जाते हैं। दुनिया में होने वाली मौतों में स्ट्रोक दूसरा प्रमुख कारण है, जबकि विकलांगता होने का यह तीसरा प्रमुख कारण है। इतना गंभीर होने के बाबजूद भी कम से कम आधे से अधिक स्ट्रोक्स को लोगों में पर्याप्त जागरूकता पैदा कर रोका जा सकता है द्य
क्या है स्ट्रोक?
जब रक्त वाहिका नलिकायें किसी रुकावट या रिसाव के कारण मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति नहीं कर पाती हैं तो ऐसी स्थिति को स्ट्रोक कहते है। इसको ब्रेन अटैक के नाम से भी जाना जाता है।
स्ट्रोक्स के लक्षणों को स्न्रस्भ् रणनीति के माध्यम से आसानी से पहचाना जा सकता हैः-
स्न- फेस : किसी व्यक्ति के मुस्कुराने पर उसका चेहरा एक तरफ लटक रहा है तो उसे स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
्र-आर्म : किसी व्यक्ति द्वारा दोनों हाथों को उठाने पर एक हाथ का न उठ पाना या गिर जाना।
स्- स्पीच : यदि किसी व्यक्ति द्वारा साधारण शब्द बोलने पर उसकी आवाज में लडख़ड़ाहट होना।
भ्- टाइम टू एक्शन : यदि आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण है तो एम्बुलेंस के लिए आपातकालीन नंबर पर कॉल करें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
