September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35382)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    शौर्यपथ /सर्दियों में हमें अपने खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी है। लेकिन कुछ ऐसे फायदेमंद फूड्स हैं जिनका सर्दियों में सेवन नुकसानदेह हो सकता…

    खेल / शौर्यपथ /क्रिकेट के बाइबल कहे जाने वाले विजडन ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ऑलटाइम बेस्ट रैंकिंग के आधार पर सर्वश्रेष्ठ वनडे इलेवन चुनी है जिसमें एकमात्र भारतीय खिलाड़ी के रूप में वर्ल्डकप विजेता कप्तान कपिल देव को जगह मिली है जिन्हें इस टीम का कप्तान भी बनाया गया है। विजडन ने आईसीसी की ऑलटाइम रैंकिंग को आधार बनाते हुए सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम का चयन किया है।
    इस टीम में खिलाड़ियों को ऑलटाइम सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के आधार पर जगह दी गई है। इस रैंकिंग में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने वाले, सर्वाधिक रन बनाने वाले और सर्वाधिक शतक बनाने वाले लीजेंड बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं मिली है। इस प्लेइंग इलेवन में एकमात्र भारतीय भारत के पहले वर्ल्डकप विजेता कप्तान कपिल हैं जिन्हें इस टीम का कप्तान भी बनाया गया है।
    कपिल देव ऑलराउंडर रैंकिंग में 631 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ 22 मार्च 1985 को नंबर एक स्थान पर रहे थे। भारत ने 1983 में कपिल की कप्तानी में ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर दो बार के विश्व चैंपियन शक्तिशाली वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। विजडन की ऑलटाइम वनडे इलेवन के अन्य खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स, ऑस्ट्रेलिया के डीन जोन्स, पाकिस्तान के जहीर अब्बास, ऑस्ट्रेलिया के ग्रैग चैपल, इंग्लैंड के डेविड गावर, दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलाक, न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली, वेस्टइंडीज के जोएल गार्नर और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन शामिल हैं।
    विजडन की ऑलटाइम वनडे इलेवन- कपिल देव(कप्तान), विवियन रिचर्ड्स, डीन जोन्स, जहीर अब्बास, ग्रैग चैपल, डेविड गावर, एबी डिविलियर्स, शॉन पोलाक, रिचर्ड हैडली, जोएल गार्नर, मुथैया मुरलीधरन।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / अक्टूबर, 2020 में एक्ट्रेस सना खान ने शोबिज को अलविदा कहने का फैसला सुनाया था। सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर फैन्स को यह जानकारी दी थी। उनका कहना था कि अब वह अल्लाह के बताए नक्शे-कदम पर चलना चाहती हैं। इसके बाद सना खान ने अचानक सूरत बेस्ड मुफ्ती अनस सईद संग शादी कर सभी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज और फोटोज वायरल हुए।
    इसके बाद सना खान ने हनीमून पीरियड के दौरान भी काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, अफवाह थी कि सना खान को पति अनस सईद ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के लिए कहा था। अब अनस सईद ने इस पर रिएक्शन दिया है। बता दें कि सना खान लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बता रही हैं कि अनस संग निकाह करने का उनका फैसला बेस्ट रहा है। अनस भी सना संग निकाह के बारे में यही कहते आ रहे हैं। अनस सईद भी सना खान के फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने की बात को लेकर शॉक में आ गए थे।
    बातचीत में अनस सईद ने कहा, “सना हमेशा से ही खुद को इस इंडस्ट्री से दूर करना चाहती थीं। मैं उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहता था, लेकिन शायद वह इस इंडस्ट्री को छोड़ने का मन बना चुकी थीं। बल्कि मैं खुद सना के इस निर्णय से शॉक हो गया था। मैंने अल्लाह से प्रार्थना की कि सना खान मेरी हो जाएं और हम दोनों निकाह कर लें। उन्होंने मेरी दुआ सुनी। मुझे नहीं लगता कि किसी और से शादी होने के बाद मैं इतना खुश हो पाता। मैं हमेशा से एक ऐसी लड़की चाहता था जो मुझे पूरा करे। लोग मेरे से अभी भी यह सवाल पूछते हैं कि मैंने एक एक्ट्रेस से निकाह कैसे कर लिया, पर ये छोटी सोच के लोग हैं।”
    बता दें कि सना खान ने मुफ्ती अनस संग निकाह के बाद सोशल मीडिया पर नाम बदलकर सईद सना खान कर लिया है।

    धर्म संसार / शौर्यपथ / गीता केवल एक धर्म ग्रंथ ही नहीं, बल्कि यह एक जीवन ग्रंथ भी है, जो हमें पुरुषार्थ की ओर अग्रसर…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह…
    सेहत / शौर्यपथ / लोग वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कभी जिम जाते हैं तो कभी डाइटिंग फॉलो करने लगते हैं।…
    सेहत / शौर्यपथ / किसी भी महिला से पूछें कि पीरियड्स के बारे में उन्हें सबसे नापसंद क्या है, और सभी का जवाब होगा पीरियड्स…

        कोलकाता / शौर्यपथ / महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर करने के प्रयासों पर चर्चा की.' शरद पवार की पार्टी एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव से पहले केंद्र सरकार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. खास तौर पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिल्ली रिपोर्ट करने के संदर्भ में.
    नवाब मलिक ने संवाददाताओं से कहा, "शरद पवार और ममता बनर्जी ने चर्चा की कि कैसे भाजपा बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, केंद्र सरकार सरकारी अधिकारियों को अपनी मर्जी से वापस ले रही है और राज्य के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है. भाजपा जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है वह सही नहीं है."
    उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी और शरद पवार अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो पवार बंगाल जाएंगे." बंगाल में चुनाव से 4 महीने पहले ममता बनर्जी ने बीजेपी पर किसी भी सत्ता में आने की कोशिश करने और उनकी सरकार व पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया.
    “भाजपा एक धोखाबाज़'पार्टी है, राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं. भाजपा की राजनीति यह है कि राजनीति के लिए वे कुछ भी कह सकते हैं, झूठ का सारा कचरा उनके पास है." मुख्यमंत्री ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, दो दिन पहले उनकी पार्टी के कुछ 35 विद्रोही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल हो गए थे.
    ममता बनर्जी ने अब तक 10 दिसंबर को तृणमूल समर्थकों द्वारा भाजपा प्रमुख के काफिले पर हमले को लेकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने का आदेश देने वाले तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को भेजने से इनकार कर दिया है. भाजपा ने आरोप लगाया था कि उसके नेता घायल हो गए और घटना में कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. हमले के बाद बंगाल के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को तलब किया गया था.

    भिलाई / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 5 अगस्त को आयोजित की गई थी, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए अय़ोध्या में भूमिपूजन किया गया था। इस दौरान समिति द्वारा भिलाई विधानसभा क्षेत्र में वृहद रूप से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आज समिति की बैठक में इस आयोजन को लेकर चर्चा हुई।
    समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को समिति द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 10, गणेश पूजा मंच में किया जाएगा, जहां पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं समेत लगभग 35 प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा। श्री पाण्डेय ने बताया कि आज बैठक में कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।
    बैठक में मुख्य रूप से रमेश माने, बुद्धन सिंह ठाकुर, प्रवीण पाण्डेय, श्रीमती मंजू दुबे, विनोद सिंह, नितेश सिंह, शिवप्रकाश शिबू, पियूष मिश्रा, मनीष अग्रवाल, गार्गी शंकर मिश्रा, सुरेखा खटी, सुमन कन्नौजिया, मोहित अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, दिलीप केशरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के सफलतम दो वर्षों का कार्यकाल व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू की सक्रियता से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस जे वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस प्रवेश कर लिया।
    जनता कांग्रेस जे के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू से मिलकर आवेदन कर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जाहिर की इनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए। तुलसी साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से इनके प्रवेश की सहमति लेकर सबको कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर विधिवत रूप से कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वालो में धर्मेंद्र वैष्णव, अजय राजपूत, मनोज पाल, संजय चंदेल, वीरेंद्र बंजारे, अंजोरी मधुकर, वीरेंद्र मानिकपुरी, नुमेन्द्र दिवाकर, विनोद नवरंगे, विनोद मोहले, मनीष जांगड़े, मनोज पाल, भारत सेन, लिटेश कुमार, लखन कुमार, नागेश्वर प्रसाद साहू, गोपाल ठाकुर, चंद्रमणी साहू शामिल थे।
    कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के पश्चात धर्मेंद्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कुशलतापूर्वक दो वर्षों का कार्यकाल से प्रभावित हुए हैं। दो वर्षों के कार्यकाल में दुर्ग जिला सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इसे देखते हुए हम लोग कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनना चाहते थे, अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में गौरव महसूस कर रहे हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision