
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
महासमुंद / आज महासमुंद में आयोजित बजट युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर युवाओं के साथ आगामी बजट की प्राथमिकताओं, रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक धरसीवां अनुज शर्मा, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व सांसद महासमुंद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उनके सुझाव और सहभागिता से ही विकसित भारत के निर्माण की दिशा और अधिक सशक्त होगी।
मृणेन्द्र चौबे
राजनांदगांव/शौर्यपथ।
जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी चिखली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा एवं 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
12 फरवरी 2026 को शंकरपुर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा सूचना दी गई कि कुछ युवक डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास पिस्टल एवं कट्टा लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी चिखली प्रभारी द्वारा टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस को देखते ही चार युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम:
शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली (26 वर्ष), निवासी शंकरपुर
डिगम्बर साहू उर्फ छोटू (27 वर्ष), निवासी पेण्ड्री
सेवक कश्यप उर्फ डाला (22 वर्ष), निवासी शंकरपुर
गुंजेश वर्मा उर्फ शिवा (26 वर्ष), निवासी शंकरपुर
बताए। गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर शिवम के कब्जे से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस तथा डिगम्बर के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि अवैध हथियार मध्यप्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से खरीदकर लाए गए थे। इनका उपयोग क्षेत्र में रौब जमाने एवं अवैध बिक्री के लिए किया जाना था।
आरोपियों की निशानदेही पर दुर्ग में दबिश देकर विक्की देशमुख उर्फ मोनू (25 वर्ष), निवासी चन्द्रखुरी, दुर्ग के कब्जे से एक देशी कट्टा जब्त किया गया।
इसी क्रम में मोहारा पुल के पास घेराबंदी कर उमेश साहू उर्फ बठालू (26 वर्ष), निवासी गोकुलपुर, धमतरी एवं जतीनदास मानिकपुरी (27 वर्ष), निवासी धमतरी को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से एक पिस्टल बरामद हुआ।
प्रकरण में कुल सात आरोपियों द्वारा संगठित रूप से अवैध हथियार रखने पाए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 111 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में की गई।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित चिखली पुलिस एवं साइबर सेल टीम की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।
दुर्ग/शौर्यपथ।
दुर्ग जिले में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल भीम नारायण (बी.एन.) पांडेय तथा PWD ठेकेदार संजय पंडित ने दुर्ग की फास्ट ट्रैक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
दोनों आरोपी 30 जनवरी 2026 को भिलाई महिला थाने में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार बताए जा रहे थे। पुलिस द्वारा पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरेंडर के बाद अब इस मामले में सभी छह नामजद आरोपी कानून की प्रक्रिया के दायरे में आ गए हैं।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसे कथित रूप से नौकरी दिलाने के नाम पर प्रलोभन दिया गया और बाद में ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया गया। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा आगे की न्यायिक प्रक्रिया फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी।
जांच में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं (आरोपों की पुष्टि न्यायालय में विचाराधीन है):
गोविंद सिंह ठाकुर (62 वर्ष) – पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त कर्मचारी।
राजू कश्यप – पीडब्ल्यूडी में टाइमकीपर।
बी.एन. पांडेय – पूर्व में मत्स्य विभाग से जुड़े रहे, प्रभाव का उपयोग करने के आरोप।
संजय पंडित – पीडब्ल्यूडी ठेकेदार।
अनिल चौधरी (60 वर्ष) – कारोबारी।
विजय अग्रवाल (37 वर्ष) – होटल में बुलाकर कथित दुष्कर्म का आरोप।
(उपरोक्त सभी पर लगाए गए आरोप न्यायालय में परीक्षणाधीन हैं।)
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घटना 30 जनवरी को दर्ज होने के बावजूद दो आरोपियों की गिरफ्तारी में विलंब हुआ। संगठन ने आशंका व्यक्त की कि जांच प्रक्रिया में देरी कहीं किसी प्रकार के दबाव का परिणाम तो नहीं है।
जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली व्यक्ति का दबाव जांच को प्रभावित कर रहा है तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच की मांग की।
NSUI ने पांच दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान आदिल खान, मिशंक मिश्रा, संगम यादव, राहुल सिंह, पीयूष सिंह, वैभव गिरी, दिव्यांशु मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दो आरोपियों के सरेंडर के बाद अब पुलिस रिमांड, पूछताछ और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी। यह मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण न्यायालय में विशेष संवेदनशीलता के साथ विचाराधीन रहेगा।
जिले में इस प्रकरण को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।
⚖️ महत्वपूर्ण: प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक निर्णय के पश्चात ही होगी।
भिलाई/शौर्यपथ। भिलाई स्थित डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट ने CMA इंटर एवं फाइनल परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर शहर को गौरवान्वित किया है। हाल ही में घोषित परिणामों में संस्थान के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड उपलब्धि मानी जा रही है। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने CMA फाइनल परीक्षा पास कर विधिवत कॉस्ट अकाउंटेंट (Cost Accountant) का दर्जा प्राप्त किया, जिससे संस्था और भिलाई का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का परिणाम है, वहीं विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़ और सुनियोजित मार्गदर्शन को दिया। संस्था के डायरेक्टर डॉ. संतोष राय ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
सेक्टर-10, जोनल मार्केट (196), भिलाई में स्थित यह संस्थान कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यहां CMA फाउंडेशन, इंटर एवं फाइनल की नई कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं और इच्छुक विद्यार्थियों से शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की गई है।
संस्थान में प्रोफेशनल शिक्षकों की सशक्त टीम कार्यरत है, जिसमें डॉ. संतोष राय (गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर), डॉ. मिठू, सीए प्रवीण बाफना, सीए केतन ठक्कर, डॉ. पीयूष जोशी, मिस अविनाश कौर, इंजीनियर अमित बाफना, डॉ. अमित श्रीवास्तव, सीए विक्रांत रघुवंशी एवं सीए पल्लवी अग्रवाल शामिल हैं। यहां 11वीं-12वीं (CBSE), CA, CMA और CUET की कक्षाओं के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और पब्लिक स्पीकिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाता है।
निधन का समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, राजेश पारख और मंगल अग्रवाल मध्य रात्रि में उजाला भवन पहुंचे और नेत्रदान की संपूर्ण व्यवस्था संभाली। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की टीम—डॉ. संदीप बचकर, डॉ. लीजन एवं नेत्र प्रभारी विवेक कसार—ने बंसल निवास पहुंचकर कॉर्निया संग्रहित किए। विवेक कसार ने उजाला परिवार को इस मानवीय निर्णय के लिए साधुवाद दिया।
प्रभुदयाल उजाला ने कहा कि संस्था से जुड़े होने के कारण वे प्रतिदिन लोगों की पीड़ा और अंधत्व का दर्द देखते हैं, इसलिए परिवार ने वही किया जिसके लिए वे समाज को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाचाजी के नेत्रों से दो परिवारों को नई ज्योति मिलेगी। यह उनके परिवार का पहला नेत्रदान है और आगे इसे पारिवारिक परंपरा बनाने का संकल्प लिया गया है।
पुत्र रूपेश उजाला ने भावुक स्वर में कहा कि पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, किंतु इस कठिन घड़ी में नेत्रदान कर उन्होंने समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। फाउंडेशन के सदस्य राजेश पारख ने कहा कि प्रभुदयाल उजाला सदैव सामाजिक दायित्व निभाते आए हैं और अपने परिवार से शुरुआत कर उन्होंने समाज को अनुकरणीय संदेश दिया है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, राजेश पारख, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभुदयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन एवं राकेश जैन ने स्व. जगदीश चंद्र उजाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उजाला परिवार को इस प्रेरणादायी निर्णय के लिए साधुवाद दिया।
मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की यह मिसाल समाज को नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करती है।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया निरीक्षण, महापौर ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील
दुर्ग, ।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित फ्लावर शो इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप में 14 फरवरी को शहर के प्रमुख उद्यान राजेंद्र पार्क में आयोजित किया जाएगा। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरा पार्क रंग-बिरंगे पुष्पों, सुसज्जित क्यारियों और आकर्षक सजावटी पौधों से सजकर मानो प्रकृति का उत्सव मनाने को तैयार है।
नगर निगम प्रशासन आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरे उत्साह और तत्परता से जुटा हुआ है। पार्क में विशेष सजावट, आकर्षक फ्लोरल डिस्प्ले और प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे आगंतुकों को एक अनूठा अनुभव मिल सके।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे सहित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आगंतुकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कहा कि फ्लावर शो नगरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा, इसलिए आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
फ्लावर शो को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शहर के अंतिम छोर से भी नागरिक पंजीयन कराने पहुंच रहे हैं। घर-आंगन में उगाए गए आकर्षक फूलों और सजावटी पौधों को प्रदर्शित करने के लिए लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
आयोजन के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यह फ्लावर शो केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने और अपने घरों में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने तथा स्वच्छ एवं हरित दुर्ग के निर्माण का संकल्प साकार करने का अवसर मिलेगा।
अनुमान है कि बड़ी संख्या में नागरिक इस भव्य फ्लावर शो का आनंद लेने पहुंचेंगे और राजेंद्र पार्क एक दिन के लिए सचमुच फूलों की खुशबू से महक उठेगा।
आज उनकी सातवीं बरसी पर सम्पूर्ण राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है। यह दिन ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है—दुख का प्रतीक, लेकिन साथ ही अदम्य साहस, एकता और राष्ट्रभक्ति का भी प्रतीक।
हमले के स्थल के समीप बने लेथपोरा शहीद स्मारक पर आज विशेष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शहीदों के चित्रों और नामों के सामने पुष्पचक्र अर्पित किए गए, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और वातावरण “वीर शहीद अमर रहें” तथा “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।
हर पुष्पचक्र मानो राष्ट्र की ओर से एक वचन था—कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। यह संदेश केवल शब्द नहीं, बल्कि उस संकल्प का प्रतीक है जो हर भारतीय के हृदय में बसता है।
राजस्थान के नागौर में त्यागी सेवा समिति द्वारा विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में प्रार्थना सभाएं, दो मिनट का मौन और देशभक्ति गीतों के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया।
चंडीगढ़ सहित कई शहरों में युवाओं और एनसीसी कैडेट्स ने कैंडल लाइट मार्च निकालकर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इन कार्यक्रमों में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की सच्ची भावना दिखाई दी।
सोशल मीडिया पर #PulwamaAttack, #BlackDay और #LestWeForget जैसे हैशटैग्स के साथ लाखों देशवासी शहीदों को याद कर रहे हैं। कई लोगों ने अपनी प्रोफाइल तस्वीर काली कर डिजिटल माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह डिजिटल युग की वह अभिव्यक्ति है, जहाँ हर नागरिक अपने स्तर पर राष्ट्र के शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है।
पुलवामा का वह काला दिन भारत को तोड़ नहीं सका—बल्कि और अधिक मजबूत बना गया। शहीदों का बलिदान हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवान हर क्षण अपने प्राणों की आहुति देने को तत्पर रहते हैं।
आज आवश्यकता है कि हम केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रहें, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें—कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, साहस और राष्ट्रप्रेम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
जब-जब तिरंगा लहराएगा, जब-जब राष्ट्रगान गूंजेगा, तब-तब पुलवामा के वीर सपूतों की स्मृति हमारे हृदय में जीवित रहेगी।
वीर शहीद अमर रहें।
जय हिंद। ??
अकबर का राज्याभिषेक (1556): मुगल साम्राज्य की नींव
14 फरवरी 1556 को मात्र 13 वर्ष की आयु में जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का पंजाब के कलानौर में राज्याभिषेक हुआ था। आगे चलकर अकबर भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली और दूरदर्शी शासकों में गिने गए।
मधुबाला का जन्म (1933): सिनेमा की अमर खूबसूरती
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। उनकी खूबसूरती और अभिनय आज भी फिल्म प्रेमियों के दिलों में जीवित है।
यूट्यूब की शुरुआत (2005): डिजिटल क्रांति का आगाज़
आज ही के दिन स्टीव चेन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने यूट्यूब की नींव रखी थी। आज यह प्लेटफॉर्म दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट बन चुका है।
वैलेंटाइन डे: प्रेम का प्रतीक
तीसरी शताब्दी के रोमन संत सेंट वैलेंटाइन की याद में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो प्रेम, दोस्ती और रिश्तों का उत्सव बन चुका है।
पेनिसिलिन का प्रदर्शन (1929): चिकित्सा जगत की क्रांति
वैज्ञानिक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने आज ही के दिन पेनिसिलिन का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था, जिसने आधुनिक चिकित्सा में लाखों जिंदगियां बचाने का मार्ग प्रशस्त किया।
जेम्स कुक की हत्या (1779):
महान खोजकर्ता कैप्टन जेम्स कुक की आज ही के दिन हवाई द्वीप में स्थानीय निवासियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
14 फरवरी एक ऐसा दिन है जो प्रेम, बलिदान, विज्ञान और इतिहास—सभी को एक साथ समेटे हुए है। जहां यह दिन दिलों को जोड़ने का संदेश देता है, वहीं पुलवामा के शहीद हमें राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद भी दिलाते हैं। यही कारण है कि 14 फरवरी भारत और विश्व—दोनों के इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण और भावनात्मक तारीख बन गया है।
बस्तर में शांति और संगठित अपराध पर सख्ती के लिए सरकार प्रतिबद्ध
रायपुर/शौर्यपथ। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने नया रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में गृह एवं जेल विभाग की उपलब्धियों और आगामी रणनीतियों को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार नई सोच और तकनीकी एकीकरण के साथ कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने बताया कि नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन के तहत आईसीजेएस (ढ्ढष्टछ्वस्) प्रणाली में पुलिस, अभियोजन, फॉरेंसिक, जेल और न्यायालय—इन पांचों स्तंभों को एकीकृत करने में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्यों में है। दुर्ग और बिलासपुर को पायलट मॉडल के रूप में विकसित किया गया है, जहां ई-साक्ष्य प्रणाली से जांच प्रक्रिया तेज हुई है और पुलिस का मनोबल बढ़ा है।
गृह मंत्री ने कहा कि सीसीटीएनएस के माध्यम से मेडलीपार, ई-साक्ष्य, ई-समन, ऑनलाइन एफआईआर, ई-साइन, ई-कोर्ट और ई-श्रुति जैसी व्यवस्थाओं ने पुलिस कार्यप्रणाली को सरल और त्वरित बनाया है। पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए 8 बैंकों के साथ एमओयू कर बिना प्रीमियम सैलरी अकाउंट पर बीमा सुविधा शुरू की गई है, जिससे सभी अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित हो रहे हैं। अब तक 15 शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 16 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि अपराध समीक्षा अब डिजिटल एप्लीकेशन से की जा रही है, जिससे एफआईआर की निगरानी और समय-सीमा में विवेचना सुनिश्चित हो रही है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ऑनलाइन कम्प्लेंट मैनेजमेंट पोर्टल शुरू किया गया है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए टोल-फ्री नंबर जारी कर विशेष टास्क फोर्स गठित की गई है तथा 34 लोगों को विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत निष्कासित किया गया है।
गौवंश वध, परिवहन और व्यापार के मामलों में 142 वाहन राजसात कर 27 की नीलामी की गई है तथा 19 आदतन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत निगरानी खोली गई है। नशे के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के नेटवर्क पर वित्तीय प्रहार किया जा रहा है। साइबर अपराधों के विरुद्ध 165 फर्जी सिम संचालकों की गिरफ्तारी और 255 ऑनलाइन जुआ प्लेटफॉर्म के लिंक ब्लॉक किए गए हैं। कई जिलों में नए साइबर थानों की स्थापना की गई है।
नक्सलवाद के मुद्दे पर श्री शर्मा ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद के अंत के लक्ष्य पर सरकार प्रतिबद्ध है। पुनर्वास नीति के तहत बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा का रास्ता चुना है। पुनर्वासित युवाओं को आजीविका प्रशिक्षण, योजनाओं का लाभ, शैक्षणिक भ्रमण और सामूहिक विवाह जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इलवद पंचायत योजना के तहत दो पंचायतों ने स्वयं को नक्सल मुक्त घोषित किया है।
जेल सुधारों के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर केंद्रीय जेलों को आईएसओ प्रमाणन मिला है। अंबिकापुर जेल में सरगुजा स्कूल ऑफ आट्र्स और रायपुर जेल में 'उमंग-तरंगÓ रेडियो स्टेशन संचालित है। बंदियों के कौशल विकास के लिए मसाला, ऑयल एक्सट्रेक्शन, एलईडी बल्ब और पेट्रोल पंप जैसे उद्योग स्थापित किए गए हैं।
इस अवसर पर एसीएस गृह मनोज पिंगुआ, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता, सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली।
आज शनिवार, 14 फरवरी 2026 को हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 03:10 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी। आज शनि प्रदोष व्रत का विशेष संयोग है, जिसे भगवान शिव और शनि देव की कृपा प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन संयम, साधना और सही निर्णयों का है।
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल—
सामान्य: आज अधूरे कार्य पूरे करने का उत्तम समय है। व्यापार में थोड़ा संघर्ष रह सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
प्रेम/शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में शानदार सफलता के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में नई शुरुआत संभव है।
सामान्य: पारिवारिक मामलों में कठोर शब्दों से बचें। व्यापार में सुधार के योग हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।
सावधानी: आय-व्यय का संतुलन बिगड़ सकता है, फिजूलखर्ची से बचें।
सामान्य: लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। आपकी समझदारी और तर्क शक्ति सही दिशा दिखाएगी।
उपाय: मानसिक तनाव कम करने के लिए हंसी-मजाक और हल्का मनोरंजन करें।
सामान्य: रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, सही फैसले भविष्य संवार सकते हैं।
आर्थिक: धन लाभ के प्रबल योग हैं।
सामान्य: योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी या जमीन से लाभ संभव है।
प्रेम/रिश्ते: रिश्तों में नई गहराई आएगी, लेकिन आवेश में कोई बात न कहें।
सामान्य: दिन संतुलित रहेगा। नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। रिश्तों में ईमानदारी और संवेदनशीलता बनाए रखें।
सामान्य: कार्यस्थल पर जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। शांत और निष्पक्ष सोच से समस्याएं सुलझेंगी।
आर्थिक: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
सामान्य: भावनाओं पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। सही समय पर लिया गया निर्णय आपके पक्ष में जाएगा।
सामान्य: करियर में उन्नति और रुके कार्यों की पूर्ति के योग हैं। धन लाभ संभव है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा।
सामान्य: ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन बढ़ते खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं।
उपाय: आज पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
सामान्य: रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यात्रा संभव है।
विशेष: दोपहर का समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
सामान्य: मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता संभव है।
सावधानी: स्वास्थ्य और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:58 तक
राहु काल (अशुभ): सुबह 09:48 से 11:12 तक
(इस दौरान शुभ कार्यों से बचें)
? शनि प्रदोष व्रत के इस पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना और शनि देव की उपासना से जीवन में स्थिरता, न्याय और सफलता प्राप्त हो सकती है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
