
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी शौर्यपथ
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शशि पवार के नेतृत्व में भाजपा के प्रमुख नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम को धमतरी कलेक्टर से मिले तथा धमतरी नगर निगम द्वारा क्रय किये गये खाद्य सामग्री किट, मास्क एवं सैनेटाइज़र तथा क्लोरीन टेबलेट की खरीद में बरती गई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा का कहना है कि उपरोक्त सभी खरीद में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है तथा गंभीर अनियमितता बरती गई है। भंडार क्रय नियमों को ताक में रख कर खरीद की गई है। महापौर तथा पार्षद निधि से क्रय किये गये खाद्य सामग्री किट वितरण का मामला हो या मास्क एवं सैनेटाइज़र के वितरण का मामला हो सभी सामग्रियों कोरोना महामारी के संकटकालीन परिस्थितियों में अति आवश्यक सेवा के अंतर्गत आता है जिसमे गुणवत्ताविहीन सामग्रियां आम जनता को वितरित करना तथा क्रय नियमों का उल्लंघन करते हुये अधिक कीमतों में सामग्री क्रय किया जाना महापौर सहित निगम प्रशासन की संवेदनहीनता को दिखाता है। इतना ही नही हाल ही में प्रदेश में बढ़ रहे पीलिया के प्रकोप से बचाव हेतु क्रय किये गये क्लोरीन टेबलेट में तो नगर निगम की बहुत बुरी फजीहत हुई है। शिकायत आने पर निगम प्रशासन को वार्डों में वितरण हेतु जा चुकी क्लोरीन दवाओं को वापस बुलाना पड़ा। स्वयं निगम के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि इसमें अनियमितता हुई है तथा उसकी जाँच के आदेश भी दिए गये। भ्रष्टाचार किस कदर व्याप्त है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो दवाएं क्रय की गई उनके डिब्बों पर Not For Sale तथा For Govt Supply only अंकित था जिसकी पुष्टि निगम प्रशासन भी कर रहा है। ऐसे में संकटकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सामग्रियों के खरीद एवं वितरण में जो धांधली हुई है वो गंभीर अनियमितता तथा कदाचार की श्रेणी में आती है तथा यह एक आपराधिक कृत्य है। भाजपा ने अपने ज्ञापन में महामहिम से प्रार्थना की है कि उपरोक्त प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच कराकर समस्त दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा नगर निगम को भंग करने की अनुशंसा करे। कलेक्टर से मिले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन शहर मंड़ल अध्यक्ष विजय साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदत्त उपाध्याय शरद चौबे ऋषभ देवांगन हेमंत चंद्राकर उपस्थित थे।
धमतरी शौर्यपथ
कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार कोविद-19 कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित संयुक्त जांच दल के द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगातार दबिश देकर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर आवश्यक वस्तुओं का विक्रय करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खाद्य विभाग, नापतौल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगर निगम के संयुक्त जांच दल द्वारा स्थानीय गोलबाजार क्षेत्र में मेसर्स मनोज किराना स्टोर्स में जांच के दौरान प्रतिबंधित गुटखा, बीड़ी विक्रय किया जाना पाया गया। दुकानदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनसे 10 हजार रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। इसके पहले शहर के दो व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में टीम द्वारा दबिश देकर उनसे कुल छह हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार आज दल द्वारा कुल 16 हजार रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि शहर में नमक की कमी के संबंध में उड़ाई गई अफवाह को लेकर कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मांग के अनुरूप जिले में नमक की आपूर्ति सामान्य है तथा शासकीय वेयर हाउसों और निजी फर्मों में यह पर्याप्त मात्रा में स्टाॅक में भण्डारित है।
धमतरी शौर्यपथ
रबी फसल की कटाई तथा खराब मौसम एवं लाॅकडाउन के दौरान कृषि कार्यो के सुचारू रूप से संचालन के चर्चा के लिए आज कुरुद अनुभाग अंतर्गत कुरुद, मगरलोड, भखारा के किसानों एवं कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक एसडीएम कुरूद श्रीमती योगिता देवांगन के द्वारा आयोजित की गई। बैठक में कृषकों द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में बारिश होने के कारण खेतों की जमीन की सतह गीली है, इससे हार्वेस्टर से फसल कटाई किया जाना सम्भव नहीं है। साथ ही ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य जारी होने के कारण मजदूर मिलने की समस्या है। कृषकों से कहा गया कि हार्वेस्टर चालक, जो छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से आए हैं और जो चालक दूसरे राज्यों से 14 दिन पूर्व से प्रदेश के किसी भी जिले मे निवासरत हैं, उनका मेडिकल चेकअप करवाकर गांव के बाहर निवास कर काम लिया जा सकता है। इसी तरह जो हार्वेस्टर चालक 14 दिन की समयावधि पूरा किये बिना दूसरे राज्यों से हार्वेस्टर सहित आए हैं, उन्हें 14 दिन तक कोरंटाइन कर उनके हार्वेस्टर मशीन को स्थानीय चालक द्वारा उपयोग कर फसल कटाई का काम लिया जा सकता है। इसके अलावा कृषकों को गौठान में पैरादान किये जाने प्रेरित किया गया। साथ ही रबी फसल पश्चात फसल अवशेष को नहीं जलाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जलाये जाने पर दंडात्मक कार्यवाही किए जाने संबंधी जानकारी बैठक में दी गयी। उक्त बैठक में एफपीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
धमतरी शौर्यपथ
जिले के 370 ग्राम पंचायत में से 355 ग्राम पंचायत में कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी के निर्देशन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत भूमि सुधार कार्य, नया तालाब निर्माण कार्य, तालाब गहरीकरण कार्य, डबरी निर्माण कार्य, मिट्टी सड़क निर्माण कार्य, नाला सफाई कार्य, डब्ल्यू.बी.एम. सड़क निर्माण कार्य, सामुदायिक डबरी निर्माण कार्य, सामुदायिक पशु आश्रय निर्माण कार्य, सार्वजनिक नाडेप निर्माण कार्य, सार्वजनिक वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य, वृक्षारोपण रखरखाव कार्य, नाला में डाइक निर्माण कार्य, पक्की नाली निर्माण कार्य, अजोला टैंक निर्माण कार्य, निजी तालाब निर्माण कार्य, कच्ची नाली निर्माण कार्य इत्यादि 1616 निर्माण कार्य जारी है। लाॅकडाउन से निपटने ग्रामीण मजदूरों के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत कार्य सशक्त माध्यम बना। इससे ग्रामीण मजदूर राहत महसूस कर रहे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 01 लाख 55 हजार 798 पंजीकृत परिवार हैं जिसमें 99 हजार 780 मजदूर मनरेगा के कार्यों में लगे हुए हैं। लाॅकडाउन के दौरान कई मजदूर परिवार आभाव की जिंदगी जी रहे थे। पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। कार्य के एवज में समय पर मजदूरी भुगतान होने से मजदूरों में खुशियां छायी हुई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि-पंचायतों में मनरेगा कार्य खुलने से कार्य मंे तेजी आई है। मांग अनुसार मजदूरों को काम दिया जा रहा है। इन कार्यों में 99 हजार 780 श्रमिक नियोजित हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, मनरेगा से संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से कराये जा रहे है।*
धमतरी शौर्यपथ
अवशयक वस्तुओं की कीमत नहीं बढ़ाने व्यवसायियों से की अपील
जिले में वर्तमान में कुल 2077 क्विंटल नमक का भण्डारण है तथा आगामी दो-तीन दिनों में नमक के अतिरिक्त स्टाॅक की आवक सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने यह स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में इस समय कुल 2077.63 क्विंटल नमक का भण्डारण है, जिसमें 1926.63 क्विंटल नमक जिले में स्थित सहकारी क्षेत्र के वेयर हाउसों में तथा 151 क्विंटल नमक जिले की पांच निजी फर्मों में भण्डारित है। उन्होंने बताया कि जिले में नमक की किसी तरह की कमी नहीं है तथा चिल्हर राशन व्यापारियों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें व उचित एवं निर्धारित मूल्य पर ही इसका विक्रय करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उपभोक्ताओं से भी उचित दाम पर ही नमक खरीदने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नमक की कमी के संबंध में मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त जांच दलों को शहर के प्रतिष्ठानों में दबिश देने के निर्देश दिए गए। अधिक मूल्य पर नमक बेचने वाले शहर के दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया, साथ ही भविष्य में ऐसा कृत्य नहीं करने की समझाइश भी दी गई। उल्लेखनीय है कि कोविद-19 वायरस के संभावित संक्रमण को लेकर जिले में लाॅकडाउन प्रभावी है। ऐसे में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध ढंग से आपूर्ति सुनिश्चित करने लगातार प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
भिलाईनगर / शौर्यपथ / भिलाई निगम द्वारा निगम क्षेत्र के निस्तारी वाले तालाबों में जलभराव के पूर्व आसपास की सफाई कराई जा रही है, ताकि तालाबों में बाहर से गंदगी न आए। वार्ड 16 के तालाब में जलभराव किया जा रहा है जहां झिल्ली, पन्नी एवं अन्य ठोस पदार्थ के कचरों को रोकने निगम की ओर से जाली लगाया जा रहा है। ग्रीष्म ऋतु में आमजन को निस्तारी की समस्या न हो तथा आसपास के क्षेत्रों का वाटर लेवल बना रहे इसके लिए निगम क्षेत्र के तालाबों से झिल्ली, पन्नी व कचरे को निकालकर साफ किया जा रहा है। तालाब में साफ पानी का भराव हो इसके लिए नहर किनारे भी सफाई कराई जा रही है। कुछ जोन में कैनाल की भी सफाई कराई गई है ताकि जलभराव में रुकावट न हो।
तालाबों में जलभराव पश्चात जल शुद्धिकरण के लिए एलम आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। जोन 02 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि भिलाई निगम क्षेत्र के लोगों के निस्तारी की व्यवस्था को बेहतर बनाने निगम प्रशासन द्वारा जोन क्षेत्रों के कैनाल एवं तालाबों की सफाई के पश्चात बड़े नालियों में जाली लगाई जा रही है, जिससे झिल्ली, पन्नी व अन्य कचरों को तालाब में फैलने से रोका जा सके। आज वार्ड 16 के नकटा तालाब व ढौर तालाब में जलभराव किया गया। तालाब में जलभराव से क्षेत्र के नागरिकों को निस्तारी के लिए सहुलियत होगी।
इन तालाबों की हो गई सफाई -
जोन के स्वच्छता अधिकारियों ने बताया कि तालाबों के आसपास फैली गंदगी, झिल्ली, पन्नी व अन्य कचरे को निकाला जा रहा है। इसके अलावा आवागमन के लिए तालाब के समीप के स्थलों सफाई किया जा रहा है। वार्ड 28 के दर्री तालाब, वार्ड 21 श्यामनगर, वार्ड 27 के घासीदास नगर तालाब, जोन कं. 01 में वार्ड 01 शीतला तालाब, वार्ड 02 स्मृतिनगर तालाब, वार्ड 03 भेलवा तालाब, वार्ड 04 संजयनगर तालाब, वार्ड 07 दाउबाड़ा तालाब, हुडको तालाब, आल्हा बंद तालाब, जोन कं. 02 में वार्ड 27 घासीदास नगर तालाब, कुरूद बस्ती वार्ड 16 में शीतला तालाब, नकटा तालाब, ढौर तालाब, केम्प तालाब, जोन कं. 03 में वार्ड 21 बैकुंठधाम तालाब, श्यामनगर तालाब व सेक्टर 02 तालाब, जोन कं. 04 में दर्री तालाब व सूर्यकूंड तालाब की सफाई हो चुकी है।
अधिक दर पर नमक बेचे जाने की सूचना पर 34 दुकानों में कराई गई जांच
दो दुकानों में अधिक दर पर नमक बेचते पाया गया दुकानों को सील कर दी गई
अधिक दर पर नमक बेचे जाने की शिकायत खाद्य विभाग के कन्ट्रोल रूम नंबर 78984-10930 पर होगी दर्ज
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने बाजार में नमक उपलब्ध नहीं होने तथा अधिक दर पर बेचे जाने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए आज अधिकारियों की टीम बनाकर पूरे जिले में 34 स्थानों में जांच कराई गई। जांच में राजू किराना स्टोर्स रामदेव बाबा मंदिर के सामने पुराना गंज चौक राजनांदगांव तथा अमर किराना स्टोर्स रेल्वे क्रासिंग के पास तुलसीपुर में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर नमक बेचना पाया गया।
अधिकारियों की टीम ने दोनों किराना स्टोर्स को सील कर दी गई। कलेक्टर मौर्य ने इसी मामले में खाद्य विभाग के अधिकारियों को अधिक दर पर नमक विक्रय किया जाना पाए जाने पर दुकानों को सील करते हुए संबंधित के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला खाद्य अधिकारी किशोर कुमार सोमावार ने आज यहां बताया कि कलेक्टर मौर्य के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, खाद्य अधिकारी, तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक तथा नगरी निकायों के अधिकारियों द्वारा आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 34 स्थानों पर दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में दो दुकानों में अधिक दर पर नमक बेचने की शिकायत सही पाई गई। अन्य दुकानों में की गई जांच में पर्याप्त मात्रा में नमक होना पाया गया। अधिक दर पर नमक बेचने की शिकायत के संबंध में अधिकारियों ने गोपनीय रूप से नमक की खरीदी खुदरा दुकानों से कराई गई। इन दुकानों में उचित दर पर नमक का विक्रय किया जाना पाया गया।
अधिकारी सोमावार ने बताया कि जिले की दुकानों में पर्याप्त मात्रा में नमक उपलब्ध है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों से वितरित किए जाने वाले नमक का भी पर्याप्त स्टॉक शासकीय गोदामों में उपलब्ध है। श्री सोमावार ने बताया कि नमक के पैकेट में उल्लेखित अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर नमक का विक्रय नहीं किया जाएगा। ऐसे नमक पैकेट जिनमें अधिकतम विक्रय मूल्य अंकित नहीं है। उन्हें 10 रूपए प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय किए जाने के संबंध में शिकायत खाद्य विभाग के कन्ट्रोल रूम नंबर 78984-10930 पर दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित दुकान को सील करते हुए दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर मौर्य ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कही पर भी नमक की कमी नहीं है। नमक की दो रेक पहले से ही अनलोड हो रही है। उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। श्री मौर्य ने कहा कि जिन लोगों ने अधिक मूल्य पर नमक की खरीदी की है। वे एसडीएम आफिस में जाकर शपथ पूर्वक शिकायत कर सकते हैं। शिकायत की जांच की जाएगी। कलेक्टर मौर्य ने कहा कि आज राजनांदगांव शहर की दो दुकानों को सील की गई है। आगे जांच की जा रही है। कलेक्टर मौर्य ने कहा कि जिले में नमक की कमी नहीं है। जानबूझकर अफवाह फैलाई गई है, ताकि मनमाने मूल्य पर नमक बेच सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोराना वायरस के नियंत्रण और रोकथाम के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन के तीसरे चरण में छूट के बाद जन स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतने आज विधायक अरुण वोरा जी एवं महापौर धीरज बाकलीवाल दिशा निर्देश पर वृहद स्तर पर लगभग 10 गाड़ियों से सेनेटाईजेशन मार्च शहर में प्रारंभ कराया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की दुकानें खुलने के पूर्व ही मार्केट क्षेत्र में सेनेटाईजर का छिड़काव कराया गया।
कार्य के दौरान निगम आयुक्त इंद्रजत बर्मन, कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, एमआईसी मेंबर ऋषभ जैन, मनदीप सिंह भाटिया, वरिष्ठ कांगे्रस नेता व पार्षद मदन जैन, जिेन्द्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, अल्ताफ अहमद एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि करीब 45 दिनों बाद शहर की दुकानें खुलने से मार्केट में आवाजाही बढ़ रही है । महापौर श्री बाकलीवाल ने बताया शहर बाजार क्षेत्र जल्द चालू हो रहा है ऐसे में शहर वासियों के स्वास्थ्य चिंता करना हमारा दायित्व है इसे देखते हुये आज विधायक अरूण वोरा जी के मार्गदर्शन में शहर के समस्त व्यवसायिक क्षेत्र, शॉपिंग कांप्लेक्स एरिया, बाजार क्षेत्र के चारों तरफ व्यापक रूप सेनेटाइजेशन कार्य शुरू किया गया है । महापौर धीरज बाकलीवाल ने अरुण वोरा जी के साथ इंदिरा मार्केट क्षेत्र फुल बाजार एरिया समस्त बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया उन्होंने स्वयं सैनिटाइजर मशीन से कुछ क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव भी किए ।
सेनेटाईजिंग कार्य शनीचरी बाजार से इंदिरा मार्केट होते हुए फ़रिश्ता काम्प्लेक्स सहित शहर के सभी दुकानों के ताला खुलने के पहले सुबह से ही वृहद स्तर पर सेनेटाइजेशन किया गया।
मुख्य बाजार में सेनेटाइज करने फायर ब्रिगेड वाहन, टैंकर व पोर्टेबल स्प्रेयर मशीन की लगभग 10 गाड़ियों में हजारों लीटर सेनेटाइजर का स्प्रे किया गया। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे बचने के लिए सावधानी ही एकमात्र उपाय है। शहर में सेनेटाइजेशन अभियान प्रारंभ कर महाअभियान की शुरुवात की गई है। हर वार्ड के गली- मोहल्लों में भी सेनेटाइजेशन किया जा रहा है । विधायक वोरा ने बताया कि लॉक डाउन के प्रथम चरण से ही शहर के 60 वार्डों में 46 हजार सूखे राशन पैकेट बांटने का लक्ष्य रखने के साथ ही पके हुए भोजन का वितरण किया गया। हमारा लक्ष्य यही रहा कि शहर में कोई भूखा न रहे। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सभी वर्गों का सहयोग मिला। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग निगम ने शहर को कोरोना मुक्त रखने के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम किया है । सफाई और सेनेटाइजेशन कार्य लगातार कराया जाएगा । सेनेटाइजेशन के दौरान निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन, राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, अल्ताफ़ अहमद, एमआईसी मेंबर ऋषभ जैन, मनदीप भाटिया, विजेन्द्र भारद्वाज, पप्पू श्रीवास्तव मौजूद थे।
अवधेश टंडन की ख़ास रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा / शौर्यपथ / दरअसल पूरा मामला जिले के मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत फगुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है. जहां पे 5 से 6 स्टाफ होने के बावजूद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नहीं थे. जिसको लेकर शौर्यपथ न्यूज़ में प्रमुखता से उठाया गया था अब वहीं इस मामले में जांजगीर चांपा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे का कहना है कि हम इस मामले में 3 दिनों के अंतर कार्यवाही कर देंगे लेकिन सवाल अब भी उठ रहे हैं जिम्मेदारों पर क्या 3 दिन में होगी कार्यवाही या फिर होगा लेनदेन कर मामला को रफादफा कर दिया जाएग.
वही एक ओर जहां पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है तो एक ओर फ़गुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों की लापरवाही देखने को मिल रही है. जिस पर जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने को कतरा रहे हैं लेकिन अब जब मीडिया टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसआर बंजारे से बात की तो उन्होंने 3 दिनों में कार्यवाही करने की बात की है .अब देखने वाली बात है ऐसे संकट की घड़ी में लापरवाही करने वाले आरएमए और स्टाफ के ऊपर क्या कार्रवाई करेंगे .
जैसा कि सभी को पता है कि इस संकट की घड़ी में स्वास्थ्य कर्मियों का अस्पतालों में रहना अति आवश्यक है लेकिन फ़गुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अपने कर्तव्य से कोसों दूर है .इस कोरोना महामारी के बीच राज्य सरकार द्वारा सभी शासकीय अस्पतालों के लिए आदेश जारी किया गया है कि 24 घंटे उपस्थित रहने के लिए आदेश जारी है. मगर जांजगीर-चांपा जिले के फ़गुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी लापरवाही देखने को मिल रही हैं अब 3 दिनों बाद देखने वाली बात होगी क्या कार्यवाही करेंगे लापरवाह आर एम ए और स्टाफ के ऊपर कार्यवाही करेंगे कि मामला ले दे के निपटा दिया जाएगा या रसूखदार परिवार होने के कारण अधिकारी भी कार्यवाही करने से डरेंगे.क्योकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ के डॉक्टर कभी ड्यूटी पर आते ही नहीं आते है तो सिर्फ दस्तखत करने.ऐसे में इनकी लापरवाही का खामियाजा यहां के जनता को भुगतना पड़ेगा.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
