
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा चुनाव के तहत मतदान करने के लिए जिले के नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। मतदान केन्द्रों में युवाओं व आम नागरिकों की काफी लम्बी लाईन देखने को मिली। वहीं बुजुर्ग, महिलाएं एवं दिव्यांग मतदाता मतदान करने में पीछे नहीं रहे। लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में शामिल होने उत्साहित मतदाता, मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदान के लिए कतार लगा लिये थे। जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को लंबी लाइन का इंतजार न करना पड़े, इसके लिए पुरुष और महिला मतदाताओं के लिए अलग-अलग प्रतीक्षा कक्ष बनाए गए थे मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता संगवारी, क्यू मैनेजर के साथ केंद्रों में पंखा, कुर्सी, स्वच्छ पेयजल व छाया के लिए टेंट आदि की व्यवस्थाएं भी की गई थी। मतदान केंद्रों में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को मतदाता संगवारी के रूप में सहयोग किया।
बुजुर्ग मतदाता श्रीमती गोवर्धन ने किया मतदान
चुनाव में स्वीप के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, ताकि बुजुर्ग हो या दिव्यांग सभी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का जागरूक होकर प्रयोग करें और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। मुंगेली के पेंडराकापा मतदान केंद्र में जहां बुजुर्ग मतदाता श्रीमती वंदना गोवर्धन ने पूरे उत्साह से मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा की गर्मी को देखते हुए छाया एवं प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था होने से भी मतदान में काफी सुविधा हुई, लंबी लाइन का इंतजार नहीं करना पड़ा यह सुविधा मिलने से अन्य मतदाता भी वोट देने के लिए प्रेरित होंगे। श्रीमती गोवर्धन ने कहा कि सही सरकार का चुनाव करने के लिए मतदान करना जरूरी है। वहीं करही के मतदान केंद्र में 82 वर्षीय बाला राम साहू ने मतदान किया। श्री साहू को मतदान केंद्र पहुंचने पर एनएसएस के छात्रों ने व्हीलचेयर में बैठाकर सहयोग प्रदान किया उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सभी मतदाताओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए अन्य मतदाताओं को भी वोट करने की अपील भी की।
दिव्यांगजनों ने निःशुल्क दिव्यांग रथ का प्रयोग कर किया मतदान
‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ के संकल्प को पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों में विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिसके तहत दिव्यांगजनों एवं 80 साल से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वाहन दिव्यांग रथ की व्यवस्था की गई थी। इसका अच्छा प्रतिसाद भी देखने को मिला। ग्राम कुआंगांव में दिव्यांग मतदाता श्रीमती कुमारी बाई और सुखी राम साहू ने निःशुल्क दिव्यांग रथ के माध्यम से मतदान केन्द्र में जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता के कारण घर से बाहर आना-जाना मुश्किल था, ऐसे में मतदान के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा मिली। इससे वे काफी खुश है। उन्होंने अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करते हुए कहा की लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी भागीदारी निभाएं और मजबूत राष्ट्र के लिए वोट जरूर करें।
नवीन मतदाताओं में भी वोट करने दिखा उत्साह
स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नवीन मतदाताओं को भी वोट देने के लिए प्रेरित किया गया था। परिणाम स्वरुप नवीन मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिम्मेदारी निभाई और उत्साह के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। तिलक वार्ड मतदान केन्द्र में वोट करने पहुंची गरिमा यादव ने कहा कि उन्होंने पहली बार मतदान किया है। मतदान यह पहला अनुभव बहुत अच्छा रहा। मतदान केंद्रों में छाया पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ सहयोग के लिए क्यू मैनेजर भी थे जिससे कतार में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और मतदान बहुत अच्छे से हो गया। इसी प्रकार करही के मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे प्रतीक कुजूर ने बताया कि उसने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने कहा की लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी का अवसर मिलने से काफी उत्साहित हैं। इसी प्रकार मुंगेली के तिलकवार्ड मतदान केन्द्र पहुंचे विकास देवागंन ने कहा कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। मतदाता कलेश्वरी खाण्डे ने कहा कि उन्होंने अपने मत का प्रयोग कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दिया। उन्होंने सभी मतदाताओं को भी अपने का प्रयोग कर जिम्मेदारी निभाने की बात कही।
पलायन से वापस हुए मतदाता भी पहुंचे मतदान केंद्र
जिला प्रशासन द्वारा ‘‘घर आजा संगी अभियान’’ के तहत पलायन किए मतदाताओं को वापस बुलाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने की एक अनूठी पहल की गई थी। जिसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के द्वारा वीडियो कॉल कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया था। इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। पलायन से वापस आकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम करही के खिलेश्वर जांगड़े ने बताया कि वह मजदूरी के लिए बाहर गया था। जिला प्रशासन द्वारा उन्हे मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉल किया गया था। इससे वह प्रेरित होकर मतदान करने के लिए पहुंचे है। बता दें की जिले से पलायन किए लगभग 22 हजार लोगों को वीडियो कॉल किया गया था, जिसमें से 08 हजार से अधिक लोगों ने वापस अपने घर आकर मतदान किया और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
करही के आदर्श मतदान केंद्र में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक
लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के कई मतदान केंद्रों को आकर्षक स्वरूप दिया गया था। इसमें करही के आदर्श मतदान केन्द्र भी शामिल है। जहां छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। मतदाताओं के लिए सेल्फी बूथ, प्रतीक्षा कक्ष, स्वास्थ्य सुविधा, सुविधा केंद्र, स्वच्छ पेयजल, छाया सहित तमाम व्यवस्थाएं की गई थी इसके साथ ही झोपड़ी, कुंदरा, बैलगाड़ी, स्वीप क्रिकेट, पलायन से वापस हुए मतदाताओं के लिए ‘‘घर आजा संगी’’ रंगोली और पृथक सेल्फी बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद स्कूल के आदर्श मतदान केंद्र को भी चुनाव चिरई, मतदाता जागरूकता स्लोगन, एवं रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। इसके साथ-साथ केंद्र में छाया, पेयजल, कूलर आदि की व्यवस्थाएं भी की गई थी।
परम्परागत संस्कृति की थीम पर सजे मतदान केन्द्र के सेल्फी जोन में खिंचवाई फोटो
मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान किया। कलेक्टर और एसएसपी ने आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 119 शासकीय प्राथमिक शाला करही में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और परम्परागत संस्कृति की थीम पर सजे मतदान केन्द्र के सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाई। प्राथमिक शाला करही के आदर्श मतदान केन्द्र में खूबसूरत कुंदरा, बैलगाड़ी, तालाब सहित छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खूबसूरत झलक प्रदर्शित की गई थी।
कलेक्टर एवं एसएसपी ने मतदान केन्द्र के बेहतर साज-सज्जा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने वहां उपस्थित महिला एवं पुरूष मतदाताओं से बातचीत की। उनके साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचन आयोग के गाइडलाईन के अनुरूप सभी सुविधाएं प्रदान की गई है। इसके साथ-साथ केन्द्र में प्रतीक्षा कक्ष भी बनाए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी।
अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने खेढ़ा में किया मतदान
अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने ग्राम खेढ़ा के मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने लाईन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान बूथ में पहुंच कर मतदान किया। उन्होंने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाई तथा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय दुर्ग जिले में हिंदी भवन के सामने स्थित शासकीय तुलाराम हायर सेकेण्डरी स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र की स्थापना की गई थी इस मतदान केंद्र में मतदाताओं के नोनीहालों के मनोरंजन के लिए झूला घर की व्यवस्था की गई थी जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं के बच्चों की देखरेख की जा रही थी ताकि उनके माता-पिता निश्चित होकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें आज सुबह से ही मौसम खुशनुमा होने के कारण मतदान आरंभ होते ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केदो की ओर बढ़ने लगी सुबह 11:00 बजे तक खुशनुमा मौसम के कारण हर मतदान केदो में भीड़ रही जिला निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आदर्श मतदान केंद्र मतदान रथ वॉलिंटियरों द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्ध जनों को सुगमता पूर्वक मतदान करने के लिए व्यवस्था की गई थी और जिला निर्वाचन की यह पहल कहीं ना कहीं सफल होती प्रतीत हुई लोकतंत्र के महापौर पर आम जनता सहित वृद्धजनों दिव्यांग जनों ने पूरे जोश के साथ अपने मतों का प्रयोग किया और लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित
दुर्ग । शौर्यपथ । मतदान केन्द्र में बुजुर्ग एवं दिव्यांग महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लक्ष्मी हेरिटेज बोरसी में रहने वाली 97 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने बोरसी हायर सेकेण्डरी स्कूल में मतदान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें केन्द्र में किसी भी प्रकार की समस्या नही हुई। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर एवं वॉलन्टीयर्स लगे हुए हैं, जिसके कारण किसी भी प्रकार की परेशानी नही आई।
मिलपारा वॉर्ड निवासी सुखवंती बाई पहुंची मतदान रथ से..
निर्वाचन आयोग द्वारा वृद्ध जनों को मतदान केदो में जाने के लिए मतदान व्रत की सुविधा प्रदान की गई थी जिसके तहत मिल पारा निवासी 88 वर्षी सुखवंती बाई अकेले मतदान स्थल तक पहुंची एवं बूथ में तैनात निर्वाचन करने व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान केंद्र तक पहुंच कर लोकतंत्र के महापर्व में सुखबती बाई की भागीदारी सुनिश्चित की ।
दुर्ग। शौर्यपथ । आज लोकसभा चुनाव में स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए विधायक गजेंद्र यादव पत्नि रेणुका यादव संग मतदान किये। सुबह 8 बजे स्कूटी से पद्मनाभपुर बिजली ऑफिस स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान किये। इस दौरान मतदान केंद्र के आस पास सभी नागरिकों से देशहित में मजबूत लोकतंत्र और विकसित भारत के लिए मतदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने अपील किये।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की तीसरी बार मोदी सरकार बनाने जनता में उत्साह है। सांसद प्रत्याशी विजय बघेल की जीत सुनिश्चित है। मतदान करने के पश्चात विधायक गजेंद्र यादव दुर्ग विधानसभा अंतर्गत विभिन्न बूथ में पहुंचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिये और कार्यकर्त्ताओ का हौसला बढ़ाया। कार्यकर्त्ताओ और नागरिकों से देश के विकास और मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करने अपील किये ।