September 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा के परिपालन में राज्य शासन द्वारा राजेंद्र ढीमर को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही बोर्ड में 6 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है ।
    विशेष सचिव मछली पालन विभाग द्वारा 16 जुलाई को जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में सर्व दिनेश फुटान रायपुर, देव कुमार निषाद दुर्ग, आरएन आदित्य महासमुंद, अमरीका निषाद कोरबा, प्रभु मल्लाह मुंगेली एवं विजय ढीमर बेमेतरा की नियुक्ति की गई है

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने कोरोना टीका लगवाया

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज राजधानी के निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। टीका लगाने के बाद मंत्री गुरु रूद्रकुमार लगभग आधे घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रहे।
    इस मौके पर मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने राज्य के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मालूम है कि विगत एक मई से राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का नि:शुल्क टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत की है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, वह तत्काल अपने आसपास के वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच कर अपना टीकाकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह मन में संशय न रखे। सुनी- सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति से बचने के लिए सभी को टीका लगवाना जरूरी है।

    नगरी। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अश्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत छिपली में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छुआ छूत जैसे रुढ़िवादी प्रथा को दूर करना तथा आपसी भाईचारे का सामंजस्य एक दूसरे को प्रेरित करना है।
    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी ध्रुव एवम उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण ने कहा कि मनुष्य को सद्भावना का संदेश देना संगठित रहो शिक्षित रहो जागृत रहो ।बाबा भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान बनाया है जिसमें समानता के अधिकार का स्थान भरतीय संविधान के अनुच्छेद14 में इस अधिकार का वर्णन किया गया है। विधि के समक्ष समानता के अधिकार का यह भी अर्थ है कि जन में यह विचार या सम्प्रदाय के आधार पर किसी भी व्यक्ति का कोई विशेषाधिकार नही होगा ।
    विधायक ने यह भी कहा कि छुआ छूत को दूर करना है तो सबसे पहले शिक्षित होना जरूरी है जो शिक्षित है वह व्यक्ति कभी किसी को बड़ा छोटा नही मानता और न ही कोई छुआ छूत मानता है । अतः समाज को शिक्षित होना जरूरी है।
    समाज प्रमुखों का श्री फल एवम शॉल भेंटकर स्वागत किया गया । उक्त कार्यक्रम में मन्नूलाल यादव जनपद सदस्य, दुर्गेश नंदिनी जनपद सदस्य ,सन्तराम नेताम सरपंच, भूषण साहू ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस ,रुद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि ,विष्णुराम टंडन ,नन्दलाल कश्यप, हृदय साहू, मनहरण साहू ,हितेश सोनवानी ,हिराऊ राम कोसरे, सुरेश कौर एवम सहायक आयुक्त रेशमा खान मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी आर साहू उपस्थित थे।

    पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर नगरी पुलिस एक्शन मोड पर आ चुकी है और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध  कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में नगरी एसडीओपी मयंक के निर्देश पर तथा थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में सहायक उप निरक्षक जी एस राजपूत, आरक्षक योगेश ध्रुव ,आरक्षक शंकर दयाल त्रिपाठी एवं आरक्षक हेमलाल ध्रुव  की नगरी पुलिस की टीम ने मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा ।

    *आरोपी*

    रजकुमार उर्फ राजु,पिता कांतीलाल देवांगन, उम्र 38साल्हा भाठ, थाना कोमा खान,जिला महासमुंद को मोबाइल को सीडीआर एवं टावर लोकेशन के आधार पर पता तलाश कर घेराबंदी कर नगरी पुलिस ने पकड़ा ।
    आरोपी के पास से मोबाइल कीमत ₹16000 जप्त किया गया।
    आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73/2020 ,धारा 379 भा द वि के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

    *आरोपियों के कब्जे से कुल 25 पौवा देसी मदिरा प्लेन और 05 नग अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा कीमती 2600/ रुपये एवं मोटर साइकिल  किमत 15000/-कुल 17,600 रुपये  रकम बरामद*

    ▫️ *आबकारी एक्ट के तहत चौकी नगरी पुलिस की कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर नगरी पुलिस एक्शन मोड पर आ चुकी है और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध  कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में नगरी एसडीओपी मयंक के निर्देश पर तथा थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में सहायक निरक्षक अलखराम सिरदार, गिरीश नाग एवं दिलीप नेताम द्वारा अवैध शराब बेचने व परिवहन करने के अपराध में युवक को रंगें हाथों पकड़ा ।

    *आरोपी*

    अमन टहलवानी,पिता दयाल टहलवानी, उम्र 21वर्ष ,वार्ड क्रमाकं 03, जंगलपारा नगरी निवासी आरोपियों के कब्जे से कुल 25 पौवा देसी मदिरा प्लेन और 05 नग अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा कीमती 2600/ रुपये एवं मोटर साइकिल  किमत 15000/-कुल 17,600 रुपये  रकम बरामद किया गया।

    आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में डॉ. बंश गोपाल सिंह कुलपति पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने भेंट कर उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह (वर्चुअल) समारोह के लिए आमंत्रित किया। यह समारोह 4 अगस्त 2021 को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री उइके समारोह की अध्यक्षता करेंगी। समारोह में पीएचडी उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक दिए जाएंगे।

    ? *आरोपियों से करीबन 01 लाख रुपए के चोरी की कुल 17 नग एंड्राइड एवं कीपैड मोबाइल व एसेसरीज बरामद*

    ? *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त औजार एवं चोरी की 06 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद*

    ? *07 आरोपी सहित एक अपचारी बालक गिरफ्तार*

    ? *थाना कोतवाली, अर्जुनी एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही*

             जिला धमतरी के थाना अर्जुनी व कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर अज्ञात चोरों के द्वारा रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिसमें थाना अर्जुनी के ग्राम संबलपुर स्थित मोबाइल दुकान, आमदी तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के सिहावा चौक से अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना कारित किए।

             पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गए माल माशरुका व अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली, अर्जुनी व प्रभारी साइबर सेल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल, अर्जुनी श्री उमेंद टंडन तथा साइबर सेल प्रभारी श्री भावेश गौतम द्वारा टीम गठित कर उपलब्ध साक्ष्यों के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अज्ञात चोर व माल मशरुका की सघन पतासाजी की गई। साथ ही विश्वसनीय मुखबिर भी लगाया गया।

              विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचना व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से संदेहियों को सदस्यों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा थाना कोतवाली व अर्जुनी क्षेत्र में हुई चोरियों में संलिप्त होकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसी प्रकार सतत पेट्रोलिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल को बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाशते हुए भी रंगे हाथ पकड़ कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा पृथक से दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    *थाना कोतवाली अंतर्गत पंजीबद्ध अपराध-*
    01. अपराध क्रमांक 287/21 धारा 379 भादवि
    प्रार्थी शीतल प्रसाद वर्मा निवासी सिंधौरी जिला गरियाबंद दिनांक 5/7/2021 को अपने घर से कांकेर मोटरसाइकिल से जाने के लिए निकला, किंतु बारिश होने की वजह से सिहावा चौक स्थित होटल इंपीरियल के सामने मोटरसाइकिल खड़ी किया, जिसे रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। उक्त मामले में घटनास्थल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही मनोज कुमार नागरची को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई। आरोपी मनोज कुमार नागरची ने उक्त मोटरसाइकिल को चोरी कर घर में छुपाकर रखना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

    02. मुखबिर से सूचना मिली कि रत्नाबांधा निवासी राहुल पटेल चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। सूचना  की तस्दीक करते हुए त्वरित घेराबंदी कर संदेही राहुल पटेल को पकड़कर उसके द्वारा उपयोग किए जा रहे मोटरसाइकिल के संबंध में बारीकी से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी जीतू साहू व हरीश निर्मलकर के साथ अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना तथा आपस में बंटवारा कर सभी के द्वारा नंबर प्लेट बदलकर उपयोग करना बताया। जिसकी निशानदेही पर आरोपी जीतू साहू हरीश निर्मलकर व राहुल पटेल के कब्जे से कुल 4 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त आरोपी राहुल पटेल की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379,34 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

    *थाना अर्जुनी अंतर्गत घटित घटना इस प्रकार है-*
    01. दिनांक 15-16/07/2021 की दरमियानी रात्रि संबलपुर स्थित कुंदन मोबाइल शॉप में चोरी करने की नियत से सटल में लगे ताला एवं सिंगल को काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए बारीकी से पूछताछ किया गया पूछताछ में उसने अपने साथी सूर्यकांत ध्रुव व एक अपचारी बालक के साथ चोरी करने की नीयत से सटर के ताला को एंगल को काटना किंतु पुलिस के आने पर दोनों साथी भाग गएं, जिसके आधार पर सूर्यकांत ध्रुवा नाबालिक बालक को पकड़कर पूछताछ किया गया। सूर्यकांत ने पूछताछ में पैशन प्रो मोटरसाइकिल को एक अन्य स्थान से चोरी कर दूसरा नंबर लगाकर उपयोग करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल जप्त किया गया।

    02. मार्च माह में प्रार्थी अजय साहू निवासी ग्राम लिमतरा ने थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम संबलपुर स्थित अजय मोबाइल शॉप में कोई अज्ञात चोर दिनांक 6-7/3/2021 की दरमियानी रात्रि दुकान के शटर का एंगल काटकर दुकान अंदर घुसकर विभिन्न कंपनियों के एंड्राइड व कीपैड मोबाइल रिपेयरिंग हेतु आए मोबाइल सहित पावर बैंक, ब्लूटूथ, इयरफोन व अन्य एसेसरीज कीमती करीबन ₹80000/- को चोरी कर ले गया। उक्त मामले में आरोपी टीकाराम पाल व सूर्यकांत ध्रुव को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 17 नग एंड्राइड व कीपैड मोबाइल कीमती ₹100000/- बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
    03. मुखबिर से सूचना मिली क एक व्यक्ति चोरी की बिना नंबर प्लेट होंडा शाइन मोटरसाइकिल को बेचने हेतु अर्जुनी कला मंच के पास ग्राहक की तलाश कर रहा है। उक्त सूचना पर थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम अर्जुनी बस्ती कला मंच के पास घेराबंदी कर चोरी की मोटरसाइकिल हौंडा शाइन कीमती ₹60000/- के साथ आरोपी एगेश्वर ध्रुव को रंगे हाथ पकड़ा जिसने भानपुरी से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध 41 (1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    *गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मशरुका-*
    विभिन्न कंपनियों के 10 नग एंड्राइड मोबाइल एवं 7 नग की-पैड मोबाइल सहित मोबाइल एसेसरीज जुमला कीमती करीबन 01 लाख रुपए

    *7 नग मोटरसाइकिल* -
    -हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमवाय 7128 कीमती ₹49000
    -बिना नंबरी हौंडा शाइन मोटरसाइकिल कीमती ₹60000
    -काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल कीमती ₹40000
    -नीले व काले रंग की 2 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
    -एक बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल
    -एक बिना नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल

    जुमला कीमती करीबन 3.50 लाख रुपए
    इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, हथौड़ी, पेचकस आदि

    *गिरफ्तार आरोपियों का नाम* -
    01. मनोज कुमार नागरची पिता सुरेश नागरची उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम मुजगहन थाना अर्जुनी जिला धमतरी
    02. राहुल पटेल पिता चंद्र प्रकाश पटेल उम्र 18 वर्ष साकिन रत्नाबांधा थाना कोतवाली जिला धमतरी
    03. जीतू साहू पिता भुनेश्वर साहू उम्र 22 वर्ष साकिन विवेकानंद नगर वार्ड नंबर 37 सुभाष नगर धमतरी
    04. हरीश निर्मलकर पिता महेश निर्मलकर उम्र 22 वर्ष साकिन सुभाष नगर धमतरी
    05. टीकाराम पाल पिता देवनाथ पाल उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम बोड़रा (कसही) थाना कुरुद जिला धमतरी
    06. सूर्यकांत ध्रुव पिता संतलाल ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम बोड़रा (कसही) थाना कुरुद जिला धमतरी
    07. एगेश्वर ध्रुव पिता भूखे लाल ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन दर्रा हंकारी पारा चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी

    एवं 01 अपचारी बालक

               संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त टीम से थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल, थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन, साइबर सेल प्रभारी भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बंजारे एवं उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक दुलाल नाथ, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, राकेश मिश्रा, जामवंत देशमुख, आरक्षक कमल जोशी, धीरज डड़सेना, कृष्णा पाटिल, सितलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

    नगरी। कोविड संक्रमण के चलते लॉकडॉउन में स्कूल बंद होने से घर में बोर हो रहे बच्चों ने कई तरह के हुनर सीखने में समय का सदुपयोग किया।
    कु.कंचन साहू, 12 वर्षीय, पिता यशपाल सिंह साहू, माता लक्ष्मी साहू, निवासी वार्ड 06, रावनभाठा विद्या विहार कॉलोनी नगरी निवासी, कक्षा आठवी की नन्ही छात्रा ने लॉकडाउन के दौरान अनेको महापुरुषों, खिलाड़ियों व भगवान की तस्वीरें, कागज में पेंसिल से उकेरी।
    नन्ही बालिका ने दुर्गा माता,शंकर,राधा-कृष्णा,गणेश भगवान। गांधी,सुभाष चंद्र बोस, अंबेडकर महापुरुषों के ।सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की कलाकृति को ड्राइंग शीट पर उकेरने का सराहनीय प्रयास किया।
    उनके इस प्रयास का मम्मी,पापा और बहन के साथ आकाश राजपूत,ए.एल. बनपेला, वी.पी. चन्द्रा, राजेश तिवारी, प्रभा परिचितों ने उत्साहवर्धन कियबनपेला, रुपाली मिश्रा,सुषमा अदिल,पुष्पा साहू,नीरज सोन,लोमश साहू,टिकेश्वर साहू,शैलेन्द्र,सहदेव साहू,बडी सख्या में परिचितों ने उत्साहवर्धन किया।

    नगरी।
    शुक्रवार,छिपलीपारा,नगरी में सिहावा विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डाॅ.लक्ष्मी ध्रुव के कर कमलों से विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी के आतिथ्य में यादव समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण, सी.सी. रोड निर्माण ,देउरपारा सुकारो बाई घर से पुल तक, सी.सी. रोड निर्माण, देउरपारा लोकेश घर से कमलेश घर तक सम्पन्न हुआ।
    डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव ने ग्रामवासियो को अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय भूपेश बघेल की सरकार में विकास की धारा ग्राम के अंतिम छोर तक पहुंच रही है। अभी वर्तमान में हमारे जिला से दुसरे जिला तक जोड़ने वाले पुल चिवर्री से चारभाठा मार्ग के सेलेरिया नदी 634.44 लाख व ग्राम बिरनासिल्ली के बालका नदी पर 794.62 लाख रूपये स्वीकृत पुल निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। छिपली पारा पंचायत के अन्तर्गत ही इस ढाई साल की अवधि में करोड़ो रूपयों के कई विकास कार्यो का भुमिपूजन व लोकार्पण हो चुका है। नलजल योजना छिपलीपारा, कर्णेश्वर मार्ग सिहावा मुख्य मार्ग पर पुल निर्माण किया जा रहा है। विधायक ने कहा की भुपेश बघेल की सरकार मुख्य योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी का भी लाभ गांव के महिला स्व-सहायता समूह के बहनो द्वारा रोजगार के रूप में लाभ ले रही है।
    यादव समाज के वर्षो पुराना मांग को विधायक द्वारा पुरा करने पर यादव समाज के लोगों द्वारा विधायक का अभार व्यक्त किया गया। इस कार्य क्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति श्रीमती शारदा ध्रुव सरपंच छिपलीपारा, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, लखनलाल ध्रुव सदस्य पीसीसी, रवि ठाकुर उप सरपंच, कैलाश सिंह पवार, सविता सोन, जसपाल कुंजाम, आशा बाई कुंजाम, त्रिवेणी साहु, दुलारी बाई साहू, प्रमिलाबाई साहू, सुकारो बाई, गजाधर, अनुसुईया, शान्ति ध्रुव, सियाराम, राधेश्याम, राघनी ठाकुर, मनीषा साहू, मालती बाई, लला बैस एवं छिपलीपारा के ग्रामवासी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision