
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
खेल /शौर्यपथ / मोहम्मद नबी के ऑलराउंड खेल, रस्टन चेज और स्कॉट कुगलीन की शानदार गेंदबाजी से सेंट लूसिया जॉक्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) मैच में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट को 10 रन से हराया। इस जीत से डेरेन सैमी की अगुवाई वाली टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहु्ंच गई है। उसके तीन मैचों में चार प्वॉइंट्स हैं, जबकि पैट्रियट को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर जॉक्स 12वें ओवर तक एक विकेट पर 102 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था, लेकिन सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लैचर (46) के आउट होते ही उसकी पारी बिखर गयी और 18वें ओवर में स्कोर छह विकेट पर 137 रन हो गया।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नबी ने 22 गेंदों पर नॉटआउट 35 रन बनाए, जिससे जॉक्स 20 ओवर में छह विकेट पर 172 रन तक पहुंचने में सफल रहा, जो इस सीपीएल में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। आखिरी दो ओवरों में 32 रन बटोरने वाले नबी ने एक चौका और तीन छक्के लगाए। अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर ने इसके बाद चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया और पैट्रियट को आठ विकेट पर 162 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। कुगलीन ने 33 रन देकर चार और चेज ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए।
एक अन्य मैच में गयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने जमैका तल्लवाह के आंद्रे रसेल के तूफानी अर्धशतक के बावजूद अपने कम स्कोर का सफल बचाव किया और 14 रन से जीत दर्ज की। इससे वॉरियर्स के भी तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं और वो संयुक्त टॉप पर है। वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर ब्रेंडन किंग (29) और चंद्रपॉल हेमराज (21) के बीच पहले विकेट के लिये 56 रन की साझेदारी के बावजूद 19.1 ओवर में 118 रन बनाए। तल्लावाह की तरफ से मुजीब उर रहमान और कार्लोस ब्रेथवेट ने तीन-तीन जबकि संदीप लेमिचाने ने दो विकेट लिए।
तल्लावाह के सामने 119 रन का लक्ष्य था लेकिन 13वें ओवर में उसका स्कोर पांच विकेट पर 48 रन हो गया। रसेल ने अपने स्वभाव के अनुरूप आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर चार चौकों ओर पांच छक्कों की मदद से नॉटआउट 52 रन बनाए, लेकिन तब भी उनकी टीम सात विकेट पर 104 रन तक ही पहुंच पाई।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर एंट्री मारी है। दरअसल, पहले कंगना रनौत की टीम उस अकाउंट को मैनेज करती थी। लेकिन अब उसकी डोर कंगना ने खुद अपने हाथ में पकड़ ली है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने फैन्स को दी। वीडियो में कंगना ने बताया कि उन्होंने कई ब्रैंड्स को इसलिए मना किया क्योंकि वह चाहते थे कि कंगना ट्विटर जॉइन करें। अब आखिरकार कंगना ट्विटर पर आ ही गई हैं। जैसे ही कंगना ने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, फैन्स ने #BollywoodQueenOnTwitter ट्रेंड करना शुरू कर दिया।
इसके कुछ ही समय बाद कंगना ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘बॉलीवुड वालों का कहना है, कंगना अपने अजेंडा के चलते ट्विटर पे आई है। आज मैं यह साफ़ कह देना चाहती हूं की हां मेरा अजेंडा है.. 1) राष्ट्रवाद 2) राष्ट्रवाद 3) राष्ट्रवाद’।
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील ने कंगना रनौत पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वह अपने अजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए और जिन लोगों से उनको दिक्कत है, उनके खिलाफ स्कोर सेटल करने के लिए हमला बोल रही हैं। वह अपनी ही ट्रिप पर दिखाई दे रही हैं। सुशांत के परिवार का उनके दावों के साथ कुछ भी लेना-देना नहीं है।
हालांकि, विकास सिंह ने यह भी कहा कि कंगना ने कुछ जरूरी मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'सभी को पता है कि इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद चलता है। सुशांत को भी इसका सामना करना पड़ा। लेकिन मामले में यह जांच का प्रमुख बिंदु नहीं है। हां, थोड़ा बहुत जरूर हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि प्रमुख मामला रिया और उसके गैंग का है, जिसने सुशांत का शोषण किया और न जाने उसे खत्म करने के लिए क्या-क्या किया।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / एक तरफ सरकार लॉक डाउन को हटा रही है वही दूसरी तरफ देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है ऐसे में संक्रमित क्षेत्र को भी कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जा रहा है . कहने को तो जिन्दगी डर और बल के साए में लौट रही है किन्तु अभी भी व्यापार अधुरा ही है जिन्दगी पूरी तरह पत्री में नहीं लौटी ऐसे में ३१ अगस्त के बाद केसीसी का लोन नहीं जमा करने वालो को ४ की जगह ७ प्रतिशत ब्याज सहित कर्जा चुकाना पड़ेगा .
यह खबर उन किसानों के लिए है जिन्होंने खेती-किसानी के लिए बैंकों से लोन ले रखा है. अगर वो अगले 7 दिन के अंदर किसान क्रेडिट कार्ड पर लिया गया पैसा बैंक को वापस नहीं करते हैं तो उन्हें 4 की जगह 7 फीसदी ब्याज देना पड़ेगा. खेती-किसानी के लोन पर सरकार ने 31 अगस्त तक पैसा जमा करने की मोहलत दी है.
आमतौर पर केसीसी पर लिए गए लोन को 31 मार्च तक वापस करना होता है. उसके बाद किसान (Farmer) फिर अगले साल के लिए पैसा ले सकता है. जो किसान समझदार हैं वो समय पर पैसा जमा करके ब्याज में छूट का लाभ उठा लेते हैं. दो-चार दिन बाद फिर से पैसा निकाल लेते हैं. इस तरह बैंक में उनका रिकॉर्ड भी ठीक रहता है और खेती के लिए पैसे की कमी भी नहीं पड़ती. अब और छूट मिलने की संभावना कम ही है, क्योंकि लॉकडाउन खत्म हो गया है. कृषि गतिविधियां भी पटरी पर आ गई हैं. मोदी सरकार ने लॉकडाउन को देखते हुए इसे 31 मार्च से बढ़ाकर पहले 31 मई किया था. बाद में इसे और बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया गया. इसका मतलब यह है कि किसान केसीसी कार्ड के ब्याज को सिर्फ 4 प्रतिशत प्रति वर्ष के पुराने रेट पर 31 अगस्त तक भुगतान कर सकते हैं. बाद में यह महंगा पड़ेगा.
केसीसी पर कैसे कम लगता है ब्याज?
खेती-किसानी के लिए केसीसी पर लिए गए तीन लाख रुपये तक के लोन की ब्याज दर वैसे तो 9 फीसदी है. लेकिन सरकार इसमें 2 परसेंट की सब्सिडी देती है. इस तरह यह 7 फीसदी पड़ता है. लेकिन समय पर लौटा देने पर 3 फीसदी और छूट मिल जाती है. इस तरह इसकी दर जागरूक किसानों के लिए मात्र 4 फीसदी रह जाती है. आमतौर पर बैंक किसानों को सूचित कर 31 मार्च तक कर्ज चुकाने के लिए कहते हैं. अगर उस समय तक कर्ज का बैंक को भुगतान नहीं करते हैं तो उन्हें 7 फीसदी ब्याज देना होता है.

तमिलनाडु / शौर्यपथ / सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल कांड में आरोपी महिला कॉलेज की प्रोफेसर को मद्रास हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के 11 महीने बाद सशर्त जमानत दी है. मदुरैई बेंच के जस्टिस एन किरूबाकरण और एसएस सुंदर ने निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर निर्मला देवी को जमानत दी है. प्रोफेसर पर आरोप है कि वह महिला छात्राओं को मदुरैई कामराज यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अच्छे नंबर और पैसों का लालच देती थी. सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि उन्हें जमानत देने पर कोई एतराज नहीं है. कोर्ट ने प्रोफेसर को पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए हैं और मीडिया में किसी तरह का इंटरव्यू देने से मना किया, जिससे जांच प्रभावित हो.
इससे पहले निचली कोर्ट और हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी. प्राइवेट कॉलेज देवंगा आर्ट्स कॉलेज की प्रोफेसर देवी को पिछले साल 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. प्रोफेसर का छात्राओं के साथ बातचीत का एक ऑडियो वायरल होने के बाद कॉलेज और एक महिला फोरम की शिकायत पर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी. ऑडियो क्लिप में प्रोफेसर कथित रूप से कुछ अधिकारियों के साथ छात्राओं को 'एडस्ट' करने की सलाह दे रही थीं.
गिरफ्तारी से पहले कॉलेज की अंदरूनी जांच के बाद प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था. ऑडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ने पर मामले को राज्य की सीआईडी को सौंप दिया गया था. देवी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर वी मुरुगन और रिसर्च छात्र करुप्पासामी को भी इस मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद इन दोनों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी. पिछले साल सितंबर महीने में सीबी-सीआईडी ने 200 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी. इससे पहले जुलाई महीने में 1600 पेज की प्री चार्जशीट दाखिल की गई थी.
http://shouryapathnews.in/index.php/cg/durg/item/2056-2020-08-22-12-41-07

दुर्ग / शौर्यपथ / २३ अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन है . मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए दुर्ग एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार पारंपरिक रूप से मनाएंगी, जन्मदिन के अवसर पर सभी एनएसयुआई कार्यकर्त्ता “मोर गौठान, मोर ज़िम्मेदारी” अभियान की पूरे राज्य में शुरुवात करेगी।
एनएसयुआई दुर्ग कल पुलगांव के गौठान में रहने वाले पशुओं के लिए पूरे साल चारे का इंतजाम भी करेंगे साथ ही पुलगांव चौक में सोनू साहू 12 के नेतृत्व मे मास्क सेनिटाइजर वितरण कर आम राहगीरों को मुँह मिठा भी कराया जाएगा. इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, नगर निगम के सभापति राजेश यादव, दीपक दुबे, जयंत देशमुख सहित कांग्रेसजन भी मौजूद रहेंगे।
बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौवंश के संरक्षण और हाल ही में गोधन न्याय योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के माध्यम से देश दुनिया की सबसे बड़ी गौसेवा शुरू की है। इसी गौसेवा के भाव के साथ रविवार को गौठान में प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मन जिले के गौठान में जाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व के रूप में मान. मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन को मनाना है, साथ ही सबको गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, राम गमन पथ संयोजन एवं गौठान योजना के लाभ बताना हैं।
कार्यक्रम इस अनुसार रहेगा-
● गौ सेवक
● गौठान समिति एवं ग्वालों का सम्मान।
● किसानों से राजीव गांधी न्याय योजना के लाभ पर चर्चा कर वीडियो बनाना हैं।
● गौधन न्याय योजना से लाभान्वित हुए आमजनों से चर्चा।
इस दौरान जिले के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला/विधानसभा/ब्लॉक पदाधिकारी, सोशल मीडिया समन्वयक, छात्रसंघ पदाधिकारी, विश्विद्यालय/महाविद्यालय पदाधिकारी, स्कूल यूनिट सहित समस्त कार्यर्ताओं की उपस्तिथि रहेंगे हैं।
कार्यक्रम की जानकारी एनएसयुआई के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू ने दी .
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
