
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मुंगेली / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को निर्वाचन में मतदान का महत्व बताते हुए उनसे मतदाता जागरूकता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए, जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। सामाजिक संगठन के पदाधिकारीगण मतदाता जागरूकता को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने में सहभागिता के लिए सहमति जताई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, लोरमी से मुक्तिधाम सेवा समिति, प्रयास स्माल स्टेप, श्री राम सेवा समिति, साथी हाथ बढ़ाना टीम, लोरमी युवा मंडल, पथरिया से नेहरू युवा केन्द्र, स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब, मुंगेली से स्टार्स आफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी, प्रयास स्माॅल स्टेप फाउंडेशन, रोट्रेक्ट क्लब, जागृति महिला मण्डल, समन्वय कला महाविद्यालय और डेफोडिल्स यूथ वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / माँ महामाया मन्दिर परिसर में चल रहे श्री शमी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव का आयोजन नवरात्र के छठवें रोज से अष्ठमी तक किया गया। जिसमें माता सेवा, रंगोली एवं माला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही प्रतिदिन शाम को श्रीधाम वृंदावन की भागवताचार्य लक्ष्मी निधि शर्मा के द्वारा प्रवचन दिया गया।
महोत्सव का उद्घाटन आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास धर दीवान के द्वारा किया गया। उन्होंने नवागढ़ के पुरातन इतिहास की जानकारी विस्तार पूर्वक दी औऱ बताया कि किस प्रकार नवागढ़ राजा महाराजा का गढ़ रहा है,हम सभी चाहते है कि नवागढ़ की इस धरोहर को औऱ भी भव्य रुप देते हुए प्रदेश के साथ - साथ राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिले। आज समिति द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्र महोत्सव एवं शारदीय नवरात्र में महाआरती के कार्यक्रम के दूर-दूर तक चर्चा होती है जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने समिति के प्रत्येक आयोजन में प्रतिवर्ष प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगो धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
वहीं मंगलवार को महोत्सव के समापन अवसर पर भागवताचार्य लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि देवी उपासना के पर्व चैत्र नवरात्र में इस तरह के धार्मिक आयोजन कर हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए श्री शमी गणेश महामाया शारदा पर्यटन समिति द्वारा यह प्रयास सराहनीय है, इस तरह के लगातार आयोजन हरगांव नगर में होते रहने चाहिए ताकि जन-जन तक हमारे तीज - त्यौहारों व संस्कृति का विस्तार हो। समारोह के अंतिम रोज रंगोली, माला व जसगीत सहित अन्य प्रतियोगिता के प्रतिभगियों का सम्मान किया गया।
इस दौरान बंशीधर दीवान, नरेंद्र शर्मा, देवादास चतुर्वेदी, मधु रॉय, मिंटू बिसेन, विनोद साहू, हेमकांत यादव, श्रीकांत ठाकुर, गिरेन्द्र महिलांग, रामनाथ योगी, शिव सोनकर, राजेन्द्र मिश्रा, सुरेश निषाद, प्रणय दीवान, कृष्णा ध्रुव, मिथलेश सोनकर, तारकेश्वरी सोनकर, सेवती पुरबिया, विनोद मिश्रा, भागवत सोनकर, राजा,जित्ते सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा नेताओं के नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान देकर नक्सलियों के प्रति भाजपा की नरम एवं सहयोगी रुख को जनता के सामने रखा है। भाजपा संविधान बदलने की बात करती हैं और नक्सली संगठन संविधान के खिलाफ काम करते हैं। दोनों को लोकतंत्र में रुचि नहीं है बल्कि लोकतंत्र खत्म कर शासन करना चाहते हैं। कांग्रेस संगठन इन दोनों के गलत मंसूबे के सामने मजबूत दीवार बनकर खड़ा हुआ है। इसीलिये बीते 10 साल से भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करती आ रही है। भाजपा कभी बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार, अराजकता, आतंकवाद और नक्सलवाद मुक्त भारत बनाने के बात नहीं कही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई सदन से लेकर सड़क में लड़ी है मोदी सरकार की कुनितियां, गरीब, किसान, मजदूर, विरोधी, नीतियां, देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और देश में बढ़ते कर्ज पर कांग्रेस ने हमेशा सवाल खड़े किया है। भाजपा सरकार की हम दो हमारे दो की नीतियों का भी विरोध कांग्रेस ने किया है। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण एवं सेना भर्ती में अग्नि वीर योजना का विरोध, और कई ऐसी नीतियां जिसे देश के हर वर्ग को खतरा रहा है उसका विरोध कांग्रेस ने किया है। भाजपा नेता अपने घिनौने सोच में कामयाब नहीं हो पाए। इसलिए बार-बार ये कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं और भाजपा का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। यह देश लोकतंत्र से चलेगा तानाशाही कि यहां पर कोई स्थान नहीं है और कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेगी।
मनोरंजन /शौर्यपथ /प्रभास और अनुष्का शेट्टी साउथ इंडियन फिल्मों की वो जोड़ी है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. दोनों वैसे तो बहुत बार साथ में नजर आए लेकिन बाहुबली मूवी में दोनों की जोड़ी कुछ खास ही नजर आई. दोनों का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें बाहुबली और देवसेना झूमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. दिलचस्प यह है कि स्टेज पर बाहुबली मूवी के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी मौजूद हैं. वह इस जोड़े का डांस खूब इंजॉय कर रहे हैं. वैसे भी अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी साउथ में सुपरहिट है और फैन्स दोनों को खूब पसंद भी करते हैं.
जब झूम कर नाचे अनुष्का शेट्टी और प्रभास
यूट्यूब पर अराउंड तेलुगु नाम के चैनल ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और डायरेक्टर एसएस राजामौली मौजूद हैं. इस वीडियो में प्रभास और अनुष्का शेट्टी को शो का होस्ट अपने साथ मंच पर लेकर आता है और, उनसे डांस करने के लिए कहता है. जब दोनों थोड़ा शर्माते हैं तो ये भी बताता है कि डांस में किस तरह की सिंपल स्टेप करना है. इसके बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी दोनों साथ में डांस करते हैं. मजेदार बात ये है कि फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी उनके डांस स्टेप कॉपी करते नजर आते हैं.
अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की उड़ी थी खबरें
बाहुबली वन से लेकर बाहुबली 2 तक प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. ऑफ स्क्रीन भी ये जोड़ी एक साथ खूब प्यारी नजर आई. जिसके बाद ये अटकलें लगने लगीं थीं कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. कुछ मीडियो रिपोर्ट्स ने तो ये दावा भी कर दिया था कि दोनों बाहुबली 2 के बाद शादी करेंगे या एक साल में शादी करेंगे. हालांकि फिल्म की रिलीज के कुछ समय बाद ही दोनों सितारे अपनी अपनी राह पर निकल गए. उन्हें लेकर सारी खबरें अफवाह निकलीं.