Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi
रायपुर

रायपुर (6385)

धमतरी /Rajshekhar Nair

कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक बुधवार 07 अक्टूबर को आहूत की गई है। कार्यपालन अभियंता जल प्रबंध संभाग रूद्री एवं सचिव जिला जल उपयोगिता समिति श्री यू.डी.रामटेककर ने बताया कि दोपहर एक बजे से आयोजित इस बैठक में जलाशयों में पानी की उपलब्धता एवं खरीफ सिंचाई की समीक्षा सहित रबी फसल के लिए प्रस्तावित कार्ययोजन तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

धमतरी /Rajshekhar Nair

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग धमतरी द्वारा जिले में आज से 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव तथा आमदी का आकस्मिक निरीक्षण कर सर्वे अभियान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश मेडिकल अधिकारी को दिए।
आज सुबह सी.ई.ओ. श्रीमती गांधी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव (धमतरी) पहुंचीं, जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले की जानकारी ली। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे के पूर्व सभी प्रकार के डाॅक्यूमेंट्स एवं प्रारूप का परीक्षण करते हुए सघन रूप से सर्वे करने के निर्देश दिए, जिसके तहत सभी लोगों की जानकारी संकलित की जा सके। स्वास्थ्य जांच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी कर्मचारियों को मास्क सहित सैनिटाइजर का सतत् उपयोग करने, भीड़ की स्थिति निर्मित नहीं होने देने तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। खास तौर पर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व लोगों के प्राथमिक सम्पर्क में आने अमले को सतर्कता एवं सावधानी बरतने की बात कही। इसके बाद नगर पंचायत आमदी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर सी.ई.ओ. ने सर्वेक्षण के कार्य को देखा व आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आज से 12 अक्टूबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रत्येक घर के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इस दौरान धनात्मक मरीज पाए जाने पर उन्हें यथासम्भव होम आइसोलेशनध्कोविड केयर सेंटर में उपचार किया जाएगा। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में प्रथमतः मलिन बस्तियों के लाक्षणिक मरीजों को चिन्हांकित कर नमूने की जांच की जा रही है। साथ ही उच्च जोखिम वाले मरीजों जैसे शुगर, बीपी, सिकलीन, लकवा, टीबी, एचआईव्ही, मरीजों एवं न्यून प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को पृथक् से चिन्हांकित कर जांच की जा रही। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को भी दायरे में लाकर सर्वेक्षण का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को एंटीजन टेस्ट केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें जिला अस्पताल धमतरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुजरा, नारी, सिर्री, परखंदा, चटौद, कोर्रा, भखारा, मगरलोड, नगरी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलाडोंगरी, आमदी, भटगांव, कंडेल, खरेंगा, मेघा, करेली बड़ी, हसदा, सिंगपुर, कुकरेल, केरेगांव, दुगली, गट्टासिल्ली, सांकरा, सिहावा, बेलरगांव, बोराई तथा सिविल अस्पताल कुरूद में एंटीजन टेस्ट केन्द्र बनाया गया है।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में कुपोषण मुक्ति के लिए संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रथम वर्षगांठ पर आज इस अभियान की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाने वाली राज्य की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म (साड़ी) वितरण का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 5.30 बजे से होगा।
मुख्यमंत्री बघेल इस मौके पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से संबंधित कॉफी टेबल बुक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग पत्रिका का विमोचन करने के साथ ही इस अभियान पर तैयार डॉक्यूमेंट्री एवं कुपोषण की रोकथाम हेतु व्यवहार परिवर्तन के लिए सामाजिक संदेश देने हेतु बनाई गई फिल्म का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुपोषण अभियान से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा तथा सचिव प्रसन्ना आर. द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत बीते एक वर्ष में हासिल उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम 6.30 बजे अपने निवास कार्यालय से 'मोर बिजली एप' के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन श्री सुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक श्री हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि नि:शुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में वन आधारित उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को हर संभव मदद देगी। उन्होंने राज्य के उद्यमियों से इसके लिए आगे आने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री आज अपने निवास कार्यालय में उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से राज्य में वन आधारित औद्योगिक इकाईयों की स्थापना को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने राज्य में भरपूर वन संपदा के समुचित दोहन एवं इसके जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार से जोडऩे के लिए राज्य में वन आधारित औद्योगिक इकाईयों की स्थापना पर राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वन आच्छादित है। यहां प्रचुर मात्रा में वनौषधि एवं लघु वनोपज की उपलब्धता के साथ ही उद्यानिकी उत्पादन की असीम संभावनाएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि वनोत्पाद एवं उद्यानिकी उत्पाद से संबंधित औद्योगिक इकाईयों की स्थापना से राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और वनांचल के लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वनांचल के लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने तथा उन्हें रोजगार से जोडऩे के लिए सरकार प्रयासरत है। इस दिशा में वनांचल क्षेत्रों में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र स्थानीय समुदाय को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में राज्य सरकार द्वारा राज्य के 1300 वनांचल के गांव के लोगों को 5 लाख हेक्टेयर से अधिक वन भूमि के उपभोग का अधिकार सौंपा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण की वर्षों पुरानी नीति को तब्दील करते हुए इमारती पौधों के बजाए फलदार पौधों के रोपण को बढ़ावा दिया है। वन क्षेत्रों में इस साल 86 लाख से अधिक वनौषधि एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया है, ताकि इससे स्थानीय लोगों को फायदा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से जंगलों की सुरक्षा और वनांचल के लोगों को जीविकोपार्जन की गतिविधियों से जोडऩा इसका उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार, वनांचल क्षेत्रों में उद्यमियों के प्रस्ताव के अनुरूप वनौषधि एवं फलदार पौधों के रोपण को बढ़ावा देगी, ताकि वहां स्थापित होने वाले उद्योग को सहजता से कच्चा माल उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य की जलवायु विविधता तथा क्षेत्रवार अलग-अलग वनोत्पाद एवं उद्यानिकी उत्पाद के बारे में उद्योगपतियों को जानकारी दी और कहा कि उद्यमियों के प्रस्ताव के अनुरूप सरकार इसको बढ़ावा देने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि वन आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत नरवा (नाला) उपचार के जरिए राज्य में सतही जल के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 1300 से अधिक नालों को उपचार का किया जा रहा है, जिसमें से अधिकांश नाले वन क्षेत्रों में स्थित है। इसकी वजह से वनांचल क्षेत्रों में लगने वाले उद्योगों के लिए पानी की उपलब्धता भी सहजता से सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए मानव संसाधन भी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से राज्य के विभिन्न अंचलों में वन आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए प्रस्ताव देने के साथ ही आवश्यक तैयारियां शुरू करने की भी बात कही।

धमतरी। राजशेखर नायर

एल बी संवर्ग के शिक्षकों ने गांधी जयंती के अवसर पर सत्याग्रह आंदोलन किये।फेसबुक,ट्विटर के माध्यम से सरकार टैग करके अपनी मांगों को रखे।प्रमुख मांगो में जनघोषणा पत्र के आधार पर क्रमोन्नति,पदोन्नत्ति, वेतन विसंगति,पुरानी पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, मंहगाई भत्ता, व 2 वर्ष से अधिक सेवा पर वेटेज के साथ जुलाई से संविलियन करने की मांग की है।अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल,सचिव टीकमचंद सिन्हा,कोषाध्यक्ष तोमल साहू के नेतृत्व में नगरी विकासखण्ड के हजारों शिक्षक एल.बी. संवर्ग सत्याग्रह में शामिल हुए। प्रांतीय आईटी सेल सदस्य कैलाश सोन ने बताया कि विगत 23 वर्षो से एक ही पद में कार्य कर रहे है पर आज तक क्रमोन्नति और पदोन्नति के लिए मोहताज है,जबकि अन्य विभागों में क्रमोन्नति और प्रमोशन होते है।
संगठन मंत्री शांतनु साहू,उपाध्यक्ष गिरधारी साहू,डॉ.आशीष नायक,डोमार सिंग ध्रुव,सुरेश ध्रुव,खम्मन गंजीर,महेश कोषरे,सिधेश्वर साहू,पुष्पेंद्र साहू,खिलेश्वर साहू,ओमप्रकाश देव,मोहित साहू,प्रफुल्ल सिंहसार,देवप्रकाश ताम्रकर,प्रदीप बनपेला,हेमंत ठाकुर,संतोष कुंजाम,महेश सोरी,देवेंद्र साहू,श्रवण देवांगन,मिलाप देवांगन,टिकेश साहू,धनंजय साहू,श्रीमती निशा साहू,सावित्री साहू ने नगरी विकासखंड के सभी शिक्षक साथियों को 2 अक्टूबर के सत्याग्रह में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया है।

धमतरी। राजशेखर नायर

अर्जुनी थाना के ग्राम बॉर्डर में पुल के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है । एक युवक घायल बताया जा रहा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर पहुंची अर्जुनी थाने की पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। तो वहीं शवों का पंचनामा करवाकर उनको पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना के ग्राम बॉर्डर निवासी प्रभु राम 70 वर्ष अपने पुत्र परसराम ध्रुव के साथ बाइक क्रमांक सीजी 05 वी 0894 पर सवार होकर बैंकिंग कार्य के चलते सहकारी बैंक सांकरा आया हुआ था । यहां से काम निपटाने के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे, तभी बोडरा के पास सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी भिड़ंत हो गई । भिड़ंत के बाद वे दोनों वहीं गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण प्रभु राम ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं अन्य बाइक चालक बाना पानी नरहरपुर निवासी गंगाराम नेताम ने भी गंभीर चोट लगने के कारण वही पर दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई । किसी ने तत्काल 108 वाहन को सूचना दी । वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई । घायल और मृतकों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है परसराम के सिर में गंभीर चोटे आई है जिसका इलाज चल रहा है। अर्जुनी थाना पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

धमतरी। राजशेखर नायर

अर्जुनी थाना के ग्राम बॉर्डर में पुल के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है । एक युवक घायल बताया जा रहा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर पहुंची अर्जुनी थाने की पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। तो वहीं शवों का पंचनामा करवाकर उनको पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना के ग्राम बॉर्डर निवासी प्रभु राम 70 वर्ष अपने पुत्र परसराम ध्रुव के साथ बाइक क्रमांक सीजी 05 वी 0894 पर सवार होकर बैंकिंग कार्य के चलते सहकारी बैंक सांकरा आया हुआ था । यहां से काम निपटाने के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे, तभी बोडरा के पास सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी भिड़ंत हो गई । भिड़ंत के बाद वे दोनों वहीं गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण प्रभु राम ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं अन्य बाइक चालक बाना पानी नरहरपुर निवासी गंगाराम नेताम ने भी गंभीर चोट लगने के कारण वही पर दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई । किसी ने तत्काल 108 वाहन को सूचना दी । वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई । घायल और मृतकों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है परसराम के सिर में गंभीर चोटे आई है जिसका इलाज चल रहा है। अर्जुनी थाना पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

धमतरी/ राजशेखर नायर

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि जिले में गिरदावरी का काम पूर्ण हो चुका है, किन्तु इसके लिए सहकारी समितियों में शत-प्रतिशत किसानों से निर्धारित प्रारूप में स्वघोषणा पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अभाव में किसानों से धान क्रय करना संभव नहीं होगा, इसलिए प्रत्येक किसान से आवश्यक रूप से भरा हुआ घोषणा पत्र प्राप्त करें। इसके अलावा कलेक्टर ने अविवादित बंटवारा, नामांतरण फर्द बंटवारा जैसे प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक तहसील में दो-तीन साल से अनेक मामले लंबित हैं। इनके समुचित निबटारे के लिए जरूरी होने पर राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने हरहाल में प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।
गंगरेल जलाशय में स्थित जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह में आज सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की व्यापकता को देखते हुए कार्यालयों में आवश्यक उपाय करने के लिए कहा। इसके तहत कार्यालय के स्टाफ सहित वहां आने वाले लोगों के लिए गुणवत्ता वाले मास्क की अनिवार्यता, सैनिटाइजर का नियमित उपयोग तथा कार्यालयों की सफाई के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट का उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही नस्ती से संबंधित कार्य बार-बार न करके एक ही समय में करते हुए हाथों को सैनिटाइज करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में हुई अब तक 40 मौतों में सिर्फ तीन मौतें ही कोरोना वायरस से हुई हैं, जबकि शेष 37 मरीज को-माॅर्बिडिटी (अन्य गम्भीर बीमारी जैसे मधुमेह, रक्तचाप, अस्थमा, टीबी, हृदय विकार आदि से ग्रसित) के चलते हुई है। उन्होंने आमजनता की सहुलियतों को दृष्टिगत करते हुए छोटे राजस्व प्रकरणों के निबटारे के लिए संबंधित हल्का पटवारी के साथ कैम्प लगाने के भी निर्देश दिए, जहां पर नामांतरण, बंटवारा जैसे प्रकरणों का मौके पर निराकरण कराया जा सके। उन्होंने जिले की सभी तहसीलों में ऐसे प्रकरणों की लम्बी फेहरिस्त पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पेशी को तारीख दर तारीख आगे बढ़ाने के बजाय सभी पक्षकारों की मौजूदगी में आम राय तैयार करें। पिछली बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार एक माह के भीतर पटवारी प्रतिवेदन प्राप्त करने व इश्तहार का प्रकाशन करने के लिए तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया। इसके लिए प्रक्रिया का अध्ययन कर फौरी तौर पर निर्णय देने पर जोर दिया, जिससे कि आवेदकों को वाद-प्रतिवाद के लिए अनावश्यक रूप से बार-बार परेशानी उठानी न पड़े। कलेक्टर ने कहा यह भी कहा कि कोर्ट में बैठने की निर्धारित तिथि में वह प्रत्येक तहसील का दौरा कर फर्द बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर की जाने वाली कार्रवाई को स्वयं उपस्थित रहकर परीक्षण करेंगे। जरूरत पड़ने पर लंबित प्रकरणों के निष्पादन के लिए राजस्व अधिकारियों को पृथक् से प्रशिक्षण देने की बात भी उन्होंने कही। इसके अलावा सभी प्रकरणों की सुनवाई इस माह से ई-कोर्ट के माध्यम से ही करने तथा आदेश जारी वहीं से करने के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया। साथ ही आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में जहां तक संभव हो, हितग्राहियों को अविलम्ब सहायता राशि का पूरा लाभ मिल सके, ऐसा प्रयास करने की बात कही। इसी तरह पंचायती राज अधिनियम के तहत धारा-40 की सही व्याख्या करने के लिए इसमंे निहित प्रावधानों व नियमों का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर ने बैठक में डायवर्सन, नजूल पट्टा निर्माण एवं वितरण, अतिक्रमण एवं नियमितिकरण, नामांतरण, सीमांकन, विवादित एवं अविवादित बंटवारा, ई-कोर्ट में प्रकरण, पटेल एवं कोटवार नियुक्ति सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा तहसीलवार करते हुए शीघ्रता से निष्पादित करने के निर्देश उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित तीनों अनुभाग के अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार मौजूद थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)