
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाई / शौर्यपथ / अमृत मिशन फेस टू के तहत नवनिर्मित हाउसिंग बोर्ड पानी टंकी और पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम पूरा होने के साथ ही पानी की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। इस टंकी के निर्माण से हाउिसंगबोर्ड क्षेत्र के करीब 25 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। क्षेत्र के हर परिवार को पानी मिल सके। इसके लिए तेजी से नल कनेक्शन भी दिया जा रहा है। अबतक 2600 नए उपभोक्ताओं को नल कनेक्शन दिया गया जा चुका है।
महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। जिसके तारतम्य में अधिकारियों द्वारा शुद्ध पेयजल प्रदाय करने कार्य किया जा रहा है। वर्तमान समय में अधिकारी पहले नवनिर्मित हाउसिंग बोर्ड पानी टंकी की टेस्टिंग की। इसके बाद टंकी में पानी भरने के साथ ही अमृत मिशन योजना के तहत हाउसिंग बोर्ड एरिया में जो नई पाइप लाइन बिछाई गई हैं। उस पाइप लाइन की साफ.सफाई कार्य पूरा किया गया।
नए पाइप और नई टंकी दोनों की पूरी तरह से एक टेस्टिंग करने के बाद क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पानी सल्पाई शुरू होने से क्षेत्र की जनता में काफी हर्ष का माहौल है। लोगों के हर घर तक पानी पहुंचाई जा रही है। लोगों के घरों में जब नल से पानी आना शुरू हुआ तो लोग बहुत खुश हुए। गौरतलब है कि महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के पहल से अमृत मिशन फेस 2 योजना के तहत हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अब लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी। नव निर्मित हाउसिंगबोर्ड पानी टंकी की क्षमता 32 लाख लीटर की है। इसके अलावा हर घर तक पानी की सप्लाई की जा सकेए इसके लिए नई वितरण पाइपलाइन लगभग 35 किलोमीटर तक बिछाई गई है। इस नई पाइप लाइन से नल कनेक्शन देने का काम भी जोरो से चल रहा है। क्षेत्र में करीब 3500 घर है। इसमें से 2600 घरों में नए पाइप से कनेक्शन दिया जा चुका है और मात्र करीब 1000 घर बचे है। जिनके घरों में नल कनेक्शन का काम चल रहा है। इसमें से आधे से ज्यादा घर ऐसे हैए जिनके नलों की शिप्टिंग की जानी है। यह काम भी जल्द पूरा कर लिया है।
35 सौ परिवारों को मिलेगा पानी: यादव
विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव ने बताया कि अमृत मिशन फेस-2 के तहत निर्मित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पानी टंकी से इलाके के 35 सौ परिवार को लाभ मिलेगा। पानी टंकी और फिल्डर प्लांट निर्माण के साथ जलवाहिनी बिछाने का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा भिलाई के घर घर तक साफ पानी पहुंचाने के प्रति वे संकल्पित है। हाउसिंग बोर्ड में फेस-2 का काम पूरा होना इसी संकल्प का सार्थक नतीजा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / मई के महीने में शनिवार और रविवार को घोषित फुल लॉकडाउन के चलते आज भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से दोपहर के बीच चुनिंदा लोगों ने घर से निकलकर प्रतिबंध से परे सामानों की खरीददारी की। वहीं नगर निगम का अमला घूम घूमकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने आगाह करता रहा।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने प्रशासन ने शनिवार और रविवार को दो दिन तक पुरी तरह से लॉकडाउन घोषित किया है। इसका असर आज भिलाई-दुर्ग में सड़क से लेकर बाजारों तक देखने को मिला। हाालांकि इस बार के फुल लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर्स, डेयरी के अलावा फल, सब्जियों की दुकानों को छूट दी गई है।
लेकिन ज्यादातर लोगों के द्वारा एक दिन पहले ही जरुरत की सामानों के खरीदी को पूरा कर लिए जाने से आज अन्य दिनों का अपेक्षा घर से बाहर निकलने वालों की संख्या नगण्य रही। सब्जी बाजारों में सुबह के वक्त चुनिंदा ग्राहक देखे गए। अनेक लोगों ने घर के नजदीक छोटे वाहन तथा ठेलों में बिकने आई सब्जियां और फल खरीदने को प्राथमिकता देते हुए फुल लॉकडाउन का पालन किया।
इस दौरान भिलाई नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर में भ्रमण करते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर नजर रखी। प्रतिबंध से छूट वाले मेडिकल स्टोर्स डेयरी शॉप और सब्जियों की दुकानों में आने वाले खरीददारों को मास्क पहनने तथा फिजीकली डिस्टेसिंग बनाये रखने के प्रति निगम के अधिकारी कर्मचारी लगातार आगाह करते रहे। भिलाई निगम क्षेत्र के जवार मार्केट, सर्कुलर मार्केट, चौहान इस्टेट, सुपेला के लक्ष्मी मार्केट, दक्षिण व उत्तर गंगोत्री, वैशाली नगर, नेहरू नगर, आकाशगंगा मार्केट सहित टाउनशिप के सेक्टर में स्थित सभी बाजारों मे मेडिकल स्टोर्स और दूध डेयरी को छोड़ शेष सभी व्यवस्था बंद रखे गए।
भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में भी फुल लॉकडाउन का व्यापक असर देखा गया। भिलाई-3 के मंगल भवन के पास वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित सब्जी की बाजार खुली रही।
इसके अलावा मेडिकल व डेयरी के साथ फल की दुकानें भी प्रतिबंध से परे रहे। अन्य दकानों में फुल लकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने नगर निगम की टीमें सक्रिय रही। फोरलेन सड़क के सभी चौक-चौराहों पर ट्रेफिक पुलिस के अधिकारी और जवान मुस्तैदी क साथ फुल लॉकडाउन का पालन कराने जुटे रहे। थानों की पेट्रोलिंग टीम भी अपने-अपने इलाके में नजर रखे हुए रहे।
कल बंद रहेगा सब्जी और फल की दुकानें
दो दिनी फुल लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को सब्जी व फल की दुकानें भी बंद रहेगी। पहले दिन शनिवार को इन चीजों की बिक्री में छूट दी गई। इस वजह से लोगों को बाहर निकलने में छूट मिली। रविवार को सब्जी व फल की दुकानें बंद रहेगी। जबकि मेडिकल व डेयरी शॉप पर छूट बरकरार रखी गई है। रविवार को सब्जियों और फल की दुकाने अथवा ठेला लेकर निकलने वालों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी निगम द्वारा दी गई है।
नगरी/ शौर्यपथ ग्राम सेमरा का 22 वर्षीय युवक पारुल मरकाम पिता रामस्वरूप मरकाम की अचानक मौत होने से परिजन स्तब्ध नजर आ रहे हैं।ज्ञात हो कि पारुल नेताम ग्राम सेमरा में चल रहे मनरेगा कार्य मे अपने परिजन के नाम पर कार्य करने जा रहा था।इस बीच पिछले एक दो दिन से छाती में दर्द की शिकायत हो रही थी। परिजनों ने उपचार हेतु 8 मई को शासकीय अस्पताल नगरी लाया जहां पर्ची क्रमांक 18761 से डा डी आर ठाकुर ने युवक का उपचार भी किया और कुछ दवाइयां लिखी।इसके पश्चात दूसरे दिन 9 मई को सुबह 8 बजे युवक की अचानक मौत हो गई।युवक के अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी नीतीश ठाकुर मृतक के घर की ओर रवाना हो गए हैं इस सम्बंध में बीएमओ डॉ डी आर ठाकुर ने बताया कि एक दिन पूर्व ही युवक इलाज के लिए अस्पताल आया था।जिसे सीने व पेट मे दर्द की शिकायत थी ।एसिडिटी की भी शिकायत थी जिसका उपचार कर दवाई दिया गया था और कोई गम्भीर बात नजर नही आ रही थी। फिलहाल युवक की मौत पर गांव में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है।जिसका निराकरण जांच के बाद ही हो पायेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / अमृत मिशन के कर्मचारियों का कोरोना वायरस संक्रमण की निगेटिव रिर्पोट आने से नगर पालिक निगम दुर्ग को बेहद राहत मिली है। निगम क्षेत्र में अमृत मिशन योजना के तहत् पाइप लाईन विस्तार एवं अन्य कार्य में कार्यरत 11 कर्मचारियों द्वारा एक पॉजेटिव मिल कर्मचारी के संपर्क में रहने के कारण सभी 11 कर्मचारियों का संक्रमण की जांच कराया गया था। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया अमृत मिशन योजना में कार्यरत दो कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण पॉजेटिव मिलने से योजना के कार्य बंद कर दिया गया था। परन्तु अब जॉच रिर्पोट निगेटिव आ जाने के बाद अमृत मिशन योजना के कार्यो को कराया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग में अमृत मिशन योजना के कार्य प्रगति पर था । इस दौरान मिशन के कार्य में संलग्न कर्मचारी आनंद बिहार फेस 3 में निवास करता था । इस संबंध में आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि अमृत मिशन योजना में कार्य करने वाले कर्मचारी 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट के आफिस में कार्यरत थे । सभी कर्मचारी आनंद बिहार फेस 3 में किराये पर रहते थे । एक कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमण पॉजेटिव मिलने के बाद हमने आनंद बिहार फेस 3 को सील बंद कर दिये। इसके अलावा उक्त कर्मचारी के संपर्क में रहने वाले सभी 11 कर्मचारियों की जॉच करायी गयी । उन सभी की जॉच रिर्पोट आ गई है । जिन कर्मचारियों का संक्रमण जॉच किया गया था उनमें ललीत पटले, पारस लिल्हारे, आदेश नारंग, विकास तिवारी, सम्भा जी पाटिल, सुभम गवई, विनायक महेकर, पिंटू, आदि कुमार, निलकंठ निषाद, राजेश कुमार शामिल है । उन्होनें बताया अमृत मिशन योजना के कार्य में लगे अन्य 16 कर्मचारियों को होम क्वांरेटाईन में रख दिया गया है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों की वापसी के प्रयास छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तेजी से किए जा रहे है। राज्य शासन द्वारा मजदूरों को वापस लाने के लिए स्पेशल ट्रेनों के साथ ही बसों की भी व्यवस्था की जा रही है। भारत सरकार की एडवायजरी के तहत मजदूरों की वापसी के पश्चात् उन्हें क्वारेंटाईन में रखने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में सेंटर भी बनाए गए हैं जहां उनके ठहरने, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में किए गए लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ के करीब सवा लाख मजदूर जो दूसरे राज्यों में काम के लिए गए थे वो वहीं पर फंसे हुए है। इन मजदूरों की छत्तीसगढ़ वापसी के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर 28 विशेष ट्रेन की मांग की है साथ ही मजदूरों के यात्रा व्यय भी राज्य सरकार द्वारा वहन करने को कहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के परिवहन सचिव ने रायपुर के डिवीजनल रेलवे मेनेजर को छत्तीसगढ़ के 8 स्टेशनों बिलासपुर, चांपा, विश्रामपुर, जगदलपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में श्रमिकों की स्पेशल ट्रेनों के स्टापेज को प्रस्तावित किया है। इन स्टेशनों पर श्रमिकों को रेल मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार होल्डिंग एरिया में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और उन्हें गतंव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों के सहयोग से मजदूरों की वापसी पर उन्हें क्वारेंटाईन में रखने के लिए सामुदायिक भवन, छात्रावास सहित अन्य शासकीय भवनों में आवश्यक व्यवस्था की गई है।
अवधेश टंडन की रिपोर्ट
मालखरौदा / शौर्यपथ / आज विश्व वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जुझ रहा है ऐसे मे छत्तीसगढ सरकार द्वारा रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करवा कर प्रत्येक गांव के ग्रामीणो के सुनहरा अवसर प्रदान कर रहे है। प्रशासन ने कार्य करवाने के साथ साथ नियम कानून भी लागू किया है मगर वही पर कुछ ऐसे ग्राम है जहा पर कार्य तो करवाया जा रहा है मगर वहा पर नियमो को ताक मे रख कर कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे ही ताजा मामला जाँजगीर चापा जिला के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चिखली का है जहा पर रोजगार गारंटी योजना के तहत मनरेगा का कार्य मे तालाब गहरीकरण का कार्य चलाया गया है जहां पर दो सप्ताह से कार्य चलाया गया है मगर वही पर शासन के नियमो धज्जियां उड़ाते हुये कार्य कार्य करवाये दो सप्ताह के बाद भी सूचना बोर्ड का निर्माण नही हुआ है .
इसके विषय मे जब ग्राम पंचायत के सचिव से बात करने पर उनका कहना है की रेत, गिट्टी नही मिल पाने के कारण नही बन पाया है । जब इस के विषय में हमारे चैनल में न्यूज़ प्रकाशित किया गया तो उसके बाद ग्राम पंचायत चिखली के रोजगार सहायक के पति द्वारा फोन करके यह कहा जाता है की सूचना बोर्ड तो नही बना है और अब तुम लोगो ने न्यूज़ चला दिये हो अब मै सुचना बोर्ड बिलकुल नही बनाऊंगा तुम लोगो को क्या करना है कर लो मैने जनपद पंचायत के सूचना बोर्ड के लिए आये पैसा को खा दिया हू क्या करना है कर लो तुम लोगो को जितना न्यूज़ चलाना है चला लो मेरा कुछ नही होगा। अब यहा पर यह देखना होगा की इन सब के बाद भी अधिकारीयों की आंखे खुलती है या उनको अधिकारियो का संरक्षण प्राप्त होता रहेगा।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के किसानों को लॉक डाउन के बीच राहत देने भूपेश सरकार ने फैसला ले लिया है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री चौबे ने बताया? कि प्रदेश सरकार किसानों को धान के एमएसपी के अंतर की राशि का भुगतान मई माह में कर देगी। किसानों के अतर की राशि का भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत करेगी। इस योजना के लिए सरकार ने 6000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 19 लाख किसानों के बैंक खाते में 6000 करोड़ की राशि जमा की जाएगी। किसानों के बैंक अकाउंट खाते में सीधे जमा होंगे। इस योजना का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल और पार्टी के बड़े नेता करेंगे।
गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों राज्य का साल 2020—21 का बजट पेश करते हुए ऐलान किया था कि किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत करेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सत्ता मेंं आने से पहले ऐलान किया था कि किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। लेकिन फंड के आभाव में केद्र सरकार द्वारा तय की गई कीमत पर किसानों को धान की राशि का भुगतान किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
